न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- पालमपुर में होगी अग्निवीरों की भर्ती, अब तक 25 हजार आवेदन आए
- क्या है Wi-Fi Calling और कैसे करें इसे यूज? जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरी डिटेल
- किस विटामिन की कमी के कारण मसूंडों में से खून आने लगता है? नहीं जानते बहुत से लोग
- क्लर्क 6035 पदों पर निकली भर्ती के लिए केवल 21 जुलाई तक ही किया जा सकता है आवेदन
- Ind vs Eng: वनडे सीरीज में इन पांच बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन, इस स्थान पर हैं ऋषभ पंत
- 1 साल तक 3 राशि वालों पर भरभराकर पैसा बरसाएंगे गुरु, होगा भाग्योदय!
- घर में भूलकर भी न लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर
- एक दिन में खाएं पांच से छह खजूर, दूर होंगी ये सभी समस्याएं
- सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक है सौंठ का पानी, जानें
- कई तरह के रोगों को दूर करने में सहायक है इस धातु का कड़ा, बेहद चमत्कारी हैं इसके गुण
- नीम की पत्ती में हैं कई चमत्कारिक गुण, इस तरह सेवन करने से दूर होंगी कई बीमारियां
| पालमपुर में होगी अग्निवीरों की भर्ती, अब तक 25 हजार आवेदन आए Posted: 19 Jul 2022 07:00 PM PDT हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में अग्निपथ योजना के तहत 11 से 24 सितंबर तक भर्ती रैली होगी. उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि भर्ती रैली के लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं और उपमंडलाधिकारी पालमपुर को भी रैली के लिए आवश्यक प्रबंध करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं. कांगड़ा और चंबा जिले के युवाओं के लिए पांच जुलाई से वेबसाइट पर पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हुई है. अब तक 25,000 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवाया है. पंजीकरण विंडो 30 दिन के लिए खुली रहेगी. रैली अग्निवीर सैनिक जीडी, अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेडमैन के लिए करवाई जाएगी. आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए तकनीकी श्रेणी के लिए आवेदन करने का अवसर है. हिमाचल पात्र युवा, जिन्होंने कक्षा 8वीं, 10वीं, या 12वीं पास की है और जिनका जन्म एक अक्तूबर 1999 से एक अप्रैल 2005 के बीच हुआ है, वे वेबसाइट पर प्रकाशित रैली अधिसूचना के अनुसार पात्रता मानदंड के आधार पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. भर्ती निदेशक कर्नल राजीव रंजन ने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वचालित है. युवाओं से अपील है कि वे खुद पर विश्वास करें और कड़ी तैयारी करें और किसी भी दलाली गतिविधि का शिकार न हों. रैली के दौरान प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं का उपयोग करने से बचना चाहिए. |
| क्या है Wi-Fi Calling और कैसे करें इसे यूज? जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरी डिटेल Posted: 19 Jul 2022 06:54 PM PDT Wi-Fi calling यूजर्स को खराब नेटवर्क वाले एरिया में वॉइस व वीडियो कॉलिंग की सुविधा प्रोवाइड करता है। हालांकि, यह कोई नया फीचर नहीं है… इसे आए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब भी कई यूजर्स इससे अनजान है। अगर आप भी वाई-फाई कॉलिंग कॉन्सेप्ट से अनजान है, तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए Wi-Fi calling और इसे करने के तरीके की जानकारी देने वाले हैं। Wi-Fi calling क्या है? सबसे पहले यह जान लें कि आखिर यह Wi-Fi calling फीचर क्या है। Wi-Fi calling फीचर यूजर को खराब नेटवर्क वाले क्षेत्र में कॉलिंग की सुविधा देता है। हालांकि, इसके लिए यूजर को एक अच्छे-मजबूत वाई-फाई कनेक्शन की जरूरत होगी। इसके अलावा, आपका फोन भी Wi-Fi calling सपोर्ट के साथ आना चाहिए। आज के समय में ज्यादातर स्मार्टफोन्स में Wi-Fi calling का सपोर्ट के साथ आते हैं। Also Read - वोटर आइडी कार्ड में ऑनलाइन कैसे बदलें घर का एड्रेस? ये है आसान तरीका उदाहरण के तौर पर समझाएं, तो अगर आपका ऑफिस किसी बिल्डिंग की बेसमेंट में है और आपके फोन पर बिल्कुल भी नेटवर्क नहीं आ रहा लेकिन ऑफिस का वाई-फाई स्ट्रॉन्ग है, तो आप Wi-Fi calling फीचर आपके काफी काम आने वाला है। Wi-Fi calling फीचर की मदद से आप किसी को भी वॉइस व वीडियो कॉल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे- ऐसे Android फोन में ऑन करें Wi-Fi calling ऑप्शन- -Wi-Fi calling फीचर को इनेबल करने के लिए आपको सबसे पहले Phone app ओपन करें। -यहां आपको Settings पर क्लिक करना होगा। -इसके बाद Calls में जाना होगा। -Calls में जाकर आपको Wi-Fi calling का ऑप्शन दिखेगा। -यहां आपको आपको Wi-Fi calling का टॉगल ऑन करना होगा। -Wi-Fi calling ऑन करने के बाद अब आप वाई-फाई नेटवर्क पर नॉर्मल कॉल की तरह आसानी से कॉल कर सकेंगे। इंटरनेट पर कनेक्ट होने पर आपको "Internet Call" लिखा दिखेगा, जबकि वाई-फाई पर "Wi-Fi calling" पर दिखेगा। ऐसे iPhone में ऑन करें Wi-Fi calling ऑप्शन- –iPhone में सबसे पहले आपको Settings में जाना होगा। -अब यहां आपको Wi-Fi calling का ऑप्शन दिखेगा। -Wi-Fi calling का टॉगल ऑन करना होगा। -टॉगल ऑन करते ही एक पॉप-अप आएगा, जिसमें आपको Wi-Fi calling इनेबल करना होगा। -अब स्क्रीन पर आ रहे इंस्ट्रक्शन को फॉलो करके वाई-फाई कॉलिंग सेटिंग पूरी करें। |
| किस विटामिन की कमी के कारण मसूंडों में से खून आने लगता है? नहीं जानते बहुत से लोग Posted: 19 Jul 2022 06:48 PM PDT GK: किस विटामिन की कमी के कारण मसूंडों में से खून आने लगता है? नहीं जानते बहुत से लोगसवाल 1: किस विटामिन की कमी के कारण मसूंडों में से खून आने लगता है?जवाब: विटामिन सी सवाल 2: भारत मेें मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है? जवाब: राज्यपाल सवाल 3: प्रकाश वर्ष किसकी इकाई है? जवाब: दूरी की सवाल 4: ओम किसकी इकाई है? जवाब: विदयुत प्रतिरोध की सवाल 5: किससे मौसम की भविष्यवाणी की जाती है? जवाब: भू-स्थिरीय उपग्रह से |
| क्लर्क 6035 पदों पर निकली भर्ती के लिए केवल 21 जुलाई तक ही किया जा सकता है आवेदन Posted: 19 Jul 2022 06:44 PM PDT अगर आपने अभी तक आईबीपीएस की ओर से 6035 क्लर्क के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्द ही कर दें। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का अन्तिम मौका केवल 21 जुलाई तक ही है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकर नहीं किया जाएगा। भर्ती का विवरण: पदों का नाम : क्लर्क पदों की संख्या : 6035 पद आवेदन करने की अंतिम तारीख: 21 जुलाई 2022 उम्र: 28 साल। आयु की पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से प्राप्त करें। शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएट योग्यता। जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से प्राप्त करें। इस प्रकार करें आवेदन: इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकता है। |
| Ind vs Eng: वनडे सीरीज में इन पांच बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन, इस स्थान पर हैं ऋषभ पंत Posted: 19 Jul 2022 06:40 PM PDT भारत ने अन्तिम वनडे जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अन्तिम मैच में भारत नेविकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 125 ) और हार्दिक पांड्या (चार विकेट और 71 रन) के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस सीरीज में सबसे ज्यादा किन पांच बल्लेबाजों ने सर्वाधिक रन बनाए हैं। ऋषभ पंत (भारत) : मैच 3, रन 125 हार्दिक पांड्या (भारत) : मैच 3, रन 100 मोइन अली (इंग्लैंड): मैच 3, रन 95 जेसी बटलर (इंग्लैंड): मैच 3, रन 94 रोहित शर्मा (भारत): मैच 3, रन 3 |
| 1 साल तक 3 राशि वालों पर भरभराकर पैसा बरसाएंगे गुरु, होगा भाग्योदय! Posted: 19 Jul 2022 06:37 PM PDT ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को शुभ ग्रह माना गया है. यदि गुरु शुभ हो तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन, आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है. उसे किस्मत का पूरा साथ मिलता है, कामों में सफलता मिलती है. गुरु ग्रह करीब 1 साल में राशि बदलते हैं. इस साल बीते अप्रैल में गुरु ने राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश किया था. अब गुरु मीन राशि में 1 साल तक रहेंगे और इस दौरान 3 राशि वालों पर जमकर कृपा बरसाएंगे. 1 साल तक खूब पैसा कमाएंगे ये जातक वृष राशि: गुरु के राशि परिवर्तन करते ही वृष राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं. इसका शुभ असर समय बढ़ने के साथ बढ़ता जाएगा. आय बढ़ेगी. धन लाभ होगा. रुका हुआ पैसा मिलेगा. करियर में तगड़ी सफलता मिलेगी. व्यापारियों को भी बड़ा लाभ होगा. कामकाज के तरीके में निखार आएगा. मान-सम्मान बढ़ेगा. विशेषज्ञ की सलाह से हीरा पहनें, इससे शुभ फल बढ़ेगा. मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए गुरु गोचर शुभ है. इस राशि वालों को कामकाज में सफलता मिलेगी. नई नौकरी मिल सकती है. प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलेगा. पदोन्नति होने के प्रबल योग हैं. ट्रांसफर हो सकता है. व्यापारियों का नेटवर्क बढ़ेगा. कारोबार फैलेगा. बेहतर नतीजों के लिए विशेषज्ञ की सलाह से पन्ना और पुखराज धारण कर सकते हैं. कर्क राशि: गुरु का मीन में प्रवेश कर्क राशि वालों के लिए शुभ है. इन जातकों को हर काम में किस्मत का साथ मिलेगा. कामों में सफलता मिलेगी. लंबे समय से रुके हुए बनने लगेंगे. प्रॉपर्टी संबंधी जो मामला अटका था, वो अब सुलझ जाएगा. कारोबारियों को लाभ होगा. यात्राएं होंगी. यात्राओं से लाभ होगा. खान-पान से जुड़े बिजनेसमेन को खासतौर पर बड़ा लाभ होगा. ये जातक यदि सुनहला रत्न पहनें तो लाभ ज्यादा होगा. लेकिन रत्न धारण करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें. |
| घर में भूलकर भी न लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर Posted: 19 Jul 2022 06:35 PM PDT भगवान शिव को भोलेनाथ के नाम से भी जाना जाता है. कहते है कि महादेव बहुत ही कृपालु और दयालु भगवान हैं. वे भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए उन्हें भोलेनाथ के नाम से जाना जाता है. शास्त्रों और पुराणों के अनुसार भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी होती है. ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव भक्तों की श्रद्धा और पूजा से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और उन्हें मन चाहा वरदान देते हैं. ऐसे में लोग घर में भी भगवान शिव की तस्वीर या फोटो लगाते हैं. ताकि भोलेनाथ की क-पा दृष्टि उन पर हमेशा बनी रहे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर लगााने सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही, घर में सुख-शांति बनी रहती है. लेकिन घर में भगवान शिव की फोटो लगाते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार न लगाएं भगवान शिव की ऐसी मूर्ति वास्तु जानकारों का कहना है कि भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर लगाते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. घर में भगवान शिव के रौद्र रूप की तस्वीर भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए. घर में इस तरह की मूर्ति या तस्वीर लगाना अशुभ माना जाता है. अगर आप घर में भगवान शिव के संहारक रूप वाली तस्वीर लगाते हैं, तो परिवार के सदस्यों के मन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाएं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भगवान शिव की कैलाश पर्वत पर विराजमान वाली तस्वीर लगा सकते हैं. इसके अलावा, जिस फोटो में भगवान शिव नंदी पर विराजित हों या फिर चेहरे पर मुस्कान वाली फोटो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है. भोलेनाथ की तस्वीर इस दिशा में लगाएं घर में भगवान शिव की फोटो या तस्वीर ऐसी दिशा में लगाएं, जहां सभी के दर्शन हो सकें. घर की उत्तर दिशा में भगवान शिव की फोटो लगाई जा सकती है. इस दिशा को शुभ माना जाता है. इससे परिवार के सदस्यों में मेलजोल बढ़ता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है. |
| एक दिन में खाएं पांच से छह खजूर, दूर होंगी ये सभी समस्याएं Posted: 19 Jul 2022 06:31 PM PDT खजूर को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है और यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है. खजूर में खनिज, चीनी, कैल्शियम, लोहा और पोटेशियम जैसे लाभकारी तत्व होते हैं. इनमें एंटी बैक्टेरियल गुण होते हैं और ये पूरे दिन शरीर में एनर्जी के फ्लो को बढ़ावा देते हैं. खजूर एक प्रकार का फल है जो सभी पौधों के उत्पादों की तरह कोलेस्ट्रॉल मुक्त होता है क्योंकि कोलेस्ट्रॉल केवल मांस, मक्खन और पनीर जैसे पशु खाद्य पदार्थों में पाया जाता है इसलिए अपने आहार में एनिमल बेस्ड-स्नैक्स की जगह खजूर को शामिल करने से आपको हेल्दी रहने में मदद मिलेगी. ये आपकी आर्टरीज को साफ करता है. खजूर इस प्लानेट पर सबसे अधिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है. यह विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य स्थितियों जैसे हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रोक, आदि के उपचार में चमत्कारी लाभ प्रदान करते हैं. क्या खजूर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है? इस भोजन से एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल का आसानी से इलाज किया जा सकता है. ये ब्लड वेसेल्स को भी साफ करते हैं और वसा को हृदय पर जमने और रक्त के थक्के बनने से रोकते हैं. अपने दैनिक आहार में खजूर को कम मात्रा में शामिल करने से आपको स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद मिल सकती है. खजूर में कोई कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है और बहुत कम वसा होती है. खजूर स्ट्रोक, एथेरोस्क्लेरोसिस और उच्च रक्तचाप को रोकने में भी मदद कर सकता है. खजूर में कोई वसा या कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है. खजूर में जिंक, पोटेशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे विटामिन और मिनरल होते हैं, जो शरीर को पोषण देते हैं. जिंक इंसुलिन उत्पादन में मदद करता है, जबकि मैग्नीशियम ब्लड शुगर रैगुलेशन में कार्य करता है. कितने खजूर खाने चाहिए? खजूर में कोई कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है और केवल थोड़ी मात्रा में वसा होता है इसलिए, यदि आप अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखते हुए कुछ स्वस्थ खाना चाहते हैं, तो अपने आहार में खजूर को शामिल करें. रोजाना पांच से छह खजूर का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी है. याद रखें, चूंकि इसमें कुछ मात्रा में चीनी मिलाई जाती है, इसलिए इसे अधिक मात्रा में न लें क्योंकि इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है और आपको डायबिटीज हो सकता है. |
| सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक है सौंठ का पानी, जानें Posted: 19 Jul 2022 06:27 PM PDT है। आज हम आपको ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसके माध्यम से आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं। जिससे आप सर्द हवाओं के कारण होने वाली खांसी, कफ, बुखार की समस्या से खुद को बचा सकते हैं। इस मामले में आपके लिए सौंठ का पानी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आज हम आपको सौंठ के पानी से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। सौंठ का पानी पाचन शक्ति को बेहतर बनाने के साथ ही वजन कम करने में, सर्दी-खांसी की समस्या को दूर में सहायक है। इससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता तो मजबूत होती है साथ ही इसके सेवन से ब्लोटिंग, पेट फूलना और गैस की समस्या से भी व्यक्ति को छुटकारा मिलता है। सौंठ के पानी को उबालकर सेवन करें। |
| कई तरह के रोगों को दूर करने में सहायक है इस धातु का कड़ा, बेहद चमत्कारी हैं इसके गुण Posted: 19 Jul 2022 06:24 PM PDT हिंदू धर्म में कुछ धातुओं को पवित्र माना गया है और जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने और ग्रहों के शुभ प्रभाव के लिए व्यक्ति को धातु धारण करने की सलाह दी जाती है. सोना, चांदी, तांबा आदि के अलावा पारद धातु भी धारण करने की सलाह दी गई है. क्या आप पारद धातु से बने कड़े के बारे में जानते हैं? नहीं, तो आइए हम जानते हैं पारद के कड़े के बारे में, साथ ही जानेंगे पारद कड़ा किस तरह से लाभकारी है. आइए जानें. धार्मिक ग्रंथों में इसे भगवान शिव का रूप माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में इसे जीवंत धातु बताया गया है. इसे हाथ में धारण करने से व्यक्ति को कई तरह के रोगों से छुटकारा मिलता है. साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियों से भी मुक्ति पाई जा सकती है. आइए जानते हैं पारद धातु के इन फायदों के बारे में. पारद धातु को धारण करने के फायदे नकारात्मक शक्तियां होती हैं दूर धार्मिक ग्रंथों में पारद धातु को भगवान शिव का स्वरूप माना गया है. इस कड़े को धारण करने से व्यक्ति को नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है. वहीं, अगर नकारात्मक शक्तियां व्यक्ति पर हावी होने लगती हैं, तो भी इस कड़े को धारण करने से व्यक्ति को इन सब चीजों से छुटकारा मिलता है. हाथ-पैर और कमर दर्द होगा दूर अगर कोई जातक हाथ-पैर और कमर दर्द से जूझ रहा है, और तमाम इलाज के बाद भी आराम नहीं मिल रहा तो पारद धातु उसके लिए फायदेमंद हो सकता है. मान्यता है कि पारद धातु ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने का काम करता है. इसलिए इसे पहनते ही व्यक्ति को दर्द से राहत मिलती है. मौसमी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा कई लोगों को मौसम संबंधी बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं. ऐसे में पारद धातु का कड़ा धारण करने से व्यक्ति को इन सब बीमारियों से जल्दी आराम मिलता है. मानसिक पीड़ा और तनाव से मिलेगी राहत आजकल के लाइफस्टाइल ने व्यक्ति को मानसिक पीड़ा और तनाव का शिकार बना दिया है. ऐसे में इन चीजों से बाहर आने के लिए व्यक्ति को पारद कड़ा पहनने की सलाह दी जाती है. इससे मानसिक पीड़ा दूर होती है और इसे धारण करने से व्यक्ति एक्टिव हो जाता है. |
| नीम की पत्ती में हैं कई चमत्कारिक गुण, इस तरह सेवन करने से दूर होंगी कई बीमारियां Posted: 19 Jul 2022 06:22 PM PDT आयुर्वेद में नीम को सेहत के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है. इसके जड़ से लेकर तने, छाल और पत्तियां तक गुणों से भरा हुआ है. वैसे तो नीम के पत्ते का स्वाद काफी कड़वा होता है लेकिन जब आप इसके चमत्कारिक गुणों के बारे में जानेंगे तो जरूर ही इसका सेवन करना चाहेंगे. नीम के पत्ते खून को साफ करने में काफी कारगर साबित होते हैं. जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं बहुत आसानी से ठीक हो जाती है. पाए जाते हैं इतने गुण नीम में रोगाणुरोधी गुण होता है जो रोगों से लड़ने में मदद करता है. नीम में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. एंटी−बैक्टीरियल गुणों के कारण नीम कई प्रकार के बैक्टीरिया, फंगल इंफेक्शन और वायरस को खत्म करने में सहायक हो सकता है. यह मलेरिया, डायबिटीज, त्वचा सम्बन्धी रोग, लिवर और किडनी संबंधित समस्याओं से लड़ने में काफी मदद करता है. यह आसानी से मिल भी जाता है. ऐसे में इसका इस्तेमाल काफी फायदेमंद कहा जा सकता है. नीम की पत्ती का ऐसे करें इस्तेमाल अगर पाचन संबंधित कोई समस्या है तो प्रतिदिन नीम की पत्तियों को अच्छे से धोकर सेवन करें। कुछ दिनों के सेवन के बाद पेट संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी और पाचन क्रिया भी ठीक हो जाएगी. वहीं जिनको डायबिटीज की समस्या है वो अगर नियमित रूप से नीम के पत्तों का सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है. त्वचा संबंधित किसी समस्या के लिए नीम के पत्तों को पानी में उबालकर लगाने से काफी आराम मिलता है. |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |










