ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 25, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: प्रेमी युगल को किया गया बरामद, पूछताछ के बाद किया गया परिजनों के सुपुर्द

Posted: 25 Apr 2021 09:51 PM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना क्षेत्र स्थित मंदार हिल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान के द्वारा रविवार को प्रेमी युगल को बौंसी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पोड़ैयाहाट पैसेंजर सवारी गाड़ी से प्रेमी युगल के उतरने के उपरांत उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके सूचना मिलने पर आरपीएफ 

ने पकड़ लिया। वहीं स्टेशन प्रबंधक के द्वारा बौंसी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बौंसी पुलिस ने दोनों युगल जोड़ी को थाना लाकर उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। थाने में पूछताछ के क्रम में प्रेमी युगल ने बताया कि, उन दोनों ने भाग कर शादी कर ली है। साथ में यह भी बताया कि, युवक सोनबरसा का रहने वाला है। वहीं युवती परबत्ता की निवासी बताई जाती है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया मास्क चेकिंग अभियान

Posted: 25 Apr 2021 09:48 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में स०अ०नि०सुनिल कुमार दल बल के साथ भैरोगंज, लालपुर हाट के समीप चलाया गया। इस दौरान मास्क चेकिंग जिसमें दो पहिया चार पहिया तीन पहिया वाहन वाले को चेक करते देखा गया। जबकि सरकार द्वारा तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन वाले को सरकार के निर्देशानुसार सीट से आधे सवारियों को बिठाने की अनुमति दी 

गई है। जिसका वाहनों में सवार व्यक्तियों के द्वारा गाइडलाइन कि धज्जियां उड़ाते देखा गया। वहीं वाहन मालिक बस,टेम्पो में खचाखच सवारी बैठाने में पिछे नहीं देखा जा रहा है। जिसमें संक्रमण कि खतरा व्याप्त है। इधर वाहन चेकिंग के दौरान आनन्दपुर पुलिस द्वारा आज कई लोगों को मास्क नहीं लगाने वाले को जुर्माना भी वसूला गया। साथ में वाहन के कागजात एवं दो पहिए वाले का तिरपल लोड एवं हेलमेट इत्यादि चेक किया। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।

Rewari News : न्यायिक परिसर में 27 अप्रैल को विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा : DK मित्तल

Posted: 25 Apr 2021 09:23 AM PDT

रेवाड़ी 25 अप्रैल स्वास्थ्य विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में 27 अप्रैल को न्यायिक परिसर रेवाड़ी में सुबह 10 बजे विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा इसमें 45 साल से अधिक आयु के सभी अधिकारी, अधिवक्ता़, कर्मचारियों के साथ आमजन को कोविड के टीके लगाए जाएंगे। 



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल की अध्यक्षता और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव वर्षा जैन के संयोजन में आयोजित होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम में न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारी, अधिवक्ता व कर्मचारियों को 01274-220062 पर फोन कर पंजीकरण कराना होगा। टीकाकरण कराने आने वालों को अपने साथ आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा।

Rewari News : कोरोना से संक्रमण से बचने के लिए सोसल डिस्टेसं व मास्क जरूरी : एडीसी

Posted: 25 Apr 2021 09:19 AM PDT

रेवाड़ी, 25 अप्रैल । अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने कहा कि कोरोना संक्रमण  कि महामारी से लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि सजगता व जागरूकता   के साथ बचाव के उपायों की पालना जरूरी है ताकि  कोरोना महामारी से बचा जा सकें ।  जिला प्रशासन द्वारा  लोगों कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए   आमजन को जागरूक किया जा रहा हैं।  कोरोना संक्रमण चक्र को तोड़ने में सरकार व प्रशासन के साथ ही आमजन की भी सक्रिय भूमिका है।उन्होंने लोगों से अपील  कि हैं कि वे कोरोना महामारी को लेकर भय का वातावरण न बनाएं तथा न ही किसी अफवाह या दुष्प्रचार के बहकावे में आएं। जिला प्रशासन निरंतर कोरोना संक्रमित रोगियों की चिकित्सा सेवा तथा उपचार के लिए  प्रयासरत है। होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित लोगों को घर द्वार पर ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने सहित केकोविड केयर सैंटर , डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर, हास्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित हैं। 

उन्होंने कहा कि  कोरोना महामारी से दूरी बनाने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था के साथ ही सामाजिक संगठनों, आम नागरिकों, व्यापारिक संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है और एक दूसरे से उचित शारीरिक दूरी की पालना करने, मास्क का उपयोग करने, साबुन से हाथ धोने सहित सरकार द्वारा नाइट कफ्र्यू की पालना करने व सांय 6 बजे के बाद दुकानें बंद करने संबंधित आदेशों की अनुपालना प्रभावी तरीके से करने के लिए सभी सजगता बरत रहे हैं। 

एडीसी ने कहा है  कि जिला में दवाईयों, घरेलू वस्तुओं की कालाबाजारी अथवा अवैध रूप से भंडारण करने या  उचित मूल्य से अधिक दाम वसूलें का कोई  मामला कहीं पाया गया तो आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्यवाही  जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी।

एडीसी ने बताया कि  जिला के अस्पतालों में आक्सिजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा  मोनिटरिंग की जा रही है। सिविल सर्जन डा.सुशील माही  ने कहा है कि  जिला में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जिलावासी घर पर रहकर, लोग खुद का और अपने परिवार का ध्यान रखें।। किसी व्यक्ति को बुखार, जुकाम, खांसी या सांस लेने में तकलीफ होती है तो वह चिकित्सक की निगरानी में ही अपना उपचार करवाएं। अधिकांश मरीज अपने घर में इलाज लेकर स्वस्थ हो रहे हैं। कोरोना से घबराने की नहीं, बचाव की जरूरत ज्यादा है।

Rewari News : शादी ब्याह के सीजन पर कोरोना की मार, 50 प्रतिशत तक कम हुई दुकानदारी

Posted: 25 Apr 2021 09:14 AM PDT

वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा आज पूरी दुनिया परेशान है। भारत में भी कोरोना संक्रमण तेज़ी से अपने पैर पसार रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण का असर हर चीज़ पर पड़ रहा है। कोरोना के कारण शादी विवाह का सीजन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में शादी समारोह का भी सीजन है। लेकिन कोरोना के बीच सख्ती बढ़ने के कारण विवाह समारोह पर बंदिशे लागू होने से कामकाज कम हो गया है। अप्रैल माह में 21, 24, 25, 26 समेत अनेक विवाह मुहूर्त है लेकिन कोरोना में कार्यक्रम सिमित हो गए है। हालाँकि कार्यक्रम अनुमति के बाद किये  है लेकिन दिन में कार्यक्रम करने और कार्यक्रम में कम लोग बुलाने के चलते अब लोगो ने या तो अपने कार्यक्रम पोस्ट पोनड कर दिए है या फिर बहुत कम लोगो के बीच आयोजन करने पड़ रहे है। शादी सामारोह में गाड़ी सजाने वाले फ्लॉवर डेकोरेटर राजेश सैनी की माने तो जहाँ पहले विवाह-शादियों के सीजन में खूब अच्छा काम चलता था लोग शादी पार्टियों में खूब खर्चा करते थे जिससे सभी का काम चलता था कोरोना के कारण दुकानदारी घटकर आधी ही रह गई है। जिस कारण दुकानदारों के चेहरों पर थोड़ी मायूसी है।

Rewari News : निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 4 कोरोना मरीजों ने तोडा दम, परिजनों ने जमकर हंगामा किया

Posted: 25 Apr 2021 09:09 AM PDT

रेवाड़ी में कोरोना का कोहराम। रविवार को 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत की खबर। निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 4 कोरोना मरीजों ने तोडा दम। निजी अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगाया। एसडीएम-डीएसपी समेत अस्पताल में पुलिस बल मौजूद।



देश में कोरोना संक्रमण तेज़ी से अपने पैर पसार रहा है। देश और प्रदेश से हर रोज़ चौकाने वाले मामले सामने आ रहे है। रविवार को कोरोना का कोहराम देखने को मिला। प्रदेश के रेवाड़ी जिले में अकेले सात मरीजों की कोरोना से मौत होने की खबर मिली। निजी अस्पताल में भर्ती इनमे चार मरीजों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड दिया। चार मरीजों की मौत से गुस्साए परिजनों ने न केवल अस्पताल में जमकर हंगामा किया बल्कि अस्पताल के बाहर सर्कुलर रोड पर जाम लगा दिया। अस्पताल प्रबंधन की और से पीआरओ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनके पास ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं है इसके लिए उन्होंने कोविड-19 के नोडल अफसर से फ़ोन पर बात की तो उन्होंने जवाब दिया कि वे कुछ नहीं कर सकते। अस्पताल प्रबंधन के सदस्य गौरव यादव ने बताया कि ऑक्सीजन की गाड़ी को सरकारी अस्पताल द्वारा रास्ते में रुकवाया गया जिस कारण ऑक्सीजन समय पर नहीं मिली। इन सबके के लिए सीएमओ और उनका स्टाफ जिम्मेदार है। 



वहीँ इस पुरे मामले पर अपनी लापरवाही को मानने से इंकार करते हुए मीडिया के सामने सिविल सर्जन डॉ सुशील कुमार माहि ने कहा कि ऑक्सीजन की कोई कमी न हो इसके लिए वे अपने पूरे स्टाफ के साथ व्यवस्था करने में लगे हुए है। पानीपत से कल पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन अलॉट हुई थी लेकिन तीन मीट्रिक टन भेजी गई थी अब सप्लाई कोटा कम कर दिया गया है। फ़ोन नहीं उठाने के सवाल पर कहा कि वे कोविड मैनेजमेंट की बैठक में व्यस्त थे। ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना मरीजों की मौत पर कहा कि इस मामले की जाँच होगी। वहीँ कोरोना मामले में ऑक्सीजन की किल्लत पर विपक्ष भी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। रेवाड़ी में ऑक्सीजन की कमी से एक साथ चार मौत की सूचना पाकर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव भी विराट अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सचिव राजीव अरोड़ा से बात की। उन्होंने इस मामले की जाँच की मांग करते हुए कहा कि फ़ोन पर न डीसी उपलब्ध है न सीएमओ। सरकार से मांग की कि ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जाये। कोरोना मरीज की ऑक्सीजन की कमी से मौत के बाद परिजनों में भरी रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर सर्कुलर रोड पर जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों ने कहा की प्रशासन ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं कर रहा है। 



सरकार के पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन होने के दावे उस वक्त धरे के धरे रह गए जब ऑक्सीजन की कमी के कारण 4 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया मीडिया में खबर दिखाए जाने के बाद प्रसासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और आधे घंटे के बाद ही ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर एक गाड़ी अस्पताल पहुंची इस गाड़ी में 20 ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पताल में लाए गए अस्पताल का कहना है कि अस्पताल को जो सिलेंडर मिले हैं उससे अस्पताल की 1 घंटे तक ही पूर्ति हो पाएगी इस अस्पताल में 100 से अधिक मरीज भर्ती है अस्पताल संचालक का कहना है कि लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को ऑक्सीजन की कमी होने की सूचना दी जा रही थी लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया ऑक्सीजन खत्म होने के बाद 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया और अधिकांश मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालाँकि इस घटना के बाद उपायुक्त अजय कुमार ने रविवार को विराट हस्पताल में हुई घटना की जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है जो मामले कि जाँच 48 घंटे के अन्दर के अन्दर कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। 

Rewari News : मंडी में किसानों व पल्लेदारों को मास्क वे सैनिटाइजर वितरित किए गए

Posted: 25 Apr 2021 08:53 AM PDT



रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में नई अनाज मंडी रेवाड़ी में किसानों व पल्लेदारों को मास्क वे सैनिटाइजर वितरित किए गए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव रहे  नई अनाज मंडी रेवाड़ी में उपस्थित किसानों को व पल्लेदारों को मास्क और सैनिटाइजर की उपयोगिता के बारे में बताया गया व सभी को कोविड-19 के बारे में जागरूक किया गया सभी को 2 गज दूरी व मास्क है जरूरी का संदेश दिया गया इस अवसर पर भाजपा रेवाड़ी मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे रेवाड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव जी ने सभी किसानों वपल्लेदारों को कोविड-19 के बारे में जागरूक किया व सभी को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किये इस अवसर पर जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज वह ईश्वर चनेजा उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता पार्षद  सचिव उषा आर्य सुभाष यादव आईटी प्रमुख नवीन शर्मा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष गुप्ता व रेवाड़ी मंडल प्रभारी दीपा भारद्वाज कमल निंबल पल्लेदार यूनियन अध्यक्ष कालू नंबरदार उपाध्यक्ष कैलाश जांगिड़ महेश स्वामी जयमाला कोशिक के के कौशिक मंडल महामंत्री संजय चौहान दीपक नाहरिया मंडल सचिव गिरीश सिंगला रोशन लाल दीपेश भार्गव सुरेखा धींगरा तिलक राज गॉड मीडिया प्रभारी राजेश सैनी एडवोकेट आईटी प्रमुख दीपक ठाकुर कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल दिलीप गुप्ता जी भी उपस्थित रहे इसके अलावा प्रेम राज निहाल सिंह व्यापार  जगमोहन अग्रवाल  त्रिभुवन भटनागर वैभव सिंह भी उपस्थित रहे

Godda News: आज का कोरोना बुलेटीन

Posted: 25 Apr 2021 09:36 PM PDT



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज दिनांक 25.04.2021 (Till 5.00pm) को  सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 शिव प्रसाद मिश्रा के द्वारा जानकारी दी गई कि:-

"1- Total Sample Collection:-227070*

*2-Today Sample Collection:- 546*

*3- Total  Positive Case:-3377*

*4- Today Positive Case:- 84*

 *5- Today Discharge:-120*

*6- Total Active Case:- 436*

"7- *Total Death:- 34*

"8- *Today Death:- 02*

*9  vaccination Report -106*

*10 Total normal bed - 341*

 *11 Total available normal bed - 259*

*12 Total Oxygen bed - 227*

*13 Total available*

 *oxygen bed -121*

*Helpline control*

 *Land line no. -* *06422-222002*

* *For Oxygen bed help line contact no*:- 

*1. Mr Anil Tudu  mobile no -8521632338* 

*2. Mr Meghlal Tudu Mobile no - 9431713654

Rewari News : कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान कोरोना भागेगा-हिन्दुस्तान जीतेगा

Posted: 25 Apr 2021 04:38 AM PDT



हमारा परिवार संस्था के अंतर्गत ध्यान-साधना-सत्संग का कार्यक्रम 'आओ मिलकर ध्यान लगाये-स्वस्थ हिन्दुस्तान बनायें' का आॅनलाइन आयोजन किया गय। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पंजाबी बिरादरी के सचिव नरेंद्र सहगल, निवर्तमान पार्षद अमृतकला टिकानिया एवं संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि कोरोना काल में जो भी परिवार कोरोना से पीड़ित है, उनके लिये भोजन, दवा, अन्य आवश्यक वस्तुयें उपलब्ध कराना हमारा सभी का कर्तव्य है। ऐसे समय में कोरोना पीड़ित को दवाइयों से ज्यादा प्यार के दो बोल, सहानुभूति व प्रेमपूर्ण व्यवहार, अधिक लाभदायक है। आपके सकारात्मक व्यवहार से बिमार व्यक्ति जल्दी स्वास्थ्य लाभ कर सकते हैं। आज बहुत से लोग घर-धर जाकर भोजन, दवायें देकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं वह सभी देव तुल्य हैं। संस्था के सहसंयोजक परवीन ठाकुर, अपना मन सफाई की ओर के यतीश सिंहल व महिला प्रधान शशी जुनेजा ने कहा कि कोरोना काल में विटामिन सी के रूप में अधिक से अधिक धूप का सेवन करें। प्रातःकाल उठ  कर प्राणायाम करें। अपने फेफड़ों को भरपूर आॅक्सीजन दें। इससे आप स्वस्थ रहेंगे, आपका परिवार स्वस्थ रहेगा। आपका देश स्वस्थ रहेगा। सभी ने मिलकसेक हास्य, कपाल भाति, ताकझूम, खुशियां बांटने से बढ़ती है खुशियां, चक्की चालन व वेरी गुड हास्य पर खूब ठहाके लगाये। 'जर्रे जर्रे में है झांकी भगवान की' भजन का सभी ने आनंद लिया। आये हुए अतिथियों को संस्था की ओर से स्मृति चिह्न व प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यतः मनीष टिकानिया, पुरूषोतम नंदवानी, नरेश मेहंदीरता, मनीष जलवा, पूनम नंदवानी, राज चावला, परवीन गुप्ता ने सहयोग किया।  

Dhoriya News : धोरैया हॉस्पिटल में पदस्थापित डॉ प्रेम राज बहादुर का कोरोना से मौत

Posted: 25 Apr 2021 04:33 AM PDT

ग्राम समाचार,धोरैया,बांका। बता दे की वैश्विक महामारी कोरोना ने फेज वन के बनिस्बत फेज टू में बेलगाम हो गई है।फेज टू के माह मार्च से जनजीवन तवा कर दिया है लोग त्राहिमाम है। बावजूद इसके कुछ शरारती व कुतर्क करने वाले लोग बिना मास्क के बेवजह इधर से उधर घूमने से बाज नहीं आ रहे। जबकि डॉक्टरों ने साफ तौर से अपनी 

फाइल फोटो

प्रतिक्रिया देते हुए बताया है कि महा अप्रैल के पहले सप्ताह से कोरोना और भी ज्यादा भयावह होने वाली है इसलिए सभी अपने अपने घर पर ही रहे बेवजह घर से बाहर नहीं निकले।बावजूद इसके लोग कोरोना को मजाक समझ रहे हैं। इसी कड़ी में भागलपुर के सर्जन व धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉ प्रेम राज बहादुर का निधन भागलपुर स्थित हॉस्पिटल हो गई।बताया जाता है कि व कोरोना संक्रमित 

थे। इलाज के दौरान रविवार की अहले सुबह 7 बजे उनकी मृत्यु हो गई।उनका पैतृक आवास रजौन प्रखंड अंतर्गत नवादा खरौनी पंचायत के गोविंदपुर है।उनकी मृत्यु की खबर सुनकर भागलपुर और बांका जिला समेत धोरैया हॉस्पिटल मे मातम पसरा हुआ है।प्रेम राज बहादुर काफी चर्चित डॉक्टर में से एक थे उन्होंने धोरैया हॉस्पिटल व अपने निजी क्लीनिक में गरीब व असहाय लोगों का काफी मदद किया है।धोरैया हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर व स्टॉपो ने उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। 

आशुतोष कुमार सिंह,ग्राम समाचार संवाददाता,धोरैया,बांका।

Rewari News : सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी कर मोबाइल शॉप पर काम करने वाले युवक को रेमडेसिवीर इंजेक्शन सहित पकडा

Posted: 25 Apr 2021 04:32 AM PDT



मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शहर के शिव चौक के समीप कोरोना मरीजों के लिए प्रयोग में आने वाले रेमडेसिवीर इंजेक्शन बेचने के मामले में दो युवको को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियो की पहचान जिला के जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव चौकी नंबर-निवासी तिलकराज पुत्र लेखराज व राहुल पुत्र मुकेश के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि गुड़गांव के ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान की तरफ से दी एक शिकायत देकर बताया है कि गुड़गांव सीएम फ्लाइंग को एक गुप्त सूचना मिली थी कि जिसमें रेवाड़ी में एक मोबाइल की दुकान चलाने वाला कोरोना मरीजों के इलाज में काम आने वाले रेमडेसिवीर इंजेक्शन की बिक्री कर रहा है। इस सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम गुड़गांव के ही ड्रग कंट्रोलर को अपने साथ लेकर ग्राहक के जरिए रेवाड़ी पहुंच गई। यहां पर ग्राहक ने आरोपी दुकानदार से बातचीत की तो उसने उसे शाम को आने का समय दिया। तय समय के बाद जब ग्राहक ने दुकानदार को कॉल किया तो उसने शहर के मॉडल टाउन में शिव चौक के समीप स्थित अपनी मोबाइल की दुकान के गोदाम पर उसे बुला लिया। इसी बीच ग्राहक को भी सीएम फ्लाइंग की टीम फॉलो कर रही थी। गोदाम पर पहुंचने के बाद दुकानदार ने इस इंजेक्शन के 23 हजार रुपए कीमत मांगी। यह राशि देने के साथ ही इशारा मिलते ही सीएम फ्लाइंग की टीम ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी से खरीदा हुआ इंजेक्शन भी बरामद कर लिया गया है।आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाडी मे मामला दर्ज करके आरोपी तिलकराज को गिरफतार कर लिया। आरोपी ने पुछताछ मे बतलाया की मैने यह इंजैक्शन राहुल पुत्र मुकेश निवासी चोकी नम्बर 02 थाना जाटूसाना से लिया है जो शहर कि एक अस्पताल मे काम करता है। पुलिस ने मामले मे आगामी कार्यवाही करते हुए मामले मे सलिंप्त दुसरे आरोपी राहुल को भी गिरफतार कर लिया है। मामले मे पुछताछ जारी है।  

 

सीआईए धारुहेडा पुलिस ने दो अलग अलग मामलो मे अवैध हथियार सहित कुल तीन आरोपियो को किया काबू. दो देशी कट्टे व दो कारतूस बरामद- 




सीआईए धारुहेडा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो अलग अलग मामलो मे कार्यवाही करते हुए तिन आरोपियो को गिरफतार करके उनके कब्जा से दो देशी कट्टे व दो कारतूस बरामद किए है। जांचकर्ता ने बतलाया की सीआईए धारुहेडा पुलिस को सुचना मिली की रविन्द्र उर्फ काले निवासी माण्डोठी अवैध हथियार सहित बिकानेर गांव के बस स्टैण्ड पर खडा हुआ है। पुलिस ने मिली सुचना पर रैडिंग पार्टी तैयार करके बिकानेर बस स्टैण्ड पर पहुंचे तो वंहा पर एक शक्स पुलिस को देखकर पिछे मुडकर भागने कि कोशिश करने लगा तो पुलिस ने उस शक्स को काबू करके उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम रविन्द्र उर्फ काले पुत्र जगबीर निवासी माण्डोठी जिला झज्जर बतलाया तथा उस युवक कि तलाशी ली तो उसके पास एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। सीआईए धारुहेडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर रेवाडी मे आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफतार कर लिया है। आरोपी थाना सदर के एक किसी अन्य मामले मे भी वाछिंत है। पुलिस द्वारा आरोपी को दोनो मुकद्मो मे गिरफतार कर लिया गया है।



इसी क्रम मे सीआईए धारुहेडा पुलिस को एक अन्य सुचना मिली थी की दिपांशु पुत्र वेदप्रकाश निवासी हाल शक्ति नगर रेवाडी व विशाल पुत्र धर्मबीर निवासी हाल भक्तिनगर रेवाडी अवैध हथियार रखते है ओर अब सैक्टर 04 पुष्पाजंलि अस्पताल के पास हुड्डा के खाली ग्राऊण्ड मे अवैध हथियार सहित खडे हुए है। पुलिस ने रैंडिग पार्टी तैयार करके बताई जगह पहुंची तो वंहा पर दो युवक खडे हुए दिखाई दिए जो पुलिस पार्टी  को देखकर भागने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने दोनो युवको को काबू करके उनका नाम पता पुछा तो एक ने अपना नाम दिपांशु पुत्र वेदप्रकाश निवासी हाल शक्ति नगर रेवाडी बतलाया तथा दुसरे युवक ने अपना नाम विशाल पुत्र धर्मबीर निवासी भक्तिनगर रेवाडी बतलाया। दोनो युवको कि तलाशी लि गई तो दिपांशु के पास एक देशी कट्टा व विसाल के पास एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपियो के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाडी मे आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज करके दोनो आरोपियो को गिरफतार कर लिया है। सीआईए धारुहेडा पुलिस ने मामले मे आगामी कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियो को आज अदालत मे पेश करके पुछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। 

Chandan News: मुक बधिर वृद्ध भटक कर पहुंचा गांव की ओर

Posted: 25 Apr 2021 03:52 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी बारने पंचायत अंतर्गत सुडियाडिह में विगत 3 दिन पूर्व से एक वृद्ध व्यक्ति भटक कर पहुंचा है। जो मुक बधिर एवं बहरे है। जिसे ग्रामीणों के लोगों द्वारा खाना पीना खिलाकर शरण देकर रखा गया है। बताते चलें कि मुख बधिर वृद्धि चांदन के जंगल के रास्ते किसी तरह उक्त गांव बताकर पहुंच गया जिसे पूछने पर हाथ के इशारे से बताते हैं मेरे पास मोबाइल के साथ कुछ पैसे 

था। जो किसी असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा छिन लिए गए हैं। यह भी बताते हैं कि कौई हमें रेलवे स्टेशन तक पहुंचा देंगे तो मैं अपने घर चले जाऊंगा। लेकिन ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए गांव में ही शरण दिए हुए हैं। ग्रामीण कहना है कि मीडिया के माध्यम से प्रचार कर जानकारी दिया गया है। न्यूज़ के माध्यम से जिन सज्जन का यह वृद्धि व्यक्ति हों इस पते पर आकर ले जाएं। पता ग्राम सुडियाडिह पोस्ट भैरोगंज जिला बांका थाना चांदन मोबाइल नंबर 8709931814 आनन्दपुर ओपी भैरोगंज पिन कोड 813106 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।

Bounsi News: असामाजिक तत्वों ने एक लड़की के साथ किया कुकर्म का प्रयास

Posted: 24 Apr 2021 10:45 PM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मोर के पास ही कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा एक लड़की के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया गया। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा देख लेने के बाद असामाजिक तत्व ने लड़की को घटनास्थल पर ही छोड़ कर भाग जाना बेहतर समझा और मौके का फायदा उठाकर भाग गए। बताया जाता है कि, इस घटना में पंजवारा और विक्रमपुर मोड़ के कुछ स्थानीय युवक का 


नाम सामने आ रहा है। घटना के संबंध में पंजवारा थाना प्रभारी मुरलीधर साह को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही, थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल का मुआयना करने गए। लड़की के परिजन को जब पूरी घटना की जानकारी हुई तो, वह भी थाना पहुंचे। लड़की को बेहतर इलाज के लिए बाराहाट अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि, लड़की बौंसी थाना क्षेत्र की ही रहने वाली है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Post Bottom Ad

Pages