न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- Free में मिल रहा दुनिया का सबसे सस्ता 5G iPhone, Offer जानकर झूम उठे फैन्स
- मंदिर से जूते-चप्पल चोरी होना माना जाता है शुभ, बनते हैं धन वर्षा के योग
- लौकी से वजन होगा कम, बस इन तरीकों से करें सेवन
- विकेटों की झड़ी लगा मियाँ भाई सिराज ने रचा इतिहास, टूटा जहीर-शमी व बुमराह का विश्व रिकॉर्ड
| Free में मिल रहा दुनिया का सबसे सस्ता 5G iPhone, Offer जानकर झूम उठे फैन्स Posted: 03 Jul 2022 07:07 PM PDT iPhone SE 3 Apple का लेटेस्ट फोन है, जिसको कंपनी ने इसी साल मार्च में लॉन्च किया था. यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता 5G iPhone है. इससे पहले, iPhone 12 मिनी किसी ऐसे व्यक्ति के लिए उपलब्ध था जो अपने प्रमुख प्रीमियम स्मार्टफोन की तुलना में कम कीमत पर iPhone खरीदना चाहता है. खैर, iPhone SE 3 ने हुड के नीचे A15 बायोनिक चिपसेट के कारण अपने कॉम्पैक्ट लेकिन शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ परिदृश्य को बदल दिया. iPhone SE 3 (64GB) वेरिएंट की कीमत 429.99 डॉलर (33,948 रुपये) है. शानदार परफॉर्मेंस के साथ-सात इस फोन में लंबी बैटरी लाइफ और जबरदस्त कैमरा है. अगर आप आईफोन खरीदना चाहते हैं और बजट कम है तो यह सही मौका है. अगर हम आपको कहें कि बिना पैसे दिए iPhone SE 3 आपका हो सकता है तो.. जी हां, बिल्कुल फ्री में. यह क्रेजी डील वेरिजोन द्वारा पेश की है, जो नए और मौजूदा मेंबर्स अनलिमिटेड लाइन खोलने पर iPhone SE 2022 मुफ्त में प्राप्त करने की अनुमति देता है. वो भी बिना किसी ट्रेड-इन डील के. यह क्रेजी डील कैसे प्राप्त करें. आइए बताते हैं... Verizon पर iPhone SE 3 मुफ्त में कैसे प्राप्त करें स्टेप 1: सबसे पहले, Verizon वेबसाइट पर जाएं और iPhone SE 3 सर्च करें. आप इस लिंक से भी वहां पहुंच सकते हैं. स्टेप 2: अब, iPhone SE 3 के लिए मेमोरी और कलर वेरिएंट चुनें. स्टेप 3: नई लाइन जोड़ें पर टैप करें. स्टेप 4: अब जारी रखें पर क्लिक करें और एक नया यूजर ऑप्शन चुनें. स्टेप 5: इसके बाद, यह एक नई स्क्रीन खोलेगा जहां आपको अपना जिप कोड दर्ज करना होगा और स्थान की पुष्टि करनी होगी. बता दें यह ऑफर सिर्फ US में है, भारत में नहीं. स्टेप 6: यहां, आपको कई वेरिजोन प्लान्स मिलेंगे. अपने अनुसार चुनें और iPhone SE 3 का मुफ्त में लाभ उठाने के लिए 36 महीने की अवधि के लिए भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें. स्टेप 7: भुगतान हो जाने के बाद, iPhone SE 3 आपको भेज दिया जाएगा. |
| मंदिर से जूते-चप्पल चोरी होना माना जाता है शुभ, बनते हैं धन वर्षा के योग Posted: 03 Jul 2022 07:05 PM PDT अक्सर आप मंदिर जाते होंगे. मंदिर के अंदर प्रवेश करने से पहले जूते-चप्पल बाहर खोलते होंगे. ऐसे में अक्सर मन में ये खयाल आता होगा कि कहीं जूते चप्पल चोरी न हो जाएं, लेकिन क्या आपको पता है कि मंदिर से जूते-चप्पल चोरी होना शुभ माना जाता है. जी हां शनिवार के दिन अगर आपके जूते या चप्पल मंदिर के बाहर से चोरी हो जाते हैं तो समझिए कि आपका भाग्य खुलने वाला है. आपके गरीबी के दिन जाने वाले हैं और जमकर धन वर्षा होने वाली है. बुरा समय होने वाला है खत्म भारतीय ज्योतिष में कई तरह की मान्यता है. मंदिर से शनिवार के दिन जूते-चप्पल की चोरी होते हैं तो इसे काफी शुभ माना जाता है. यह एक शुभ शगुन है. इसका मतलब है कि जल्द ही आपका बुरा समय खत्म होने वाला है और जीवन में खुशहाली आने वाली है. पैरों में होता है शनि का वास ज्योतिष में मान्यता है कि पैरों में शनि का वास होता है. शनि ग्रह का संबंध पैरों से होने के कारण जूते-चप्पल का कारक शनि होता है. यह भी मान्यता है कि शनिवार के दिन जूते-चप्पल दान करने से शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. मुसीबत के दिन होंगे दूर किसी की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में है तो कार्य में आसानी से सफलता नहीं मिलती है. ऐसे में अगर शनिवार के दिन मंदिर से जूते चोरी हो जाएं तो इसका मतलब है कि कुछ शुभ होने वाला है. चमड़ा और पैर दोनों ही शनि से प्रभावित होते हैं, इसलिए यदि शनिवार के दिन जूते-चप्पल चोरी हो जाए तो यह माना जाना चाहिए कि मुसीबत के दिन बहुत जल्द ही दूर होने वाले हैं. |
| लौकी से वजन होगा कम, बस इन तरीकों से करें सेवन Posted: 03 Jul 2022 07:03 PM PDT लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसका नाम सुनकर ज्यादातर लोग दूर भागते हैं, लेकिन बता दें कि इससे न सिर्फ आपको जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि वजन कम करने में भी मदद मिलती है. तो आइए जानने का प्रयास करते हैं कि लौकी खाने के क्या-क्या फायदे हैं और इसका किस तरीके से सेवन करें, जिससे आपका वजन तेजी से कम होने लगे. लौकी से मिलते हैं ये फायदे लौकी का सेवन करने कब्ज और पाचन से जुड़ी परेशानियों को आसानी से कम किया जा सकता है. यदि आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो लौकी को सेवन जरूर करें. इसके साथ ही बॉडी को डिटॉक्स करने में यह सब्जी काफी उपयोगी है. इन तरीकों से करें लौकी का सेवन, वजन होगा कम - जो लोग लौकी नहीं खाते हैं वही इसका जूस भी पी सकते हैं. ऐसा करने से आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा. हालांकि, आपको नियमित तौर पर इस जूस का सेवन करना होगा, तभी जाकर बेहतर परिणाम मिलेगा. - इसके साथ ही लौकी की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं. इसके खाने से भी आपका वजन कम होने लगेगा. इससे न सिर्फ वजन कम होगा बल्कि कई प्रकार की समस्याएं आपसे दूर रहेंगी. - लौकी की स्मूदी से भी वजन कम किया जा सकता है. यदि आप ऐसा करते हैं तो जल्दी ही आपका वजन कम होने लगेगा यानी इन तरीकों से आसानी से वजन कम किया जा सकता है. |
| विकेटों की झड़ी लगा मियाँ भाई सिराज ने रचा इतिहास, टूटा जहीर-शमी व बुमराह का विश्व रिकॉर्ड Posted: 03 Jul 2022 06:28 PM PDT इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 416 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन पांच विकेट पर 84 रन बना लिए थे. आज मुकाबले का तीसरा दिन टीम इंडिया के लिए शानदार रहा. हालांकि इंग्लैंड की टीम ने भी वापसी करते हुए सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. टीम की तरफ से बेयरस्टो ने शानदार शतकीय पारी खेली. तीसरे दिन की शुरुआत में शानदार फॉर्म में चल रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 81 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स 25 रन बनाकर आउट हुए. शार्दुल ने दिलाई दिन की पहली सफलता भारत को पहली सफलता स्टोक्स के रूप में शार्दुल ने दिलाई. जॉनी बेयरस्टो और सैम बिलिंग्ल मिलकर तेजी से इंग्लैड का स्कोर 200 के करीब लेकर गये. बेयरस्टो ने बहुत ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. बारिश आने से पहले भारत ने आखिरी 10 ओवर में 61 रन खर्चे किये. जॉनी बेयरस्टो ने ठोका शतक इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 119 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। यह भारत के खिलाफ टेस्ट में उनका पहला शतक है. वहीं, टेस्ट में लगातार तीसरा शतक है. इससे पहले बेयरस्टो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दो टेस्ट में 136 और 162 रन की पारी खेली थी. सिराज-शमी ने बांधा इंग्लैंड का पुलिंदा 55वें ओवर में 241 के स्कोर पर इंग्लैंड को सातवां झटका लगा. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बेयरस्टो को विराट कोहली के हाथों कैच कराया. बेयरस्टो 106 रन बनाकर आउट हुए. वहीं मोहम्मद सिराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया. इंग्लैंड का दसवा विकेट लेकर सिराज ने पारी का अंत किया. इंग्लैंड की पूरी टीम 284 रन पर सिमट गयी. शमी ने इंग्लैंड के विरुद्ध सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान (43 विकेट) को पीछे छोड़ा. सिराज SENA देशों के विरुद्ध सबसे ज्यादा बार चार विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गये हैं. इस मामले में सिराज ने शमी और बुमराह (3-3 बार) ओ पीछे छोड़ा. |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |



