Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 25, 2021

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड ब्रेकिंग: आज होगी ये बड़ी बैठक, क्या लाॅकडाउन लगेगा ?

Posted: 25 Apr 2021 09:43 PM PDT

देहरादून: कोरोना के मामले राज्य में हर रोज नया रिकाॅर्ड बना रहे हैं। कोरोना के कारण लोगों को भारी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। स्थितियां बेहद चिंताजनक और खतरनाक हैं। सरकार प्रयास कर रही है। दावे भी कर रही है। लेकिन, इन दावों और प्रयासों की पोल ग्राउंड जीरो पर खुल रही है। कोरोना के कोरोना बेकाबू हो चुका है। स्थिति पर नियंत्रण नहीं है। आज कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। राज्य में कोरोना से

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : कोरोना काल में शिक्षकों को स्कूल बुलाने वालों की खैर नहीं, शिक्षा सचिव का सख्त आदेश

Posted: 25 Apr 2021 04:43 AM PDT

देहरादून : उत्तराखंड शिक्षा विभाग से एक और बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते जहां स्कूल पिछले साल मार्च में बंद कर दिए गए हैं और टीचरों को घर से ही ऑनलाइन क्लास लेने के निर्देश दिए गए थे। हालात जरा ठीक हुए तो 10वीं-12वीं के लिए स्कूल खोले गए लेकिन फिर हालात बिगड़ने पर फिर से स्कूलों को बंद कर दिया गया था और शिक्षकों को घर से ही ऑनलाइन क्लास लिए जाने के निर्देश दिए गए

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर, आदेश हुआ जारी

Posted: 25 Apr 2021 04:43 AM PDT

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। जी हां शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के द्वारा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किए जाने और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किए जाने की बात कही गई थी, जिस पर अब शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक 4 मई से शुरू होने वाली 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किए जाने की बात कही गई है, जबकि 1 जून 2021 को

लक्सर : पुलिस को देख कर भागने लगा युवक, चेकिंग में मिली हैरान कर देने वाली चीज

Posted: 25 Apr 2021 04:43 AM PDT

हरिद्वार–लक्सर पुलिस ने नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 5 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि लक्सर कोतवाली पुलिस ने अकोडा पुल पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को खड़ंजा गांव की तरफ से आने पर उसने पुलिस को चेकिंग करता देख भागने लगा। तभी पुलिस ने शक होने पर घेरा बन्दी करते हुए पकड़ा तो व्यक्ति के पास से 5 ग्राम के

उत्तराखंड से बड़ी खबर : शादियों में शामिल नहीं हो सकेंगे 50 से ज्यादा लोग, सरकार ने किया आदेश जारी

Posted: 25 Apr 2021 04:43 AM PDT

देहरादून : उत्तराखंड से एक बार फिर बड़ी खबर है। बता दें कि राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। शासन ने नया आदेश जारी कर कोविड-19 की दूसरी लहर के रोकथाम के संबंध में सामाजिक आयोजनों और विवाह में केवल 50 व्यक्तियों की अनुमति दिए जाने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने सामाजिक आयोजनों और विवाह में 200 और उसके बाद 100 लोगों को शामिल

ऑक्सीजन की कमी से ना हो किसी भी मरीज की मौत, CM ने दिए निर्देश, वैक्सीन के लिए कही ये बात

Posted: 25 Apr 2021 03:43 AM PDT

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड वैक्सीन के लिये संबंधित कम्पनी को अविलंब डिमान्ड भेजने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द प्रदेशवासियों का कोविड वैक्सीनैशन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये। इसके लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कोविड की नियमित समीक्षा के क्रम में बीजापुर हाउस में आयोजित बैठक में ये निर्देश दिये। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री

कोरोना काल में पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिखाई दरियादिली, 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान

Posted: 25 Apr 2021 03:43 AM PDT

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रविवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाक़ात की।उन्होंने कोविड से निपटने के लिएअपने कार्यकाल में उठाए गए कदमों और कार्यों के अनुभव को साझा किया। त्रिवेंद्र ने मुख्यमंत्री को राज्य में कोविड से निपटने के लिए सहयोग के तौर पर अपनी विधायक निधि से मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ की धनराशि के अंशदान

उत्तराखंड : ऑक्सीजन की सप्लाई में ना हो कोई कमी, सरकार ने उठाए ठोस कदम, 3 नोडल अधिकारी भी नियुक्त

Posted: 25 Apr 2021 03:43 AM PDT

देहरादून।देहरादून। उत्तराखंड में कोरोनावायरस का प्रकोप जहां बढ़ता जा रहा है और कोविड-19 के मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता पढ़ रही है, वहीं प्रदेश सरकार ने ऑक्सीजन की कमी ना हो इसको लेकर बड़े कदम उठाएं प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश में ऑक्सीजन की पर्याप्त और बेहतर उपलब्धता व सप्लाई के लिए तत्काल ऑक्सीजन टैंकरों को सीमित करने के साथ ही नाइट्रोजन,आर्गन और कार्बन

शराब के ठेके थे बंद, दोस्तों ने रख दी सैनिटाइजर पार्टी, एक के बाद एक 7 की मौत

Posted: 25 Apr 2021 02:43 AM PDT

कोरोना के कहर को देखते हुए कई पाबंदियां लगाई गई है कई राज्यों में शराब के ठेके बंद कर गए तो वहीं उत्तराखंड में शराब के ठेके 2:00 बजे तक खुले होने की अनुमति दी गई है। इस संकट की घड़ी में देश का और परिवार का साथ देने की जगह गलत कदम उठा रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी नशे की इतनी आधी हो गई है कि अपनी जिंदगी को बर्बाद कर रहे हैं और साथ ही अपने परिवार को रोता छोड़ जा रहे हैं। मामला महाराष्ट्र का है जहां

उत्तराखंड में फिर बदलेगा का मौसम का मिजाज, बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

Posted: 25 Apr 2021 02:43 AM PDT

देहरादून : रविवार को उत्तराखंड में कई जिलों में चटक धूप खिली. बीते दिन जहां मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था और कई जिलों में बारिश हुई तो वहीं ऊंचाई वाले पर्वत इलाकों में बर्फबारी हुई जैसे मौसम ठंडा हुआ।वहीं आज रविवार को चटक धूप ने लोगों को राहत दी जिससे गर्मी भी थोड़ी बड़ी लेकिन एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग से आई जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल

उत्तराखंड : गहराने लगा ऑक्सीजन संकट, बढ़ेंगी मुश्किलें

Posted: 25 Apr 2021 01:43 AM PDT

हरिद्वार : कोरोना वायरस की लहर और खतरनाक हो चली है। खासकर राजधानी देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। यहां अस्पतालों में बेड तक कम पड़ने लगें हैं  जैसे-जैसे मामले बढ़ हैं। ऑक्सीजन संकट भी उत्तराखंड में गहराने लगे हैं। हरिद्वार जिले में ऑक्सीजन का संकट देहरादून जिले जितना ही बड़ा है। अनुमान कि तहत अगर जल्द ही ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं

उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री के कोरोना पीड़ित भांजे को नहीं मिला बेड, दून से लेकर में एम्स अस्पताल में घुमाया फोन, खोली पोल

Posted: 25 Apr 2021 01:43 AM PDT

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ गया है आए दिन 5000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन शनिवार को 81 कोरोना मरीजों की मौत हुई। एक तरफ सरकार का दावा कर रही है कि यहां हर सुविधा है ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा है। साथ ही सरकार ने पर्याप्त बेड होने का भी दावा किया लेकिन इसकी पोल खुली जब खुद उनके मंत्री के साथ जब ये वाक्या हुआ। इससे साफ कहा जा सकता है कि जब ऊंचे पद पर आसीन मंत्री के साथ

बड़ी खबर : CM ने किया बड़ा ऐलान, राजधानी में बढ़ाई गई लॉकडाउन की अवधि

Posted: 25 Apr 2021 12:43 AM PDT

देशभर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। आज देश भर में तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में संक्रमण के खतरे को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। जी हां बता दे कि सीएम ने दिल्ली में लॉक डाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। बता दें कि अब दिल्ली में 3 मई तक लॉक डाउन रहेगा। सीएम अ‍रविंद केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इसका ऐलान कर कहा कि दिल्‍ली

बड़ी खबर : उत्तराखंड में 24 घंटे में युवती की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने इसलिए उतारा मौत के घाट

Posted: 25 Apr 2021 12:43 AM PDT

रूड़की के कृष्णानगर में युवती की हत्या करने वाले तीनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया कटर और बाइक पुलिस द्वारा बरामद की गई है। गंगनहर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि कल दोपहर करीब 1:00 बजे कृष्णा नगर की गली नंबर 20 में निधि नाम की युवती की उस समय गला रेतकर हत्या कर दी थी, जब वह घर मे अकेली थी।

उत्तराखंड : दूसरे राज्यों से आने वाले स्कैन करें क्यूआर कोड, हो जाएगा रजिस्ट्रेशन

Posted: 25 Apr 2021 12:43 AM PDT

देहरादून : दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए उत्तराखंड में प्रवेश से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसके लिए स्मार्ट सिटी देहरादून के पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा दी गई है। पोर्टल पर पंजीकरण के लिए जरूरी जानकारियां अपलोड करनी होंगी। इसके साथ ही उत्तराखंड परिवहन विभाग ने स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर ही एक क्यूआर कोड जारी किया है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही आपका रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड : प्लॉट बेचने के नाम पर डॉक्टर से ठग लिए दो करोड़

Posted: 24 Apr 2021 11:43 PM PDT

देहरादून। राजधानी देहरादून में जमीनों के नाम पर धोखाधड़ी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। जमीन धोखाधड़ी के मामले यहां आम हो चले हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें जमीन धोखाधड़ी के नाम पर कुछ लोगों ने हरिद्वार के डॉक्टर को 2 करोड़ 26 लाख ठग लिए। क्लेमेनटाउन क्षेत्र में प्लॉट बेचने के झांसा देकर छह शातिरों ने डॉक्टर से धोखाधड़ी कर दी। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा

हरिद्वार महाकुम्भ : हरकी पैडी़ में देवडोलियों का शाही स्नान, सतपाल महाराज-दीपक रावत रहे मौजूद

Posted: 24 Apr 2021 11:43 PM PDT

देवभूमि, जिसका नाम ही अपने दिव्यता को प्रदर्षित करता है, जिसके पर्वतों की चोटियों पर बने पौराणिक मन्दिर ओर नदी संगमों में चमकते शिवालय बरबस ही सभी को अपनी और आकर्षित करते हैं। इसी देवभूमि की विभिन्न डोलियाँ आज गंगा स्नान को हरिद्वार पहुँची। प्रत्येक 12 वर्ष में यह सौभाग्य आम जन को मिला। जब उत्तराखंड के साथ ही नेपाल और हिमाचल से भी दिव्य डोलियां ओर पवित्र निशान महाकुम्भ में पहुँचते हैं। कल पूर्व

उत्तराखंड से बड़ी खबर : शिक्षा सचिव के निर्देश, केवल ट्यूशन फीस ही ले पाएंगे स्कूल

Posted: 24 Apr 2021 10:43 PM PDT

देहरादून : कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए बंद चल रहे स्कूलों के लिए राज्य सरकार ने एक बार फिर गाइडलाइन जारी कर दी है। सरकार ने साफ कहा है की स्कूल बंद हैं, ऐसे में ऑनलाइन ही शिक्षा दें, और सिर्फ ट्यूशन फीस ही ली जाए। कुछ निजी स्कूल अभिभावकों पर पूरी फीस के लिए दबाव बना रहे हैं। इस संबंध में मिली शिकायतों के बाद शासन ने साफ किया है कि शिकायत सही पाई गई तो कार्रवाई होगी। सचिव शिक्षा आर

उत्तराखंड : बच नहीं पाएंगे कोरोना काल के काले कारोबारी, इस नंबर पर करें शिकायत

Posted: 24 Apr 2021 10:43 PM PDT

देहरादून : DGP अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर व अन्य जीवन रक्षक दवाओं और आक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस मुख्यालय ने एक मोबाइल नंबर 9411112780 जारी किया है। आप सभी से अपील है कि इस मोबाइल नंबर पर वाटसएप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा कर आक्सीजन सिलेंडर व जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने

डरा देने वाला भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा, आज आए 3,49,691 नए मामले, 2767 की मौत

Posted: 24 Apr 2021 10:43 PM PDT

उत्तराखंड समेत पूरे भारत में कोरोना का संक्रमण दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है उत्तराखंड में बीते दिन 5084 नए मामले सामने आए वही 81 लोगों की मौत हुई तो वही आज भारत में आए कुल कोरोना मरीजों और मृतकों का आंकड़ा डरा देने वाला है। जी हिं बता दें कि रविवार 25 अप्रैल की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट में आज फिर भारत में फिर एक दिन में सबसे ज्यादा 3,49,691 नए कोविड-19 मामले सामने आए। वहीं 2767

CM तीरथ रावत के फैसले के मुरीद हुए हरीश रावत, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

Posted: 24 Apr 2021 10:43 PM PDT

देहरादून : केंद्र सरकार समेत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाने के फैसले को विपक्ष ने सराक्षा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम के इस फैसले को बुद्धिमतापूर्ण बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर सीएम की जमकर तारीफ की। हरदा में लिखा की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों को मुफ्त टीका लगाने की

Post Bottom Ad

Pages