दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 25, 2021

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


सुनता कौन है

Posted: 25 Apr 2021 10:05 PM PDT

सुनता कौन है

         --:भारतका एक ब्राह्मण.
           संजय कुमार मिश्र 'अणु'
चिल्लाते रहो तुम सुनता कौन है-
सुखी आंखों में ख्वाब बुनता कौन है।१।
सबके सब छुप गए हैं अपने दरबे में-
बताओ आज सड़कों पर घुमता कौन है।२।
पहले लोग मुस्कुराकर मिल लेते थे गले-
अब पकड़कर हाथ भला चुमता कौन है।३।
शहर विरान हो रहा है और गांव खाली-
मनहूस समय को देखकर झुमता कौन है।४।
मैं लाख समझा कि मत निकल बाहर-
अब मौत के मातम में भी जुमता कौन है।५।
आंखें पथरा गई और कान बहरे हो गए-
'मिश्रअणु'की बातों को सुनता कौन है।६।
          वलिदाद,अरवल(बिहार)
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

Liked on YouTube: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का रवैया नहीं सुधरा तो आयकर दाता आयकर विवरणी नहीं दाखिल करेंगें डॉ अजित कुमार

Posted: 25 Apr 2021 09:13 AM PDT

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का रवैया नहीं सुधरा तो आयकर दाता आयकर विवरणी नहीं दाखिल करेंगें डॉ अजित कुमार
टैक्स पेयेर्स फोरम के अध्यक्ष डॉ अजित कुमार पाठक ने वित्त मंत्री से मांग की है की माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में वित्तीय वर्ष २०१९-२०के आयकर के रिटर्न के भरने की तिथि को तीन महीनो के लिए बढ़ा देने की घोषणा शीघ्रातिशीघ्र करे जिससे वैसे करदाता जिन्होंने ३१ मार्च को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का सर्वर ठीक ढंग से कम नहीं करने के कारण अपना रिटर्न नहीं दाखिल कर सके जिससे वोअपना रिटर्न फाईल कर सकें | टैक्स पेयर्स फोरम के अध्यक्ष डॉ अजित कुमार पाठक ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने सूओ मोटो रिट (सिविल)न.०3/के 8 मार्च 2021 के अपने आदेश में कहा है की किसी भी तरह की फाइलिंग की तिथि की अंतिम तिथि अगर १५ मार्च या उसके बाद है तो वर्तमान करोना संकट के कारण उसे तीन महीनो यानी ३०जून तक बढ़ा दी जायेगी| ज्ञातब्य है की रिटर्न भरने की अन्तिम तिथि को इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट का फाईलिंग पोर्टल सुबह से रात तक कम ही नहीं कर रहा था | इस आशय का एक पत्र टैक्स पेयेर्स फोरम ने माननीया वित्त मन्त्री भारत सरकार और सी.बी. डी. टी. के चेयरमैन को भी लिखा है | इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के इस रबय्ये के कारण देश भर के 5 लाख से अधिक टैक्स पेयेर्स अपना रिटर्न नहीं फाईल नही कर सके | इस कारण कर दाताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जो देश के हित में कदापि नहीं होगा| दिव्य रश्मि ! धर्म, राष्ट्रवाद , राजनीति , समाज एवं आर्थिक जगत की खबरों का चैनल है | जनता की आवाज़ बनने के उदेश्य से हमारे सभी साथी कार्य करते है अत: हमारे इस मुहीम में आप के साथ की आवश्यकता है |हमारे खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करना न भूले और बेल आइकॉन को अवश्य दबाए | चैनल को सब्सक्राइब करें खबर को शेयर जरूर करें Facebook : https://ift.tt/3mi8FgA Twitter https://twitter.com/DivyaRashmi8 instagram : https://ift.tt/35ARrp0 visit website : https://ift.tt/3d6mwRK
via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=u0LTqCGf5z4

भारतीय जन महासभा के लोगों ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की|

Posted: 25 Apr 2021 08:21 AM PDT

भारतीय जन महासभा के लोगों ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की|

भारतीय जन महासभा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहाकि , भारतीय जन महासभा (देश व समाज को समर्पित अखिल भारतीय सामाजिक संगठन) की राष्ट्रीय विशेष सलाहकार सुश्री अदिति दुबे जी के चाचा महेंद्र कुमार दुबे जी का आकस्मिक परलोक गमन मात्र 48 वर्ष की आयु में दिनांक 24 अप्रैल 2021 को (बीते कल) फरीदाबाद (हरियाणा) में हो गया । उनकी पत्नी फरीदाबाद में शिक्षिका है और एकमात्र बेटा बेंगलुरु में इंजीनियर है । इस खबर के मिलते ही भारतीय जन महासभा के लोगों में गहरा शोक व्याप्त हो गया । सभी ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की और शोकाकुल परिवार को ढाढ़स देने का कार्य किया । 

राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने अपने द्वारा भेजे गए शोक संदेश में कहा कि 'मुझे शॉक जैसा लगा है इतनी कम उम्र में चले जाना विस्मयकारी है ।  दुख प्रकट करने के लिए शब्द भी नहीं मिल रहे हैं । ईश्वरीय इच्छा के आगे हम सभी विवश है । ईश्वर आप सबको इस महान दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें ।' शोक संवेदनाएं प्रकट करने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पोद्दार के साथ-साथ संस्था के तीन संरक्षक 1)नई दिल्ली से श्री गंगादीन शर्मा ,)जमशेदपुर से श्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं 3)कोलकाता से श्री अरुण कुमार अग्रवाल के अलावे,पूर्वी सिंहभूम से सतनाम सिंह , अरुण कुमार झा , राजेश सिंह ,  अशोक ठकराल , प्रमोद कुमार खीरवाल , संदीप कुमार , भुवनेश्वरी मिश्रा , अर्चना बरनवाल , संजय देबुका , राम चन्द्र राव ,सरायकेला खरसावां से बसंत कुमार सिंह , मीना चौधरी , 
दुमका से नीलिमा चुनीहारा , सरोज कुमारी शर्मा ,मेरठ से लक्ष्मी गुसाई , कोलकाता से श्रीमती शालिनी सोंथालिया , 
जीद हरियाणा से पवन सिंगला ,  रतलाम मध्य प्रदेश से पूनम ढलवानी , शेगाव महाराष्ट्र से नीलेश मुरारका , 
भागलपुर से लक्ष्मी सिंह ,नागपुर से शरद नेमाणी , पुणे से शारदा अग्रवाल ,सिंगापुर से श्रीमती बिदेह नंदनी चौधरी के नाम मुख्य रूप से सम्मिलित है । 
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

आज 26- अप्रैल - 2021, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी 12 राशियों के लिए|

Posted: 25 Apr 2021 07:22 AM PDT

आज 26- अप्रैल - 2021, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी 12 राशियों के लिए| कैसा रहेगा आज का दिन , क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग

26 - Apr – 2021 सोमवार

पंचांग   

·         तिथि  चतुर्दशी  दिन  11:48:26

·          नक्षत्र  चित्रा  रात्रि  11:01:01

·          करण :

           वणिज  12:46:12

           विष्टि  22:55:50

·         पक्ष  शुक्ल 

·         योग  वज्र  24:15:38

·         वार  सोमवार 

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ   

·         सूर्योदय  05:45:19 

·          चन्द्रोदय  18:07:00 

·          चन्द्र राशि  कन्या - 12:32:50 तक 

·          सूर्यास्त  18:53:05 

·          चन्द्रास्त  चन्द्रास्त नहीं

·         ऋतु  ग्रीष्म 

हिन्दू मास एवं वर्ष   

·         शक सम्वत  1943  प्लव

·          कलि सम्वत  5123 

·          दिन काल  13:07:44 

·          विक्रम सम्वत  2078 

·          मास अमांत  चैत्र 

·         मास पूर्णिमांत  चैत्र 

शुभ और अशुभ समय   

शुभ समय   

·         अभिजित  11:52:56 - 12:45:27

अशुभ समय   

·         दुष्टमुहूर्त :

                    12:45:27 - 13:37:58

                    15:23:00 - 16:15:31

·         कंटक  08:22:53 - 09:15:23

·          यमघण्ट  11:52:56 - 12:45:27

·          राहु काल  07:23:48 - 09:02:16

·          कुलिक  15:23:00 - 16:15:31

·          कालवेला या अर्द्धयाम  10:07:54 - 11:00:25

·         यमगण्ड  10:40:44 - 12:19:12

·          गुलिक काल  13:57:40 - 15:36:08

दिशा शूल   

·         दिशा शूल  पूर्व 

चन्द्रबल और ताराबल   

ताराबल 

·         भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती 

चन्द्रबल 

·         मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन 

·         विशेष व्रत की पूर्णिमा।

आज का दैनिक राशिफल  26 - अप्रैल - 2021, सोमवार

·         मेष (Aries): घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। बड़ों से विनम्रतापूर्ण व्यवहार रखें। अपनी बातों को औरों पर थोपने से बचें। दिन सामान्य फलकारक। कामकाज सहज बना रहेगा।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

·         वृषभ (Tauras): सभी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। सामाजिक गतिविधियों में रूचि लेंगे। खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रभावशील बने रहेंगे। दिन उत्तम फलकारक।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

·         मिथुन (Gemini): सुख सुविधाओं की अधिकता बनी रहेगी। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय साझा करेंगे। मांगलिक कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। धनधान्य संग्रह पर जोर रहेगा।

शुभ रंग  = हरा

शुभ अंक  :  3

·         कर्क (Cancer): जानकारियों के प्रभावी प्रयोग पर जोर रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से मेल मुलाकात होगी। भाग्य पक्ष को बल मिलेगा। दिन अनुकूलता को बढ़ावा देने वाला। सक्रियता बढ़ाएं।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

·         सिंह (Leo): श्रम, सक्रियता और सहनशीलता का समन्वय कार्यगति सहज रखेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। खर्च बजट बिगाड़ सकता है। दिखावे और बड़बोलेपन से दूर रहें। दिन शुभ।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  1

·         कन्या (Virgo): सृजन सकारात्मकता और शुभेच्छाओं से उन्नतिशील बने रहेंगे। भ्रमण मनोरंजन रूचि रहेगी। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दिन करियर कारोबार में शुभता भरने वाला।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

·         तुला (Libra): आवश्यक कार्यों की गति बढ़ाएं। सभी का सहयोग बना रहेगा। सम्पत्ति संबंधी मामले हितकर रहेंगे। करीब के रिश्तों में सुधार आएगा। जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

·         वृश्चिक (Scorpio): उम्मीद से अच्छा प्रतिफल मिलने की आशा कर सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियाँ बढ़ी हुई रहेंगी। वयक्ति विशेष को आकर्षित कर सकते हैं। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठायें।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  5

·         धनु (Sagittarius): अनुशासन और आदेशों पर सख्ती से अमल करें। आकस्मिकता बढ़ी हुई रह सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें। दिन सामान्य फलकारक। मित्र भरोसेमंद रहेंगे। पठन पाठन में रुचि रहेगी।

शुभ रंग  =  गुलाबी

शुभ अंक  :  8

·         मकर (Capricorn): निजी पक्ष की मजबूती उत्साह और ऊर्जा को बढ़ावा देगी। धर्म आस्था और आत्मिक बल से लक्ष्यों की ओर उन्मुख होंगे। प्रेम सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। दिन सुख सौख्य कारक।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

·         कुम्भ- जिम्मेदारियों को प्राथमिकता से पूरा करने में जुटे रहें। जब तक एक कार्य सम्पन्न न हो जाये नयी शुरुआत से बचें। वाणी व्यवहार मधुर रखें। दिन संघर्ष से सफलता दिलाने।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

·         मीन (Pisces): खुश रहेंगे और खुशियाँ बांटेंगे। प्रेम संबंधों में उल्लास और उजास का वातावरण बढेगा। मित्रों में विश्वसनीयता बढ़ेगी। पूछपरख में वृद्धि होगी। दिन शुभकारक।

शुभ रंग  =  केशरी

शुभ अंक  :  7

पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219  /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

मुझे भुला रहे हैं

Posted: 25 Apr 2021 01:20 AM PDT

मुझे भुला रहे हैं

      ---:भारतका एक ब्राह्मण.
          संजय कुमार मिश्र'अणु'
इल्जाम है कि मुझे भूला रहे है-
जो हर कदम पर रुला रहे हैं।१।
रहने नहीं देते कभी जो चैन से-
सबसे कह रहे उसे सुला रहे हैं।२।
अपनी खबर किसीको नहीं देता,
बहत दिन से उसे बुला रहे हैं।३।
हकीकत तो सिर्फ हम जानते है-
इस वक्त वे क्यों कुलबुला रहे हैं।४।
मन में मैल रख कर जो जिएं-
वही अब हांथ-पांव धूला रहे हैं।५।
मुझे मालूम है उनकी फितरत-
झूठी हवा से सबको फूला रहे हैं।६।
कभी जाकर वहां देख लेना तुम-
कैसे सब्जबाग में झूला रहे हैं।७।
          वलिदाद अरवल (बिहार)
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

Post Bottom Ad

Pages