तहकीकात न्यूज़ - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 26, 2021

तहकीकात न्यूज़

तहकीकात न्यूज़


बिना यह कार्य किए मतगणना स्थल पर नहीं जा सकेंगे एजेंट

Posted: 25 Apr 2021 05:36 PM PDT

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर

बिना यह कार्य किए मतगणना स्थल पर नहीं जा सकेंगे एजेंट

गोरखपुर-त्रिस्तरीय पंचायत के मतगणना के लिए डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने निर्देश जारी किया है। निर्देश के तहत सभी एजेंटों को कोविड की जांच करना जरूरी है। जांच भी 72 घंटे के अंदर का ही मान्य होगा। पुराना जांच मान्य नही होगा। प्रत्याशियों या एजेंट को बिना कोरोना जांच कराए मतगणना स्थल पर प्रवेश नही मिलेगा।

हजरत सैयद सलार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह गाजीमियॉ बाबा का शादी का सवा महीने का लगन रखा गया

Posted: 25 Apr 2021 05:32 PM PDT

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

हजरत सैयद सलार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह गाजीमियॉ बाबा का शादी का सवा महीने का लगन रखा गया 

वाराणसी। बड़ी बाजार वाराणसी स्थित हजरत सैयद सलार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह गाजीमियॉ बाबा का शादी का सवा महीने का लगन रखा गया दरगाह कमेटी के गद्दीनशीन/सेक्रेटरी हाजी एजाजुद्दीन हाशमी के देखरेख में हल्दी की रश्म-रिवाज इलाकाई जायरीन औरतों और तमाम लोगों और दरगाह कमेटी के हाजी सिराजुद्दीन अहमदसदर,नियाजुद्दीन हाशमी,डा0अजीजुर्रहमान,जीशान अहमद,अब्दुल अब्दुल्लाह हाशमी के कुशल देखरेख में फातिहा और चादर पोशी की गयी और जायरीनों को हल्दी लगायी गयी जिसमें अकीदतमंदो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अन्त में सभी इलाकाई साथियों का  दरगाह कमेटी के लोगों ने शुक्रिया अदा किया ।

कोविड मरीजों की सांसों को थमने से बचाने के लिए 75 मेडिकल आक्सीजन कंसेन्ट्रेटर मंगाया गया- जिलाधिकारी

Posted: 25 Apr 2021 05:29 PM PDT

कैलाश सिंह विकास वाराणसी



कोविड मरीजों की सांसों को थमने से बचाने के लिए 75 मेडिकल  आक्सीजन कंसेन्ट्रेटर मंगाया गया- जिलाधिकारी 

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सांसों को थमने से बचाने के लिए  75 मेडिकल  आक्सीजन कंसेन्ट्रेटर जिला प्रशासन को उपलब्ध हो चुका है। जिसमें  50 दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, 10 एस एस पी जी कबीर चौरा अस्पताल तथा 10 ईएसआईसी पाण्डेयपुर, 5 बी एल डब्ल्यू अस्पताल को उपलब्ध कराया जा रहा है।
   उन्होंने कहा कि यह मशीन वायुमंडल से आक्सीजन निकालती है। इस मशीन से 10 लीटर प्रति मिनट तक आक्सीजन मरीज़ को दिया जा सकता है, जिससे आक्सीजन सेचुरेशन बढ़कर 90 से 95 प्रतिशत तक हो जाता है। इस मशीन से एक साथ दो मरीजों को आक्सीजन दिया जा सकता है।
   विद्युत से संचालित यह मशीन ह्यूमिडिफायर बाटल से जुड़ी नोज़ल केनुला के माध्यम से मरीज़ को ऑक्सिजन देता है।
 आज इस मशीन को कोविड हॉस्पिटल के नोडल ऑफिसर्स को सौंपा गया।
इस अवसर पर एमएलसी ए के शर्मा, सुनील ओझा, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नोडल अधिकारी वाराणसी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एडिशनल सीएमओ डॉ संजय राय सहित अस्पतालों के सीएमएस मौजूद रहे।

निजी चिकित्सालयों में आज 1092 रेमेडिसीवीर इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया

Posted: 25 Apr 2021 05:26 PM PDT

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

निजी चिकित्सालयों में आज 1092 रेमेडिसीवीर इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया

इंजेक्शन का मूल्य 899/- है, कोई भी चिकित्सालय द्वारा यदि निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि मरीजों से लिया जाता है तो उनके विरुद्ध प्रत्येक दशा में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी-जिलाधिकारी

       वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा द्वारा कोरोना कॉल में कोविड मरीजों के जीवन रक्षण के लिए संजीवनी बनी रेमेडिसीवीर इंजेक्शन की बड़ी खेप रिलीज की है। उन्होंने बताया कि आज रविवार को निजी अस्पतालो क्रमशः अलायन्स, आलोक एवं अनंत हॉस्पिटल, दीर्घायु हॉस्पिटल, फोर्ड हॉस्पिटल, कुलवंती हॉस्पिटल, लक्ष्मी हॉस्पिटल, मनी हॉस्पिटल एवं मैक्सवेल हॉस्पिटल को 24-24, अपेक्स हॉस्पिटल को 96, डीपी मेडिकल सेंटर को 18, गैलेक्सी हॉस्पिटल को 48, ज्ञान विष्णु हॉस्पिटल को 12, एचआईएमएस को 96, इन्द्रा हॉस्पिटल को 12, जनता हॉस्पिटल को 12 तथा मेडविन हॉस्पिटल को 48, मेरिडियन अस्पताल को 24, न्यू जागृति हॉस्पिटल को 12, नोवा हॉस्पिटल को 24, ओरीयान हॉस्पिटल को 48, पॉपुलर हॉस्पिटल को 96, रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल को 24, रामविलास हॉस्पिटल को 24, एसएयस हॉस्पिटल को 18, साईनाथ हॉस्पिटल को 24, सन्मुख हॉस्पिटल को 18, सार्थक सरजिक को 18, शरभ हॉस्पिटल को 12, शिव सर्जिकल को 24, शिवम हॉस्पिटल को 48, शुभम को 24, सिंह मेडिकल को 24, सर्वोदय को 24, त्रिमूर्ति हॉस्पिटल को 24, उपकार एवं वरसोया हॉस्पिटल को 12-12 सहित कुल 1092 इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों की मांग के सापेक्ष शत-प्रतिशत इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है।
       उन्होंने बताया कि इन इंजेक्शन का मूल्य 899/- है। कोई भी चिकित्सालय द्वारा यदि निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि मरीजों से लिया जाता है तो उनके विरुद्ध प्रत्येक दशा में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post Bottom Ad

Pages