दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- गांधी घाट पर गंगा लाल निशान से 14 सेमी व पुनपुन नदी श्रीपालपुर में 94 सेमी ऊपर
- पटना नगर निगम ने स्लम क्षेत्र के विकास के लिए बनाई अलग शाखा, स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ने के बाद लिया निर्णय
- खलासी काे बेहाेश कर ट्रक काे लेकर भाग रहा था चालक, सोनबरसा में पलटा
- आपसी रंजिश में दो गुटों में फायरिंग, 2 को लगी गोली, पुलिस पर लोगों ने किया पथराव
- पोषण वाटिका से लोग साल में 30 हजार रुपए तक की कर सकते हैं बचत, परिवार से बीमारी रहेगी दूर : कृषि वैज्ञानिक
- महिला ने थाना पहुंचकर कहा- मेरी बेटी की रक्षा करिए; पुलिस ने भगा दिया, 12 घंटे बाद ही हो गई हत्या
- पोखर में पशु को स्नान कराने के दौरान डूबने से युवक की मौत
- एसटीईटी के लिए 12 जिलों में केंद्र, आधा घंटा पहले गेट हो जाएगा बंद, चप्पल पहनकर आना होगा
- लालू से टिकट मांगने रांची जा रहे सहरसा के युवा नेता की सड़क हादसे में गई जान, पत्नी ने कहा- उनका आखिरी सपना टूट गया
- मुजफ्फरपुर से बकाया वसूली कर लौट रहे किराना व्यवसायी से दो लाख रुपए की लूट
- कोरोना काल में मास्क क्रांति के सिपाही बने सीए प्रभाष झा, 4 जिलों में चला रहे मुहिम, एक लाख मास्क बांटने का लक्ष्य
- मधुबनी राेक के बावजूद जुलूस निकाल रहे लाेगाें पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, उग्र भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव
- गांव में देशी शराब बनाने और पीने पर रोक लगाने का निर्णय
- 1 से 3 तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कार्यपालक सहायक
- कांग्रेस के पूर्व सासंद रामदेव राय के निधन पर कांग्रेसियों में शोक की लहर
- बिहार के सभी 243 सीटों पर होगा हमारा कब्जा, तेज-तेजस्वी की सरकार बनाने को बेकरार है जनता: तेजप्रताप
- सिंघिया में बाढ़ की स्थिति में कमी आने के बाद भी 46 वें दिन निचले इलाके में त्रासदी है बरकरार, किसान परेशान
- मोहन भागवत ने लाखों परिवारों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, कहा- हमें प्रकृति से पोषण पाना है, उसे जीतना नहीं
- कोरोना के कारण टल रहा शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव, वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी टाला
- 24 घंटे में 56 नए मामले आए सामने कोरोना मरीजों की संख्या हुई 3303
- हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उजियारपुर थाने का लोगाें ने किया घेराव
- मुसरीघरारी में कंटेनर से 60 लाख की शराब बरामद हुई
- पीडब्ल्यूडी एप पर 35841 दिव्यांगों का होगा रजिस्ट्रेशन, प्रशासन व एनजीओ करेंगे जागरूक
- सकारात्मक सोच की आवश्यकता:
- एलिट की अनोखी शुरुआत
| गांधी घाट पर गंगा लाल निशान से 14 सेमी व पुनपुन नदी श्रीपालपुर में 94 सेमी ऊपर Posted: 30 Aug 2020 06:22 PM PDT पटना | पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 14 सेमी ऊपर है। गंगा-सोन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल के इंजीनियरों के मुताबिक, गांधी घाट पर रविवार शाम 6 बजे गंगा का जलस्तर 48.74 मीटर मापा गया है। यहां खतरे का निशान 48.60 मीटर है। वहीं, दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 49.97 मीटर मापा गया है, जहां खतरे का निशान 50.45 मीटर है। हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 22 सेमी ऊपर है। उधर पुनपुन नदी का जलस्तर श्रीपालपुर घाट पर खतरे के निशान से 94 सेमी ऊपर है। पुनपुन नदी का जलस्तर पालमेरगंज घाट पर 94.57 मीटर और किंजर घाट पर 64.76 मीटर मापा गया है। पालमेरगंज घाट पर खतरे का निशान 97.50 मीटर और किंजर घाट पर 65 मीटर है। सोन: लाल निशान से नीचे Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/14-cm-above-the-ganges-red-mark-at-gandhi-ghat-and-94-cm-above-the-punpun-river-at-sripalpur-127670267.html |
| Posted: 30 Aug 2020 06:22 PM PDT पटना नगर निगम की ओर से स्लम क्षेत्रों के विकास की योजना तैयार की गई है। इसके लिए अलग शाखा का गठन किया गया है। पिछले दिनों सशक्त स्थायी समिति की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया है। स्लम में मूलभूत सुविधाओं के विकास और सामाजिक विकास के कार्यक्रमों को चलाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य को अब तेजी से पूरा कराया जाएगा। दरअसल, पटना नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में इस साल खराब प्रदर्शन के बाद स्थिति में सुधार के लिए कदम उठा रहा है। नगर निगम की ओर से कराई गई समीक्षा में साफ हुआ है कि राजधानी में करीब 150 स्लम हैं। इन स्लम में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। यहां रहने वाले लोगों को पीने का पानी, शौचालय, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। मैकडोवल गोलंबर से प्रेमचंद रंगशाला तक बनेगा नाला नगर निगम प्रशासन ने मैकडोवल गोलंबर से प्रेमचंद रंगशाला के बीच नए नाला के निर्माण की योजना बनाई है। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद प्राक्कलन राशि भी तय कर ली गई है। वार्ड 43 में इस नाला के निर्माण का कार्य नगर निगम मद से ही कराने का निर्णय लिया गया है। नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने यह जानकारी दी। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद इस नाले का निर्माण का शुरू कराया जाएगा। योजना पर 69 लाख 35 हजार 800 रुपए खर्च होंगे। इस नाले के निर्माण के बाद यहां जमा होने वाले पानी को सैदपुर नहर तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। अंचलों में रहेंगे नोडल पदाधिकारी लड़कियों के लिए इज्जत अभियान Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/patna-municipal-corporation-set-up-separate-branch-for-development-of-slum-area-decided-after-falling-behind-in-cleanliness-survey-127670266.html |
| खलासी काे बेहाेश कर ट्रक काे लेकर भाग रहा था चालक, सोनबरसा में पलटा Posted: 30 Aug 2020 06:22 PM PDT मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की ओर तेज रफ्तार से भाग रहे ट्रक को जब्त करने के लिए तीन थाने के पुलिस तीन घंटे तक पीछा करती रही। आखिरकार पुलिस को पीछा करते देख चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रक सोनबरसा के चिलरा बाइपास मोड़ पर पलट गया। नाकाबंदी कर रही पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ली। पुलिस चालक से पुछताछ कर रही है। बताया गया है कि ट्रक के मालिक ने एसपी को फोन करके सूचना दी थी कि उसका चालक ट्रक लेकर भाग रहा है। ट्रक को जब्त करने के लिए डुमरा, बथनाहा व सोनबरसा थाना पुलिस जुट गई। ट्रक को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई थी। ट्रक में परचुन का सामान होने की बात की जा रही है। बताया गया है कि ट्रक मालिक सुरेश कुमार स्वामी राजस्थान के निवासी हैं। दिल्ली में श्री भारत गुड्स कैरियर के नाम से ट्रांसपोर्ट सिस्टम चलाते हैं। गोहाटी के किसी व्यापारी का परचुन का सामान लेकर गोहाटी पहुंचाने के लिए ट्रक निकला था। ट्रक मालिक ने दूरभाष पर बताया कि मुजफ्फरपुर में ट्रक खराब हो गया था। वहां चालक ने खलासी ट्रक के नेपाल सीमा की तरफ भागने की सूचना पर सोनबरसा के चिलरा बाईपास मोड़ पर सोनबरसा थाना पुलिस नाकेबंदी कर दी थी। पुलिस का पीछा करने देख चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रक दो दुकानों के बीच बांस के घेरे को तोड़ते हुए सड़क के नीचे पलट गया। मौके पर खड़ी पुलिस ने ट्रक का शीशा तोड़कर चालक को निकाला अौर उसे हिरासत पेट्रोल पंप के निकट चकमा देकर भागा ट्रक चालक जहां पुलिस ने जगह जगह नाकेबंदी कर दी थी। बथनाहा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने योगिवाना पेट्रोल पंप के समीप घेराबंदी किया। जहां चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। योगिवाना में चौकीदार पप्पु कुमार चलते ट्रक पर डंडा मारकर चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। यहां भी चालक का संतुलन गड़बड़ाया, लेकिन पेट्रोल पंप के समीप खड़े लोग बाल-बाल बच गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/the-driver-was-running-away-with-the-truck-after-the-khalasi-was-raped-overturned-in-sonbarsa-127670259.html |
| आपसी रंजिश में दो गुटों में फायरिंग, 2 को लगी गोली, पुलिस पर लोगों ने किया पथराव Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT थावे थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना में दो लोग घायल हो गए। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया जिसमें दारोगा शैलेंद्र कुमार पप्पू, जमादार सुनील कुमार यादव सहित पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। हालत को बेकाबू होते देख पुलिस ने भी बल का प्रयोग किया।जिसके बाद लोग शांत हुए। गोलीबारी की घटना के बाद गांव के दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है।इसे देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है।घटना स्थल से कुछ खोखा भी बरामद हुआ है। एकाएक पुलिस पर किया पथराव, पांच हुए जख्मी इनकी हुई गिरफ्तारी, दस पर दर्ज हुई एफआईआर पथराव में ये पुलिस कर्मी हुए जख्मी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/thawe/news/firing-in-two-groups-in-mutual-rivalry-2-shot-dead-people-pelted-stones-at-police-127668180.html |
| Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT कृषि विज्ञान केंद्र सीतामढ़ी के प्रशिक्षण सभागार में पोषण वाटिका विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। जिसका विधिवत उद्घाटन कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद नवल किशोर राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अपने संबोधन में श्री राय ने कहा कि पोषण वाटिका की स्थापना प्रत्येक घर में अवश्य होनी चाहिए। जिससे घर के सभी सदस्य पूरे वर्ष ताजी एवं हरे शाक सब्ज़ियों एवं फलों का सेवन कर सके। उन्होंने कहा कि इस वाटिका से परिवार को सभी आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति हो पाएगी, जिससे परिवार में बीमार पड़ने की कम संभावना होती है। वही केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि पोषण वाटिका का निर्माण घर के पास ही करना बेहतर होता है। इसका आकार परिवार के सदस्यों पर निर्भर करता है। एक आदर्श पोषण वाटिका में सब्जी, फल, कन्द वाली सब्जी, औषधीय पौधे, वर्मी कम्पोस्ट की छोटी इकाई की स्थापना कर सकते हैं। ताकि सभी उत्पाद जैविक रुप से मिल सके। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. किंकर कुमार ने बताया कि पोषण वाटिका से उत्पादित वस्तुओं का नियमित सेवन करने से परिवार के सदस्यों को बीमारी से मुक्ति मिलती है। इससे वर्ष में कम से कम 25 से 30 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/puparee/news/people-can-save-up-to-30-thousand-rupees-in-a-year-from-a-nutritional-garden-disease-will-stay-away-from-family-agricultural-scientist-127670211.html |
| महिला ने थाना पहुंचकर कहा- मेरी बेटी की रक्षा करिए; पुलिस ने भगा दिया, 12 घंटे बाद ही हो गई हत्या Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT भगवानपुर थाना क्षेत्र के भीठ गांव में नवविवाहिता की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे 31 पर सुभाष चौक के पास शव को गाड़ी में रखकर जाम कर दिया। इससे नेशनल हाईवे 31 पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। सदर एसडीपीओ समेत अन्य पदाधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद भी आक्रोशित परिजन जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। इस बीच पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम हटाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए परिजनों का कहना था कि ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और उनकी लड़की मोनिका कुमारी ने अपनी हत्या किए जाने की आशंका परिजनों से जताई थी, इसके बाद मोनिका के परिजनों ने महिला थाना पहुंचकर मामले की शिकायत भी की थी लेकिन महिला थाना प्रभारी ने शनिवार को उन लोगों को थाने से भगा दिया। इससे मृतिका के परिजन आक्रोशित थे। करीब शाम के 6:00 बजे सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी शुभम कुमार के समझाने बुझाने एवं उनके पहल पर एसपी के माध्यम से यह सूचना दिए जाने कि आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी जिसके बाद परिजन जाम हटाने को तैयार हुए। जाम के दौरान ही पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए। बल प्रयोग किए जाने से मोनिका के पिता एवं उसकी बहन रून्नी देवी जख्मी भी हो गई। आत्महत्या दिखाने का किया प्रयास महिला थाना पर लगाया गंभीर आरोप 5 लाख दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर फंदे से लटकाया नवादा जिले के रहने वाली मोनिका कुमारी को अपना कोई भाई नहीं होने की वजह से उसकी परवरिश बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी निवासी बड़े बहनोई रंजीत कुमार के यहां हुई । सभी बहनों में सभी छोटी होने की वजह से मोनिका कुमारी सबके लिए प्रिय थी एवं उसके दोनों बहनोई उसे बेटी के समान रखते थे। 20 जून 2020 को मोनिका कुमारी की शादी भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला भीठ निवासी विपुल कुमार से संपन्न हुई । शादी के बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा उस पर दहेज के लिए दबाव बनाया जाने लगा। हाल के दिनों में मोनिका कुमारी पर अपने बहनोई से पाँच लाख मांग कर लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था । मोनिका के बहनोई रंजीत कुमार की माने तो मोनिका के पति विपुल कुमार एवं उसके फूफा एवं अन्य सगे संबंधियों के द्वारा मोबाइल पर भी उन्हें धमकी दी जाती थी और पैसे की मांग की जाती थी। बीती रात मोनिका के ससुराल वालों ने रंजीत कुमार को फोन पर सूचना दी कि सवेरे आकर आप अपनी साली को ले जाइए। जब मोनिका के परिजन नौला पहुंचे तो मोनिका के शव को पंखे से लटका हुआ पाया। घटनास्थल की परिस्थिति देखकर स्पष्ट हो जाता है कि मोनिका की हत्या के बाद ही लोगों ने उसे पंखे से लटका दिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/begusarai/news/the-woman-reached-the-police-station-and-said-protect-my-daughter-police-banished-murdered-after-12-hours-127669058.html |
| पोखर में पशु को स्नान कराने के दौरान डूबने से युवक की मौत Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव के पोखर में रविवार को मवेशी को स्नान कराने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रमनगरा गांव निवासी महेश पासवान की 22 वर्षीय पुत्र रूपेश पासवान के रूप में की की गयी है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिसा। स्थानीय मुखिया रंजीत कुमार ने बताया कि रूपेश मवेशी को लेकर सरेह की ओर गया था। सरेह में स्थित पोखर में मवेशी को स्नान करने के दौरान उसका पैर गहरे पानी में चला गया। इस कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी। आसपास के ग्रामीणों ने आनन-फानन में रूपेश को बाहर निकलकर इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/suppi/news/young-man-drowned-while-drowning-animal-in-pokhar-127670198.html |
| एसटीईटी के लिए 12 जिलों में केंद्र, आधा घंटा पहले गेट हो जाएगा बंद, चप्पल पहनकर आना होगा Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) नौ से 21 सितंबर के बीच होना निर्धारित है। इस बीच 12, 13, 19 और 20 सितंबर को छोड़ कर यह परीक्षा हर दिन होगी। राज्य के 12 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 2.47 लाख आवेदन आए हैं। इसके आयोजन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। यह परीक्षा हर दिन तीन पालियों में होनी है और हर पाली ढाई घंटे की होगी। पहली पाली सुबह आठ बजे से, दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से और तीसरी पाली सुबह चार बजे से शुरू होगी। हर पाली के एक घंटा पहले परीक्षार्थियों के प्रवेश के लिए केंद्र का मुख्य द्वार खुलेगा और परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले बंद हो जाएगा। उसके बाद किसी भी परीक्षार्थी काे प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के आधार पर केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों के अलावा किसी अन्य के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट रखने पर भी पाबंदी है। परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहन कर भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, सभी चप्पल पहनकर ही आएंगे। परीक्षार्थियों के साथ वीक्षकों के भी मोबाइल ले जाने पर पाबंदी है। परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी भी होगी। जबकि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी होगी। वहीं केंद्र में अभ्यर्थियों का कम्प्यूटर व सीट आवंटन रैंडमली होगा। कोविड-19 को लेकर भी परीक्षा के आयोजन में सतर्कता बरती जाएगी। इसमें हर पाली के शुरू होने के पहले पूरे परीक्षा भवन को सेनेटाइज कराना है। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड ने केंद्रों को जोन व सुपर जोन में बांटने का निर्णय लिया है। हर केंद्र पर पर्याप्त स्टेटिक दंडाधिकारी रहेंगे। यदि किसी केंद्र पर कदाचार अथवा किसी अन्य कारण से पूरी पाली की परीक्षा रद्द हो जाती है तो ऐसी स्थिति में जिला पदाधिकारी अपने स्तर से जांच करेंगे। इन जिलों में होंगे सेंटर पटना, भोजपुर, नालंदा, औरंगाबाद, गया, समस्तीपुर, दरभंगा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्णिया, छपरा Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/center-for-stet-in-12-districts-gate-will-be-closed-half-an-hour-before-wearing-slippers-127670163.html |
| Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT शनिवार की रात पटना से रांची के लिए हुए थे रवाना। जिस वक्त राजद नेता बिजेंद्र यादव रांची के लिए शनिवार की शाम रवाना होने वाले थे उस वक्त सहरसा के जिला परिषद उपाध्यक्ष छत्री यादव उनके साथ राजद कार्यालय के बाहर चाय पी रहे थे। छत्री यादव ने भास्कर को बताया कि बिजेंद्र भाई काफी खुश थे। वे महिषी से अपनी दावेदारी को सुनिश्चित मान कर चल रहे थे। राजद सुप्रीमो से मिलने का उनका कार्यक्रम तय हो चुका था। शायद इसीलिए वे जल्दबाजी में थे। उनके साथ रांची जाने वालों में सौर बाजार प्रखंड के पूर्व प्रमुख योगेन्द्र राम और बिजेंद्र यादव का एक ग्रामीण छोटेलाल यादव भी थे। जिप उपाध्यक्ष छत्री यादव ने कहा कि उन्होंने अपने सामने उन्हें विदा किया था। बिजेंद्र यादव जिस नई मारुति कार को ड्राइव कर रांची के लिए निकले उसे एक सप्ताह पहले ही उन्होंने खरीदी थी। मौत की खबर सुबह घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी वीणा देवी ने कहा जिंदगी का आखिरी सपना बिखर गया। चार दिन पहले गुरुवार को वे पटना गए थे और शनिवार की रात सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची के लिए निकले थे। कम उम्र में ही बन गए थे अपनी पंचायत के मुखिया जिले के इतिहास में शायद पहले युवा थे। जिन्हें मात्र 18 वर्ष की उम्र में पहुंचते ही लोगों ने सत्तर कटैया प्रखंड के बिजलपुर पंचायत का मुखिया नोमिनेट कर दिया। वर्ष 1990 में मात्र 18 वर्ष की उम्र में जब वे मुखिया बने थे फिर पहला पंचायती चुनाव वर्ष 2006 का वक्त आया। पूरे बिहार में पंचायती राज की शुरुआत हुई थी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद करीबी माने जाते थे बिजेंद्रजिला पार्षद बन कर जनता की सेवा में जुट गए। वर्ष 2011 के पंचायती राज चुनाव में उनकी पत्नी चुनाव लड़ी और उनकी जीत हुई। फिर युवा राजद के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी की ओर से मिली। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, उनके पुत्र पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव के काफी करीबी माने जाते थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/bijendra-yadavs-wife-said-her-last-dream-of-life-was-shattered-like-a-glass-127668347.html |
| मुजफ्फरपुर से बकाया वसूली कर लौट रहे किराना व्यवसायी से दो लाख रुपए की लूट Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT डुमरा थाना के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर पथ में मुरादपुर चौक के निकट रविवार को बाइक पर सवार तीन सशस्त्र बदमाशाें ने किराना व्यवसायी से दो लाख रुपये लूट लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चलाई लेकिन, निशाना चूक गया। गोली व्यवसायी के बाइक को छूते हुए निकल गई। सूचना पर घटनास्थल पहुंचे थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने पुलिस बल के साथ व्यवसायी की निशानदेही पर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन, असफल रहे। पुलिस द्वारा खंगाली गई सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार तीन अपराधियों को चिह्नित किया गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं 36 घंटे के अंदर जिले में लूट की दो घटनाओं से व्यवसायियों सहित आम लोगों में दहशत और पुलिस के प्रति आक्रोश है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसमें बाइक पर सवार तीन अपराधिकयों की तस्वीर काे कैद किया गया है। व्यवसायी सोनू ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रही अपराधियों की तस्वीर को पहचान लिया है। मुरादपुर के रास्ते एनएच टू लेन की ओर भागे बदमाश बैरगनिया निवासी व्यवसायी सोनू कुमार ने बताया कि वह रविवार को दोस्त सूरज कुमार के साथ मुजफ्फरपुर से दो लाख रुपये की वसूली कर लौट रहा था। इसी बीच मुरादपुर चौक के निकट अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और रुपए लूट लिया। सीएसपी हत्याकांड में अब तक नहीं मिला सुराग सुप्पी के बाेकठा गांव निवासी सीएसपी हत्याकांड में पुलिस 48 घंटे बाद भी खाली हाथ है। पुलिस काे अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस बीच शनिवार को ग्रामीणों ने घटना के विरोध में 9 घंटे तक सड़क जाम रखा था। तब 48 घंटे के अंदर अपराधियों को पकड़ने का पुलिस ने आश्वासन दिया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/two-lakh-rupees-robbed-from-returning-businessman-after-collecting-dues-from-muzaffarpur-127670172.html |
| Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT यही अभी के दौर में अगस्त की मास्क क्रांति है। जिस तरह अगस्त क्रांति में बिहार के लोग अंग्रेजों के खिलाफ खड़े हुए थे, ठीक उसी तरह सामाजिक कार्यकर्ता व सीए प्रभाष झा कोरोना काल में लोगों के लिए आगे आए हैं। उन्हाेंने घर-घर जाकर मास्क बांटने का काम शुरू किया। अबतक 70 हजार से ज्यादा मास्क बांट चुके हैं। लक्ष्य एक लाख मास्क बांटने का है। काेराेना के खिलाफ इस युद्ध में उनकी पूरी टीम काम कर रही है। ये सभी जरूरतमदों और गरीबाें तक रीयूजेबल मास्क पहुंचा रहे हैं। प्रभाष ने बताया कि काेराेना के विरुद्ध हम आमजनाें का खड़ा हाेना बहुत जरूरी है। तीन साल पहले मल्टीनेशनल कंपनी में 40 लाख की सालाना कमाई छाेड़ कर दलित एवं महादलित समुदाय के हजारों बच्चों को अपने सात केंद्राें में रोज शिक्षादान भी दे रहे हैं। प्रभाष झा ने कहा- समाज के प्रति जिम्मेदार होना जरूरी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/ca-prabhash-jha-who-became-the-soldier-of-the-mask-revolution-in-the-corona-period-is-running-a-campaign-in-4-districts-aiming-to-distribute-one-lakh-masks-127670164.html |
| Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT रहिका थाना क्षेत्र में शनिवार की रात करीब 10:30 बजे सप्ता नीम चौक स्थित रहिका-मधुबनी मुख्य पथ पर ताजिया शिफल निकालने को लेकर जुलूस में शामिल लोगों व पुलिस के बीच नोंकझोक हो गई। इस दौरान पुलिस काे लोगों को सड़क से हटाने को लेकर लाठी चलानी पड़ी। ताजिया का शिफल निकालने वाले लोगों का कहना था कि शांतिपूर्ण तरीके से ताजिया शिफल निकाला जा रहा था कि अचानक बाइक सवार पुलिस ने बच्चों व बूढ़ाें पर लाठीचार्ज कर दिया जिससे बच्चों को काफी चोट आई। इसके बाद अपने बचाव में कुछ लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस की ओर से करीब 10 राउंड हवाई फायरिंग की गई। शनिवार की रात लाठीचार्ज व हवाई फायरिंग के विरोध में स्थानीय लोगों ने रविवार की सुबह से ही रहिका-मधुबनी पथ को जाम कर प्रदर्शन किया। तीन बच्चाें काे आई गंभीर चाेट मुखिया के घर में तोड़फोड़ की लाठीचार्ज की घटना में तीन बच्चाें को गंभीर चोट आई है। वहीं पत्थरबाजी के कारण कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हाे गए। वहीं कई वाहन क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इस संबंध में एसपी डाॅ. सत्य प्रकाश ने बताया कि जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांचोपरांत दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इधर सिफल नचाने वाले लाेगाें ने मुखिया के घर पर भी पथराव करते हुए घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान उपद्रवियों ने मुखिया पिंकी देवी के घर में रखी दो बाइक, कुर्सी सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। सदर एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में हुआ फ्लैग मार्च शनिवार के रात सदर एसडीओ अभिषेक रंजन और सदर एसडीपीओ कामिनी बाला के नेतृत्व शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान सदर एसडीओ व एसडीपीओ ने माइकिंग के जरिए लोगों से घर में रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने नियम के विरुद्ध जाकर मुहर्रम को लेकर सिफल, ताजिया व जुलूस निकालने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। लोगों से अपील की गई कि भीड़ का हिस्सा नहीं बनें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/despite-the-rake-the-procession-will-bring-out-the-police-but-lathi-charge-the-mob-pelted-stones-at-the-police-127669425.html |
| गांव में देशी शराब बनाने और पीने पर रोक लगाने का निर्णय Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT प्रखंड की सोंगर पंचायत अंतर्गत निस्फी व मिर्जापुर में बड़े पैमाने पर महुआ देसी शराब बनाने के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक पूर्व मुखिया मुन्ना सहनी की अध्यक्षता में सलेश स्थान मिर्जापुर में हुई। इसमें गांव में बड़े पैमाने पर महुआ देसी शराब बनाने और पीने पर रोक लगाने का सामूहिक फैसला लिया गया। बैठक में कारोबारी को पुलिस प्रशासन से गिरफ्तार कराने,बनाने वाले भठ्ठी को तोड़ने,बनाने व पीनेवाले पर 11000 रुपए जुर्माना करने का सामूहिक निर्णय लिया गया। बैठक में इस कार्य को करने के लिए 31 सदस्यीय निगरानी कमेटी का गठन भी किया गया। मिर्जापुर वासी रबिन हत्याकांड का तार देसी शराब कारोबार से जुड़ा रहने की चर्चा है। मृतक रबिन देसी शराब का कारोबार करने वाले की सूची बनाकर ताजपुर पुलिस को देने की बात कह रहा था। बैठक में रबिन की हत्या में संलिप्त नामदज मुख्य आरोपी समेत अन्य 3 को गिरफ्तार करने में ताजपुर पुलिस की शिथिलता पर रोष प्रकट करते हुए अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की गई। गिरफ्तारी नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। ग्रामीणों के अनुसार मिर्जापुर गांव के अधिकांश घरों में देसी शराब का कारोबार होता है। गांव का लालदेव चौक अवैध शराब का कारोबार का अड्डा बन चुका है। बैठक में मिथिलेश सहनी, मनोज सहनी, नरेन्द्र सिह, सरपंच गौरी राम, ,कुंदन गिरी, जगदीश सहनी, शंभू सहनी, अनिल राम, प्रेम कुमार दास, अजय कुमार सहनी, बब्लू सिंह, पप्पू राय थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/morva/news/decision-to-ban-native-brewing-and-drinking-in-the-village-127670125.html |
| 1 से 3 तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कार्यपालक सहायक Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT प्रखंड मुख्यालय परिसर में कार्यपालक सहायकों की बैठक संघ के वरीय नेता प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार द्वारा कार्यपालक सहायकों की मांग नहीं मानने की सूरत में संघ के आह्वान पर 1 से 3 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला नेता ने कहा कि सरकार द्वारा कार्यपालक सहायकों का लगातार किए जा रहे शोषण के खिलाफ व वेतनमान की मांग को लेकर तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर जाना पड़ रहा है। सरकार फिर भी कार्यपालक सहायकों की मांगो पर विचार नहीं करती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाऐंगे, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी। 1 से 3 सितंबर तक सामूहिक अवकाश के दौरान सभी कार्यपालक सहायक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समाहरणालय के समक्ष धरने पर बैठेंगे। सामूहिक अवकाश पर जाने की जानकारी बीडीओ,सीओ समेत सभी विभाग के पदाधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि कार्यपालक सहायक काफी दिनों से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे है लेकिन सरकार मांगों पर कोई विचार नहीं कर रही है। मौके पर आदित्य कुमार, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, सद्दाम कुमार, जीतेन्द्र कुमार, नीति प्रिया, अंजली कुमारी, अर्पणा कुमारी, नरेश कुमार समेत आदि थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/morva/news/executive-assistant-will-be-on-group-leave-from-1-to-3-127670115.html |
| कांग्रेस के पूर्व सासंद रामदेव राय के निधन पर कांग्रेसियों में शोक की लहर Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT समस्तीपुर के पूर्व सांसद व बेगूसराय के बछवाड़ा से कांग्रेस के विधायक रामदेव राय के निधन पर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। स्व. राय कर्पूरी ठाकुर को हरा कर समस्तीपुर के सांसद बनने का गौरव प्राप्त किया था। जिलाध्यक्ष मो अबू तमीम के नेतृत्व में जिला कार्यालय में उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर एक शोक सभा आयोजन किया गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव रामकलेवर प्रसाद ने उन्हें एक निर्भिक व संघर्षशील नेता की संज्ञा दी। जिलाध्यक्ष मो अबू तमीम ने कहा कि स्व. राय दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के लिए आवाज बुलंद करते रहे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान अमित कुमार सिंह, विशेश्वर राय, विजय शंकर शर्मा, विनोद कुमार झा, मुकेश कुमार चौधरी, कामेश्वर पासवान, अब्दुल मालिक, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ई अबू तनवीर, कृष्ण भगवान झा, सुरेश राय मो अफजल, श्याम प्रसाद केसरी, आनंद कुमार आनंद, मोइन रजा, कृष्ण कुमार राय, मो ईसराफील, विपिन कुमार आदि थे। उधर, समस्तीपुर प्रखंड कार्यालय में भी शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय के अलावा ब्रजनंदन राय, अरुण कुमार राय, मनोज कुमार भारद्वाज, बच्चा बाबू गिरी, ममता कुमारी, खुशबू कुमारी आदि थीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/congressmen-mourn-the-demise-of-former-congress-mp-ramdev-rai-127670105.html |
| बिहार के सभी 243 सीटों पर होगा हमारा कब्जा, तेज-तेजस्वी की सरकार बनाने को बेकरार है जनता: तेजप्रताप Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT राजद नेता तेजप्रताप यादव ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर हमारा कब्जा होगा। महागठबंधन के सभी प्रत्याशी जीत का सेहरा पहनेंगे। बिहार की जनता चुनाव के लिए तैयार हो चुकी है और रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लिया है। लोगों ने मन बना लिया है कि एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और तेज-तेजस्वी की युवा सरकार बनाएंगे। इस सवाल पर कि एनडीए ने 220 सीटों का दावा किया है, तेजप्रताप ने कहा कि हम सभी 243 सीट लेकर आएंगे। तेजप्रताप रविवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे थे जहां उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। तेजप्रताप ने कहा कि लालू यादव ने चुनाव को लेकर टिप्स दिए हैं। पार्टी सर्वे करा रही है और मजबूत कैंडिडेट को ही टिकट दिया जाएगा। ऐसे किसी को टिकट नहीं दिया जा सकता है। कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात हो रही है और सभी सीटों पर चर्चा हो रही है। राजद नेता ने कहा कि चुनाव का माहौल है और कई उम्मीदवार जो चुनाव लड़ना चाहते हैं उनसे मुलाकात हो रही है। जो पढ़े लिखे नौजवान हैं और अपने क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें टिकट दिया जाएगा। संगठन में पिछले 15-20 सालों से काम करने वालों को भी पार्टी वेटेज देगी। लालू से मिलकर लौटे हैं तेजप्रताप Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/rjd-tej-pratap-said-we-will-occupy-all-243-seats-of-bihar-people-are-desperate-to-form-mahagathbandhan-government-127667925.html |
| Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT प्रखंड में बाढ़ की स्थिति में कमी आने के बावजूद त्रासदी विगत 46 दिनों से कम होने की नाम नहीं ले रही है। कमला, करेह व जीवछ नदी की स्थिरता के कारण क्षेत्र में बाढ़ की पानी की घटने की प्रवृति धीरे - धीरे हो रही है। ऋइसके कारण प्रखंड ऊपरी इलाके में बाढ़ की स्थिति समान्य हो गई है। वही निचले इलाके में कईकई पंचायत में बाढ़ की स्थिति बरक़रार बनी हुई है। वही बाढ़ की पानी घटने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में किसान व मजदूरों के सामने तरह - तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगी है। वही पानी घटने के बाद इन दलित बस्ती में दलदली उत्पन्न होने के कारण कच्चे माकन धरासाई होने लगे है। कोरोना व बाढ़ की दोहरी मार से खाशकर मजदूर तबके के लोगों के सामने सबसे अधिक परेशानी उत्पन्न होने लगे लगे है। क्षेत्र में हर तरफ बाढ़ की पानी रहने के कारण कार्य धंधे मंदे पड़े है जिसके कारण मजदूरों को काम नहीं मील रहे है। हरी घास को लेकर पशुपालक के सामने बनी हुई है समस्या, दूसरे इलाके से ला रहे चारा चारे के लिए हरे घास की व्यवस्था करने के लिए पशुपालक को मिलो दूर क्षेत्र से बाहर जाकर घास काटकर लाना पड़ता है। इसके लिए किसानों को दिनभर का समय चारा की व्यवस्था करने में ही गुजर जाता है। पतैल गांव के किसान हिरा सदा, पिंकी देवी, घूरन राम, बेलाही के रज्जाक, राम भरोष पंडित, वारी के सीताराम पासवान, आदि ने बताया की चारा की व्यवस्था करने के लिए साईकिल, से मिलो दुरी तय हसनपुर, शिवाजीनगर, रोसड़ा, अदि प्रखंड घास काटकर लाना पड़ता है। किसानों के सामने 46 दिनों से उत्पन्न समस्याओं के बाद भी आजतक पशुचारा की व्यवस्था नहीं कराई गई है। बाढ़ ने कृषि विज्ञान केन्द्र की 24 एकड़ की उन्नत किस्म धान की फसल को डूबोया सिंघिया| बाढ़ की विभीषिका ने प्रखंड क्षेत्र किसानों खेतों में लगे खरीफ की फसल पूरी तरह बर्बाद कर दी है। 2018 के बाद आई बाढ़ की त्रासदी ने प्रखंड क्षेत्र में खेतों में लगी मुख्य फसल धान, दलहनी मुंग व कुछ पंचायत में मक्का, सब्जी, आदि की फसल पूरी तरह से बर्बाद कर रख दिया। खेतों में बाढ़ की पानी प्रवेश करने के कारण जल - जमाव की स्थिति उत्पन्न रहने के कारण फसल पूरी तरह चौपट हो चुकी है। प्रखंड के सभी पंचायतों हर ओर सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। स्थिति यह है की इस बार बाढ़ की त्रासदी ने प्रखंड क्षेत्र के लदा कृषि विज्ञान केंद्र के 24 एकड़ फॉर्म की भूमि में लगे उन्नत किस्म के धान की फसल को भी पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया। इसके कारण पानी में एक महीने से अधिक दिनों तक धान की फसल डूबने के कारण पूरी तरह से बर्बाद हो गया। विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आरके तिवारी, फॉर्म इंचार्ज संजय कुमार व इंजीनियर शैलेश कुमार, मुकेश कुमार, व संजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि लदा केंद्रीय विज्ञान केंद्र के फॉर्म में 24 एकड़ भूमि में पैड़ी ट्रांसप्लांट विधि से उन्नत किस्म के धान की फसल लगाई गई थी। फार्म में पानी प्रवेश करने के बाद अत्यधिक पानी में लगातार एक महीना से अधिक दिनों तक डूबने के कारण फार्म में लगे फसल पूरी तरह से डूब कर बर्बाद हो गया। वही बाढ़ की त्रासदी ने किसानों व मजदूर तबके के लोगों को कमर तोड़ रख दी है। बाढ़ पीड़ित के अनुसार अधिकतर किसान कर्ज लेकर खेती करते है। इस स्थिति में फसलों के बर्बादी किसानों ने अरमानों पर पानी फेर कर रख दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/tragedy-continues-in-the-low-lying-area-on-the-46th-day-even-after-the-flood-situation-in-singhia-has-reduced-farmers-are-upset-127670089.html |
| Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि हमको प्रकृति से पोषण पाना है, प्रकृति को जीतना नहीं है। हम भी इस प्रकृति के घटक हैं। हमको स्वयं प्रकृति से पोषण पाकर प्रकृति को जिलाते रहना है। इस प्रकार का विचार करके ही आगे पीढ़ी चलेगी। यही नहीं, ऐसा होगा तभी सृष्टि सुरक्षित होगी, मानव जाति सुरक्षित होगी और जीवन सुंदर होगा। वे हिन्दू स्प्रिचुअल सर्विस फाउंडेशन द्वारा रविवार को आयोजित 'प्रकृति वंदन' ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अपील : घरों में कम से कम एक पौधा लगाकर करें उसकी देखभाल करें उधर, पटना में भी लोगों ने अपने घर के आसपास लगे पौधे का जल अर्पित कर पूजन किया। बाजार समिति के एक स्कूली छात्र अपूर्व ओझा ने प्रकृति वंदन में सहभागी होते हुए फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के महत्व को बताया। इस दौरान उसने अपने घर की छत पर लगे तुलसी वाटिका को दिखाया, जिसमें उसने तुलसी के 35 पौधे लगाएं है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/mohan-bhagwat-took-pledge-to-protect-environment-with-millions-of-families-said-we-have-to-get-nourishment-from-nature-not-win-it-127670086.html |
| Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT कोरोना संक्रमण के बीच बिहार विधानसभा चुनाव समय पर कराने की तैयारी चल रही है। चुनाव आयोग कई मौकों पर यह कह चुका है कि विधानसभा चुनाव समय पर ही होगा। ऐसे में बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार-चार सीटों पर चुनाव की भी चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग इन चुनावों के लिए भी तारीख की घोषणा जल्द कर सकता है। शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर चुनाव कोरोना के कारण टलता रहा है। निर्वाचन विभाग के अनुसार शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग को करना है। कोरोना के कारण इन सीटों पर चुनाव टाले गए हैं। वहीं दूसरी ओर वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। पिछले दिनों चुनाव आयोग ने कोरोना और बाढ़ का हवाला देते हुए उपचुनाव को 7 सितंबर तक टाल दिया था। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव को लेकर आयोग की तरफ से ब्रॉड गाइडलाइन जारी किया जा चुका है। ऐसे में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर चुनाव कराना भी मुश्किल नहीं होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/election-of-teacher-and-graduate-constituency-postponed-due-to-corona-by-election-in-valmikinagar-lok-sabha-seat-also-postponed-127670085.html |
| 24 घंटे में 56 नए मामले आए सामने कोरोना मरीजों की संख्या हुई 3303 Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT जिले में कोरोना का कहर जारी है। गत 24 घंटा के दौरान 56 नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3303 हो गई है। राहत भरी खबर है कि गत 24 घंटे के दौरान 31 लोग ठीक भी हुए हैं। अबतक कुल मरीजों में से 2791 लोग ठीक हो चुके हैं। उधर, कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए बाढ़ प्रभावित इलाके में भी चलंत कोरोना जांच टीम द्वारा जांच की जा रही है। सदर अस्पताल में कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ नागमणि ने कहा कि लोग सोशल डिस्टेंश का पालन करें तो बीमारी का फैलाव कम होगा। होम आइसोलेशन में हैं 353 मरीज मालूम हो कि जिले में अब भी 490 मरीज एक्टिव हैं। वहीं, होम आइसोलेशन में 353 मरीज रह रहे हैं। कुल एक्टिव कंटेनमेंट जोन 45 हैं। अब तक जिले में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। नोडल पदाधिकारी ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग से ही कोरोना को मात दिया जा सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/56-new-cases-came-out-in-24-hours-corona-patients-number-3303-127670046.html |
| हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उजियारपुर थाने का लोगाें ने किया घेराव Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT थाना के सातनपुर चौक पर हुई शुक्रवार को युवक की हत्या करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी तथा परिवार के सुरक्षा की मांग को लेकर रविवार को उजियारपुर थाना का घेराव किया। मुसरीघरारी थाना के रुपैली निवासी मृतक संदीप चौधरी उर्फ नेपाली के परिजनों के साथ काफी संख्या में गांव के महिला पुरूष उजियारपुर आकर थाना का घेराव किया। लोग हत्यारे की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार के सुरक्षा की मांग कर रहे थे। पीड़ित परिवार के सदस्य व कुछ ग्रामीणों का पुलिस पदाधिकारी से वार्ता के बाद थानाध्यक्ष द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी तथा वरीय पदाधिकारी से परिवार की सुरक्षा मुहैया कराने संबंधित बात करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/ujiyarpur/news/people-besiege-the-ujiarpur-police-station-demanding-the-arrest-of-the-killer-127670035.html |
| मुसरीघरारी में कंटेनर से 60 लाख की शराब बरामद हुई Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपूरा पंचायत के चकश्याम नगर स्थित एक लीची बागान से गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात मुसरीघरारी पुलिस ने एक कंटेनर में लदी 571 कार्टन विदेशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है । थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें शनिवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर HR 68A-7661 से विदेशी शराब कहीं ले जाया जा रहा है। पुलिस की गाड़ी को देख कंटेनर पर सवार चालक व कारोबारी मौके से फरार हो गए। उसके बाद पुलिस ने उस कंटेनर को खोल कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के क्रम में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। जिसका अनुमानित मूल्य करीब 60 लाख बताया गया है। शराब कारोबारी को बड़ा झटका करीब 60 का शराब जब्त एवं 50 लाख से अधिक का गाड़ी जब्त की गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sarayranjan/news/60-lakh-liquor-seized-from-container-in-musurghari-127670025.html |
| पीडब्ल्यूडी एप पर 35841 दिव्यांगों का होगा रजिस्ट्रेशन, प्रशासन व एनजीओ करेंगे जागरूक Posted: 30 Aug 2020 05:22 PM PDT सुप्रीम कोर्ट की ओर से बिहार विधान सभा चुनाव को कोरोना व बाढ़ की त्रासदी के कारण रोकने की मनाही करने के बाद आयोग चुनाव की तैयारी में जुट गया है। जिला में भी विधान सभा की 10 सीटों के लिए चुनाव कराने व प्रत्येक मतदाता की भागीदारी के लिए प्रशासन कार्य में जुट गया है। इसी के तहत जिले के 35841 दिव्यांग मतदाताओं का शत-प्रतिशत मतदान कराने को लेकर विभाग तत्पर है। बताया जाता है कि जिले के सभी दिव्यांग मतदाताओं को पीडब्लूडी एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसमें सरकारी तंत्र यथा जिला, प्रखंड व पंचायत प्रशासन के अलावे एनजीओ की मदद ली जाएगी। जो अपने क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं का एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर उन्हें मतदान केंद्र पर सहुलियत से पहुंचाने की बात बताएंगे। साथ ही उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं प्रशासन की ओर से फ्लैक्स व पोस्टर के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले के 4223 मूल व सहायक मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों के लिए रैम्प, शौचालय, पेयजल, बिजली व शेड की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। 1950 नंबर पर दिव्यांग मतदाता को मिल रही मदद Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/35841-disabled-people-will-be-registered-on-pwd-app-administration-and-ngos-will-be-aware-127670012.html |
| Posted: 30 Aug 2020 08:27 AM PDT सकारात्मक सोच की आवश्यकता:![]() इधर मेरे मन में लगातार एक बात आ रही है कि हमें सबसे अधिक तो जो अपने संगठन ,अपने समाज के विभिन्न अंग और अपने लोग हैं,, इनके सकारात्मक पक्षों पर अधिकाधिक प्रकाश डालना चाहिए । उनकी क्या विशेषताएं हैं ,,अभी क्या योगदान इस समय भी वे दे रहे हैं,, उसका क्या महत्व है,, यह पहले बताना चाहिए।। वे क्या नहीं दे रहे हैं ,नहीं कर रहे हैं,,इसकी चर्चा सामान्यत: नहीं करनी चाहिए।। क्योंकि एक संगठन कुछ नहीं कर रहा है तो दूसरा कर रहा होगा ,,कोई अन्य कर रहा होगा ।। अगर सारे ही संगठनों के सारे कामों की जानकारी हो उसके बाद भी कुछ लगे कि अमुक पक्ष बिना किए रह गई है तो जिसे वह करना चाहिए उसकी प्रेरणा देना चाहिए।। परंतु हमारे जो संगठन और लोग राष्ट्र जीवन के हर क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं ,उनके योगदान पर प्रकाश डालना चाहिए। उसके महत्व को समझना और समझाना चाहिए। क्या नहीं कर रहे हैं इसकी चिंता बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए ।। क्योंकि हमारे सभी प्रकार के संगठनों और श्रेष्ठ और सच्चे लोगों की अकारण और निराधार निंदा ,उन पर कटुतम आक्षेप,उन पर आरोप लगाना ,,उनके विरुद्ध झूठी अफवाह , उनके नाम से झूठी बातें जारी करना, उनको काला चित्रित करना, हिंदुओं के और हिंदू समाज के विरोधी तो यह रात दिन कर ही रहे हैं। हमको भी उसी में लग जाने से बचना चाहिए ।। हम तो उस पक्ष को प्रकाश में लाएं जिसकी चर्चा ही कोई नहीं करते हैं।हर समय समाज में अनेक संस्थाएं होती है और वह अनेक प्रकार के काम कर रही होती हैं। लेकिन एक ही संस्था सब प्रकार के काम नहीं करती ,यह समझना चाहिए। फिर यह भी होता है कि जैसे व्यक्ति का जीवन है उसी प्रकार संस्थाओं का भी जीवन है। जैसे व्यक्ति किसी खास कालखंड में बहुत अधिक काम करता है ,उसमें विशिष्ट ऊर्जा रहती है औरवह प्रचण्ड कार्य करता है ।।किसी समय शिथिल रहता है। संस्थाओं के जीवन में भी कभी प्रचंड ऊर्जा का कालखंड आता है तभी अपेक्षा करें शिथिलता दिखती है यह स्वाभाविक है । फिर यह भी होता है कि किसी संस्था में उस संस्था के लक्ष्यों और उद्देश्यों के अनुरूप बड़े व्यक्तित्व जाते हैं तो वह संस्था तीव्रता से अपने लक्ष्य की दिशा में पूर्ण ऊर्जा से कार्य करती दिखती है ।।जब इतने प्रतिभाशाली लोग नहीं आते तो दिशा वही रहती है पर कार्य की गति मंद हो जाती है ।तो यह सब चलता रहता है । ऐसा भी है कि कुछ संस्थाएं सनातन है दीर्घकाल से हैं और सदा बने रहेंगे या बने रहना चाहिए ।। तो उनमें यह होता है कि कोई बहुत ऊर्जावान प्राणवान व्यक्ति आ गए तो उस कार्य को बहुत आगे बढ़ा दिया। शेष समय उतने तेजस्वी उतने तपस्वी उसने प्रदीप्त व्यक्तित्व के स्वामी नहीं आए तो कार्य गति धीमी रही।। यह सामान्य क्रम है।इसमें निरर्थक आलोचना,निन्दा, या हताशा, निराशा ,उदासी का कोई कारण नहीं। अब जैसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। तो डॉ हेडगेवार जी ने जब शुरू किया तो उनकी आयु क्या थी? 35 वर्ष।परन्तु विशिष्ट ऊर्जा थी, प्राण शक्ति थी, प्रतिभा थी तो कार्य को इतना अधिक बढ़ा दिया।। और फिर अगले नेतृत्व का चयन? उनके साथ के जो लोग थे वे तो गुरु गोलवलकर ,जी से बहुत बड़े थे लेकिन उन्होंने उन को चुना और गुरु गोलवलकर जी अध्यात्म के व्यक्ति थे, साधक थे, अध्यात्मिक साधना में डूबे थे परंतु उनके व्यक्तित्व का प्रभाव था कि उन्हें लगा कि यह कार्य भी अध्यात्म पथ का ही है और वे उसमेंडूब गए। और तब उनकी उम्र क्या थी? बहुत कम थी। वही 34 वर्ष। उन से अधिक उम्र के लोग संघ में थे।लेकिन उस में ऐसी भावना थी कि उन सब को लगा कि हमारे नायक यही हैं।और उन्होंने बड़े संकटों को धैर्य और विवेक से सुलझाकर विराट संगठन बनाया। ऐसे होता रहता है। उस संगठन में उतने प्रतिभावान उसके बाद नहीं आये।परंतु यह तो है कि निरंतर उसमें गहरी राष्ट्रभक्ति की भावना है,सबका तपस्वी जीवन है और राष्ट्रहित हिंदू समाज और धर्म के उत्कर्ष के लिए उनमें सब मे समर्पण है। तो डॉक्टर हेडगेवार और गुरु गोलवलकर से तुलना करके अब उनकी निन्दा करें तो यह बहुत ही नकारात्मक और हानिकारक वृत्ति होगी। आज भी जो भी कार्य कर रहेहैं, वह सराहनीयहै।वे राष्ट्रभक्ति से ही संचालित हैं और उसमें जो कमी दिखती है,उसका सङ्केत करना तो ठीक है परन्तु संगठन की निन्दा अनुचित है। किसी को गहराई से आकलन कर कहें कि वे यह अमुक काम नहीं कर रहे हैं अथवा यह काम करें तो और अच्छा परिणाम होगा,तो सुझाव दे सकते हैं या स्वयं उस काम को हाथ में ले सकते हैं परंतु वे जो कर रहे हैं ,उसका महत्त्व पहचानना, उसकी सकारात्मकता को सामने लाना भी बहुत आवश्यक है।। केवल नकारात्मकता सब प्रकार से अनिष्ट कारक और हानिकारक है। इसी प्रकार योग और आयुर्वेद की बातें लें।योग और आयुर्वेद दोनों भारत में अत्यंत व्यापक सदा से रहे। लाखों लोग भारत में योग करते थे। उनमें से कुछ लोग योग के उच्चतम स्तर पर थे । योग विषयक शास्त्रों के अध्ययन, योग के अभ्यास कर्ता, योग के साधक बहुत से लोग चारों तरफथे।। संस्कार भी था और व्यवहार में भी था। परंतु संपूर्ण देश को और विश्व के अनेक देशों को योग के लिए स्पंदित करने का काम हरियाणा के एक साधारण से परिवेश से आए युवक ,सामान्य पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति स्वामी रामदेव जी महाराज ने कर दिखाया। तो उनके काम का महत्व भी रेखांकित करना चाहिए। उनका सम्मान करना चाहिए । जो करने से रह गए अथवा जो भी कुछ और करना चाहिए था ,वह अमुक अमुक काम करें तो और अच्छा हो, यह आप चाहे तो सुझाव दे सकते हैं लेकिन उन्होंने वह क्यों नहीं किया ,यह क्यों नहीं किया ,,ऐसा कह के चिंता करना या जो बहुत अधिक लगता है कि करना चाहिए, तो आप सुझाव दे सकते हैं । पर जो किया है,उसको सकारात्मक रूप से पहचानना और महत्व देना अत्यधिक आवश्यक है।। आखिर जिन घरों में नई पीढ़ी के बच्चे, युवक और युवतियां दिन चढ़े,8:00 बजे 8:30 बजे सोकर उठते थे वहां 3:30 बजे उठकर 4:00 बजे प्रातः से बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आसन प्राणायाम और योग करने लगें, यह स्वामी रामदेव जी ने किया है। केवल जो कमी रह गई है उसे देखना यह नकारात्मकता है । उसी प्रकार, आयुर्वेद के दिग्गज जानकार भरे पड़े हैं।पर आचार्य बालकृष्ण जी ने जो काम कर दिखाया है, उसका महत्व पहचानना आवश्यक है। इसी प्रकार भारत जैसे महान राष्ट्र में राजनीति के क्षेत्र में शताब्दियों के अनुभव प्राप्त राजवंशहैं और विदेशों से बहुत अधिक प्रशिक्षण तथा प्रेरणा प्राप्त भी अनेक घराने हैं। अनेक बड़े परिवार के लोगहैं।। परंतु एक साधारण वैश्य परिवार से आए मध्यवर्गीय अमित शाह और सामान्य निम्न मध्यवर्गीय परिवार से आए श्री नरेंद्र मोदी ने जो असाधारण कार्य 6 वर्षों में करके दिखाएंहैं, चाहे वह तीन तलाक का मामला हो,, चाहे धारा 370 और 35a की समाप्ति की बात,, चाहे चीन की बात हो या caa के मुद्दे को या फिर राम मंदिर वाली बात को भी जिस तरह से हल किया,, उसके महत्व को रेखांकित करना आवश्यक है । दोनों की पृष्ठभूमि के संदर्भ में यह विशेष है। और दूसरी ओर एक सन्यास परंपरा के मठ के प्रधान आदित्यनाथ योगी जी।।उन के संदर्भ में देखें।जिस प्रकार यह लोग अत्यंत श्रेष्ठ प्रशासक बनकर उभरे हैं, मोदी जी ने विदेश नीति में अब तक के किसी भी प्रधानमंत्री से बहुत अधिक प्रतिष्ठा और महत्व प्राप्त किया है और भारत के हितों की रक्षा के लिए जो कार्य किया उस को पहचानना आवश्यक है । योगी जी ने जो किया है उनका संकेत करते रहना भी आवश्यक है। |
| Posted: 30 Aug 2020 07:44 AM PDT
|
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |


















