दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां Jio सिम की तरह
- कोरोना से सावधानी बरतिये
- दफ़तर सब सुनसान करेंगे बाबा जी
- मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का दिया निर्देष
- आज 25- अप्रैल - 2021, रविवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?
- देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा?
- जानिये मई 2021 माह के कुछ विशेष व्रत और त्योहारों के बारे में|
- जाने जिगर
- चलो फिर से बच्चा बन जायें,
- आज सलामत रहे तो
- मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा बंद
- हारना हमको गवारा नहीं
| वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां Jio सिम की तरह Posted: 24 Apr 2021 11:48 PM PDT वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां Jio सिम की तरहपटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता राकेश कपूर ने कहा कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां Jio सिम की तरह हो गई हैं। प्रधानमंत्री के सहयोग से जब यह लांच की गई थी तब खरीदने वालों को साल भर तक 1जीबी का डाटा फ्री दिया गया था। बाद में मनमुताबिक शुल्क तय कर जनता से वसूला जा रहा है। कुछ ऐसा ही इस कोरोना वैक्सीन के साथ हुआ है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच वैक्सीन की दर निर्धारित कर जनता को फ्री में देने का वायदा कर सरकार वादाखिलाफी कर रही है। अब उसका अलग अलग शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। राकेश कपूर ने कहा कि जो सरकार कीमत को लेकर आवाज उठायेगी या विरोध करेगी तो उसकी आपूर्ति रोक देने की संभावना है। यह जनता के साथ सरासर धोखा नहीं तो क्या है? डूब मरो पूंजीपतियों की हितैषी सरकार है। दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Posted: 24 Apr 2021 10:25 PM PDT कोरोना से सावधानी बरतियेकोरोना से निजात सावधानी बरतिये पास आने में, तन्हाई करेगी मदद जिंदगी को मुस्कुराने में। ना जाइये फिलहाल सुरा-समुंदर मयखाने में, नजर ना आयें हम महीनों कोरोना के ठिकाने में। धूर्त कोरोना तू दहकती रह इधर से उधर , ढूढती रह मौत के मंजर जमाने में। घूंघट में संस्कृति तो ता-उमर फायदा, आदत डाल लीजिये चेहरे को मास्क से छुपाने में। पति-पत्नी के दरम्यान घर में भी फासला, व्यस्त हैं दूर से ही जख्म के राज बताने में। हम तो बेखबर हो गये कुछ अलग करके, बिता देगे वक्त तेरे भागते तक आशियानें में। मेरी जान को बाहर कोरोना के हत्थे नहीं चढ़ने देगें, राजेश, बेहतर होगा घर में अपनी जान को गले लगाने में। राजेश लखेरा जबलपुर । दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| दफ़तर सब सुनसान करेंगे बाबा जी Posted: 24 Apr 2021 09:34 PM PDT अपना ही गुणगान करेंगे बाबा जी नहीं किसी का मान करेंगे बाबा जी सुनते नहीं किसी की बाबा बहरे हैं बात न कोई कान करेंगे बाबा जी ले जाएंगे साथ सभी कुछ वो अपने कौड़ी एक न दान करेंगे बाबा जी भर्ती में प्रतिबंथ लगाकर,सब के सब दफ़तर अब सुनसान करेंगे बाबा जी छीन लिया है कितनों की रोज़ी-रोटी सपने दे एहसान करेंगे बाबा जी बद से बदतर हाल हुआ है जीवन का गांव-शहर शमशान करेंगे बाबा जी त्राहि-त्राहि मची हुई है,जय कुछ करिए बातों से कल्यान करेंगे बाबा जी ** ~जयराम जय 'पर्णिका'बी-11/1,कृष्ण विहार,आवास विकास, कल्याणपुर,कानपुर-208017(उ प्र) दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का दिया निर्देष Posted: 24 Apr 2021 07:15 AM PDT मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का दिया निर्देषपटना, 24 अप्रैल 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों की नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देष दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देष दिया कि वाक-इन-इंटरव्यू प्रक्रिया के माध्यम से हर जिले में आवष्यकतानुसार चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों पर अस्थायी नियुक्ति भी की जाय। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गयी, जिसमें निर्णय लिया गया कि चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जायेगी। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार के अलावा स्वास्थ्य विभाग-सह-आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव श्री प्रत्यय अमृत, बिहार तकनीकी सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री अजय कुमार चैधरी एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक श्री मनोज कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| आज 25- अप्रैल - 2021, रविवार को क्या है आप की राशी में विशेष ? Posted: 24 Apr 2021 06:32 AM PDT
![]() |
| ताराबल | अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद |
| चन्द्रबल | मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन |
| विशेष ~ | श्रीमहाबीर जयन्ती (जैन समाज), श्रीअनंग त्रयोदशी व्रत, मदन पूजा। |
आज का दैनिक राशिफल 25 - अप्रैल - 2021, रविवार
| 1. | मेष (Aries): | आवश्यक कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की सोच रखें। देरी ओर ढिलाई से कार्य प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक मामलों में बड़ों की सुनें। दिन शुभ फलकारक। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 1 |
| 2. | वृषभ (Tauras): | सामाजिकता में रुचि बढ़ेगी। रहन सहन बेहतर बना रहेगा। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। बंधुत्व को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सक्रियता बनाए रखें। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 7 |
| 3. | मिथुन (Gemini): | प्रयासों को लक्ष्य तक पहुंचाने में सफल रहेंगे। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। परिजनों के साथ खुशियां बांटेंगे। दिन उत्तम फलकारक। शुभ रंग = फीरोजा शुभ अंक : 6 |
| 4. | कर्क (Cancer): | योजनाओं की खामियों को जल्दी से दूर कर अमल में जुट जाएं। समर्पण और सक्रियता से सफलता अर्जित करेंगे। सृजनात्मकता बढ़ी हुई रहेगी। दिन हितकर। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 5 |
| 5. | सिंह (Leo): | आर्थिक प्रयासों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दें। आकस्मिक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। रिश्ते मधुर बने रहेंगे। मान सम्मान बढ़त पर रहेगा। दिन शुभ। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 5 |
| 6. | कन्या (Virgo): | अधिकाधिक समय करियर कारोबार में देने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ बढ़त पर रहेगा। भाग्य का सहयोग बना रहेगा। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष में सक्रियता आएगी। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 |
| 7. | तुला (Libra): | निसंकोच आगे बढ़ते रहें। जीत का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। परिवार में सुख सौख्य रहेगा। सम्मानित हो सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। ईश्वर को धन्यवाद देना न भूलें। शुभ रंग = फीरोजा शुभ अंक : 6 |
| 8. | वृश्चिक (Scorpio): | परिस्थितियों में सकारात्मक बदलावा के संकेत हैं। पूर्व की बातों को भूल कर आगे बढ़ें। आगामी कुछ करियर कारोबार में वृद्धि में सहायक। दिन भाग्य पक्ष को बल देने वाला। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 1 |
| 9. | धनु (Sagittarius): | आवश्यक कार्यों को शीघ्रतिशीघ्र पूरा करने की सोच रखें। अपनों मधुरता रखें। विपक्ष व्यर्थ की उलझन बढ़ा सकता है। गोपनीयता पर जोर दें। दिन सामान्य शुभ। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 |
| 10. | मकर (Capricorn): | निजी मामलों में शुभता का संचार बढ़ेगा। विवाह योग्य जन श्रेष्ठ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। व्यर्थ की बातों पर ध्यान देने से बचें। स्थायित्व को बल मिलेगा। दिन शुभकर। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 7 |
| 11. | कुंभ (Aquarius): | महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करने का प्रयास करें। परीक्षा प्रतियोगिता में जब तक आश्वस्त न हों, आराम न करें। खर्च बढ़ सकता है। दिन सामान्य से शुभ। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 |
| 12. | मीन (Pisces): | जिम्मेदारियों को निभाने की हरसंभव कोशिश परिस्थितियों को आपकी पकड़ में बनाए रखेगी। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। बौद्धिकता को बल मिलेगा। दिन शुभकर। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 |
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा?
