Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 24, 2021

Uttarakhand News

Uttarakhand News


चमोली में ग्लेशियर टूटने के मामले का PM मोदी ने लिया संज्ञान, CM ने दी जानकारी

Posted: 24 Apr 2021 09:43 PM PDT

देहरादून– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को फोन कर नीति घाटी में सुमना गांव के निकट ग्लेशियर टूटने की घटना कर संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से पूरी जानकारी लेकर घटना पर चिंता जाहिर की। साथ ही घटना में मृतक लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया और संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। वहीं बता दें कि अमित शाह ने भी हरसंभव मदद का

उत्तराखंड : होटल बनाए क्वारंटीन सेंटर, इन प्राइवेट अस्पतालों में होगा कोरोना का इलाज

Posted: 24 Apr 2021 08:43 PM PDT

हल्द्वानी:जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया है कि शहर में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजो को देखते हुए प्रशासन ने क्वारंटाइन सेन्टरों के लिए निजी अस्पतालो का अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। ओके होटल में 5 मरीजों के साथ पेड क्वारंटाइन सेन्टर शुरू का दिया गया है। आम्रपाली को भी कोविड मरीजों के लिए रिजर्व किया गया है। उन्होने बताया कि 1 मई से शहर के सभी 5 बडे होटलों में पेड क्वारंटीन सेन्टर शुरू कर

बड़ी खबर : इस राज्य में धारा 144 लागू, घर बैठकर काम करेंगे सरकारी-गैर सरकारी दफ्तर के कर्मचारी

Posted: 24 Apr 2021 08:43 PM PDT

हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने के लिए शनिवार को सबसे अधिक प्रभावित छह जिलों में पांच से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी। सरकार ने कार्यालयों में घर से काम करने प्रणाली शुरू करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मुद्दे पर एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद बताया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, सोनीपत और रोहतक के उपायुक्तों को धारा 144 लागू करने के लिए

उत्तराखंड से बड़ी खबर: कोरोना किट से पल्स ऑक्सीमीटर गायब, मुश्किल में होम आइसोलेट मरीज

Posted: 24 Apr 2021 02:43 AM PDT

देहरादून: कोरोना पाॅजिटिव मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से हर दिन रिकाॅर्ड कोरोना मरीज पाॅजिटिव आ रहे हैं। जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सरकार की व्यवस्थाएं भी चरमराने लगी हैं। अस्पतालों में जगह कम पड़ रही है। ऐसे में सरकार कोरोना मरीजों को होम आइसोलेट कर रही है। लेकिन, दिक्कत यह है कि होम आइसोलेट मरीजों को दी जाने वाली कोरोना किट भी बमुश्किल मिल रही है। होम

गर्भवती महिला, पुलिसकर्मी समेत 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि, अस्पताल 72 घंटे के लिए सील

Posted: 24 Apr 2021 02:43 AM PDT

हरिद्वार : हरिद्वार में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। कुंभ के बाद मामलों में उछाल आया है। ड्यूटी कर लौटे कई पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं शनिवार को बड़ी खबर लकसर से है। जी हां बता दें कि लकसर क्षेत्र में कोरोना का कहर लागातार जारी है। आज शनिवार को लकसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी एक साथ दस लोगों में कोरोना की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया। मिली जानकारी के

उत्तराखंड की 10 पंचायतों को पीएम मोदी ने दिया पुरस्कार

Posted: 24 Apr 2021 02:43 AM PDT

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रदेश की 10 पंचायतों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया. पूरे देश भर से कुल अलग-अलग श्रेणियों में 224 पंचायतों को "दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार" से पुरस्कृत किया गया. इसमें उत्तराखंड की देहरादून जिले की 4, उत्तरकाशी की 3 और रुद्रप्रयाग, पौड़ी और पिथोरागढ़ एक-एक पंचायत शामिल है. इस बार कोरोना

उत्तराखंड : कोरोना काल में साइबर ठगों को बगैर पकड़े ही झटका दे रही STF, ऐसे ले रही एक्शन

Posted: 24 Apr 2021 01:43 AM PDT

देहरादून: कोरोना काल में लगातार दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। हर कहीं कोरोना का कहर है। कोरोना लगातार लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। कोरोना महामारी के बीच भी साइबर ठग लगातार लोगों के बैंक खातों में सेंध लगा रहे हैं। लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे लोगों पर स्पेशल टास्क फोर्स ने भी साइबर ठगों पर कार्रवाई का तरीका बदल दिया है। एसटीएफ अब तक साइबर ठगों को पकड़ने अलग-अलग राज्यों में टीमें बनाकर

कोरोना संक्रमण से सब इंस्पेक्टर की मौत, 2015 में हुए थे भर्ती

Posted: 24 Apr 2021 01:43 AM PDT

दिल्ली : कोरोना का कहर देशभर में बरप रहा है। सबसे ज्यादा बुरा हाल महाराष्ट्र, दिल्ली, एमपी समेत कई राज्यों का है। वहीं अब फ्रंट लाइन पर रहकर काम करने वाले कर्मी भी कोरोना की चपेट मे आने से बचे नहीं हैं। बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के चलते एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। दारोगा अंकित 15 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मृतक एसआई अंकित भारत नगर थाने में तैनात थे। वह साल 2015 में बतौर

गुरुद्वारे ने लगाया ऑक्सीजन लंगर, 12 घंटे में बचाएंगे 1000 लोगों की जान

Posted: 24 Apr 2021 01:43 AM PDT

यूपी: कोरोना काल में हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना के आंकड़े डरावने हैं। ऑक्सीजन के लिए देशभर के उन सबसे प्रभावित 8 राज्यों में जंग छिड़ी हुई हैं, जहां लोगों की सांसें केवल और केवल ऑक्सीजन पर टिकी हैं। इस इंमरजेंसी जैसे हालातों के बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कोरोना के मरीजों के लिए ऑक्सीजन लंगर चला रहा है। गुरुद्वारे के प्रबंधक गुरप्रीत

हल्द्वानी : भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कई बड़े सप्लायर के नाम का खुलासा

Posted: 24 Apr 2021 01:43 AM PDT

हल्द्वानी- हल्द्वानी में एसओजी और पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि पकड़ा गया तस्कर हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र का रहने वाला है।पुलिस ने तस्कर के पास से 101 ग्राम स्मैक बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार तस्कर किच्छा से स्मैक खरीद कर हल्द्वानी में सप्लाई करता था। एसओजी और पुलिस टीम ने तस्कर से पूछताछ की

उत्तराखंड : ‘डांस दीवाने 3’ के होस्ट राघव जुयाल कोरोना पॉजिटिव

Posted: 24 Apr 2021 12:43 AM PDT

  देहरादून : 'डांस दीवाने 3' के होस्ट राघव जुयाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी. बता दें कि कुछ दिनों पहले इस डांस शो के जज धर्मेश कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे. आपको बता दें कि राघव जुयाल उत्तराखंड के मूल निवासी हैं जो की बड़े पर्दे पर अपने हुनर का जलवा बिखेर रहे हैं। अब तक कई शो वो होस्ट कर चुके हैं औऱ उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं।

बड़ी खबर : अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 25 मरीजों की मौत

Posted: 24 Apr 2021 12:43 AM PDT

FILE PHOTO दिल्ली : कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तो अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए जरुरी ऑक्सीजन की भी भारी किल्लत है. दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 25 मरीजों की मौत हो गई है. बत्रा और सर गंगा राम अस्पताल में ऑक्सीजन की बेहद किल्लत है और कुछ ही समय के लिए ऑक्सीजन मौजूद है. दिल्ली के कई अस्पताल ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट चले गए हैं.

सड़क हादसा : ऋषिकेश आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

Posted: 24 Apr 2021 12:43 AM PDT

ऋषिकेश : कोरोना के कहर के बीच सड़क हादसों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। बड़ी खबर है कि नरेंद्रनगर ब्लॉक के दोगी क्षेत्र में घेराधार से ऋषिकेश आ रहा एक बोलेरो वाहन खाई में जा गिरी।इस हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। इस मामले में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कान सिंह रावत ने बताया कि बोलेरो वाहन शनिवार सुबह सवारी लेकर घेराधार से ऋषिकेश के लिए चला था। पजै गांव के समीप एक मोड़ पर अचानक

हल्द्वानी में कहर : जानी मानी मनोचिकित्सक डा. नेहा शर्मा का कोरोना संक्रमण के बाद निधन

Posted: 24 Apr 2021 12:43 AM PDT

हल्द्वानी : हल्द्वानी में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बता दें कि हल्द्वानी में मनसा मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र की जानी मानी मनो चिकित्सक डा. नेहा शर्मा का निधन हो गया है। जानकारी मिली है कि वो कोरोना से संक्रमित थीं। डॉक्टर ने हल्द्वानी के सेंट्रल हास्पिटल में अंतिम सांस ली। डा. नेहा अस्थमा व साइनोसाइटिस की मरीज थीं। बुधवार से उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। इशके बाद उनका सीने का

उत्तराखंड ब्रेकिंग: महंगा पड़ा गाइडलाइन का उल्लंघन, स्पा संचालक गिरफ्तार

Posted: 24 Apr 2021 12:43 AM PDT

देहरादून। कोरोना ममाहारी पर नियंत्रण के लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। राज्य में 2 बजे के बाद बाजार बंद किया जा रहा है। प्रदेशभर में शनिवार और रविवार को पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद लोग इसको पालन नहीं कर रहे हैं। सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन कर स्पा सेंटर खोलने पर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। जाखन पुलिस चैकी के

उत्तराखंड एक्सक्लूसिव AUDIO : कल CM ने जारी किया नंबर, आज बोले-खत्म हो गई किट

Posted: 24 Apr 2021 12:43 AM PDT

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से कई मौतें हो चुकी हैं। सरकार टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दे रही है। टेस्टिंग के लिए बाकायदा सीएम तीरथ सिंह रावत ने लैबों की लिस्ट और उनके प्रतिनिधियों के नंबर भी जारी किए। इन नंबरों पर लोग फोन कर रहे हैं, लेकिन सामने से जो जवाब आ रहा है, वो लोगों को निराश और परेशान करने वाला है। लोग टेस्ट तो कराना चाहते हैं, लेकिन उनका टेस्ट हो नहीं पा रहा है।

जोशीमठ में टूटा ग्लेशियर : 8 शव बरामद, 6 की हालत गंभीर, 384 लोगों को किया रेस्क्यू

Posted: 23 Apr 2021 11:43 PM PDT

  #SumnaUpdate 384 BRO persons moved to safety. Eight snow trapped bodies recovered from the two BRO Camps. Six critically injured being evacuated. Air sorties are being attempted to assist medical evacuation. Rescue operations by Army continue unabated.@adgpi @ProDefLko — SuryaCommand_IA (@suryacommand) April 24, 2021 जोशीमठ : चमोली जिले में जोशीमठ सेक्टर के सुमना क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से

उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर: इन पंचायतों को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार

Posted: 23 Apr 2021 11:43 PM PDT

प्रदेश के 10 पंचायतों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार दिए जाएंगे. पूरे देश भर से कुल अलग-अलग श्रेणियों में 224 पंचायतों को "दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार" से पुरस्कृत किया जाएगा. इसमें उत्तराखंड की देहरादून जिले की 4, उत्तरकाशी की 3 और रुद्रप्रयाग, पौड़ी और पिथोरागढ़ एक-एक पंचायत शामिल है. इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन

चमोली से बड़ी खबर : ग्लेशियर टूटा, अब तक 8 लोगों के शव बरामद!

Posted: 23 Apr 2021 11:43 PM PDT

चमोली: भारत-चीन की सीमा पर सुमना के पास ग्लेशियर टूट गया। अभी अभी ताजा अपडेट मिली है कि इसमे 8 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं ग्लेशियर टूटने के बाद वहां फंसे 291 लोगों को अबतक बचाया गया है। सूत्रों का कहना है कि, सुमना- 2 में क्यू गाड़ वैली के निकट यह ग्लेशियर टूटा है। ये सब बीआरओ कैंप में थे। सभी सुरक्षित हैं। सेना रेस्क्यू में जुटी है। जानकारी मिली है कि अधिकतर मजदूरों के फंसे होने की

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सरकार की पेंशनरों को बड़ी राहत

Posted: 23 Apr 2021 11:43 PM PDT

देहरादून : देहरादून समेत उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण चरम पर है। कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए  सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं। वहीं कोरोना के कहर को देखते हुए सरकार ने पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। जी हां बता दें कि उत्तराखंड सरकार के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को राहत देते हुए उनके लिए जीवन प्रमाणपत्र जमा करने को दी गई छूट की अवधि बढ़ाई गई है। उन्हें यह छूट अब 30 जून तक मिलेगी। वित्त

प्रशासन ने बनाया पतंजिल को कंटेनमेंट जोन, बाबा बोले- ये बहुत बड़ा झूठ, कोई नहीं संक्रमित

Posted: 23 Apr 2021 10:43 PM PDT

हरिद्वार : देशभर में कोरोना का प्रकोप-लगातार बढ़ रहा है धर्मनगरी हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग द्वारा पतंजलि योगपीठ की तीन संस्था पतंजलि योगपीठ योग ग्राम और अचार्यकलम में 83 कोरोना पॉजिटिव मिलने की बात की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार प्रशसान द्वारा पतंजलि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। लेकिन इसको लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि की किसी

बड़ी खबर: इस नई दवा को DCGI की मंजूरी, 7 दिन में कर देगी कोरोना निगेटिव!

Posted: 23 Apr 2021 10:43 PM PDT

नई दिल्ली: देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार ने गंभीर संकट पैदा कर दिया है. सरकार की तरफ से उठाए गए सारे प्रयास नाकाफी दिख रहे हैं और कोरोना के मरीज लगातार दम तोड़ रहे हैं. इस बीच ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने अहमदाबाद की दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला की 'विराफिन' के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. अस्पतालों को विराफिन उपलब्ध कराई जाएगी जायडस कैडिला ने कहा कि Pegylated Interferon

उत्तराखंड: ऑक्सीजन इमरजेंसी के बीच भेल ने दी राहत की खबर, 250 घन मीटर का करेगा वितरण

Posted: 23 Apr 2021 10:43 PM PDT

हरिद्वार: देशभर में इन दिनों एक तरह से मेडिकल इमरजेंसी जैसे हालात हैं। इस स्थिति में सबसे बड़ा संकट ऑक्सीजन का खड़ा हो गया है। ऑक्सीजन का संकट खड़ा होने के कारण दिक्कतें हो रही हैं। देशभर में ऑक्सीजन की कमी से मचे हाहाकार के बीच भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) हरिद्वार ने एक प्लांट से उत्पादित ऑक्सीजन का वितरण शुरू कर दिया है। यह ऑक्सीजन केवल मेडिकल संस्थाओं को ही सरकारी दरों पर उपलब्ध कराई

उत्तराखंड में गजब का मामला! डेढ़ साल बाद 82 वोटों से जीत गई हारी प्रधान प्रत्याशी

Posted: 23 Apr 2021 10:43 PM PDT

ॉटिहरी के प्रतापनगर से गजब का मामला सामने आया है। जी हां बता दें कि टिहरी प्रतापनगर के ताला गांव में एक हारी हुई प्रधान प्रत्याशी डेढ़ साल पहले चुनाव हार गई थी लेकिन उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और आज डेढ़ साल बाद वो 82 वोटों से जीत गई हैं। इस मामले को देख और जान सब हैरान हैं। वहीं महिला प्रधान का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मिली जानकारी के अनुसार साल 2019 में

चमोली में बड़ा हादसा : ग्लेशियर टूटा, 2 लोगों के शव बरामद, 291 लोगों को बचाया गया

Posted: 23 Apr 2021 10:43 PM PDT

चमोली: भारत-चीन की सीमा पर सुमना के पास ग्लेशियर टूट गया। अभी अभी ताजा अपडेट मिली है कि इसमे दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं ग्लेशियर टूटने के बाद वहां फंसे 291 लोगों को अबतक बचाया गया है। सूत्रों का कहना है कि, सुमना- 2 में क्यू गाड़ वैली के निकट यह ग्लेशियर टूटा है। ये सब बीआरओ कैंप में थे। सभी सुरक्षित हैं। सेना रेस्क्यू में जुटी है। जानकारी मिली है कि अधिकतर मजदूरों के फंसे होने की

Post Bottom Ad

Pages