Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 22, 2021

Uttarakhand News

Uttarakhand News


किसान आंदोलन में पकड़े गए युवक का बड़ा खुलासा, इस दिन गोली चलाने की साजिश नाकाम

Posted: 22 Jan 2021 09:43 PM PST

किसान आंदोलन में किसानो ने एक युवक को पकड़ा है। इस दौरान उसने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि 26 जनवरी को बड़ा हादसा करने की रची जा रही थी साज़िश। युवक ने कहा कि उनके साथ 10 और साथी है और उनको आंदोलन में गोलियां चलाने और आंदोलन को भड़काने को कहा गया था। इस दौरान किसान यूनियन ने कहा कि सरकार उन पर हर बार अलग-अलग आरोप लगाती है। बड़ी वारदात की थी तैयारी दिल्ली-हरियाणा सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार रात में किसानों

उत्तराखंड : पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार

Posted: 22 Jan 2021 09:43 PM PST

रुड़की : अनंतपुर गांव में स्थित दवाइयों की फैक्ट्री में 18 जनवरी की रात हुई लाखों रुपये के सामान की चोरी का भगवानपुर थाना पुलिस ने आज सिविल लाइन कोतवाली में खुलसा कर दिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी किया गया करीब चालीस लाख रुपये का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब इन चोरों के फरार चल रहे एक और साथी की तलाश कर

उत्तराखंड : फिर करवट बदलने लगा मौसम, ये है अलर्ट

Posted: 22 Jan 2021 09:43 PM PST

FILE PHOTO देहरादून : राज्य में मौसम फिर से करवट बदलने लगा है। बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के आसपास बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और देहरादून, हरिद्वार में बारिश के साथ ही ओले भी गिरे सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि

हल्द्वानी में बोले प्रदेश प्रवक्ता : 2022 में भाजपा 60 सीटों जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी

Posted: 22 Jan 2021 02:43 AM PST

हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी प्रेस वार्ता कर भाजपा की जीत का दावा किया। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने दावा करते हुए कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 सीटों जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस में तीन गुट चल रहे हैं जिससे साफ हो गया है कि जो खुद को एक नहीं कर सकता वह दूसरे परिवारों में जाकर क्या संपर्क करेंगे। सुरेश जोशी ने कहा कि

उत्तराखंड : बगैर डाॅक्टर के भर्ती कर रहा था मरीज, ऐसे हुआ अस्पताल का खुलासा

Posted: 22 Jan 2021 02:43 AM PST

  बाजपुर: ऊधमसिंह नगर जिल में बाजुर के दो अस्पतालों को सीएमओ के आदेश के बाद बंद कर दिया गया है। सीएमओ डॉक्टर जीएस पंचपाल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इन अस्पतालों में डाॅक्टर तैनात नहीं था, बावजूद ये मरीजों को भर्ती कर रहे थे। सीएमओ को संजीवन नर्सिंग होम और मैक्स और संजीवनी अस्पताल में डाॅक्टर नहीं होने के बाद भी मरीजों को भर्ती करने की शिकायत मिली थी। सीएमओ

रुद्रपुर में मध्याह्न भोजन योजना समिति की बैठक सम्पन्न,उप जिलाधिकारी ने दिए ये निर्देश

Posted: 22 Jan 2021 01:43 AM PST

उधम सिंह नगर : मध्याह्न भोजन योजना की एक बैठक उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय रुद्रपुर में संपन्न हुई जिसमें मध्याह्न भोजन योजना समिति बैठक में पूर्ति विभाग, गैस एजेंसी, स्वास्थ्य विभाग, विपणन निरीक्षक एवं विद्यालय प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक में ऑनलाइन मोड में मध्याह्न भोजन योजना के अधिक प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्य योजना बनाई गई। इस दौरान उप शिक्षा अधिकारी डॉ गुंजन अमरोही के द्वारा विकासखंड में

हरदा बोले- त्रिवेंद्र सिंह जी अब एक-डेढ़ माह मंत्रियों और सचिवों सहित भराड़ीसैंण में प्रवास करिये

Posted: 22 Jan 2021 01:43 AM PST

देहरादून : बीते दिनों सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बजट सत्र उत्तराखंड के ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में करने की घोषणा की थी जिस पर सियासत गर्मा गई है। औऱ सियासत में सबसे पहले वार करने वाले हैं पूर्व सीएम हरीश रावत। जी हां बता दें कि उत्तराखंड के गैरसैंण में विधानसभा बजट सत्र कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना संक्रमण कम होने और कोरोना वेक्सीन मिलने से इस बार सत्र के संचालन में विधानसभा

उत्तराखंड से बड़ी खबर: पति को पत्नी पर था शक, बेरहमी से कर दिया कत्ल

Posted: 22 Jan 2021 12:43 AM PST

टिहरी: टिहरी घनसाली थाना इलाके में शक ने पति-पत्नी के बीच इस कदर विवाद खड़ा कर दिया कि पति ने पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया। उसे शक था कि उसकी बीवी का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। महिला की लाश घर के नीचे खेत में मिली। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी विक्रम सिंह पुंडीर घनसाली थाना के

नैनीताल से बड़ी खबर : लालकुआं पुलिस ने किए 205 नशीले इजेक्शन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Posted: 22 Jan 2021 12:43 AM PST

लालकुआं : उत्तराखंड में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नशे के कारोबार और तस्करी की रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी जिलों में चेकिंग और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं जिसमे पुलिस को बड़ी से बड़ी सफलता हाथ लगी है। वहीं आज बड़ी कामयाबी नैनीताल की लालकुआं पुलिस को मिली है। बता दें कि जिले की नवनियुक्त एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब, चरस, स्मैक सहित अन्य नशीले पदार्थों

उत्तराखंड: लाखों जमा कराए और फरार हो गया, पौसा मांगने गए तो कर दी पिटाई

Posted: 22 Jan 2021 12:43 AM PST

लालकुआं: क्षेत्र में लोगों के साथ ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। लालकुआं में खुद को चिंटफंट कंपनी का एजेंट बताने वाले ने लाखों ठगे और फिर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बंगाली कालोनी निवासी कई लोगों ने शिकायत की है कि नवदिया थाना मिलक रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी देशराज श्रीवास्तव खुद को चिटफंड कंपनी का एजेंट बताकर लोगों के खाते खोले थे। लोगों ने ज्यादा ब्याज के चक्कर में पैसे जमा

6 से 8 फरवरी तक कुमाऊं दौरे पर डीजीपी अशोक कुमार, इस दिन इस जिले में करेंगे शिरकत

Posted: 22 Jan 2021 12:43 AM PST

देहरादून : डीजीपी अशोक कुमार गढ़वाल दौरे के बाद अब उत्तराखण्ड कुमाऊं दौरे पर रहेंगे। जी हां डीजीपी अशोक कुमार 6 फरवरी से 08 फरवरी तक कुमाऊँ परिक्षेत्र भ्रमण पर रहेंगे। जिसके अन्तर्गत डीजीपी अशोक कुमार 6 फरवरी को जनपद नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में रामनगर एवं काशीपुर में रहेंगे। तो वहीं 7 फरवरी को डीजीपी अशोक कुमार जनपद चम्पावत और पिथौरागढ़ में रहेंगे। वहीं बता दें कि डीजीपी 8 फरवरी को जनपद बागेश्वर और

NPCI का अलर्ट, UPI से इस वक्त ना करें पेमेंट, पढ़ें पूरी खबर

Posted: 22 Jan 2021 12:43 AM PST

लोग UPI से पेमेंट्स ज्यादा करने लगे हैं। यह तरीका जितना फायदेमंद है, उतना ही धोखाधड़ी से भरा हुआ भी है। ऐसे में सभी ख्याल रखना चाहिए की आप अपने पैसे को धोखाधड़ी से कैसे सुरक्षित रखें। नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने UPI पेमेंट्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। NPCI ने कहा है कि लोगों को रात 1 बजे से 3 बजे के बीच UPI पेमेंट नहीं करना चाहिए। साथ ही यह भी कहा है कि UPI सर्विस का अपग्रेडेशन अगले

उत्तरकाशी ब्रेकिंग : 2 स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 12.60 ग्राम स्मैक बरामद, SP ने की ईनाम की घोषणा

Posted: 22 Jan 2021 12:43 AM PST

उत्तरकाशी जिले की मौरी थाना पुलिस को नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है साथ ही उनके पास से 12.60 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद की गई स्मैक की कीमत 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए तस्करों के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही एसपी उत्तरकाशी ने इन तस्करों को पकड़ने वाली

उत्तराखंड ब्रेकिंग : आज होगी कैबिनेट बैठक, स्कूल खोलने के इस फैसले पर लगेगी मुहर!

Posted: 21 Jan 2021 11:43 PM PST

देहरादून: आज शाम को त्रिवेंद्र कैबिनेट की अहम बैठक होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा हो सकती है। उनमें सबसे अहम और महत्वपूर्ण फैसला स्कूलों को खोलने को लेकर हो सकता है। शिक्षा विभाग ने सरकार के सामने छठी से आठवीं तक की कक्षाएं आनलाइन चलाने और 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का प्रस्ताव रखा है, जिस पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। उत्तराखंड में छठी से आठवीं तक की कक्षाएं

देहरादून से बड़ी खबर : प्रदेश में खुला पहला बाल मित्र पुलिस थाना, सीएम ने किया शुभारंभ

Posted: 21 Jan 2021 11:43 PM PST

देहरादून : देहरादून के डालनवाला कोतवाली में प्रदेश के पहले बाल मित्र पुलिस थाने का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। बता दें कि सुबह सीएम त्रिवेंद्र रावत बाल मित्र पुलिस थाने के उद्धघाटन के लिए डालनवाला कोतवाली पहुंचे और बाल मित्र पुलिस थाने का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीजीपी अशोक कुमार,एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत,एसपी सिटी श्वेता चौबे और मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे। बता

टिहरी बांध प्रभावितों की पुनर्वास संबंधी समस्याओं के निदान को लेकर दिल्ली में बैठक : सतपाल महाराज

Posted: 21 Jan 2021 11:43 PM PST

देहरादून। टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित लोगों के विस्थापन एवं पुनर्वास संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु एक बैठक कल (शुक्रवार) को श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में आहूत की जाएगी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि उत्तराखंड सरकार एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के बीच होने वाली इस बैठक में वर्षों से लम्बित विस्थापितों की कई समस्याओं का निदान हो सकता है। टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित लोगों के विस्थापन

उत्तराखंड: विधायक चैंपियन के पिता के साथ ठगी, लगाई ढाई की करोड़ चपत

Posted: 21 Jan 2021 11:43 PM PST

हरिद्वार: खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनके पिता के कारण चर्चा हो रही है। दरअसल, उनके पिता के साथ उनके दो पूर्व कर्मचारियों ने करीब ढाई करोड़ की ठगी कर ली। दोनों कर्मचारियों ने लंढोरा में दुकानों का किराया और किराए पर दुकान देने के नाम पर कई लोगों से कमीशन लिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खानपुर विधायक

Post Bottom Ad

Pages