इंडिया न्यूज़ 365 लाइव |
| चिरैया सचिव संघ का प्रखंड उपाध्यक्ष बने विजय कुमार Posted: 30 Aug 2020 09:24 AM PDT
पूर्वी चंपारण / चिरैया प्रखंड क्षेत्र के जगरनाथ शाह हाई स्कूल में आज वार्ड सचिव संघ की बैठक हुई. जिसमें चिरैया प्रखंड के कई सम्मानित लोग उपस्थित थे. इसी बीच सर्वसम्मति से अधिवक्ता विजय कुमार को सचिव संघ का प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया. बताते चले की विजय पहले से उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी से जुड़कर पार्टी के लिए काम करते आए हैं. साथ ही विजय को पार्टी में जिला स्तरीय कार्यकर्ता भी बनाया गया हैं. वही विजय वकालत पेशे से जुड़कर बहुत सारे लोगों का मदद भी करते आ रहे हैं. समाज के बीच रहकर समाज के लिए काम करने की इच्छा इनके अंदर समाहित हैं. विजय माधवानंद के करीब रह कर पिछले लोकसभा चुनाव में राजनीति के बारे में बहुत सारी जानकारियां हासिल किए थे. साथ ही माधवानंद के लिए अपने क्षेत्र वासियों को अपने प्रखंड वासियों को प्रेरित भी किया था. आज विजय के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत सारे लोग बधाइयां दे रहे हैं, जिसमे प्रखंड अध्यक्ष चितरंजन जी, देवेंद्र जी, अशोक जी, एवं प्रखंड के सभी वार्ड सचिव शामिल हैं. |
| You are subscribed to email updates from इंडिया न्यूज़ 365 लाइव. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
