तहकीकात न्यूज़ |
- तीसरे चरण के पंचायत चुनाव से पहले भारी संख्या में असलहा व कारतूस के साथ चार गिरफ्तार
- कुल्हड़िया गोलीकांड का नरही थाना अध्यक्ष ने किया पर्दाफाश
- मतदान बहिष्कार करने की अफवाह को लेकर जिला प्रशासन गंभीर, आइए जाने क्या है पूरा मामला
- लॉकडाउन में भी प्रत्याशियों ने जोर-शोर से किया प्रचार, बच्चे नारे लगाते दिखे
- पूर्वान्चल कि सबसे बड़ी किराना मण्डी सोमवार से खुलेगी
- किसी भी समारोह और शादी के लिए नहीं लेनी होगी परमिशन
- कुशीनगर की पुलिस लाइन व समस्त थानों पर स्वछता अभियान चलाया गया
| तीसरे चरण के पंचायत चुनाव से पहले भारी संख्या में असलहा व कारतूस के साथ चार गिरफ्तार Posted: 24 Apr 2021 05:29 PM PDT माइकल भारद्वाज बलिया तीसरे चरण के पंचायत चुनाव से पहले भारी संख्या में असलहा व कारतूस के साथ चार गिरफ्तार बलिया- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया व क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर बलिया के नेतृत्व में नरही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उल्लेखनीय है कि थाना नरही प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक जयप्रकाश मय हमराह का0 बलवंत कुमार का0 मनीष कुमार व हे0 का0 अजय त्रिपाठी द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुल्हड़िया चौराहा दियरा काली मां स्थान के पास से रात्रि में समय करीब 23:50 बजे अभियुक्त 1. अनीश पाल उर्फ सोनू पाल पुत्र संजय पाल उम्र 22 वर्ष 2. अभिषेक पाल उर्फ भीम पाल पुत्र विजय पाल उम्र 21 वर्ष 3. पंकज कुमार पुत्र सूरजपाल उम्र 25 वर्ष 4. विनय कुमार पाल पुत्र वीरेंद्र पाल उम्र 25 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम कुल्हड़िया थाना नरही जनपद बलिया प्रत्येक के कब्जे से एक एक अदद देशी तमंचा कुल 04 अदद तमंचा. 315 बोर, 07 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नरही पर मु0अ0सं082/2021,83/2021 धारा,84/2021,85/2021धारा,3/25 अमर्स एक्ट पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त गण को न्यायालय रवाना किया जा रहा है। |
| कुल्हड़िया गोलीकांड का नरही थाना अध्यक्ष ने किया पर्दाफाश Posted: 24 Apr 2021 05:29 PM PDT माइकल भारद्वाज बलिया कुल्हड़िया गोलीकांड का नरही थाना अध्यक्ष ने किया पर्दाफाश बलिया- चुनाव का समय कुछ भी करा सकता है। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। लोग तो यह भी कह रहे हैं कि चुनाव जीतने के लिए लोग जान लेने पर भी तुले हुए हैं। हाय रे चुनाव नरहीं थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया का ग्राम पंचायत का चुनाव जीतने के लिए पूर्व प्रधान व प्रधान प्रत्यासी लाल जी चौधरी के पुत्र आशीष द्वारा खुद को नशे की हालत में गोली मारकर घायल करके विरोधियों को फंसाने की साजिश को थाना अध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी सूझबूझ से तत्काल ही पर्दाफाश ही नहीं किया बल्कि जिस असलहे से गोली चली थी उसको बरामद भी कर लिया है। थानाध्यक्ष कि इस त्वरित कार्यवाही से कई निर्दोष जेल जाने से बच गए हैं। बताते चलें कि शुक्रवार की देर रात आशीष सिंह ने नशे की हालत में खुद को गोली मारकर घायल कर लिया और शोर मचाया कि उसको अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है ।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हुई और गोली लगने के स्थान को देखने के बाद उसको शक हुआ। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आशीष ने खुद को गोली मारकर विरोधियों को फंसाने के बात ही नहीं बताई बल्कि इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद हो गया। थाना अध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी सूझबूझ से एक साजिश का खुलासा करके निर्दोषों को जेल जाने से बचा लिया। |
| मतदान बहिष्कार करने की अफवाह को लेकर जिला प्रशासन गंभीर, आइए जाने क्या है पूरा मामला Posted: 24 Apr 2021 05:17 PM PDT माइकल भारद्वाज बलिया मतदान बहिष्कार करने की अफवाह को लेकर जिला प्रशासन गंभीर, आइए जाने क्या है पूरा मामला बलिया /बैरिया- बैरिया तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुरली छपरा के गांव लक्ष्मीपुर का एक मतदेय स्थल मुनिछपरा में होने के बाद वहां के कुछ लोगों द्वारा मतदान का बहिष्कार करने की अफवाह को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने एसडीएम प्रशांत नायक से इस संबंध में आख्या मांगी थी। एसडीएम ने अपने आख्या में स्पष्ट किया है कि लक्ष्मीपुर से मुनिछपरा बूथ की दूरी डेढ़ किलोमीटर है। तीन किमी की अफवाह फैला कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान का बहिष्कार जैसे अफवाह फैलाने की कोशिश अगर किसी ने की तो उन्हें चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन पर्याप्त मात्रा में फोर्स रहेगी। लोग निर्भीक होकर मतदान करेंगे। |
| लॉकडाउन में भी प्रत्याशियों ने जोर-शोर से किया प्रचार, बच्चे नारे लगाते दिखे Posted: 24 Apr 2021 05:14 PM PDT मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली लॉकडाउन में भी प्रत्याशियों ने जोर-शोर से किया प्रचार, बच्चे नारे लगाते दिखे • लाख हिदायतों के बावजूद मनमानी से बाज नहीं आ रहे प्रत्याशी प्रशासन मौन बस्ती रुधौली । पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों के लाख मनाही के बावजूद भी जिला पंचायत एवं ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे है। शनिवार को लॉकडाउन के बावजूद प्रत्याशियों की मनमानी खुले रूप में देखी गई। जहां एक ओर प्रत्याशी बिना परमिट के चुनाव प्रचार वाहन दौड़ाकर चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाते देखे गए वहीं दूसरी ओर कुछ प्रत्याशियों ने अपने प्रचार में नाबालिक बच्चों को शामिल कर नियमों का उल्लंघन किया। बताते चलें कि कोरोना महामारी भयावह स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक कर्फ्यू एवं लॉक डाउन का निर्देश दे रखा है, लेकिन इसके बावजूद पंचायत चुनाव में जिला पंचायत व ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी शासनादेश ठेके पर अपना चुनाव प्रचार जारी रखे हुए हैं। शनिवार को लॉकडाउन के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में कौन कहे रुधौली थाना व तहसील परिसर के सामने से चुनाव प्रचार की गाड़ियां लाउड स्पीकर के साथ फर्राटे भरते दिखी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने जिला पंचायत सदस्य के भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार वाहन को चेतावनी देकर छोड़ा। इतना ही नहीं क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैनी, बखरिया सहित कई गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी के पक्ष में बच्चे नारे लगाते हुए देखे गए। प्रत्याशियों की मनमानी को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने खुद अपने वाहन से घूम कर क्षेत्र में लॉकडाउन के पालन की अपील की, साथ ही उल्लंघन करने वाले लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी। |
| पूर्वान्चल कि सबसे बड़ी किराना मण्डी सोमवार से खुलेगी Posted: 24 Apr 2021 05:12 PM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी पूर्वान्चल कि सबसे बड़ी किराना मण्डी सोमवार से खुलेगी वाराणसी। दस दिनो कि लंबी स्वतः लाक डाउन के बाद सोमवार 26 अप्रैल से पूरी कोविड गाईड लाईन और सुरक्षा का पालन करते हुये किराना मंडी खुल जायेगी। आज अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने वर्चुअल मीटिंग कर सभी के सहमति से किराना मंडी को खोलने का निर्णय लिया। अब सोमवार को विशेश्वर गंज किराना मंडी खोल दिया जाएगा। संस्था के महामंत्री अशोक कसेरा ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित कोविड गाईड लाईन का कठोरता से सभी व्यापारियो से पालन कराया जाएगा। सभी दुकानो में सेनेटाइजर रखना आवश्यक रहेगा। बिना मास्क का दुकान में प्रवेश नही दिया जाएगा चाहे लेबर हो दलाल हो या ग्राहक । उचित दूरी का पूरा ध्यान दिया जाएगा पूरी सावधानी बरतना जरूरी होगा। |
| किसी भी समारोह और शादी के लिए नहीं लेनी होगी परमिशन Posted: 24 Apr 2021 05:09 PM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी किसी भी समारोह और शादी के लिए नहीं लेनी होगी परमिशन वाराणसी जिस तरह से हो दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण वाराणसी जिले में अपने पांव पसारता जा रहा है इससे बचने के लिए लोग नए-नए तरीके अपना रहे हैं वाराणसी जिला प्रशासन की तरफ से भी नई कोरोना गाइडलाइन जारी की गई है जिसमें किसी भी समारोह और शादी विवाह के लिए कोई परमिशन की नहीं आवश्यकता है और साथ ही खुले स्थान में 100 लोग और कमरे और हाल में 50 लोगों की अनुपस्थिति अनिवार्य है और सभी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करेंगे और मांस का प्रयोग करेंगे जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शादी विवाह के लिए किसी की परमिशन की आवश्यकता नहीं है सभी लोग शादी विवाह या अन्य समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और उचित दूरी बनाते हुए मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। |
| कुशीनगर की पुलिस लाइन व समस्त थानों पर स्वछता अभियान चलाया गया Posted: 24 Apr 2021 05:06 PM PDT इश्वर चन्द्र पटेल कुशीनगर कुशीनगर की पुलिस लाइन व समस्त थानों पर स्वछता अभियान चलाया गया कुशीनगर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर के निर्देशन में जनपद कुशीनगर की पुलिस लाइन व समस्त थानों पर स्वछता अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस के सभी अधिकारी /कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल व अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर परिसर में साफ- सफाई की गयी तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वार्टर गार्द, आरक्षी बैरक, कन्ट्रोल रुम आदि की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया तथा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने कार्यालय कक्ष/थानों/चौकियों के परिसरों व आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में जनपद के समस्त थानों/चौकियों के पुलिस बल द्वारा साफ-सफाई कर थाना परिसरों को सेनेटाइजर से सेनेटाइज किया गया। |
| You are subscribed to email updates from तहकीकात न्यूज़ | Tahkikat News |National. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |