| आज़मगढ़: पुलिस का रास्ता रोकने और अभद्र व्यवहार करने में 20 नामजद Posted: 30 Oct 2020 07:06 AM PDT देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर कटौली गांव की घटना, हिरासत में लिए 02 युवकों को भी छुड़ाया गया था
आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर कटौली गांव में जांच के लिए गई पुलिस का रास्ता अवरुद्ध कर उनके साथ कुछ महिलाएं व पुरुष ने अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं हिरासत में लिए गए दो युवकों को भी उन्होंने छुड़ा लिया। गुरुवार को इस मामले में सब इंस्पेक्टर ने 20 लोगों के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।बहलोलपुर कटौली गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अनुसूचित जाति की महिलाएं उपला पाथती हैं। उसी भूमि पर गांव के लड़के इस भूमि पर खेलते हैं। गांव के एक अल्पसंख्यक व्यक्ति का कहना है कि उसने इस भूमि को पट्टा पर लेकरआगे पढ़ें … |
| आज़मगढ़: ठेके से असली के साथ मिला बेची जा रही थी नकली शराब, विक्रेता गिरफ्तार Posted: 30 Oct 2020 06:43 AM PDT बरदह पुलिस ने 5490 पाउच वैध और 15 पाउच नकली शराब बरामद किया
आजमगढ़। बरदह पुलिस ने बेलहरी स्थित देशी शराब के ठेके से नकली शराब बरामद की है। इसे वैध शराब के साथ मिलाकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने विक्रेता को गिरफ्तार 5490 पाउच वैध और 15 पाउच नकली शराब भी बरामद की है।आबकारी निरीक्षक फूलपुर मनोज कुमार यादव शुक्रवार को देशी शराब के ठेकों पर मिलावट की जांच के लिए बड़गहन तिराहा पहुंचे थे। इस दौरान सूचना मिली कि देशी शराब के बेलहरी स्थित ठेके पर नकली देशी शराब बेची जा रही है। छापेमारी के दौरान दुकान से एक व्यक्ति भागने लगा जिसे पकड़आगे पढ़ें … |
| आज़मगढ़: वाल्मीकि जयंती पर महर्षि और रामायण से सम्बंधित स्थलों पर होगा पाठ एवम भजन Posted: 30 Oct 2020 05:49 AM PDT डीएम ने एडीएम प्रशासन एवम जिला विकास अधिकारी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया
आजमगढ़ 30 अक्टूबर-- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 31 अक्टूबर 2020 को वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर जनपद के महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों, मन्दिरों, श्रीराम, हनुमान रामायण से सम्बन्धित स्थलों का चयन कर वहां पर वाल्मीकि रामायण पाठ एवं भजन कराने के निर्देश दिये गये है। इस कार्यक्रम को कराए जाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन (मो0नं0-9454417922) तथा जिला विकास अधिकारी (मो0नं0- 9454464586) को नोडल अधिकारी नामितआगे पढ़ें … |
| आज़मगढ़ : नियुक्ति पत्र प्राप्त कर चुके तीन शिक्षकों की रोकी गई पोस्टिंग Posted: 30 Oct 2020 05:33 AM PDT 03 शिक्षकों के अभिलेखों में गड़बड़ी मिलीं,नोटिस का भी नही दिया जवाब
आजमगढ़: बेसिक शिक्षा के 31,277 शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति पत्र प्राप्त कर चुके तीन शिक्षकों को तैनाती नहीं जाएगी। सत्यापन में इन शिक्षकों के अभिलेख संदिग्ध मिले थे। बीएसए ने तीनों शिक्षकों को 26 अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन निर्धारित समय पर साक्ष्य सहित जवाब नहीं दिया गया। अब इनकी नियुक्ति निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। शिक्षा क्षेत्र तहबरपुर के महुवार गांव निवासी महेश कुमार गुप्ता पुत्र रामजतन गुप्ता 15 अक्टूबर को काउंसिलिग में शामिल हुए थे। 16 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र भी ले चुके हैं। अभिलेखों की जांच में पाया आगे पढ़ें … |