ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Pakur News: पाकुड़ और साहिबगंज जिला की विद्युत आपूर्ति में हो रहा सुधार, जल्द ही लोगों को पवार कट से निजात मिलेगा- सांसद विजय हांसदा
- Pakur News: सिलमपुर गांव के समीप महेशपुर पुलिस ने मारुति भैन में लदा 14 बोरा अवैध विस्फोटक किया जब्त
- Pathargama News: भाद्रपद सिंह नक्षत्र के अंतिम रविवार को सुंदर नदी में उमड़ा व्रतियों की भीड़
- Pakur News: जिले में और चार कोरोना संक्रमित की पुष्टिः उपायुक्त
- जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा नेता ने सुनी लोगों की समस्या
- मुख्यमंत्री के वर्चुअल रैली को लेकर जदयू ने की बैठक
- राशन कार्ड के विषय को लेकर डिप्टी मेयर ने जेबीजे संगठन के सदस्यों के साथ की बैठक
- Pakur News: कोरोना को दी मात, 20 को भेजा गया घर
- अपने बूथ पर भाजपा नेता पवन मिश्रा ने सुनी मन की बात कार्यक्रम, पार्टी निर्देशानुसार किया वोटर लिस्ट का सत्यापन
- Pakur News: जिले में बनाया गया 41 कैम्प पॉइंट, बीडीओ/सीओ ने सभी टीमों के साथ की बैठक, दिया दिशा निर्देश
- Rewari News : गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए अनलाॅक-4 के दिशा-निर्देशों को लागू करने के लिए हरियाणा सरकार ने आदेश जारी किए
- Pathargama News: दाढ़ी घाट महतो टोला की सड़क पर जमा घांस
- Rewari News : अनुसूचित जाति के किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत 193.63 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया : डॉ बनवारी लाल
- फ्लाई ओवर के निर्माण हेतु विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
- Rewari News : बावल विधान सभा के गांव बनीपुर में जांगड़ा समाज में बिना दहेज बौद्ध रीति से शादी सम्पन्न हुई
- मछुआरों एवं जनता का दायित्व है डॉल्फिन का संरक्षण - विधायक
- लबाइक ई डिजिटल द्वारा 186 लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच
- संसाधन विहीन छात्रों को उनके सेंटर तक पहुंचाएगी लोजपा
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की 68वीं मन की बात रेडियो कार्यक्रम
- शिक्षकों को समान काम समान वेतन देने की मांग को लेकर राजद का एकदिवसीय धरना
- नवगछिया में बीएसएफ जवान की पत्नी सहित दो लोगों की हत्या से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Khaira News (Jamtara) संसद सुनील सोरेन ने किया क्षेत्र का भ्रमण, जन समस्याओं को सुना
- Rewari News : इनेलो पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई
- Rewari News : कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन : 30 अगस्त : रविवार को 54 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 42 हुए ठीक
- Rohtak News : पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का व्यापारियों ने जताया आभार, सोम व मंगल बाजार खोलने पर जताई खुशी
| Posted: 30 Aug 2020 09:22 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। राजमहल लोकसभा के सांसद श्री विजय हांसदा ने पाकुड़ परिसदन में विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर पाकुड़ और साहिबगंज जिला में विद्युत आपूर्ति में सुधार करने का दिशा निर्देश दिया। सांसद श्री हांसदा ने अधीक्षण अभियंता गोपाल चन्द्र सीठ को महेशपुर, पाकुड़िया, अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर और पाकुड़ प्रखंड में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये विशेष सुझाव दिया। इसके साथ ही साहिबगंज जिला के बरहरवा, पतना, बरहेट, बोरियो, मंडरो, साहिबगंज, तालझारी, राजमहल और उधवा में विद्युत आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा कर आपूर्ति में सुधार करने को कहा। अधीक्षण अभियंता ने माननीय सांसद श्री विजय हांसदा को बताया कि बरहेट में एक और नया ग्रिड बनाया जाएगा। बहुत जल्द ही यह कार्य करने लगेगा। मोदीकोला में नया पीएसएस बनकर तैयार है। दोनों जिला की विद्युत आपूर्ति में सुधार किया जा रहा है, जल्द ही लोगों को पवार कट से निजात मिलेगा। पाकुड के कार्यपालक अभियंता समीर कुमार एवं सहायक अभियंता महादेव मुर्मू ने बताया कि पाकुड़ शहरी क्षेत्र में अभी सात नए ट्रांसफार्मर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जगह- जगह पर नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इसके लगने से शहर की विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा। इसके अलावा सभी जर्जर तार को ठीक किया जा रहा है। इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव समद अली, जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, अम्लान कुसुम सिन्हा, प्रखंड उपाध्यक्ष मुसलोउद्दीन शेख, नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, प्रखंड अध्यक्ष सुलेमान बास्की, इशहाक अंसारी आदि मौजूद थे। |
| Pakur News: सिलमपुर गांव के समीप महेशपुर पुलिस ने मारुति भैन में लदा 14 बोरा अवैध विस्फोटक किया जब्त Posted: 30 Aug 2020 09:14 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर बीते रात शनिवार को महेशपुर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक जब्त किया है। वही आज रविवार को पाकुड़ पुलिस कप्तान मणिलाल मंडल ने महेशपुर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महेशपुर एसडीपीओ शशि प्रकाश भी मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ने बताया कि महेशपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क में गुप्त सूचना पर शनिवार बीती रात को सिलमपुर गांव के पास पुलिस की टीम ने पाकुड़िया से महेशपुर की ओर आ रही ब्लू रंग की मारुति भैन संख्या जेएच 10 जे 5651 में 14 प्लास्टिक बोरा में भरे नेयोजेल 901एमुलसिवन एक्सप्लोसिव 125 ग्राम (जिलेटिन) के हिसाब से 5600 पीस हाई एक्सप्लोसिव जेल जब्त किया गया। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विस्फोटक से भरा मारुति भैन पाकुड़िया से महेशपुर की ओर आ रहा है। उन्होंने महेशपुर थाना प्रभारी को निर्देश देकर एक टीम का गठन करवाया। जहां सिलमपुर गांव के समीप उक्त मारुति भैन को पुलिस बल द्वारा रुकने का संकेत दिया गया। लेकिन विस्फोटक से भरा वाहन चालक मारुति रोककर भागने लगा। जिसे पुलिस बल द्वारा चालक को पकड़ने के लिए पीछा किया गया। परंतु अंधेरे का फायदा उठाकर चालक भागने में सफल रहा। वही पुलिस टीम ने मारुति ओमनी वाहन का जांच करने पर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया गया। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी दिनेश प्रसाद चौरसिया, पु0अ0नि0 ब्रज किशोर सिंह, सुरेश कुमार सिंह, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक पुनीत कुमार गौतम, टिंकू रजक, एएसआई।अनिल कुमार सिंह, हवलदार अशोक उरांव, दनीयल सोरेन सहित चौकीदार शामिल थे। ग्राम समाचार,देवव्रत कुमार दास महेशपुर |
| Pathargama News: भाद्रपद सिंह नक्षत्र के अंतिम रविवार को सुंदर नदी में उमड़ा व्रतियों की भीड़ Posted: 30 Aug 2020 08:24 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा:- रविवार को सुंदर नदी उर्फ छोटी गंगा में भाद्रपद सिंह नक्षत्र के अंतिम रविवार को वर्ती व्रत रखकर पूरे दिन उपवास कर दोपहर के समय छोटी गंगा नदी के तट पर स्नान कर नदी के धारा के बीच पूजा अर्चना कर रही है वही पूजा पाठ के दौरान रानी देवी, अनीता देवी, पूनम देवी, शारदा देवी, सोनी देवी ने कहा कि पूरे साल के भाद्रपद मास के सिंह नक्षत्र में रविवार को व्रत रखकर नदिया गंगा के तट पर खीर तैयार कर फल, फूल,मीठा, धूप, दीप पान, सुपारी से पूजन कर फलाहार करने से पूरे साल के रविवार व्रत का फल मिलता है विशेषकर सिंह नक्षत्र में सिंह का रविवार व्रत रखने से सूर्य भगवान अति प्रसन्न होते हैं क्योंकि सिंह का धूप काफी तेज तापस के साथ निकलता है|उगने एवं डूबते के मध्य समय में भगवान श्री का आराधना करने से धन्य, यश आयु, बल एवं अच्छे बुद्धि, विचार की प्राप्ति होता है खासकर सुंदर नदी मैं काफी दूर-दूर के लोग सिंह नक्षत्र में पूजा करने के लिए आते हैं सुंदर नदी को आसपास के क्षेत्र के लोग छोटी गंगा का महत्व भी देते हैं एवं हरि पूर्णिमा में डुबकी लगाकर अपने आप को पवित्र मानते हैं| -:अमन राज, पथरगामा:- |
| Pakur News: जिले में और चार कोरोना संक्रमित की पुष्टिः उपायुक्त Posted: 30 Aug 2020 08:16 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने रविवार को जिले में 04 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने पर उक्त मरीजों को कोविड - 19 मैनेजमेंट हास्पिटल रिंची, लिट्टीपाड़ा/कोविड मैनेजमेंट एएनएम सेंटर पाकुड़ में भर्ती कर दिया गया है। जिसका समूचित ईलाज चल रहा है।कोरोना पॉजिटिव मिले सभी पुरुष है। मिले कोरोना पॉजिटिव में लिट्टीपाड़ा प्रखंड का दो पॉजिटिव, महेशपुर प्रखंड का एक एवं पाकुड़ प्रखंड का एक शामिल है। मिले नए 04 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की कुल संख्या 86 है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकने की अपील की। |
| जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा नेता ने सुनी लोगों की समस्या Posted: 30 Aug 2020 08:10 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। शहर के वार्ड 5 और वार्ड 9 में रविवार को युवाओं के द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा नेता गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव शामिल हुए। भाजपा नेता ने वहां के लोगों से मुलाकात कर उनसे संवाद के क्रम में समस्या की जानकारी ली। बंटी यादव ने बताया कि वार्ड 5 में स्थानीय युवक गौतम रजक और वार्ड 9 में स्थानीय युवक रंजीत कुमार शर्मा के द्वारा इस जनसंवाद का आमंत्रण प्राप्त हुआ था। इस मौके पर वहां उपस्थित स्थानीय लोगों से विभिन्न मुद्दों पर संवाद के साथ-साथ समस्या से अवगत हुआ। वार्ड 5 में डीप बोरिंग किये जाने के बावजूद पाइप नहीं बिछे होने के कारण स्थानीय लोगों को पेयजल आपूर्ति की दैनिक समस्या एवं वार्ड 9 में रोड व नाले एवं पेयजल की समस्या के साथ-साथ दोनों वार्डों में राशन कार्ड की पात्रता वाले जरूरतमंद वर्ग को राशन कार्ड नहीं होने की शिकायत मिली। इस संबंध में स्थानीयों ने बताया कि इसको लेकर जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को कई बार सूचित करते हुए पत्राचार भी किया जा चुका है, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कोई पहल नहीं की गई। इसको लेकर मैंने अपने स्तर से हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। साथ ही वार्ड 9 में बिजली के ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को प्रतिदिन भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर बिजली विभाग के एक्जक्यूटिव अभियंता से बात की जिसपर उन्होंने वार्ड 9 में 2.5 केवी के ट्रांसफार्मर लगने की बात कही है। जिससे वहाँ के बिजली की समस्या का स्थायी निदान हो जाएगा। इस जनसंवाद के मौके पर स्थानीय युवा गौतम रजक, रंजीत कुमार शर्मा, अभिनंदन यादव, प्रियरंजन झा, सुमित यादव, प्रभात, अनिल सहित कई अन्य उपस्थित थे। |
| मुख्यमंत्री के वर्चुअल रैली को लेकर जदयू ने की बैठक Posted: 30 Aug 2020 08:08 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर जिला जदयू की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी के सदस्य, सभी प्रखंड के अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के साथी गण ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आज की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 6 सितंबर को होने वाली वर्चुअल सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बुलाई गई थी। सभी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल सम्मेलन से जुड़ने का दिशानिर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला जदयू अध्यक्ष डॉ विजय सिंह ने की। जिसमें पूर्व सांसद कहकशां परवीन, पूर्व ज़िलाध्यक्ष अर्जुन साह, पूर्व मेयर दीपक भुवानियां और जदयू के साथीगण उपस्थित थे। |
| राशन कार्ड के विषय को लेकर डिप्टी मेयर ने जेबीजे संगठन के सदस्यों के साथ की बैठक Posted: 30 Aug 2020 08:06 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के नेतृत्व में रविवार को जेबीजे संगठन के सभी 51 वार्डों के वार्ड अध्यक्ष के साथ राशन कार्ड के विषय को लेकर बैठक की गई। जहाँ एक सप्ताह के अंदर सभी पात्र धारकों को राशन कार्ड नहीं बँटने की स्थिति में जिला प्रशासन के विरोध की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर डिप्टी मेयर ने कहा कि चूँकि यह विषय शहर के उन तबकों का है जो सरकारी दफ्तर और जनप्रतिनिधियों के आवास का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। इसलिए अब जिला प्रशासन को उनकी सुस्ती से जगाना ही आखरी विकल्प है। |
| Pakur News: कोरोना को दी मात, 20 को भेजा गया घर Posted: 30 Aug 2020 08:04 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। रविवार शाम जिले में कोरोना के 20 मरीज ने बीमारी को मात देते हुए जिंदगी की जीत हासिल की। इन मरीजों की फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टर ने 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश दिया है। आज सुबह आई फॉलोअप रिपोर्ट में 20 मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान व अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों ने कोविड मैनेजमेंट सेंटर एएनएम पाकुड़ से मरीजों को एंबुलेंस में बैठाकर क्रमवार उनके घर भेज दिया। जिले में वर्तमान एक्टिव मरीजों की संख्या 66 है। घर में खुद को लॉकडाउन किया है तो क्या करें। घर के किसी सदस्य से न मिलें। अलग बाथरूम का उपयोग करें। किसी के साथ भी निजी सामान शेयर न करें। अगर कोरोना के संक्रमण की आशंका है या उससे पीड़ित हैं तो अपने बर्तन, ग्लास, कप, खाने के सामान, कपड़े, तौलिये, बिस्तर आदि दूसरे लोगों के साथ शेयर न करें। इससे उनमें भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। आप जिन चीजों का उपयोग करें, उन्हें अच्छे से साफ करें। कोरोना का संक्रमण नहीं है तो भी खांसते या छींकते समय मुंह जरूर ढकें। बार-बार नाक या मुंह पर हाथ न ले जाएं। कई तरह के इंडोर गेम्स खेल सकते हैं। आपके पास भी अपनी रुचि के अनुसार इंडोर गेम्स खेलने, टीवी देखने या पढ़ने का विकल्प है ही। पौष्टिक और ताजा भोजन खाएं। |
| Posted: 30 Aug 2020 08:04 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। प्रधानमंत्री के मन की बात को रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने अपने बूथ पर नवगठित सप्त ऋषि और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ सुना। इस दौरान उनके साथ जिला भाजपा के उपाध्यक्ष कन्हाई मंडल, भाजपा नेता विभास मिश्रा आदि मौजूद रहे। पवन मिश्रा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए वोटर लिस्ट का सत्यापन किया गया। अपने बूथ संख्या 76 (क) पर पवन मिश्रा ने वोटर लिस्ट भी सत्यापित किया। पवन मिश्रा ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर भाजपा ने जो दो महीने का कार्यक्रम तय किया है उसी के मुताबिक कार्य चल रहा है। संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर लगातार बड़े नेताओ और पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के संपर्क में मै हूं। इधर सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना। नगर में नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय चौधरी, नगर उपाध्यक्ष मनोज सिंघानिया महामंत्री राजीव कुमार, शैलेश कुमार आदि ने शक्ति केंद्र पर नवगठित सप्त ऋषि के साथ मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। उत्तरी मंडल में मंडल अध्यक्ष कुमार मंगलम महामंत्री प्रवीण कुमार, कन्हैया झा मनोरंजन मिश्रा लखन लाल पासवान ने नव गठित सप्तऋषि के साथ कार्यक्रम देखा और दक्षिणी मंडल में मंडल अध्यक्ष अंशुमन मिश्रा युवा अध्यक्ष सत्यम मिश्रा मंडल महामंत्री हर्ष नाथ मिश्रा आदि के अलावा बूथों पर भी गठित सप्त ऋषि के साथ कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। इसके अलावा शाहकुंड में रॉबिन सिंह ने कार्यकर्ताओं और सजौर में संजय चौधरी, मनोज झा, निवेदन भट्ट आदि ने भी कार्यक्रम को देखा। |
| Posted: 30 Aug 2020 07:39 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन के अनुसार उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर सोमवार को जिले में कोविड-19 टेस्ट के लिए विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों/ अंचलाधिकारी एवं प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। उपायुक्त के निर्देश पर रविवार को सभी प्रखंडों में लगाए जाने वाले शिविरों में तैनात टीमों के सदस्यों के साथ बीडीओ/सीओ एवं एमओआइ सी ने बैठक की। बैठक में उपायुक्त द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। कोविड-19 के दिए गए गाइडलाइंस के अनुसार कैंप पॉइंट में सैंपल संग्रह करना है। सैंपल (एंटी जैन) देने वालों का पूरा विवरण एकत्र करना है। सैंपल संग्रह करने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में अलग-अलग संख्या में सेंटर प्वाइंट बनाया गया है। जिले में कुल 41 सेंटर प्वाइंट बनाया गया है। जिसमें पाकुड़ प्रखंड में आठ, हिरणपुर प्रखंड में दस, लिट्टीपाड़ा प्रखंड में पांच, अमड़ापाड़ा प्रखंड में पांच, महेशपुर प्रखंड में आठ एवं पाकुड़िया प्रखंड में पांच शामिल है। प्रशासन ने सात हजार लोगों का सैंपल संग्रह करने का लक्ष्य रखा है। प्रखंड वार सैंपल सेंटर निम्न है : - पाकुड़ प्रखंड : ओल्ड सीडीपीओ एंड जेएसएलपीएस परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़, पुलिस लाइन पाकुड़, कलिकापुर मिडिल स्कूल, कुड़ापाड़ा सामुदायिक भवन, भवानीपुर मिडिल स्कूल, अंजना - पृथ्वी नगर पंचायत भवन एवं रानाडांगा चौक । हिरणपुर प्रखंड :हाई स्कूल मोड़ हिरणपुर, हिरणपुर प्रखंड परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर, मझलाडीह, पंचायत भवन डांगापाड़ा,रिसोर्स सेंटर रामनाथपुर, आजाद चौक बड़तल्ला, पीएस बड़केंदुआ, पंचायत भवन बाबूपुर एवं हरिनडूबा। लिट्टीपाड़ा प्रखंड :पंचायत भवन बिचामहल, हाई स्कूल करियोडीह, यू एम एस नावाडीह, प्रखंड परिसर लिट़्टीपाड़ा एवं वनरक्षी लिट्टीपाड़ा बाजार समिति। अमड़ापाड़ा प्रखंड :आलूबेड़ा, दुर्गा मंदिर अमड़ापाड़ा, प्रखंड परिसर,अमड़ापाड़ा पाडेरकोला एवं मामामोड़ सिंगारसी। महेशपुर प्रखंड :बिरकिट्टी, पुलसा, चक्कूधारा, दमदमा, प्रखंड परिसर महेशपुर, सोनारपाड़ा चेकपोस्ट, मुर्गाडंगा (खानपुर) एवं खागरा। पाकुड़िया प्रखंड :सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया, थाना पाकुड़िया, मोगला बांध, गणपुरा एवं बन्नोग्राम । |
| Posted: 30 Aug 2020 07:16 AM PDT रेवाड़ी 30 अगस्त हरियाणा सरकार ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए अनलाॅक-4 के दिशा-निर्देशों को लागू करने के लिए आज आदेश जारी कर दिए हैं। ये आदेश आगामी 30 सितंबर, 2020 तक लागू रहेंगे और हरियाणा के शहरी क्षेत्रों के बाजार स्थानों में सोमवार व मंगलवार को दुकानों और शॉपिंग मॉल को बंद करने के बारे में राज्य सरकार के आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया हुआ माना जाएगा। इस संबंध में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा चरणबद्ध तरीके से पुनः खोलने (अनलॉक-4) के दिशानिर्देशों के अनुसार, स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थानों को छोड़कर सभी गतिविधियां को कंटेनमेंट जोन के बाहर अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा, 30 सितंबर, 2020 तक छात्रों और नियमित कक्षा गतिविधियों के लिए संस्थान बंद रहेंगे। हालाँकि, ऑनलाइन/डिस्टेंस लर्निंग की अनुमति जारी रहेगी और इसे प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर, 2020 से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 50 प्रतिशत तक शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों को ऑनलाइन कोचिंग/टेली-काउंसलिंग और संबंधित कार्यों के लिए एक निर्धारित समय में स्कूलों में बुलाया जा सकता है, जो कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में हो। जिसके लिए, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जाएगी। कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में केवल स्वैच्छिक आधार पर कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों को अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए स्कूलों का दौरा करने की अनुमति दी जा सकती है। यह उनके माता-पिताध्अभिभावकों की सहमति के अधीन होगा और 21 सितंबर, 2020 से प्रभावी होगा, जिसके लिए एमओएचएफडब्ल्यू द्वारा एसओपी जारी किए जाएंगे। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआईएस), राष्ट्रीय कौशल विकास निगम या राज्य कौशल विकास मिशनों या भारत सरकार या राज्य सरकारों के अन्य मंत्रालयों के साथ पंजीकृत लघु प्रशिक्षण केंद्रों में कौशल या उद्यमिता प्रशिक्षण की अनुमति दी जाएगी। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट (एनआईईएसबीयूडी), इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ एंटरप्रेन्योरशिप (आईआईई) के प्रशिक्षण प्रदाताओं को भी अनुमति दी जाएगी। इन्हें 21 सितंबर, 2020 से प्रभावी अनुमति दी जाएगी, जिसके लिए, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एसओपी जारी किए जाएंगे। प्रयोगशाला प्रायोगिक कार्यों की आवश्यकता वाले तकनीकी और व्यावसायिक कार्यक्रमों के अनुसंधान विद्वानों (पीएचडी) और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए केवल उच्च शिक्षा संस्थानों को उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) द्वारा एमएचए के परामर्श से, स्थिति के आंकलन के आधार पर, और राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में कोविड-19 की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अनुमति दी जाएगी। सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यों और 100 व्यक्तियों तक की अन्य सभाओं को 21 सितंबर, 2020 से अनुमति होगी, जिसमें फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग के प्रावधान और हैंडवाश या सैनिटाइजर का प्रावधान अनिवार्य होगा। हालांकि, 20 सितंबर, 2020 तक विवाह समारोहों में मेहमानों की संख्या 50 से अधिक नहीं होगी और अंतिम संस्कार में व्यक्तियों की संख्या 20 से अधिक नहीं होगी, इसके बाद 100 व्यक्तियों तक का नियम लागू होगा। सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर और इसी तरह के स्थान बंद रहेंगे। हालांकि, 21 सितंबर, 2020 से ओपन एयर थिएटरों को खोलने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर 2020 तक कंटेनमेंट क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू रहेगा। ट्रांसमिशन की श्रृंखला को प्रभावी ढंग से तोड़ने के उद्देश्य से केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए जिला अधिकारियों द्वारा सूक्ष्म स्तर पर जोन का सीमांकन किया जाएगा। इन कंटेनमेंट क्षेत्रों में सख्त रोकथाम उपायों को लागू किया जाएगा और केवल आवश्यक गतिविधियों की ही अनुमति दी जाएगी। कंटेनमेंट जोन में, आवश्यक रूप से गहन संपर्क ट्रेसिंग, घर-घर जाकर निगरानी और अन्य नैदानिक हस्तक्षेप लागू होंगे। ये कंटेनमेंट जोन संबंधित जिला कलेक्टरों और राज्योंध्केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा वेबसाइटों पर अधिसूचित किए जाएंगे और सूचनाएँ केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ सांझा की जाएंगी। केंद्र सरकार के साथ पूर्व परामर्श के बिना राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश सरकारें किसी भी स्थानीय लॉकडाउन (राज्य जिला/ उप-मंडल/शहर स्तर) को कंटेनमेंट क्षेत्रों से बाहर नहीं लगाएंगी। पड़ोसी देशों के अधीन भूमि-सीमा व्यापार के लिए व्यक्तियों और वस्तुओं सहित अंतर-राज्य और अंतर-राज्यीय आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इस तरह के आवागमन के लिए कोई अलग अनुमति, अनुमोदन, ई-परमिट की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, सह-रुग्णता (को-मोरविटी) वाले व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को आवश्यक और स्वास्थ्य उद्देश्यों को छोड़कर घर पर रहने की सलाह दी गई है। सभी जिला मजिस्ट्रेट इन उपायों को सख्ती से लागू करेंगे। इन उपायों का उल्लंघन करने वाला कोई भी व्यक्ति आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60 के प्रावधानों के अनुरूप उत्तरदायी होगा। |
| Pathargama News: दाढ़ी घाट महतो टोला की सड़क पर जमा घांस Posted: 30 Aug 2020 06:52 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा:- प्रखंड अंतर्गत माछीटांड़ पंचायत के लगभग 500 की आबादी वाले दाढ़ी घाट महतो टोला में पक्की सड़क नहीं रहने से आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है| गांव के निर्मल महतो, बुद्धिनाथ कुमार, प्रकाश कुमार भूषण महतो अरुण महतो प्रभु रावतस बबलू महतोस अर्जुन कुमार, कछियारी रावत, अहारी रावत, मिथुन कुमार, सुरेश राय, रामचंद्र दर्बे, सुलोचना देवी सभी ग्रामीणों ने कहा कि महतो टोला के जर्जर सड़क पर कीचड़ भर जाने से रात की बात तो दूर जाए दिन में भी गांव में चलना दुश्वार है| गांव में दो पहिया वाहन तो दूर पैदल चलने पर भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है| हम ग्रामीण वर्षों से आस लगाकर इंतजार कर रहे हैं कि हमारा सड़क कब बनेगा| यह गांव गोड्डा विधानसभा क्षेत्र एवं महागामा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम सीमा पर स्थित है| सड़क के दक्षिण गोड्डा तथा सड़क के उत्तर महागामा विधानसभा क्षेत्र में आता है| दोनों विधानसभा के किसी भी प्रतिनिधि या दोनों प्रखंड के किसी भी प्रशासन ने आज तक इस गांव का सुध नहीं लिया| यहां तक की इस गांव में 5 वर्ग के जाति निवास करते हैं लेकिन मूलभूत सुविध का सपना अभी भी हवा हवाई ही बना हुआ है| -:अमन राज, पथरगामा:- |
| Posted: 30 Aug 2020 06:22 AM PDT रेवाड़ी, 30 अगस्त- हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 में अनुसूचित जाति के किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत 193.63 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया है। हरियाणा के अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ बनवारी लाल ने बावल में यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका वे लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत किसानों को गेहूं, दलहन की फसलें व फसल चक्र (बाजरा+चना), (मूंग+चना) व मोटे अनाज, गन्ना तथा कपास की फसलों में खरपतवार नाशक/ कीटनाशकों, बीज वितरण तथा स्प्रे-पंप पर अनुदान दिया जा रहा है। इसी प्रकार, 'आत्मा' स्कीम के अंतर्गत ट्रेनिंग मद में ट्रेनिंग, भ्रमण, प्रदर्शन इत्यादि करवाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि 'इन-सीटू क्रॉप रेसिड्यू मैनेजमेंट स्कीम', 'सबमिशन ऑफ़ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन स्कीम' तथा 'अनुसूचित जाति के समूहों हेतु कृषि यंत्रों को अनुदान पर उपलब्ध करवाने की राज्यस्तरीय योजना' के तहत कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत का अनुदान लाभ ऐसे किसानों को दिया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि इसके साथ-साथ सरकार द्वारा ऐसे किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का लाभ भी उपलब्ध है। डॉ बनवारी लाल ने बताया कि इन योजनाओं में बायोगैस स्कीम के तहत 1 क्यूबिक के बायोगैस प्लांट पर 10 हज़ार रुपये तथा 2 से 6 क्यूबिक बायोगैस प्लांट पर 13 हज़ार रुपये प्रति सयंत्र अनुदान दिया जा रहा है। इसी प्रकार, भूमिगत पाइप लाइन स्कीम, फब्बारा संयंत्र प्रणाली तथा टपका सिंचाई योजनाओं के अंतर्गत किसी भी सिंचाई प्रणाली पर कुल खर्च का 85 प्रतिशत अनुदान भी ऐसे किसानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि एलुमिनियम आधारित सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर अनुसूचित जाति के किसानों को कुल खर्च का अधिकतम 28650 रुपये का लाभ दिया जा रहा है। इसी तरह, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति आबादी वाले गांव में जल संचयन संरचनाओं का निर्माण तथा हल्दी प्रसंस्करण इकाई की स्थापना करके उस के माध्यम से अनुसूचित जाति के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण देने का भी प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है। इसके साथ-साथ फसल बीमा योजना का लाभ भी ऐसे किसानों को दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' में किसानों को अपना पंजीकरण जरूर करवाना चाहिए ताकि वे इन योजनाओं का लाभ ले सकें। |
| फ्लाई ओवर के निर्माण हेतु विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र Posted: 30 Aug 2020 06:08 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। स्थानीय विधायक अजीत शर्मा ने सुन्दरवती महिला महाविद्यालय मिरजानहाट पथ के तीसरे किमी पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर के तत्काल निर्माण हेतु बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। श्री शर्मा ने पत्र में कहा है कि सुन्दरवती महिला महाविद्यालय मिरजानहाट पथ के तीसरे किमी पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर के निर्माण हेतु रेलवे द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया जा चुका है, लेकिन इसके निविदा की प्रक्रिया योजना एवं विकास विभाग के स्तर पर अभी भी लम्बित है। ज्ञात हो कि मैंने इस फ्लाई ओवर के निर्माण हेतु मेरे कार्यालय से भेजें गए पत्र द्वारा आपको स्मारित किया है, लेकिन भागलपुर की जनता को अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। यदि आपकी नजरें इनायत हो जाती तो यह कार्य निष्पादित हो जाता। ज्ञातव्य हो कि इस फ्लाई ओवर का निर्माण नहीं होने से आम जनता को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। |
| Posted: 30 Aug 2020 06:07 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज रेवाड़ी : नारनौल के रहने वाले उद्योगपति एवम् समाजसेवी सुरेश जांगड़ा जी ने अपने पुत्र सोन देव की शादी पूजा पुत्री मांगेराम जांगड़ा निवासी बणीपुर बावल से सम्पन्न कराई है । भारतीय बौद्धों के धर्म गुरु श्रद्धेय बौद्ध भिखु भंते डॉक्टर करुणाशील राहुल जी के सानिध्य में व धम्म भूमि के संस्कारकर्ता द्वारा शादी संस्कार सम्पन्न हुआ । जिसमें सभी निकट संबंधियों ने पहुंचकर नवदंपति के नए जीवन के लिए मंगल कामना की व सभी उपस्थित जनसमूह ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की प्रशंशा एवं सराहना की । इस तरह की शादियों से पाखंडवाद व बिना दहेज की शादियों से समाज में फैली कुरीतियों से बचा जा सकता है । इस कार्यक्रम में लॉकडाउन की हिदायतों का पालन किया गया । इस अवसर पर बौद्ध भिखु धम्मशील, भिखु धम्मवर्धन, धम्म भूमि के जिला प्रतिनिधि भगत सिंह सम्भारिया, मांगेंराम, मनीष, मैडम लक्ष्मीबाई लिसाना, हवा सिंह बौद्ध आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । |
| मछुआरों एवं जनता का दायित्व है डॉल्फिन का संरक्षण - विधायक Posted: 30 Aug 2020 06:04 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। माणिक सरकार घाट आदमपुर में डॉल्फिन पर रिसर्च कर रहे दीपक कुमार के आग्रह पर रविवार को स्थानीय विधायक अजीत शर्मा अपनी पत्नी विभा शर्मा के साथ मानिक सरकार घाट पहुंचे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि डॉल्फिन को हमलोग एक मछली समझने की भूल कर देते हैं। लेकिन वास्तव में डॉल्फिन एक मछली नही है। बल्कि जिस तरह व्हेल एक स्तनधारी प्राणी है उसी तरह डॉल्फीन भी एक स्तनधारी प्राणी है, जो ज्यादातर मीठे पानी में रहना पसंद करती है। ज्ञात हुआ है कि पटना के बदले भागलपुर में नेशनल डॉल्फीन रिसर्च सेंटर खोला जायेगा, जो भागलपुर के लिए बहुत ही गर्व की बात होगी। भागलपुर में डॉल्फिन से संबंधित तमाम तरह के रिसर्च और नई तकनिकी का शोध किया जायेगा। बिहार सरकार ने सबसे पहले पटना में नेशनल डॉल्फीन रिसर्च सेंटर खोलने का निर्णय लिया था। लेकिन सरकार ने अपने निर्णय को बदलते हुए भागलपुर में उक्त सेंटर को खोलने का फैसला लिया है और जल्द ही स्थान का चयन कर लिया जायेगा। डॉल्फिन की सुरक्षा एवं संरक्षण करना मछुआरों एवं जनता का दायित्व बनता है। जिस तरह भागलपुर की पहचान कतरनी चावल, सिल्क एवं जर्दालू आम से जाना जाता है। अब उसी कड़ी में डॉल्फिन भी एक कड़ी के रूप में जुड़ गया है। यह भागलपुर के मान और सम्मान में चार-चाँद लगायेगा। माननीय विधायक ने कहा कि इस विषय पर शोध कार्य में लगे सभी सम्मानित प्रोफेसर एवं विशेषज्ञों का शहर का विधायक होने के नाते दिल से अभिनन्दन एवं स्वागत करते हैं। विधायक की विभा शर्मा ने कहा कि कोरोना जैसे वायरस की वजह से लॉकडाउन में काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। लेकिन प्रकृति को इसका जबरदस्त फायदा हुआ है। हवा में प्रदूषण का स्तर कम होना और फैक्ट्रियों के बन्द हो जाने के कारण नदियों का पानी पहले के मुकाबले काफी स्वच्छ हुआ है। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सह पार्षद संजय कुमार सिन्हा, नवीन सनगही, राकेश कुमार, अजय कुमार सिंह, विभूति भूषण राय, विनोद कुमार राय, अशोक कुमार सिंह, पूनम मिश्रा, हृदय नारायण कुंअर अशोक मंडल, दीपक हजारी, नीरज वर्मा, शिव कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे। |
| लबाइक ई डिजिटल द्वारा 186 लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच Posted: 30 Aug 2020 06:01 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधानसभा अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृव में भागलपुर विधानसभा के चंपानगर मंडल के कौसकी नाथ लेन महावीर मंदिर के निकट वार्ड संख्या 6 में चंपानगर मंडल अध्यक्ष गौरव दास की अध्यक्षता एवं वरिष्ट समाजसेवी बंटू झा के संयोजन में लबाइक ई डिजिटल द्वारा सैकड़ों लोगों का ब्लड जाँच एवं अन्य जाँच कर टेलीमेडिसिन से पटना ऐम्स के चिकित्सकों से परामर्श और इलाज किया गया। इस मौके पर अर्जित ने बताया कि अभी दो लाबाइक मोबाइल लैब द्वारा जांच किया जा रहा है। अर्जित ने बताया कि यह कैम्प पिछले 29 दिनों से सहर में घूम घूम कर लोगों का जाँच कर रही है। अभी 4176 लोगों का जांच हो चुका है। कल स्वास्थ्य शिविर को विजयमित्रा मंडल में लगाया जायेगा। इस मौके पर देव कुमार पांडे, सुरेंद्र पाठक ,बंटू झा ऊर्फ प्रो सजय कुमार झा, बबलू मिश्रा, प्रो मधुसूदन झा अध्यक्ष गौरव दस सहजानंद मिश्र, मुकेश राज हंस, जिनेंद्र मिश्रा, अनूप लाल साह, चंदन ठाकुर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। |
| संसाधन विहीन छात्रों को उनके सेंटर तक पहुंचाएगी लोजपा Posted: 30 Aug 2020 05:59 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। लोजपा नेता सह डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने रविवार को कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में भागलपुर के वैसे संसाधन विहीन छात्र के परिवहन की व्यवस्था की गई है, जो बिहार के अन्य शहर में सेंटर होने से जेईई मेन की परीक्षा में शामिल होने को लेकर पशोपेश में हैं। वे आज ही अपनी जानकारी देते हुए 8002093888 पर रजिस्ट्रेशन करा लें और तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें। |
| भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की 68वीं मन की बात रेडियो कार्यक्रम Posted: 30 Aug 2020 05:55 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय के आग्रह पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को अपने अपने घरों में सुधार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त महीने के आखिरी रविवार यानी आज 30 अगस्त को "मन की बात" कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने देश को एक बार फिर आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने खिलौना इंडस्ट्री से आह्वान किया के वे आगे आएं और देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका अदा करें। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में नागरिकों में अपने दायित्वों का अहसास है। हर तरह के उत्सवों में लोग संयम बरत रहे हैं। देश में हो रहे हर आयोजन में जिस तरह का संयम और सादगी इस बार देखी जा रही है, वो अभूतपूर्व है। पीएम मोदी ने कहा कि हम बहुत बारीकी से अगर देखेंगे, तो एक बात अवश्य हमारे सामने आएगी- हमारे पर्व और पर्यावरण इन दोनों के बीच एक बहुत गहरा नाता है। बिहार के पश्चिमी चंपारण में सदियों से थारू आदिवासी समाज के लोग 60 घंटे के लॉकडाउन, उनके शब्दों में '60 घंटे के बरना' का पालन करते हैं। प्रकृति की रक्षा के लिए बरना को थारू समाज के लोगों ने अपनी परंपरा का हिस्सा बना लिया है और ये सदियों से है। पीएम मोदी ने कहा कि आम तौर पर ये समय उत्सव का है। जगह-जगह मेले लगते हैं, धार्मिक पूजा-पाठ होते हैं। कोरोना के इस संकट काल में लोगों में उमंग और उत्साह तो है ही, मन को छू लेने वाला अनुशासन भी है। हमारे देश में इस बार खरीफ की फसल की बुआई पिछले साल के मुकाबले 7 प्रतिशत ज्यादा हुई है। मैं इसके लिए देश के किसानों को बधाई देता हूं, उनके परिश्रम को नमन करता हूं। किसानों की शक्ति से ही तो हमारा जीवन, हमारा समाज चलता है। हमारे पर्व किसानों के परिश्रम से ही रंग-बिरंगे बनते हैं। बच्चों के जीवन के अलग-अलग पहलू पर खिलौनों का जो प्रभाव है, इस पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी बहुत ध्यान दिया गया है। खेल-खेल में सीखना, खिलौने बनाना सीखना, खिलौने जहां बनते हैं वहां की विजिट करना, इन सबको करिकुलम का हिस्सा बनाया गया है। हमारे देश में इतने आइडियाज हैं, इतने कॉन्सेप्ट्स हैं, बहुत समृद्ध हमारा इतिहास रहा है। क्या हम उन पर गेम्स बना सकते हैं? मैं देश के युवा टैलंट से कहता हूं, आप भारत में भी गेम्स बनाइए और भारत के भी गेम्स बनाइए। पूरे देश में सितम्बर महीने को पोषण माह (न्यूट्रिशन मंथ) के रूप में मनाया जाएगा। नेशन और न्यूट्रिशन का बहुत गहरा सम्बन्ध होता है। हमारे यहाँ एक कहावत है– 'यथा अन्नम तथा मन्न्म' यानी जैसा अन्न होता है, वैसा ही हमारा मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है। इस कार्यक्रम को जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, मुरारी पासवान, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, विपुल सिंह, पवन मिश्रा, विजय कुमार कुशवाहा, श्यामल किशोर मिश्रा, संतोष कुमार, मुकेश सिंह, गौरी शंकर सिंह उर्फ कनहाय मंडल, जिला मिडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह, बबिता मिश्रा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रशांत विक्रम समेत अनेक कार्यकर्ताओं के द्वारा सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए अपने अपने घर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68 वीं मन की बात रेडियो कार्यक्रम को सुना गया। |
| शिक्षकों को समान काम समान वेतन देने की मांग को लेकर राजद का एकदिवसीय धरना Posted: 30 Aug 2020 05:52 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन दिलाने के सहित विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को राजद के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ एकदिवसीय धरना श्रीरामपुर सुल्तानगंज में दिया गया। धरना का नेतृत्व कर रहे राजद प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि नियोजित शिक्षकों पुराने शिक्षकों की तरह पूर्ण वेतनमान वेतनमान मिलना चाहिए। श्री हिमांशु ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान देने के पक्ष में है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा में नियोजित शिक्षकों को समुचित अधिकार मिले इसके लिए विधानसभा में आवाज पूरे जोरदार तरीके से उठाई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजद के चुनावी घोषणा पत्र में नियोजित शिक्षक को पूर्ण वेतनमान एवं सभी अधिकार मिले यह राजद का एजेंडा रहेगा। श्री हिमांशु ने कहा कि सभी शिक्षक दलगत एवं जाति पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल के पक्ष में वोट करें। उन्होंने कहा पूर्व में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल में सभी शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान एवं सभी सुविधा दिया गया। अच्छे शिक्षक की बहाली हुई। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में सभी रेलवे कुली को चतुर्थवर्गीय कर्मचारी का दर्जा दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते समाज के अंतिम व्यक्ति जो सदियों से वंचित था, उसको राज्यसभा, विधानसभा, लोकसभा, मंत्री और अच्छे अच्छे प्रशासनिक पद पर बैठाया। रेल के माध्यम से देश का विकास किया। धरना में पंकज कुमार पंकज, अरुण चौधरी, नेपाल प्रसाद, अंजीत कुमार, हर्ष वर्धन कुमार, सुमन कुमार, प्रीतम कुमार, रविकांत कुमार, सोनू कुमार, कुणाल कुमार, मनीष कुमार, प्रीतम ठाकुर, बृजेश कुमार एवं रुपेश कुमार समेत आदि राजद कार्यकर्ता शामिल थे। |
| नवगछिया में बीएसएफ जवान की पत्नी सहित दो लोगों की हत्या से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस Posted: 30 Aug 2020 05:49 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया में डबल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई है। बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गांव में बीएसएफ जवान की पत्नी समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों के शव को बाथरूम में बंद कर दिया। रविवार सुबह में इस डबल मर्डर की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर नवगछिया एसपी स्वप्नाजी मेश्राम, एसडीपीओ दिलीप कुमार समेत गोपालपुर थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। प्रथमदृष्ट्या में अवैध संबंध के कारण हत्या की बात कही जा रही है। घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है। मृतक महिला शिल्पी देवी बीएसएफ जवान सुबोध मंडल की पत्नी है और उनके पति सुबोध मंडल गुजरात के अहमदाबाद में पदस्थापित हैं। मृतक युवक की पहचान गांव के ही सिंटू उर्फ राहुल कुमार के तौर पर हुई है। दोनों को काफी नजदीक से गोली मारी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच में प्रेम-संबंध को लेकर हत्या किए जाने का दावा किया है। इस संबंध में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस के साथ नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और फिर एसपी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद एसपी स्वप्नाजी मेश्राम मौके पर पहुंची। एसपी के निर्देश पर मामले की तकनीकी रूप से जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया जो विभिन्न स्थानों पर फैले ब्लड व अन्य सैंपल कलेक्ट किया। सूचना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों जब सो रहे थे, उसी समय गोली मार दी गई। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से भी अलग-अलग पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रेम-प्रसंग में हत्या के साथ ऑनर किलिंग के बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। |
| Khaira News (Jamtara) संसद सुनील सोरेन ने किया क्षेत्र का भ्रमण, जन समस्याओं को सुना Posted: 30 Aug 2020 05:29 AM PDT ग्राम समाचार खैरा; रविवार को दुमका संसद सुनील सोरेन बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया तथा जन समस्याओं को सुनाl इस क्रम से श्री सोरेन सालुका, खैरा, मोहनपुर, सालकुंडा, माड़ालो, गेड़िया, तथा बिन्दापाथर पहुंचेl जहाँ कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला से स्वागत कियाl इस दौरान सालुका गाँव की साठ एक वृद्धा ने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन किया जिस पर संसद श्री सोरेन ने स्वीकृति का आश्वासन दियाl इसके बाद श्री सोरेन पार्टी मंडल कार्यालय खैरा पहुंचेl जहाँ राजकीयकृत मध्य विद्यालय खैरा को उच्च विद्यालय बनाये जाने का मांग ग्रामीणों ने कियाl सालकुंडा गाँव के ग्रामीणों ने संसद से इस सुदूर गाँव को मुख्य धारा से जोड़ने का मांग कियाl ग्रामीणों सालकुंडा से पंचायत मुख्यालय खैरा तक सड़क बनाये जाने तथा जोरिया पर पुल बनाये जाने का मांग कियाl मोहनपुर, माड़ालो होते हुए संसद का काफिला गेड़िया पहुंचा जहाँ विश्राम एवं मध्याह्न भोजन हुआl मौके पर पगला मोड़ से बेवा तक, मोहनपुर से श्रीपुर तक तथा बिन्दापाथर बगदाहा तक सड़क बनाये जाने का मांग किया गयाl मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यानंद झा बाटुल,जिला उपाध्याक्ष अभय सिंह, जिला मंत्री सुभाष यादव मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रवास कुमार हेम्ब्रम,बलराम गोस्वामी, वरूण मंडल, ठाकुरमणि सिंह, मोहित सिंह, विष्णु मंडल, राम सिंह यादव, कृष्णा महतो, सिटु सिंह,सुबल सिंह, राजकुमार यादव, रंजीत तिवारी, संजीत चौधरी, दिलीप हेम्ब्रम, सुभाष सिंह, भागीरथ सिंह, संतोष सिंह, रंजीत यादव, राजेन गोराई, दीपक मंडल रंजीत मरांडी, संजीत चौधरी आदि उपस्थित थेl |
| Rewari News : इनेलो पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई Posted: 30 Aug 2020 05:17 AM PDT आज जिला कार्यालय में इनेलो पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने की! पदाधिकारियों से रूबरू होते हुए जिला प्रधान ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने व नए साथियों को जोड़ने के लिए अब गाँव गाँव जाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ताकि नए सदस्यों को पार्टी से जोड़कर मजबूत संगठन तैयार किया आज सके! डॉ राजपाल यादव ने पत्रकारों से रुबरु होते हुए कहा कि आज हर वर्ग गठबंधन सरकार से परेशान है जो रोजाना कोरोना को लेकर व्यापारियों को परेशान करने के लिए नए नए फरमान जारी करते हैं और जब व्यापारी वर्ग उसका विरोध करते हैं तो उन फरमाना को वापस ले लिया जाता है जिससे व्यापारी वर्ग बुरी तरह परेशान है ! जिला प्रधान ने कहां कि आवारा सांड की टक्कर से पहले भी डोली वर्मा की मौत हो चुकी है उसके बाद भी प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा और सड़कों व मोहल्लों में आज भी आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है उनको उचित स्थान पर न भिजवाकर शायद प्रशासन किसी अन्य व्यक्ति की मौत के इंतजार में बैठा है ! इनेलो प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत सिंह डहीनवाल ने बीजेपी के मंत्री की जो ऑडियो वायरल हुई है और जिसमें वह अभद्रता पूर्वक टिप्पणी की गई उनकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि एक वरिष्ठ महिला अधिकारी के बारे में ऐसी टिप्पणी करना उनके मानसिक संतुलन पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा रहा हैं बीजेपी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे की असलियत सामने आ गयी कि जो सिर्फ कागजों में थी ! धरातल पर सच्चाई कुछ और होती हैं! मंत्रियों व विधायकों की अधिकारी नहीं मान रहे यह कहीं ना कहीं कमजोर नेतृत्व का को दर्शा रहा है!इस अवसर पर हलका प्रधान रामकिशन छिल्लर, शहरी प्रधान वरुण गाँधी, बुद्धिजीवी सेल संयोजक सम्पतराम ढहनवाल, नवनियुक्त व्यापार सेल संयोजक योगेश जैन, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू डोहकी, राजेश शर्मा बिठवाना, मीरसिंह हलका प्रधान एससी सेल, सुरेंद्र ढाणी सांतो, जसवंत शाहपुर, युवा हल्का प्रधान जस्सूराव मीरपुर, युवा शहरी प्रधान गौरव सैनी, कैलाश सैनी, अनिल यादव चाँदावास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे! |
| Rewari News : कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन : 30 अगस्त : रविवार को 54 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 42 हुए ठीक Posted: 30 Aug 2020 05:08 AM PDT रेवाड़ी, 30 अगस्त। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 42003 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 3491 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 2960 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 22 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 509 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 38220 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 292 की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 28 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 509 एक्टिव केस हैं, इनमें 27 विभिन्न अस्पतालों में व 37 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 445 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को जिले से संबंधित 54 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 25 रेवाड़ी शहर, 11 धारूहेड़ा, 4 नंदरामपुर बास, 3-3 बावल, बोलनी व गोकलगढ़, 2-2 जैतड़ावास व चिरहाड़ा तथा एक केस खरखड़ा से संबंधित हैं। रविवार को जिले से संबंधित 42 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 16 बावल, 15 रेवाड़ी शहर, 6 धारूहेड़ा, 2 बव्वा तथा एक-एक मुंदी, खंडोडा व किशनगढ़ बालावास से संबंधित हैं |
| Posted: 30 Aug 2020 04:59 AM PDT रोहतक सिविल रोड़ टेडर्स यूनियन के व्यापारियों को प्रतिनिधिमण्डल प्रधान सूरज रसवंत के नेतृत्व में आज पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार से उनके आवास पर मिला और पुष्प गुच्छ देकर उनका आभार जताया । यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित मोहन सैनी ने पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार को शाल पहनाकर आभार जताया । गौरतलब है कि शुक्रवार को ही सरकार से अपना फैसला वापिस लेने की मांग व्यापारियों ने की थी । इस संदर्भ में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री हरियाणा से अनुरोध किया था कि व्यापारियों की मांगों पर ध्यान दिया जायें । प्रधान सूरज रसवंत ने ज्ञापन देकर सरकार से आग्रह किया था कि सरकार व्यापारियों समेत आम छोटे दुकानदारों को ध्यान में रखते हुये दो दिन बंद करने की बजाय सप्ताह में सिर्फ रविवार को ही दुकाने बंद करवाने का फैसला ले ताकि मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों को ओर मार न पड़े और कर्जवान न हो । यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित मोहन सैनी ने कहा कि व्यापारी वर्ग सरकार के साथ है और कोरोना के समय में सरकार व प्रशासन के नियमो का पालन भी कर रहा हैं । कोरोनो में आमजन व व्यापारियों की अर्थव्यवस्था डगमगाई हुई हैं, ऐसे में व्यापारी हितों को ध्यान में रखकर नियम बनाये सरकार । आभार जताने वालों में प्रधान सूरज रसवंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित मोहन सैनी, सरदार कुलविंदर सिक्का, पंकज नंदा, कृष्ण सैनी, दर्शन लाल सुनेजा, प्रमोद रोहिल्ला, राजकिशन नांरग, गगन वधवा, कर्ण नरूला, दीपक सहगल, मनोज वर्मा, प्रिंस रसवंत, गुलशन चावला, राजेन्द्र खासा, राजकुमार वर्मा, नीरज शर्मा, जे.के.जैन, मदनलाल अरोड़ा, ईशु गुलाटी, महेन्द्र मल्होत्रा व किशोरीलाल प्रजापति इत्यादि शामिल हैं । |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |




















