ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: कुऐं से महिला एवं बच्ची का शव मिलने से मची खलबली
- Bounsi News: सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से हुए जख्मी, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर
- Bounsi News: शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग, 50000 की संपत्ति का हुआ नुकसान
- Bounsi News: पुरानी हॉट सीएनडी हाईस्कूल मैदान पर हुआ स्थानांतरित, सीओ ने दुकानदारों से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लगवाई दुकान
- Godda News:: आज का कोरोना बुलेटिन
- Bounsi News: बौंसी बाजार के दुकानदार ने नियत समय पर अपनी अपनी दुकानें कि बंद, कुछ दुकानदारों द्वारा कोरोना गाइडलाइन की उड़ाई जा रही धज्जियां
- Rewari News : इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने पार्टी पदाधिकारीयो के साथ अनाज मंडी का दौरा किया
- Rewari News : भाजपा युवा मोर्चा कार्यकत्ताओं ने अनाज मंडियों में बांटे मास्क व सेनेटाइजर
- Rewari News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को किया संबोधित
- Rewari News : जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख की फिरोती मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
- Godda News: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक की गई
- Godda News: ऑक्सीजन सिलेंडर ऑक्सीजन बैंक में जमा कर दें- ऋतुराज
- Godda News: बाल विवाह उन्मूलन पर उन्मुखीकरण किया गया
| Bounsi News: कुऐं से महिला एवं बच्ची का शव मिलने से मची खलबली Posted: 24 Apr 2021 11:49 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार एवं झारखंड सीमा स्थित मोडियाडीह बहियार स्थित एक कुएं में एक महिला एवं बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों के द्वारा जयपुर पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जयपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत घटनास्थल पर पहुंचे। पंपिंग सेट की मदद से कुएं से पानी निकाला गया। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृत महिला के पहचान झारखंड के दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मोडियाडीह गांव निवासी तुलेश्वर यादव की 21 वर्षीय पत्नी, प्रियंका देवी एवं 9 माह की पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र निवासी जलधर यादव ने जयपुर थाना में आवेदन देकर मृतक पुत्री के पति सहित सास, ससुर पर अपनी बेटी एवं नतनी की हत्या करने का आरोप लगाया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 24 Apr 2021 11:33 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र स्थित रोझावरण के समीप सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार गोकुला बाजार निवासी संतोष यादव अपने काम से बभनगामा गांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में रोझावरण के समीप तेज रफ्तार एवं तीखा मोड़ होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई जिसके कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बौंसी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग, 50000 की संपत्ति का हुआ नुकसान Posted: 24 Apr 2021 11:26 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र स्थित सरूआ गांव में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें 50000 की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार सरूआ गांव निवासी जयनारायण पंजियारा के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। बताया गया कि, शार्ट सर्किट की चिंगारी की वजह से घर में रखे पुआल में आग लगी जिसके बाद पूरे घर में आग लग गई। बताया गया कि, करीब 50000 की संपत्ति का नुकसान हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 24 Apr 2021 10:30 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। शनिवार को कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुरानी हाट में लगने वाले दुकानों को सीएनडी हाईस्कूल मैदान पर स्थानांतरित किया गया। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने अपनी उपस्थिति में सीएनडी हाई स्कूल मैदान पर सभी दुकानों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लगवाया। साथ ही ग्राहकों से सामाजिक दूरी बना कर सामान खरीदने की अपील की गई। मालूम हो कि, पुरानी हाट में बुधवार एवं शनिवार को बाजार लगता है। जिसमें काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगती है। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बन गया था। इसी के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने पुरानी हॉट को सीएनडी हाई स्कूल मैदान पर स्थानांतरित किया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Godda News:: आज का कोरोना बुलेटिन Posted: 24 Apr 2021 10:22 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 24.04.2021 (Till 5.00pm) को सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 शिव प्रसाद मिश्रा के द्वारा जानकारी दी गई कि:- *1- *Total Sample Collection:-226514 *2-Today Sample Collection:- 866 *3- Total Positive Case:-3293 *4- Today Positive Case:- 134 *5 Today Discharge:-40 *6 Total Active Case:- 556 *7 Total Death:- 32* •8 Today Death:- 03* *9 vaccination Report -403* *10 Total normal bed - 344 "11 Total available normal bed - 269* *12 Total Oxygen bed - 221* *13 Total available* *oxygen bed -122* *Helpline control* *Land line no. -* *06422-222002* * *For Oxygen bed help line contact no*:- *1. Mr Anil Tudu mobile no -8521632338 *2. Mr Meghlal Tudu Mobile no - 9431713654 |
| Posted: 24 Apr 2021 09:47 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में एसडीएम के निर्देश के बाद शाम 6:00 बजे तक दुकानदारों ने अपनी स्वेच्छा से अपनी-अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दी है। हालांकि जल्दबाजी में सामान खरीदने के लिए कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी रहा परंतु 6:00 बजते ही बाजार बंद होने के साथ ही दुकानदार एवं ग्राहक सहित अन्य नागरिक अपने अपने घरों की ओर रवाना होते दिखे। जानकारी हो कि, एसडीएम मनोज कुमार चौधरी, सीओ विजय कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह के गुरुवार को कड़े रवैया अपनाने के उपरांत दुकानदारों ने भी अपनी दुकान नियत समय पर बंद करना ही उचित समझा और स्वतः ही अपनी-अपनी दुकानें 6:00 बजे तक बंद कर दी। हालांकि कुछ दुकानदार के द्वारा नियत समय पर दुकान नहीं बंद करने की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों के माध्यम से दुकानें बंद कराई गई। जानकारी हो कि, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को जिले में देखते हुए सरकार के निर्णय को जिला प्रशासन द्वारा सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। प्रतिदिन पुलिस प्रशासन के द्वारा बाजार को नियत समय पर बंद करने, मास्क का प्रयोग करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए मार्किंग भी कराई जा रही है। थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि, शाम 6:00 बजे के बाद अगर कोई अनावश्यक कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Rewari News : इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने पार्टी पदाधिकारीयो के साथ अनाज मंडी का दौरा किया Posted: 24 Apr 2021 08:25 AM PDT सरकार ने 72 घण्टो में किसानों की पेमेंट देने की बात कही थी लेकिन सब आदेश हवाहवाई हो गए। किसान अपनी फसलों के दाम न मिलने पर परेशान हैं। जबकि सरकार झूठी वाहवाही लूट रही है। डॉ राजपाल यादव ने कहा कि किसानों की हितैषी होने का ढोंग करने वाली बीजेपी सरकार के राज में किसान मंडी में फसल बेचने के लिए भी परेशान है अनाज मंडी में फैली अव्यवस्था से किसानों को कोरोना जैसी महामारी में जान जोखिम में डालकर फसल बेचनी पड़ रही हैं। इसके बावजूद भी किसानों की फसलों के पैसे समय पर नही मिल रहे। किसानों के समस्या को देखते हुए डॉ राजपाल यादव ने मार्केट कमेटी सचिव से फोन पर बात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया व तुरंत फसलों की उठान की मांग की वही कोसली मार्केट कमेटी सचिव को बार बार फोन करने पर भी फोन नही उठाया जबकि यही समस्या कोसली अनाज मंडी में भी बरकरार है। जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने कहा कि पहले भी बारिश में काफी गेंहू भीगने की वजह से खराब हो गए थे यही अंदेशा फिर बना हुआ है। अगर दोबारा बारिश हुई तो भारी नुकसान होने की पूरी सम्भावना हैं। इस लिए प्रशासन को अनाज को खराब होने से बचाने के लिए पूरी व्यवस्था पहले से ही करनी चाहिए। किसान सेल जिला संयोजक सुमेर सिंह बनीपुर ने कहा कि अनाज मंडी में किसानों के लिए न स्वच्छ पानी की व्यवस्था है न ही शौचालय की व्यवस्था है किसानों की फसलों का उठान समय पर नही होने से अनाज मंडी में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है । प्रशासन तुरंत प्रभाव से उठान कराएगा तो निश्चित तौर पर किसानों की कुछ समस्या कम होगी इसके साथ ही समय पर उनकी फसलों का पैसा मिल जाये तो किसान अपने घर मूलभूत जरूरत पूरी कर सकते है। आज हालात ये हैं कि किसानों को उनकी फसलों के पैसे 10 दिन बाद भी नही मिल रहे जिससे किसान के चेहरे पर मायूसी बनी हुई हैं। इस अवसर पर इनेलो प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल,युवा जिला प्रधान सरजीत महलावत, शहरी प्रधान वरुण गाँधी, बुद्धिजीवी सेल संयोजक सम्पत राम डहनवाल,किसान सेल प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा बावल, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र देशवाल डोहकी, किसान सेल हल्का प्रधान सुरेन्द्र डूडी ढाकीया,श्योदान सैनी,रामपत झाबुआ, विजय बनीपुर,सूबे सिंह,सुभाष रासियावास, प्रदीप शर्मा, गौकल चंद कारोली, हवा सिंह, बलबीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। |
| Rewari News : भाजपा युवा मोर्चा कार्यकत्ताओं ने अनाज मंडियों में बांटे मास्क व सेनेटाइजर Posted: 24 Apr 2021 08:14 AM PDT भाजपा कार्यकर्ताओं व भाजपा युवा मोर्चा कार्यकत्ताओं ने आज रेवाड़ी, बावल व कोसली विधानसभा की अनाजमंडियों व मास्क व सेनेटाईज का वितरण किया। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट मनीष गुप्ता ने बताया कि शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर रेवाड़ी जिले की तीनों विधानसभा रेवाड़ी, कोसली व बावल विधानसभा की मंडियों में मास्क व सेनेटाईजर का वितरण कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव ने बताया कि भारत में कोरोना की जो दूसरी लहर आई है वो पहले वाली लहर से भी काफी खतरनाक साबित हो रही है। इसलिए इस बार हमें पहले से भी ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है इसलिए सभी लोग मास्क व सेनेटाईज का प्रयोग करे तथा साथ ही आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले अन्यथा घरों में ही रहे। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री ईश्वर चनेजा, महामंत्री यशवंत भारद्वाज, उपाध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र गुप्ता, जिला सचिव कुलदीप चैहान, उषा आर्य, बलजीत यादव, रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, युवा मोर्चा में महामंत्री एडवोकेट रविंद्र गुर्जर, देवेंद्र यादव, उपाध्यक्ष एडवोकेट लोकेश पंडित, रवि यादव, आकाश टूमना, मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल सहित अनेक कार्यकत्र्ता मौजूद थे। |
| Rewari News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को किया संबोधित Posted: 24 Apr 2021 08:07 AM PDT रेवाड़ी 24 अप्रैल। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र स्तर पर स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को ई प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 की 313 सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों को 45 करोड़ की राशि सीधे ग्राम पंचायतों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने पंचायती राज प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना आपसी विकास को गति देने वाली है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये ग्रामीण लोगों ने बडी लगन व मेहनत से कार्य किया था , इस बार भी कोरोना से निपटने के लिए उसी लगन व मेहनत से कार्य करेंगे और लोगों को कोरोना वैक्सीन टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार ने मई-जून मास में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन प्रदान किया जायेगा ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति इस संकट की घड़ी में भूखा ना सोये । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि छोटे छोटे कार्यो के लिए सरकारी कार्यालयों में न जाना पडें उसके लिए सरकार कार्य करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गांवो में स्वच्छता ,टीकाकरण ,जलसंरक्षण, गांव का जल स्तर कैसे सुधार जाये ,सभी बेटिया स्कूल जाये ,मिसन अन्तोदय इत्यादि के लिए सभी पंचायत कार्य करें। वहीं जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने जिला सचिवालय मे जिला के गांव राजयाकी के 5 नागरिकों नामतः दलीप सिंह, महेश,रोहताश, पारहद व प्रवीण को व बवाना गुजर के कृषण तथा मामडिया आसनपुर के 4 नागरिकों नामतः अनील,धर्मबीर, राहुल व नरेन्द्र को स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री सौंपी। इन सभी को अपनी प्रॉपर्टी का मालिकाना हक मिलने पर एडीसी ने बधाई देते हुए कहा कि अब वे अपनी प्रॉपर्टी के ऊपर आवश्यकता पडने पर बैंक से लोन भी ले सकते हैं । उन्होंने कहा अपनी प्रॉपर्टी पर अब वे कानून अनुसार निश्चित होकर प्रयोग भी कर पाएंगे। उनके जीवन में स्थायित्व तथा खुशहाली आएगी। एडीसी ने बताया कि जिला के सभी अधिकारियों ने इस दिशा में काफी अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लाल डोरा के अंदर ग्रामीणों को अपनी प्रॉपर्टी का मालिकाना हक मिलने के बाद उनके अंदर आत्मविश्वास लौटेगा तथा जमीनों के झगड़े खत्म होंगे जिससे कोर्ट कचहरी पर भी भार घटेगा। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन के माध्यम से गांव का एक नक्शा तैयार करवाया गया है जिससे व्यवस्थित तरीके से गांव का योजना गत विकास हो सकेगा। गांव में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में भी यह नक्शा सहायक सिद्ध होगा। इससे गांव स्तर पर विकास के नए नए रास्ते खुलेंगे। इस कार्यक्रम में नगराधीश रोहित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एचपी बंसल , कार्यकारी अभियंता पंचायती राज दिवाकर, बीडीपीओ विशाल,एपीओ अर्जुन गुप्ता, ग्राम सचिव मामन , देवेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, संदीप, रेणू देवी सहित अन्य कर्मचारीगण व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे। |
| Rewari News : जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख की फिरोती मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार Posted: 24 Apr 2021 08:01 AM PDT
मारपीट करके गाड़ी छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने मारपीट करके गाड़ी छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव लिसाना निवासी दिनेश उर्फ मोनू व बलजीत उर्फ विक्रम के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता दीपांशु राज दुआ निवासी अर्जुन नगर गुरुग्राम ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मैं गत 22 अप्रैल को लिसाना गांव में मेरे दोस्त के घर कुंआ पूजन के कार्यक्रम में आया था। रात के समय मैं जागरण छोडकर अपनी इनोवा गाड़ी लेकर बस स्टैण्ड के पास कुछ काम से गया था। जब मैं वहाँ से वापस आ रहा था। तब मेरी गाड़ी रास्ते में खेत मे फंस गई। मैने गाडी निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन गाड़ी निकल नही पाई। तभी तीन अज्ञात व्यक्ति वहाँ आए और गाड़ी निकालने में मेरी मदद करने लगे। परन्तु गाड़ी निकलते ही उन्होने मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी तथा गाडी में से लोहे की राड निकालकर मुझे मारने की धमकी दी तथा गाडी छीनकर बिकानेर की तरफ भाग गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जाँच के दौरान पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों दिनेश उर्फ मोनू पुत्र पृथ्वी सिंह व बलजीत उर्फ विक्रम पुत्र अजीत निवासी लिसाना को गिरफ्तार कर लिया है। उपरोक्त दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
अवैध शराब बेचने व सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अवैध शराब बेचने व सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान यूपी के मैनपुरी जिले के गाँव चडरऊआ निवासी बंटू के रूप में हुई। जांचकर्ता ने बतलाया कि सांय 6.00 बजे से प्रातः 5.00 बजे तक पुलिस पार्टी लॉक डाऊन लगाने के आदेश की पालना कराते हुये दुकानों को चैक करते हुए बावल रोड पर गस्त पर थी। तभी गांव बिठवाना बस स्टैण्ड के नजदीक एक व्यक्ति अपने हाथ में एक सफेद कट्टा लिये हुये दिखाई दिया। पुलिस ने उसे काबू करके उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम बन्टू पुत्र बारेलाल निवासी चडरऊआ जिला मैनपुरी यू.पी. बतलाया। उसने हाथ में पकडे कट्टे को खोल के चेक किया गया तो उसमे 7 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मॉडल टाउन पुलिस ने आबकारी अधिनियम व भारतीय दंड सहिंता के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख की फिरोती मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सीआईए रेवाड़ी व थाना रामपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख की फिरोती मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के मोहल्ला गुज्जरवाडा निवासी दिनेश उर्फ सुंडा व मोहल्ला चोधरीवाडा निवासी सचिन के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता सोनु पुत्र विनोद निवासी गांव कालुवास रेवाड़ी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मैं एक कम्पनी में मैन पावर सिक्योरिटी का काम करता हुँ। पिछले कई दिनो से महेश सैनी मुझसे नाजायज पैसे की मांग फिरोती के रुप मे कर रहा था। लेकिन मैं उसकी बात को नजर अंदाज करता रहा। 19 अप्रैल को रात के समय महेश सैनी अपने पांच साथियों के साथ फोरचुनर गाडी में सवार होकर हमारे घर आया तथा हमारे घर का दरवाजा जोर से बजाया। जब मेरे पिताजी ने उठकर दरवाजा खोला तो उसने मेरे पिताजी से कहा की अपने लडके को बुलाओ। उससे हमने पांच लाख रुपये की फिरोती लेनी है। अन्यथा मै उसे जान से खत्म कर दूंगा। मै एक क्रिमनल हूँ। मैने पहले भी मर्डर कर रखे है और मेरे खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है। मै उसकी आवाज सुनकर बाहर नही निकला। इसके बाद वो वहाँ से चला गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके दो आरोपी दिनेश उर्फ सुंडा पुत्र हेतराम निवासी मोहल्ला गुज्जरवाडा व सचिन पुत्र महेन्द्र निवासी चोधरीवाडा को गिरफ्तार कर लिया है। उपरोक्त दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
5 वर्षीय नाबालिक बच्चे के साथ दुष्कर्म(अप्राकृतिक कृत्य) करने व जान से मारने का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार थाना रामपुरा पुलिस ने 5 वर्षीय नाबालिक बच्चे के साथ दुष्कर्म(अप्राकृतिक कृत्य) करने व जान से मारने का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान ओडिशा के बलेश्वर निवासी किशोर चंद पंडा के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता पीड़ित नाबालिक के पिता ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह स्थानीय शहर में किराए पर रहता है। गत 22 अप्रैल को मैं अपनी पत्नी के साथ बाजार से सामान लेने गया था तथा अपने 5 वर्षीय नाबालिक बच्चे को हमारे पडोसी किराएदार किशोर को सौंप कर गया था कि जब तक हम आए वो उसका ध्यान रखे। जब हम घर आए तब मेरा बच्चा बेड पर बेहोशी की हालत में मिला तो मैंने किशोर से पूछा की मेरे बच्चे को क्या हुआ है तो कहा कि उसने कुछ नही किया। इसके बाद मेरे बेटे को मैंने रेवाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालात ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक लेकर आया। जहां इलाज के दौरान डाक्टर साहब ने बताया कि बच्चे के साथ दुष्कर्म हुआ है तथा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई है। पुलिस ने पीड़ित नाबालिक बच्चे के पिता की शिकायत पर पोस्को अधिनियम व भारतीय दंड सहिंता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी किशोर चंद पंडा पुत्र अनंत कुमार निवासी बलेश्वर ओडिसा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
लड़ाई-झगडे को छुड़ाने गए पुलिस कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में दो महिला आरोपी सहित कुल पांच आरोपी गिरफ्तार थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत सेक्टर 3 चौकी पुलिस ने लड़ाई-झगडा छुड़ाने गए पुलिस कर्मचारियों पर हमला करने व पीसीआर के शीशे तोड़ने के मामले में दो महिला आरोपी सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान पटौदी निवासी संतरा, योगेश, रमेश, घडी हरसरू गुरुग्राम निवासी सतीश व हंसनगर रेवाड़ी निवासी निशा के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि पुलिस को फोन के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई थी कि गुड्डो पत्नी अनील निवासी हंस नगर रेवाडी के साथ उसकी पुत्र-वधु झगडा कर रही है। मिली सुचना के आधार पर प्रधान सिपाई ललित कुमार होमगार्ड गिरीवर के साथ राईडर पर सवार होकर हंस नगर में गुड्डो के मकान पर पहुंचे। जहां गुड्डो व उसकी पुत्रवधु निशा आपस में झगडा कर रही थी। कुछ समय बाद दो गाड़ी लेकर निशा के घरवाले आ गए जिसमे 7 लोगे थे। प्रधान सिपाई ललित कुमार दोनो पक्षों को समझाने लगा तो सन्तरा देवी पत्नी रमेश ने उसकी गिरेबान पकड़कर उसकी वर्दी फाड़ दी और जब वह अपने फोन से रिकार्डिंग करने लगा तो सन्तरा देवी के साथ उसका बेटा योगेश, भाई सतीश के अलावा अक्षय, रोहित व अमन ने उसके साथ मारपीट की। जब प्रधान सिपाही ललित ने इसकी सुचना थाना माडल टाऊन की पीसीआर-10 को दी तब प्रधान सिपाही अजीत व सिपाही रमेश मौके पर पहुंचे तो सन्तरा देवी व उसके बेटे योगेश ने पीसीआर के आगे व साइड के शीशे तोड़ दिए तथा सिपाही रमेश को भी चोटे मारी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी संतरा पत्नी रमेश, योगेश पुत्र रमेश, रमेश पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी पटौदी गुरुग्राम, निशा पत्नी राहुल निवासी हंसनगर रेवाड़ी, सतीश पुत्र भगवान दास सैनी निवासी घढ़ी हरसरू गुरुग्राम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। |
| Godda News: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक की गई Posted: 24 Apr 2021 06:21 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 24.04.2021 को उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाईएस रमेश की संयुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार (DDMA) की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपायुक्त गोड्डा के द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त के द्वारा जिले में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु क्वॉरेंटाइन सेंटर में समुचित संसाधन उपलब्ध कराई जाए। साथ ही साथ आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा दी गई राशि को विभिन्न प्रखंडों के इंसिडेंट कमांडर को वितरित कर कोरोना संक्रमितों के लिए आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जाए। उपायुक्त के द्वारा जिले की सभी प्राइवेट अस्पतालों, स्वयंसेवी संस्थाएं, इंडस्ट्री ऑक्सीजन सिलेंडर विक्रय करने वाले से संबंधित दुकानों से अपील की गई है कि जिनके पास भी ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है वैसे लोगों से आपदा की इस घड़ी में जिला प्रशासन का सहयोग करें ताकि जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर के पर्याप्त मात्रा के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत यदि पड़े तो वैसी परिस्थितियों में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को पूरा कर जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की जान बचाई जा सके। उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिए गए कि आपदा प्रबंधन से संबंधित जितने भी कार्य कराए जा रहे हैं उनके रिकॉर्ड फाइलों में व्यवस्थित तरीके से रखे जाएं ताकि आने वाले समय में यदि आवश्यकता पड़े तो उनके रिकॉर्ड उपलब्ध कराई जा सके। पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि सिविल सर्जन कार्यालय के अधिकारियों के द्वारा मास्क, सैनिटाइजर एवं ग्लब्स की आपूर्ति पुलिस लाइन, आईआरबी कैंप एवं अन्य संबंधित थाना क्षेत्रों में कराई जाए ताकि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों व पदाधिकारियों को कोरोना संक्रमण के खतरा से बचाया जा सके। मौके पर उप विकास आयुक्त अंजलि यादव, सिविल सर्जन डॉ0 शिव प्रसाद मिश्रा, अपर समाहर्ता जुल्फिकार अली, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज अनुमंडल पदाधिकारी महागामा जितेंद्र कुमार देव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अभय कुमार तथा अन्य पदाधिकारी व नगर परिषद के कर्मी मौजूद थे। |
| Godda News: ऑक्सीजन सिलेंडर ऑक्सीजन बैंक में जमा कर दें- ऋतुराज Posted: 24 Apr 2021 06:11 AM PDT ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज ने जानकारी देते हुए बताया कि आप सभी शहरवासियों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है तथा दिन-प्रतिदिन आमजन इसके चपेट में आते जा रहे हैं। हाॅस्पिटल में रोज कोरोना वायरस के नये केस सामने आ रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में मरीजों को इलाज हेतु आक्सीजन की बहुत अधिक आवश्यकता पड़ती है और आक्सीजन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन प्रयत्नशील है। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मरीजों एवं उनकी उचित इलाज हेतु आक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता पड़ रही है। ऐसी विकट परिस्थितियों में आप सभी शहरवसियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के मालिकों से विनम्र अपील है कि इस वैश्विक महामारी के समय जिनके पास आक्सीजन गैस सिलेंडर (Medical or Industrial) है वे अपनी-अपनी आक्सीजन गैस सिलेंडर असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, (सिविल सर्जन) गोड्डा के कार्यालय में आक्सीजन बैंक में लाकर जमा कर दें। आक्सीजन गैस सिलेंडर जमा करने हेतु मोबाईल नं0-86192-77622 एवं जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाईल नं0- 06422-222002 पर सम्पर्क किया जा सकता है। औद्योगिक प्रतिष्ठानों के मालिको एवं अन्य जिनके पास गैर आक्सीजन गैस सिलेंडर हैं और वे जमा नहीं करते है तो पकड़े जाने पर उनके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा-51 से 60 तथा भा0द0वि0 की धारा-188 के तहत एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी। |
| Godda News: बाल विवाह उन्मूलन पर उन्मुखीकरण किया गया Posted: 24 Apr 2021 06:04 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 24.04.2021 को जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा मेहरमा प्रखंड के सभी हितधारकों को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बाल विवाह उन्मूलन पर उन्मुखीकरण किया गया। इस कार्यक्रम में जिला स्तर पर बाल-विवाह उन्मूलन के लिए तैयार की गयी कार्य योजना के क्रियान्वयन हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी संबंधित विभाग, संस्था एवं हितधारक को दायित्वबोध कराना था। यह कार्य योजना जिला बाल संरक्षण इकाई एवं यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से बनाया गया है| जिला समन्वयक अमित कुमार ने बाल विवाह उन्मूलन कार्य योजना (डीआईपी) की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है जो वर्षों से चली आ रही है, इसके उन्मूलन के लिए सभी की सहभागिता जरुरी है। बाल विवाह के लिए तैयार की गयी जिला स्तरीय कार्य योजना में सभी संबंधित विभाग, संस्था, हितधारकों को सम्मिलित किया गया है|विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने जेजे एक्ट 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पोक्सो अधिनियम एवं बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि इस कुप्रथा के अंत के लिए जनप्रतिनिधियों की भी भूमिका अहम है, सरकार द्वारा जारी निर्देशिका में ग्राम स्तर की बाल संरक्षण समिति में उन्हें सम्मिलित किया गया है। इन समितियों को सक्रिय किया जाएगा। सरक्षण पदाधिकारी विकास चंद्र ने पालना के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि नवजात शिशुओं के प्रति हिंसा को रोकने के लिए गोड्डा सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोआरीजोर, सुंदर पहाड़ी और महागामा में पालना लगाया गया है, ताकि जो बच्चे का परित्याग करना चाहते हैं वे झाड़ियों में न फेंके, बच्चे ईश्वर के अनमोल दें हैं, उन्हें पालने में रख जाएँ, उनकी पहचान नहीं ली जायेगी, बच्चे की देखभाल विभाग करेगी। संरक्षण पदाधिकारी विकास चंद्र ने बच्चों में मादक द्रव्यों के सेवन एवं तस्करी की रोकथाम पर चर्चा करते हुए कहा कि विद्यालय/शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में मादक द्रव्यों की बिक्री नहीं की जा सकती, विद्यालय के प्रहरी क्लब, चिल्ड्रन क्लब, विशेष शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय के 100 मीटर के दायरे ऐसे दुकानों को चिन्हित कर सूची प्रधानाध्यापक को देंगे, जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से उपायुक्त महोदय को यह सूची यथोचित कार्रवाई हेतु उपलब्ध करायी जायेगी, समय समय पर राज्य,जोनल एवं केंद्रीय स्तर पर इसकी समीक्षा की जायेगी। यह एक्शन प्लान "नशामुक्त भारत" के महती लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एनसीबी एवं एनसीपीसीआर के द्वारा बनायी गयी। संरक्षण पदाधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि विशेष देखरेख एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना है। ऐसे जरूरतमंद बच्चों की सूची कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए|इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अभिषेक आनंद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद सिन्हा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बिनोद कुमार सिंह, एसआई पल्लवी कुजूर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रितेश कुमार, विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, संरक्षण पदाधिकारी विकास चंद्र, ओम प्रकाश, परामर्शी वरुण कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मुजफ्फर आलम, यूनिसेफ-एक्शन ऐड के जिला समन्वयक अमित कुमार, महिला पर्यवेक्षिका- बेबी हेम्ब्रम, गायत्री कुमारी, जेएसएलपीएस के बीपीएम, सुदीप कुमार, पारामेडिकल कर्मी- प्रियंका कुमारी, संगीत कुमारी, संगरिया, डेजी कुमारी, पूनम कुमारी, आकांक्षा प्रिया, महिला पर्यवेक्षिका- बेबी हेम्ब्रम, गायत्री कुमारी, सीआरपी गिरीन्द्र गुप्ता, सेविका- इंदु कुमारी, जानकी सिंह, रूचि कुमारी, हितधारक- सुजीत कुमार झा, मनिंद्र सिंह, सुमन एवं अन्य उपस्थित हुए। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |












