तहकीकात न्यूज़ - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 31, 2020

तहकीकात न्यूज़

तहकीकात न्यूज़


मुख्यमंत्री दो दिन के दौरे पर आज वाराणसी आएंगे

Posted: 30 Oct 2020 08:49 PM PDT

कैलाश सिंह विकास वाराणसी


मुख्यमंत्री दो दिन के दौरे पर आज वाराणसी आएंगे

वाराणसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं। वह देवरिया और जौनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां अधिकारियों के साथ विभिन्न परियोजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सेवापुरी आदर्श ब्लॉक में चल रहे कार्यों में चल रहे कार्यों की प्रगति जानेंगे। बाबा विश्वनाथ मंदिर का दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे अगले दिन सुबह जनप्रतिनिधियों व संभ्रांत लोगों से मुलाकात करेंगे।

त्योहारों के मद्देनजर कोविड-19 के अंतर्गत आगामी 12 नवंबर तक चलेगा विशेष मास/ग्रुप सैंपलिंग अभियान

Posted: 30 Oct 2020 08:44 PM PDT

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

त्योहारों के मद्देनजर कोविड-19 के अंतर्गत आगामी 12 नवंबर तक चलेगा विशेष मास/ग्रुप सैंपलिंग अभियान  

वाराणसी।जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा ने कहा कि जनपद में कोरोना वायरस का खतरा कम हुआ है लेकिन फिर भी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये एहतियात के तौर पर विशेष मास/ग्रुप सैंपलिंग अभियान विगत 29 अक्टूबर 2020 से चलाया जा रहा है जो कि आगामी 12 नवंबर तक चलाया जाएगा। यह अभियान वाराणसी सहित पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य छिपे हुये कोरोना रोगियों को खोजकर उनका तत्काल प्रभाव से इलाज कराया जाना और अन्य को संक्रमण से बचाया जाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है और अगर हम सावधान व सक्रिय नहीं रहे, तो कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर से बढ़ सकता है। इसलिए, भीड़ भरे उत्सव के दौरान संक्रमण के प्रसार की संभावना को कम करने के लिए शासन की मंशानुसार जिले में कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की योजना बनाई गई है। मास/ग्रुप सैंपलिंग अभियान भीड़-भाड़ वाले वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों यथा मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक्स इत्यादि दुकानों, पटाखा / फलों / सब्जी / मूर्ति / उपहार / दीया विक्रेताओं, रेस्तरां, पूजा स्थल, मॉल - सुरक्षा कर्मचारी, वाहन शो रूम, स्ट्रीट वेंडर आदि के सैंपलिंग हेतु  चलाया जा रहा है। 
*जिलाधिकारी* ने उपरोक्त सभी मास/ग्रुप में काम करने वाले व्यक्तियों से अपील किया है कि सैंपलिंग के लिए आ रही टीमों को अपेक्षित सहयोग देकर सैंपलिंग अवश्य कराएं । जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रतिष्ठानों के मालिक अपने सभी कर्मचारियों का अपनी देखरेख में सैंपलिंग आवश्यक रूप से कराएं। 
*मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीबी सिंह* ने बताया कि अभियान के लिए मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है । एंटीजन किट और आरटीपीसीआर टेस्टिंग सामाग्री पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है । लैब टैकनीशियन (एलटी) और लैब सहायकों (एलए) की टीमें गठित कर दी गयी हैं। उन्होने बताया कि 29 अक्टूबर को जनपद में टेम्पो-थ्री व्हीलर्स/रिक्शा चालक और 30 अक्टूबर को मेंहदी आर्टिस्ट और व्यूटी पार्लर के व्यक्तियों की सैंपलिंग की जा चुकी है । उन्होने बताया कि आगामी दिवसों में होने वाले मास/ग्रुप सैंपलिंग की सूची कुछ इस प्रकार है-
31 अक्टूबर 2020 मिठाई की दुकानें
01 नवंबर 2020 रेस्तरां
02 नवंबर 2020 पूजा स्थल
03 नवंबर 2020 मॉल - सुरक्षा कर्मचारी शामिल थे
04 नवंबर 2020 इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें / वाहन शो रूम
05 नवंबर 2020 स्ट्रीट वेंडर - मूर्ति / उपहार / दीया वेंडर आदि
06 नवंबर 2020 पटाखा बाजार विक्रेताओं / फलों और सब्जियों के विक्रेताओं
07 नवंबर 2020 पूजा स्थल
08 नवंबर 2020 मिठाई की दुकानें
09 नवंबर 2020 स्ट्रीट वेंडर - मूर्ति / उपहार / दीया वेंडर आदि
10 नवंबर 2020 पटाखा बाजार विक्रेताओं / फल और सब्जी विक्रेताओं
11 नवंबर 2020 मॉल - सुरक्षा कर्मचारी शामिल थे
12 नवंबर 2020 इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें / वाहन शो रूम

"बुनकरों ने मस्जिदों में की दुआ खवानी और मंदिरों में की पूजा-पाठ"

Posted: 30 Oct 2020 06:27 PM PDT

कैलाश सिंह विकास वाराणसी


"बुनकरों ने मस्जिदों में की दुआ खवानी और मंदिरों में की पूजा-पाठ"

  वाराणसी। बुनकर बिरादाराना तंजीम व वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ और  बनारस कलाबत्तू जरी उद्योग महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में बुनकरों ने जगह जगह मस्जिदों में दुआख्वानी की और आज चौकाघाट स्थित काली  मंदिर में योगी आदित्यनाथ जी और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रतिमा को लेकर के पूजा पाठ के साथ आरती भी की ।

    अध्यक्ष राकेश कान्त राय ने कहा यदि यूपी सरकार तुरंत मामले का समाधान नहीं करती है तो यूपी के कपड़े व्यवसाय को बरबाद होने से कोई रोक नहीं सकता है।इधर दस सालों में कोई रोजगार अगर बहुत तेजी से पनपा था तो वह कपड़े का व्यवसाय ही था।बहुत कुछ अब माननीय मुख्यमंत्री जी के उपर निर्भर करता है उनके थोड़े से नजरें इनायत होने से स्थिति बदल सकती है।

   काला बत्तू जरी महासंघ के अध्यक्ष राजेन्द्र गांधी कुशवाहा ने कहा हम छोटे छोटे कुटीर उद्योग पूरे प्रदेश में रोजगार के साथ बहुत सारा राजस्व भी देते रहे हैं। अब यूपी का यह ढ़ांचा पूरी तरह से बिखर चुका है। पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने कहा की प्रधान मंत्री मा0 नरेंद्र मोदी जी जब भी वाराणसी आये है उन्होंने वाराणसी वासियो को कोई न कोई तोहफा दिया है और कल मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी महाराज जी भी वाराणसी आ रहे है और हम बुनकरों को पूरा भरोसा है की हम सब बुनकर को भी योगी जी फिर से बिजली की फ्लैट रेट की सौगात तोहफा जरूर देंगे ।

    कार्यक्रम में प्रमुख रुप से theek सर्वश्री-अजीत कुमार गुप्ता, महेन्द्र प्रसाद, गुलशन मौर्य, ज्वाला सिंह ,संजय प्रधान, अनिल मुंद्रा, लालता प्रसाद, बिनोद ,मुरारी मौर्य, भरत ,राहुल,
अकरम अंसारी, मेहताब आलम, जीशान, विशाल वर्मा, राम जी, अवधेश ठीक है आदि लोग थे।

 

भारतीय मजदूर संघ ने किया अभिनन्दन समारोह

Posted: 30 Oct 2020 06:21 PM PDT

कैलाश सिंह विकास वाराणसी


भारतीय मजदूर संघ ने किया अभिनन्दन समारोह

वाराणसी। भारतीय मजदूर संघ वाराणसी ने श्री अनुपम जी, संगठन मंत्री, उत्तर मध्य क्षेत्र ,भारतीय मजदूर संघ के प्रथम वाराणसी आगमन पर पिशाचमोचन नगर निगम पार्क पर अभिनन्दन स्वागत समारोह का आयोजन किया । स्वागत कार्यक्रम मे अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री अनुपम जी ने कहा कि यूनियन का कार्य सिर्फ यूनियन कार्य करने तक ही सीमित नही अपितु समाजिक सरोकार से भी है  जिसके लिए हम सभी को आगे आना होगा । इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सर्वश्री रामकृष्ण गुप्ता ,पूर्वी संभाग संगठन मंत्री ,डा दूधनाथ, विभाग प्रमुख ,जिलाध्यक्ष जमुना पाल,जिलामंत्री श्री राकेश पाण्डेय , ए.पी.शुक्ल,नरेंद्र मिश्रा , बिशेश्वर राय, राजेश सिंह, शिवकुमार सिंह ,अनिल श्रीवास्तव , रंजीत पाण्डेय ,अरविंद सिंह , गोपाल गिरि , कृष्णमोहन तिवारी, वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार , संतोष वर्मा, मनोज जयसवाल, मनोज जी,अखिलानन्द त्रिपाठी,महेंद्र पाल , महेंद्र मौर्य  आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे । कार्यक्रम के अन्त मे स्वर्गीय ए. पी . श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश विद्धुत मजदूर संघ को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्बांजली भी अर्पित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जमुना पाल जिलाध्यक्ष वाराणसी ने एवं संचालन जिला महामंत्री श्री राकेश पाण्डेय ने किया । धन्यवाद ज्ञापन श्री ए पी शुक्ला ने किया ।

रेलवे ने किया "‘‘सतर्क भारत, समृद्ध भारत‘‘ विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Posted: 30 Oct 2020 06:17 PM PDT

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

रेलवे ने किया "''सतर्क भारत, समृद्ध भारत'' विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

वाराणसी 30 अक्टूबर, 2020: मंडल रेल प्रबंधक  वी.के. पंजियार के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  सनथ जैन  के  नेतृत्व में  वाराणसी मंडल पर 28 अक्टूबर2019 से 30 अक्टूबर 2020 सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है । इसी क्रम में  पूर्वोत्तर रेलवे सतर्कता संगठन एवं वाराणसी मंडल  के तत्वाधान में  आज 30 अक्टूबर,2020 को पूर्वाह्न 15 बजे से  सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन "''सतर्क भारत, समृद्ध भारत'' विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें  प्रतिभागियों द्वारा भ्रष्टाचार मिटाने और भ्रष्टचार से भारत को मुक्त कराने हेतु विभिन्न उपायों पर अपने विचार प्रतुत किये और भ्रष्टाचार के उपायों के रूप में  अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी बरतने तथा विधि द्वारा स्थापित कानून के नियमों का पालन करने , रिश्वत नहीं लेने  और न ही रिश्वत देने ,अपने सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी तरीके से करने , जनहित के लिए भ्रष्टाचारियों का समाजिक बहिष्कार करने ,स्वयं के निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करने तथा भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित अधिकारी या एजेंसी से करने हेतु जागरूक किया गया  । रेलवे कर्मचारियों  ने वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया अपने अपने विचार रखें, तर्क रखे, एवं अच्छे माहौल में प्रतियोगिता संपन्न हुई । सतर्कता जागरूकता सप्ताह के पश्चात प्रतियोगिता के विजेताओं को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा  पुरस्कृत किया जायेगा ।
   प्रतियोगिता का संचलन सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रमेश उपाध्याय ने एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ हित निरीक्षक श्री राहुल भट्ट ने किया ।   

ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के प्रशिक्षण शिविर का उद्धघाटन

Posted: 30 Oct 2020 06:02 PM PDT

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर

ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के प्रशिक्षण शिविर का उद्धघाटन 



गोरखपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत गोरखपुर महानगर अन्तर्गत खोराबार मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का उद्धघाटन गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह ने किया। इस अवसर पर उद्धघाटन सत्र को 'प्रदेश सरकार की उपलब्धियां' विषय पर सम्बोधित करते हुए विधायक विपिन सिंह ने कहा की योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व की उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य किये हैं और इस चतुर्दिक विकास में कोई क्षेत्र अछूता नहीं है, एक समय था जब विकास केवल सैफई, इटावा और मैनपुरी तक ही सीमित था लेकिन अब प्रत्येक क्षेत्र में विकास की अनेक परियोजनाएं चल रही हैं। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था अब पटरी पर आ चुकी है और गुण्डे माफियाओं पर काफी हद तक लगाम लग चुका है। उन्होनें कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार आने के बाद चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति आदि क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने हर वादे को पूरा किया है जिसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण राम मन्दिर का निर्माण भी है। गोरखपुर की विकास की परियोजनाओं पर बोलते हुए उन्होनें कहा कि रामगढ़ताल सुन्दरीकरण, चँदाघाट पुल, तरकुलानी रेगुलेटर, असफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान, विभिन्न धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार व सुन्दरीकरण समेत विभिन्न ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। पूरे प्रदेश में फोरलेन, सिक्सलेन और एक्सप्रेस वे का जाल बिछाने का कार्य भी प्रदेश सरकार कर रही है जिससे आम नागरिकों की यात्रा को सुगमता मिलेगी। 
भाजपा के नेतृत्व की प्रदेश सरकार ने पारदर्शी प्रक्रिया के साथ युवाओं को रोजगार देने का ऐतिहासिक कार्य किया है जबकि पूर्वर्ती सरकारों में परीक्षाएं तो होती थीं लेकिन नियुक्तियां कब होंगी इसकी कोई समय सीमा नहीं होती थी लेकिन अब समय पर पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर नियुक्तियाँ हो रही हैं। उन्होनें साथ ही कहा कि विकास के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष के लोग शहर के प्रमुख बाजारों के चौडीकरण किये जाने की बात कहकर आम नागरिकों में भ्रम फैलाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं जबकि वर्तमान में सरकार की कोई ऐसी योजना नहीं है, उन्होनें कहा कि ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि है और राष्ट्रहित में ही जनता का हित समाहित होता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष छोटेलाल पासवान व संचालन अरुण राय ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरीजेश दत्त पाण्डेय, बृजेश मणि त्रिपाठी, दिनेश जायसवाल, सुरेश तिवारी, रणविजय सिंह 'मुन्ना', प्रहलाद सिंह, रामकेवल पासवान,  कृष्ण चन्द्र वर्मा सुनीता पासवान, संतोष सिंह, अनिता पासवान, आदित्य गुप्ता, समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 



Post Bottom Ad

Pages