Posted: 24 Apr 2021 06:04 AM PDT
श्री गणेशाय नमः।
देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा?
लेखक - रवि शेखर सिन्हा उर्फ आचार्य मनमोहन ज्योतिष मार्तंड एवं जन्म कुंडली विशेषज्ञ।
नमः शिवाय।
मैं आप सभी को और आप सबके हृदय में विराजमान ईश्वर को प्रणाम करता हूं और धन्यवाद करता हूं।
इस ब्रह्मांड के सबसे शुभ ग्रह देव गुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन 5 अप्रैल 2021 की मध्य रात्रि में 12:25 पर हुआ है। अपनी नीच राशि मकर को छोड़कर बृहस्पति कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। कुंभ राशि में बृहस्पति बलवान माने जाते हैं और उच्च राशि के अनुसार शुभ फल प्रदान करते हैं।
सबसे पहले देश पर इसका क्या असर पड़ेगा उस पर चर्चा करते हैं।
भारतवर्ष की जन्म कुंडली वृषभ लग्न और कर्क राशि की है। भारतवर्ष पर इस समय वर्तमान में चंद्रमा की महादशा चल रही है और शनि की अंतर्दशा चल रही है। एक तो वैसे 2015 से 2025 के सितंबर महीने तक चंद्रमा की महादशा चलेगी। चंद्रमा विष योग, रोगेश के साथ और अस्त होकर देश के लिए अशुभ संकेत दे रहे हैं। उस पर राशि कुंडली से कर्क राशि से बृहस्पति का यह परिवर्तन अष्टम घर में हो रहा है। राशि से बृहस्पति रोग स्थान के स्वामी हैं और दुर्घटना के घर में बैठे हैं। रहस्यमय रोग से जनहानि धन हानि और दुर्घटना के योग बन रहे हैं। यह स्थिति 15 अप्रैल 2022तक रहने वाली है। वैसे भी इस विक्रम संवत 2078 के राजा और मंत्री मंगल ग्रह होने के कारण इस वर्ष 2021- 22 ईसवी में काफी दुर्घटनाएं होंगी।अग्निकांड, रेल और सड़क दुर्घटनाएं ,बम विस्फोट ,भूकंप, भूस्खलन ,बादल का फटना ग्लेशियर पिघलना इन सब से जन धन की हानि होगी।
दुखद घटनाओं से सुरक्षा के लिए व्यक्ति को चाहिए कि मंगलवार के दिन श्री हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। श्री हनुमान जी के मंदिर में मंगलवार के दिन दर्शन पूजन करें ।प्रतिदिन तांबे के पात्र से जल में रोली और हल्दी मिलाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देवे।गुरुवार के दिन केले के पौधे में पीतल के लोटे में पीला फूल ,हल्दी, चने की दाल और गुड़ मिलाकर बृहस्पति का मंत्र-ओम ग्राम ग्रीम ग्रॏम सः गुरुवे नमः का जाप करते हुए अर्घ्य देवे तो बहुत राहत मिलेगी।
अब चर्चा करते हैं कि सभी 12 राशियों पर बृहस्पति के राशि परिवर्तन का क्या असर होगा।
मेष राशि- आपकी राशि से 11 में घर में लाभ स्थान पर संचरण कर रहे बृहस्पति के प्रभाव से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। प्रायः सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत होंगे। यदि अविवाहित हैं तो विवाह हो जाएगा। संतान की इच्छा रखने वालों की कामना पूरी होगी पुत्र प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संतान की उन्नति और तरक्की होगी।जीवन साथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे । नौकरी में पदोन्नति और व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। 14 सितंबर 2021 से 21 नवंबर 2021 तक का समय अनुकूल नहीं होगा सतर्क रहें।
वृष राशि -आपके लिए बृहस्पति का यह गोचर राशि से दशम घर में मिलाजुला प्रभाव देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें खर्च की अधिकता रहेगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी।परिजनों रिश्तेदारों और मित्रों से मनमुटाव हो सकता है । झूठा आरोप ,कोर्ट कचहरी का मामला भी बन सकता है। बचत नहीं कर पाएंगे। धन की कमी का एहसास होगा। 14 सितंबर से 21 नवंबर तक का समय आपको लाभ और उन्नति देगा। पुनः 22 नवंबर 2021 से परेशानी बनी रहेगी।बृहस्पति के मंत्रों का जाप करें गुरुवार को केले का दान करें । चने की दाल और गुड़ का दान भी करना चाहिए। केले के पौधे में गुरुवार को जल चढ़ाएं तो राहत मिलेगी।
मिथुन राशि-आपके लिए गोचर से बृहस्पति भाग्य स्थान पर संचरण कर रहे हैं। आपके लिए बहुत ही शुभ फल कारक होंगे बृहस्पति।आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा । कोई बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य आपका पूरा हो जाएगा।घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की कामना यदि हो तो पूरी हो जाएगी।व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी। मान सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में लाभ होगा। पदोन्नति मिलेगी।कोई स्थिर लाभ भूमि, भवन का प्राप्त होगा। नया वाहन, नया घर मकान प्राप्त करने के योग भी बन रहे हैं। 14 सितंबर से 21 नवंबर तक का समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा सावधानी बरतें।
कर्क राशि -गोचर से आठवें घर में आए हुए बृहस्पति के कारण आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखें। रोग व्याधि से बचें ।कोर्ट कचहरी मुकदमे से सावधान रहें।स्थान परिवर्तन हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें ।आपकी कठोर वाणी के कारण मित्र परिजन आपसे दूर हो सकते हैं। धन की कमी महसूस होगा। व्यापार व्यवसाय में घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं। 14 सितंबर से 21 नवंबर तक थोड़ी राहत मिलेगी। वर्ष पर्यंत बृहस्पति के मंत्रों का जाप करें गुरुवार को केले के पौधे में जल चढ़ाएं।
सिंह राशि- गोचर से सातवें घर में आए हुए बृहस्पति आपके लिए बहुत ही शुभ फल कारक होंगे।आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोग और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा ।घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।नौकरी और व्यापार व्यवसाय में उन्नति होगी। आपके व्यवहार और वाणी में निखार आ जाएगा। मित्र और परिजनों से विशेष सहयोग मिलेगा।14 सितंबर से 21 नवंबर तक का समय अच्छा नहीं है ।सतर्कता बरतें।
कन्या राशि-गोचर से छठे घर में विराजमान बृहस्पति के कारण आपका मन बड़ा उदास रहेगा।नकारात्मक विचार पैदा होंगे ।कर्ज की स्थिति बनेगी ।मानसिक अशांति रहेगी। हमेशा दुविधा बनी रहेगी ।माता और पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।घरेलू विवाद भूमि भवन और वाहन संबंधी परेशानियां रहेंगी। धन की कमी होगी। घर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।गुरुवार को केले के पौधे में जल अर्पित करें ।गुरुवार को केले का दान करें और बृहस्पति के मंत्रों का जाप करें।14सितंबर से 21 नवंबर के बीच थोड़ा लाभ अवश्य होगा ।कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी पूरे होंगे।
तुला राशि - गोचर से त्रिकोण में पांचवें घर में बृहस्पति संचरण कर रहे हैं। आपके लिए सर्वाधिक शुभ फल कारक होंगे देव गुरु बृहस्पति। आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधा के साधनों में जबरदस्त वृद्धि होगी। नया घर, मकान ,भूमि, भवन प्राप्त होंगे। नया वाहन भी प्राप्त होगा। चारों तरफ से लाभ ही लाभ, खुशियां ही खुशियां मिलेंगी। समाज में सभी का विशेष सहयोग आपको मिलेगा। आपकी ख्याति बढ़ेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मान सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी । पुराने कष्टों से रोग व्याधियों से छुटकारा मिलेगा। किसी विशेष कार्य को करने के कारण आपको देश विदेश में विशेष प्रसिद्ध ही मिलेगी। सुखद यात्राएं होंगी। संतान की उन्नति और तरक्की से आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपके व्यक्तित्व और वाणी में निखार आ जाएगा।घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे जीवनसाथी और संतान से भरपूर सुख मिलेगा । प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
वृश्चिक राशि-आपकी राशि से चौथे घर में बृहस्पति का यह गोचर कई प्रकार की परेशानियां पैदा करेगा।मन में अशांति रहेगी। किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा में कमी का अनुभव होगा। आप के अथक प्रयास और परिश्रम को सराहना नहीं मिलेगी। आप चाहे कितना भी अच्छा कार्य करें लोग उसमें से कुछ ना कुछ कमियां निकाल कर आप को अपमानित कर ही देंगे। नौकरी, व्यापार और व्यवसाय भी बहुत अच्छा नहीं चलेगा। बृहस्पति के मंत्रों का जाप करें। गुरुवार का व्रत करना भी लाभकारी रहेगा। श्री साईं बाबा की और अपने गुरुओं की पूजा करना भी आपके लिए शुभ रहेगा।
धनु राशि-आपकी राशि से तीसरे घर में बृहस्पति का गोचर बहुत अच्छा नहीं है। सभी कार्यों में बाधा आती रहेगी । क्रोध बढा रहेगा । वाद-विवाद प्रायः सभी के साथ होता रहेगा। शारीरिक कष्ट भी बना रहेगा। मित्र, परिजनों से पारिवारिक रिश्तेदारों से लड़ाई, झगड़ा ,बहस और कलह होता रहेगा। अपनी वाणी और अपने उग्र स्वाभाव पर नियंत्रण रखें।14 सितंबर से 21 नवंबर के बीच कुछ शुभ फल भी प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धन का लाभ होगा ।चल अचल संपत्ति का लाभ भी मिलेगा। शत्रु बाधा शांत होगी।गुरुवार के दिन केले के पौधे में जल चढ़ाएं और बृहस्पति के मंत्रों का जाप करें। संभव हो तो गुरुवार का व्रत रखें।
मकर राशि-आपकी राशि से गोचर में द्वितीय भाव में बृहस्पति का संचरण आपको बहुत लाभ देने वाला है। काफी समय से रुके पड़े अधूरे कार्य आपके पूरे होंगे। धन का लाभ होगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे ।भूमि, भवन वाहन का विशेष सुख मिलेगा। चल अचल संपत्ति का लाभ होगा। समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी ,रोजगार, व्यापार, व्यवसाय में विशेष लाभ होगा। शत्रु बाधा शांत होगी। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। बहुत ही शानदार समय बीतेगा। शुभ समय का सदुपयोग करें।14 सितंबर से 21 नवंबर के बीच व्यर्थ के लड़ाई झगड़े और अभिमान करने से बचें।
कुंभ राशि -आपकी राशि पर ही बृहस्पति का यह गोचर मिलाजुला फल देगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।कोई भी निर्णय बहुत सोच समझ कर देना उचित होगा। वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवन साथी और संतान से सुख मिलेगा।यदि अविवाहित हैं तो विवाह हो जाएगा। संतान की कामना पूरी होगी ।अचानक धन लाभ के योग भी हैं। लंबी दूरी की यात्राएं होंगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। बृहस्पति की शुभता के लिए प्रत्येक गुरुवार को पीली चीजों का दान करें और प्रतिदिन बृहस्पति के मंत्रों का जाप करें।
मीन राशि-आपकी राशि से बारहवें भाव में बृहस्पति का गोचर परेशानियां पैदा करेगा। खर्च की अधिकता रहेगी ।व्यर्थ की यात्राएं होंगी। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। प्रायः प्रत्येक कार्य में बाधा और रुकावट बनी रहेगी। नौकरी, रोजगार ,कार्य व्यवसाय में परेशानियां बनी रहेंगी। कोई अपयश या कलंक भी आपको लग सकता है। अचानक कोर्ट कचहरी का कोई मामला बन सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग को स्वास्थ्य संबंधी कष्ट हो सकता है। शुभ फल प्राप्ति के लिए पूरे वर्ष भर गुरुवार का व्रत रखें । मांस मदिरा के सेवन से बचें । बृहस्पति के मंत्रों का जाप करें पीले रंगों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। 14 सितंबर से 21 नवंबर के बीच कुछ शुभ फलों की प्राप्ति भी होगी कुछ अधूरे कार्य पूर्ण भी होंगे।
जानिये मई 2021 माह के कुछ विशेष व्रत और त्योहारों के बारे में|
Posted: 24 Apr 2021 05:59 AM PDT
श्री गणेशाय नमः।
जानिये मई 2021 माह के कुछ विशेष व्रत और त्योहारों के बारे में|
नमः शिवाय।
मैं आप सभी को और आप सबके हृदय में विराजमान ईश्वर को प्रणाम करता हूं और धन्यवाद करता हूं।
आइए जानते हैं मई 2021 के प्रमुख व्रत और त्योहारों के बारे में।
· 1 मई शनिवार मजदूर दिवस है।
· 2 मई रविवार विश्व हास्य दिवस है। इस दिन उत्तम स्वास्थ्य लाभ के लिए और शारीरिक एवं मानसिक तनाव को कम करने के लिए खूब हंसिएऔर दूसरों को भी हंसाइए।
· 7 मई शुक्रवार को वरुथिनी एकादशी का व्रत होगा। श्री वल्लभाचार्य महाराज की जयंती मनाई जाएगी। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की भी जयंती है।
· 8 मई शनिवार को प्रदोष व्रत होगा।
· 9 मई रविवार को मातृ दिवस है ।अपनी माता,जगत माता और धरती माता को विशेष रूप से धन्यवाद करने का दिन है । मैं इस पावन अवसर पर संसार की सभी माताओं को सादर प्रणाम करता हूं। हे जननी ! तू धन्य है! सिर्फ नारी ही है जो मर्द को जन्म देती है। मैं सभी नारी शक्ति का विशेष आभार प्रकट करता हूं।
· 11 मई मंगलवार को चैत्र अमावस्या है।
· 13 मई गुरुवार को चंद्र दर्शन है।मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्यौहार रमजान , ईद उल फितर भी है।
· 14 मई शुक्रवार को भगवान श्री परशुराम जी की जयंती है। आज के ही दिन अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा।आज के दिन कोई भी शुभ कार्य, स्थिर कार्य ,गृह प्रवेश ,विवाह आदि मांगलिक कार्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है।आज के दिन सोना, चांदी ,रत्न ,आभूषण ,वस्त्र इत्यादि खरीदना और संग्रह करना अत्यंत शुभ माना जाता है।अखंड सुख सौभाग्य और विशेष पुण्य प्राप्ति के लिए आज के दिन सोना ,चांदी ,वस्त्र ,आभूषण, सत्तू, छाता ,जूता ,पानी का मटका ,सफेद वस्त्र, मिश्री, बताशा और तरबूज के अंदर रुपए, पैसे ,सोना ,चांदी, आभूषण इत्यादि रखकर गुप्त दान किया जाता है। आज से ही बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा प्रारंभ हो जाती है।
· 17 मई सोमवार को आद्य जगतगुरु श्री शंकराचार्य जी की जयंती है।भगवान श्री कृष्ण के परम उपासक श्री सूरदास जी की जयंती भी आज ही है।
· 18 मई मंगलवार को गंगा सप्तमी है।
· 21 मई शुक्रवार को सीता नवमी है।
· 22 मई शनिवार को मोहिनी एकादशी है।
· 24 मई सोमवार को सोम प्रदोष व्रत है।
· 25 मई मंगलवार को भगवान श्री नरसिंह देव जी के जयंती है। आज ही के दिन प्रदोष काल में संध्या बेला में प्रकट होकर श्री नरसिंह भगवान ने हिरण्यकशिपु का वध किया था।
· 26 मई बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा है।इसे वैशाखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन ही भगवान बुद्ध की जयंती है। आज के दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। भारतीय मानक समय के अनुसार ग्रहण का स्पर्श दिन में 3:15 पर होगा। ग्रहण का मध्य दिन के 4:49 पर होगा। ग्रहण का मोक्ष अथवा समापन शाम को 6:23 पर होगा। इससे ग्रस्त उदित ग्रहण के नाम से जाना जाता है।ग्रहण काल में सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लग जाता है। भारतीय मानक समय के अनुसार 26 मई की सुबह 6:15 से ग्रहण का सूतक लग जाएगा। सूतक लग जाने पर मंदिर में प्रवेश ,मूर्ति का स्पर्श करना ,भोजन ,शयन ,मैथुन क्रिया और यात्रा करना वर्जित होता है। बालक ,वृद्ध और रोगी आहार और अवश्य भी ले सकते हैं। दूध, दही, घी ,कच्चे अनाज और तिजोरी में, धन रखने के स्थान पर, पर्स, बटुआ में सूतक लगने से पहले थोड़ी तुलसी और कुछ रख देना चाहिए।ग्रहण के बाद मटके का पानी , जमा पानी बदल कर शुद्ध पानी ले लेना चाहिए। जनेऊ बदल कर पहन लेना चाहिए। सूतक के समय जल पीते समय जल में तुलसी के पत्ते डालकर जल पीना चाहिए। सूतक और ग्रहण काल में पहने हुए वस्त्र को ग्रहण की समाप्ति के बाद धो देना चाहिए। मोक्ष के बाद पूरे घर में गंगाजल या जल में हल्दी और कपूर मिलाकर जल का छिड़काव करना चाहिए।सूतक काल और ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को कुछ भी काटने, छीलने, पीटने और जलाने से बचना चाहिए। ग्रहण काल में ग्रहण का स्पर्श होने पर स्नान करके मंत्रों का जाप सिद्धि साधना वगैरह करना चाहिए। ग्रहण के समापन के बाद पुनः स्नान करके कच्चा अनाज चावल ,हरी सब्जी, आटा, धन, पैसा इत्यादि का स्पर्श करके दान करना चाहिए।
· 27 मई गुरुवार को देवर्षि नारद जी की जयंती है।
· 29 मई शनिवार को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत है।
· 31 मई सोमवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस है।
Posted: 24 Apr 2021 03:30 AM PDT
जाने जिगर
Posted: 24 Apr 2021 03:24 AM PDT
चलो फिर से बच्चा बन जायें,चलो फिर से बच्चा बन जायें,
Posted: 24 Apr 2021 03:15 AM PDT
आज सलामत रहे तो
आशुतोष कुमार पाठकPosted: 24 Apr 2021 03:13 AM PDT
मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा बंद
Posted: 24 Apr 2021 02:56 AM PDT
हारना हमको गवारा नहीं
आंधी आये या तूफान
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार (Divya Rashmi "News For Every One"). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |







