Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 18, 2021

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


MP NEWS TODAY- मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार- 18 दिसंबर 2021

Posted: 18 Dec 2021 07:42 AM PST

मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आज दिनांक तक जिला पंचायत सदस्य के लिए 629, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 1888, सरपंच पद के लिये 14069 और पंच पद के लिये 5418 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है। इस प्रकार कुल 23 हजार 222 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है, जिनमें से 12 हजार 226 पुरुष और 10 हजार 984 महिला तथा 2 अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए हम प्रदेश में कोई भी रिस्क नहीं ले सकते। पिछली बार जो हानि हुई उसे दोबारा नहीं दोहराना चाहते हैं। सभी प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी अधिकारी अपने-अपने जिलों में तैयारी बैठक करें। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठकें हो जायें। हर व्यवस्था पर नजर रखें। कलेक्टर समन्वय बनायें। 

खरगोन में कड़ाके की ठंड में किसान यूरिया के लिए सूर्योदय से पहले लाइन में लग गए थे लेकिन सूर्यास्त के बाद भी यूरिया नहीं मिला। बहुत लंबी लाइन है। 

जबलपुर के नवजीवन रिहेबिलिटेशन सेंटर की मान्यता रद्द। अनाथ और गरीब बच्चों की मदद के नाम पर बाइबिल पढ़ाने के आरोप लगे थे। 

आज भोपाल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा जी एवं जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा जी के नेतृत्व में जन जागरण अभियान के अंतर्गत पदयात्रा निकाली गई। 

मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार आगामी 24 घंटे में प्रदेश के भोपाल, उज्जैन,सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। 

सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन में जन भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा साथ ही आंगनबाड़ी और स्कूलों को प्राथमिकता से जल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। 

सतना जिले के अमरपाटन में तहसीलदार ने एक आदेश निकालकर बताया है कि कुछ असामाजिक तत्व फर्जी पत्रकार और यूट्यूबर बनकर अफसरों और कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि यदि कोई ब्लैकमेल करे तो उन्हे बताएं। वो कार्रवाई करेंगे। 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय मंडल, विवेकानंद मंडल और हेमूकलानी मंडल की परिचयात्मक बैठक में सम्मिलित होकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उनके साथ दोपहर के भोजन भी किया। 

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मुरार नदी (ग्वालियर) का 39.24 करोड़ रूपए की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) की बैठक में अहम निर्णय लिया गया।

जबलपुर जिले में संचालित सभी पैथालॉजी लैब के कलेक्शन सेंटर एवं साईड लैब के लिए नये दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।

- रायसेन में एक ट्रक एक्सीडेंट के कारण 1 साल की मासूम बच्ची, उसकी मां और उसके दादाजी की मृत्यु हो गई।
- भोपाल ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। 
- नागदा बीना एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आंशिक निरस्त रहेगी। 
- गुना जिले में ट्रैफिक थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल परमजीत सिंह सोढ़ी को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ एक युवती ने परेशान करने की शिकायत की थी। 
- अस्पतालों और कोचिंग क्लास के फायर ऑडिट का आदेश देने वाले कलेक्टर के अपने ऑफिस में आग से सुरक्षा देने वाले उपकरण नहीं है। 1 साल पहले एक्सपायर हो गए थे। 
- उचित दाम नहीं मिलने के कारण मंदसौर में किसानों ने लहसुन की फसल में आग लगा दी। 
- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ व छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा के शहनाई लॉन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

SAINIK SCHOOL NEWS- एडवांस इंटीमेशन स्लिप जारी

Posted: 18 Dec 2021 06:41 AM PST

NTA- (National Testing Agency) की ओर से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन-2021 (AISSEE-2021) के संबंध में के संबंध में एक पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। यह पब्लिक नोटिस डॉक्टर साधना पाराशर सीनियर डायरेक्टर एग्जाम्स की ओर से जारी किया गया है। गौरतलब है कि देशभर में 33 सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 9 जनवरी 2022 को आयोजित होना है। 

इसी परीक्षा के मद्देनजर एनडीए ने एक एडवांस इंटीमेशन स्लिप (पूर्व सूचना रसीद) जारी की है, जिसे students पहले से डाउनलोड कर सकते हैं। जिससे कि उन्हें पता चल जाएगा कि उनका परीक्षा शहर कौन सा है। जिसे वे समय से पूर्व ही  स शहर में पहुंच जाएं जहां उनका exam है परंतु ध्यान रहे कि यह केवल परीक्षा शहर की सूचना मात्र है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही पता चल सकेगा। 

Intimation slip को डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की परेशानी या एग्जामिनेशन सिटी चेक करने में किसी भी प्रकार की परेशानी के लिए विद्यार्थी 114-0 7590 पर कॉल कर सकते हैं या assee@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं। इस एंट्रेंस exam की सिटी के बारे में जानने  के लिए  students  एडवांस इंटीमेशन स्लिप  https://aissee.nta.nic.in पर जाकर  डाउनलोड कर सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

SSC EXAM CALENDAR 2022- कर्मचारी चयन आयोग का एग्जाम कैलेंडर जारी

Posted: 18 Dec 2021 06:13 AM PST

staff Selection Commission new Exam calendar

नई दिल्ली। STAFF SELECTION COMMISSION (कर्मचारी चयन आयोग) ने TENTATIVE CALENDAR OF EXAMINATIONS FOR THE YEAR 2021-2022 जारी कर दिया है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर PDF FILE DOWNLOAD की जा सकती है।

STAFF SELECTION COMMISSION TENTATIVE CALENDAR OF EXAMINATIONS FOR THE YEAR 2021-2022

Name of Examination Tier/Phase Date of Advt. Closing date and Date of Exam
1 Combined Graduate Level Examination, 2021 Tier-I (CBE)* 23-12-2021 23-01-2022 Apr-22
2 Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2021 Tier-I (CBE)* 01-02-2022 07-03-2022 May-22
3 Multi Tasking (Non-Technical) Staff Examination, 2021 Tier-I (CBE)* 22-03-2022 30-04-2022 Jun-22
4 Selection Post Examination, Phase-X, 2022 CBE* 10-05-2022 09-06-2022 Jul-22
5 Recruitment of Head Constable (Ministerial) in Delhi Police Examination-2022 CBE* 17-05-2022 16-06-2022 Sep-22
6 Recruitment of Constable (Driver) in Delhi Police Examination-2022
CBE* 27-06-2022 26-07-2022 Oct-22
7 Recruitment of Head Constable (AWO/TPO) in Delhi Police Examination-2022 CBE* 04-07-2022 03-08-2022 Nov-22
8 Sub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination, 2021 Paper-I (CBE)* 14-08-2022 13-09-2022 Dec-22
9 Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior
Hindi Translator Examination, 2021 Paper-I (CBE)* 22-08-2022 21-09-2022 Dec-22

10 Scientific Assistant in IMD Examination, 2022 CBE* 29-08-2022 28-09-2022 Jan-23
11 Recruitment of MTS (Civilian) in Delhi Police Examination- 2022
CBE* 11-10-2022 15-11-2022 Feb-23 
12 Junior Engineer (Civil, Mechanical, Electrical and Quantity Surveying & Contracts) Examination, 2021 Paper-I (CBE)* 28-11-2022 27-12-2022 Mar-23
13 Stenographer Grade 'C' & 'D' Examination, 2021 CBE* 05-12-2022 31-12-2023 Apr-23
14 Recruitment of Constable (Executive) Male/Female in Delhi Police Examination, 2022 CBE* 09-01-2023 12-02-2023 May-23
15 Constables (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs), NIA, SSF and Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination, 2022CBE* 22-02-2023 31-03-2023 Jun-23
*CBE- Computer Based Examination

INDORE NEWS- रेडीमेड दुकानों के बाहर काले कपड़े टांगे, GST का अनोखा विरोध

Posted: 18 Dec 2021 05:34 AM PST

इंदौर
। लॉकडाउन और कोरोनावायरस के प्रतिबंधों के कारण चौपट हो चुके कपड़ा व्यापार पर GST 5% से 12% करने के विरोध में इंदौर के दुकानदारों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने डिस्प्ले पर काले रंग के कपड़े टांग दिए। इतना ही नहीं दुकानदारों ने भी काले कपड़े पहने और मानव श्रृंखला भी बनाई। 

राजवाड़ा के आसपास की दुकानों के बाहर जो पुतले खड़े होते हैं, उन्हें काले कपड़े पहनाए गए। कुछ दुकानदारों ने पुतलों के हाथें में GST का विरोध करने वाले नारे लिखी तख्तियां भी लटका दी। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोशियन के अध्यक्ष अक्षय जैन व सचिव महेश गौर ने बताया कि व्यापारी 12 फीसदी GST वहन करने की स्थित में नहीं है। इससे महंगाई अप्रत्याशित रूप से बढ़ जाएगी। लोग खरीदारी नहीं करेंगे। पिछले 2 साल से वैसे भी धंधा ठप पड़ा हुआ है। 

18 दिसम्बर शनिवार को ब्लैक डे के तहत गारमेंट्स की प्रत्येक दुकान प्रतीकात्मक काले कपड़े को प्रमुखता से लटकाकर दुकान संचालित की। इसके साथ ही दुकानदार और स्टाफ के लोग भी काले कपड़े पहनकर काम कर रहे है। विरोध करते हुए व्यापारियों ने भी काले कपड़े पहनकर मानव श्रृंखला बनाई और जमकर नारेबाजी भी की। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- सर्दी की छुट्टियों से पहले ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त

Posted: 18 Dec 2021 07:44 AM PST

ग्वालियर
। यदि भोपाल के नागरिक इंटरसिटी एक्सप्रेस के माध्यम से शिवपुरी अथवा ग्वालियर की यात्रा करना चाहते हैं या फिर शिवपुरी और गुना जिलों के नागरिक जो भोपाल की यात्रा बनाना चाहते हैं, तो उनके लिए बुरी खबर है। भोपाल ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। यह ट्रेन ग्वालियर से गुना के बीच चलेगी, ना तो भोपाल आएगी और ना ही भोपाल से जाएगी। रेलवे ट्रैक के मेंटेनेंस के कारण कुछ गाड़ियां निरस्त की गई है और कुछ के रूट बदल दिए गए हैं।

भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त

गाड़ी संख्या 12198/12197 ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ग्वालियर-गुना-ग्वालियर के मध्य चलेंगी। यह गुना-भोपाल-गुना के मध्य निरस्त रहेंगी। यानी भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस पूरी तरह से निरस्त रहेगी और ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस केवल गुना तक जाएगी। 

बीना-नागदा निरस्त, नागदा-बीना केवल गुना तक जाएगी

21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19341 नागदा-बीना एक्सप्रेस गुना स्टेशन पर समाप्त होगी।
22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक गाड़ी संख्या 19342 बीना-नागदा एक्सप्रेस गुना स्टेशन से प्रारंभ होकर गंतव्य को जाएगी। दोनों ट्रेन गुना-बीना-गुना के मध्य आंशिक निरस्त रहेंगी।

इन ट्रेनों का रूट बदला

19 दिसंबर एवं 22 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-संत हिरदराम नगर-निशातपुरा-बीना होकर गंतव्य को जाएगी।
20 दिसंबर एवं 22 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बीना-निशातपुरा-संत हिरदराम नगर-मक्सी होकर गंतव्य को जाएगी।
20, 21 व 23 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19167 अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-संत हिरदराम नगर-निशातपुरा-बीना होकर गंतव्य को जाएगी।
19, 21 एवं 23 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19168 वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बीना-निशातपुरा-संत हिरदराम नगर-मक्सी होकर गंतव्य को जाएगी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

MP NHM में संविदा कर्मचारियों की भर्ती, MBA और MBBS के लिए सरकारी नौकरियां

Posted: 18 Dec 2021 06:33 AM PST

भोपाल
। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा विज्ञापन क्रमांक 2367 दिनांक 14 दिसंबर 2021 के माध्यम से) संविदा कर्मचारियों की भर्ती के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 

नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा मध्यप्रदेश के लिए डीआरटीवी कोऑर्डिनेटर, पीपीएम कोऑर्डिनेटर, एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक पदों के लिए वैकेंसी ओपन की गई है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लिंक दिनांक 20 दिसंबर से ओपन की जाएगी एवं ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 20 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। 

मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश द्वारा बताया गया है कि DRTB कोऑर्डिनेटर के लिए एमबीबीएस एवं समकक्ष, स्टेट पीपीएम कोऑर्डिनेटर के लिए एमबीए एवं समकक्ष और जिला कार्यक्रम समन्वयक पद के लिए एमबीए एवं समकक्ष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि आवेदन करने से पहले कृपया ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर विवाद, वीडियो वायरल

Posted: 18 Dec 2021 04:25 AM PST

इंदौर
। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आरपीएल माहेश्वरी कॉलेज के विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा कि कोई भी इंसान धर्मनिरपेक्ष नहीं होता। जो धर्मनिरपेक्ष है, वह जानवर है। श्री विजयवर्गीय के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी पार्टी के नेताओं एवं आलोचकों ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर आपत्ति उठाई है। 

बहन से छेड़छाड़ करने वाले के हाथ पैर तोड़ दिए जाते हैं: कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय आरपीएल महेश्वरी कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। स्टूडेंट्स के बीच जाकर उन्होंने 48 सेकंड में 59 सुपर फास्ट शार्ट पुशअप लगाकर अपनी फिटनेस का प्रमाण दिया। उन्होंने छात्रों को समझाया कि यदि कोई बहन से छेड़छाड़ करें तो चुप नहीं रहा जाता, उसके हाथ पैर तोड़ दिए जाते हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच दिए गए बयान और पुशअप वाले वीडियो के कारण कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। 

पहले कैलाश विजयवर्गीय ने विधायक रमेश मेंदोला को समानांतर सरकार बताया था

सनद रहे कि इससे पहले अक्टूबर 2021 के लास्ट वीक में जोबट विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों की डिनर पार्टी को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि इंदौर में विधायक रमेश मेंदोला की समानांतर सरकार चलती है। जो काम सरकार नहीं कर पाती वह दादा दयालु करवा देते हैं। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

MP WEATHER FORECAST- 6 जिलों में पाला और 26 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

Posted: 18 Dec 2021 06:32 AM PST

भोपाल
। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों में पाला पड़ने और 26 जिलों में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आम नागरिकों एवं किसानों के लिए अपील जारी की गई है। कहा गया है कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

मध्य प्रदेश मौसम- 6 जिलों में पाला पड़ने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर एवं दतिया जिला में पाला पड़ने की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि पाला होने की स्थिति में शाम के समय खेत की मेड पर धुआं करें और सिंचाई रात्रि के समय करें। इसके अलावा सल्फर का 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें और यदि पाला लग जाए तो तुरंत बाद यानी अगले दिन सुबह काल glucon-d 10 ग्राम प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

मध्य प्रदेश के 26 जिलों में शीत लहर का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, उज्जैन,  देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना, एवं श्योपुर जिलों में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि हल्के वजन के कई सतह वाले गर्म ऊनी कपड़े पहने। अपने सिर, गर्दन और हाथों को खुली हवा से बचाएं।  मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MP NEWS- सरकारी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां, विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी

Posted: 18 Dec 2021 03:28 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू होने वाले हैं। शिक्षा विभाग के पूर्व घोषित कैलेंडर के अनुसार दिनांक 25 दिसंबर से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी जो लगातार 31 दिसंबर तक चलेंगी। शीतकालीन अवकाश की पात्रता विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी दी गई है। 

मध्यप्रदेश में औपचारिकता के लिए खुल रहे हैं स्कूल 

मध्यप्रदेश में वैसे भी सरकारी स्कूल फिलहाल औपचारिकता के लिए खुल रहे हैं। सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमण के नियंत्रण के नाम पर 50% क्षमता के साथ स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं। कई पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल भेजने का खतरा नहीं उठा रहे। शिक्षा विभाग के आला अधिकारी तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए इस साल पढ़ाई के प्रति ज्यादा गंभीर नहीं है। ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। 

परीक्षा होगी या नहीं, कन्फ्यूजन की स्थिति 

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में इस साल परीक्षा होगी या नहीं, कन्फ्यूजन की स्थिति है। एमपी बोर्ड द्वारा शुरू की गई गतिविधियों के कारण प्रदेश भर में शिक्षा व्यवस्था लगभग ठप हो गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आंतरिक मूल्यांकन की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि तीसरी लहर के कारण परीक्षा के स्थगित होने पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर सही समय पर रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। यानी परीक्षाओं को स्थगित करके आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- आर्य समाज संस्था से शादियां प्रतिबंधित, नई गाइडलाइन बनेगी: हाई कोर्ट

Posted: 17 Dec 2021 09:32 PM PST

ग्वालियर
। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने आर्य समाज संस्था की वर्तमान नीतियां की निंदा की है। हाईकोर्ट ने कहा कि आर्य समाज मंदिर मनमानी शादी कराने की दुकान बन गए हैं। इन के माध्यम से होने वाले विवाह के कारण समाज तंत्र दूषित हो रहा है। विशेष विवाह अधिनियम के तहत किसी को भी विवाह का प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार नहीं है। 

मूलशंकर आर्य समाज वैदिक संस्था की रिट अपील खारिज

पवनसुत कालोनी हुरावली स्थिति मूलशंकर आर्य समाज वैदिक संस्था ने एकल पीठ के 9 दिसंबर 2020 के आदेश को चुनौती देते हुए युगल पीठ ने रिट अपील दायर की थी। इस अपील की सुनवाई शुक्रवार को न्यायमूर्ति रोहित आर्या व न्यायमूर्ति दीपक कुमार अग्रवाल की बैंच ने की। अपील में तर्क दिया गया कि उनकी संस्था विवाह कराने का कार्य करती है और प्रमाण पत्र जारी करती है। अग्नि के फेरे कराकर विवाह कराया जाता है, लेकिन एकल पीठ ने उनके खिलाफ गलत आदेश पारित किया है। पहले भी आदेश हुए हैं, लेकिन उन आदेशों को निरस्त किया जा चुका है। एकल पीठ के आदेश को भी निरस्त किया जाए।

हिंदू मैरिज एक्ट के तहत विवाह की प्रक्रिया निर्धारित

अतिरिक्त महाधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी ने तर्क दिया कि विशेष विवाद अधिनियम के तहत विवाह प्रमाण पत्र जारी करने के प्रावधान किए गए हैं। किसी भी आर्य समाज संस्था को विवाह प्रमाण पत्र जारी करने के अधिकार नहीं है। यदि किसी को प्रमाण पत्र लेना है तो शासन द्वारा निर्धारित अथॉरिटी के पास जाना चाहिए। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने बहस के दौरान कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट में विवाह की प्रक्रिया निर्धारित है। माता-पिता सगाई करते हैं, विवाह की तारीखें निर्धारित होती हैं, मंत्रोच्चारण के दौरान सात फेरे दिलाए जाते हैं। इसमें नाते-रिश्तेदार आते हैं, रिसेप्शन आदि होता है।

हाईकोर्ट ने आर्य समाज से हुआ विवाह अवैध घोषित कर दिया था

प्रदीप राणा ने हुरावली स्थिति मूलशंकर आर्य समाज वैदिक संस्था में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद हाई कोर्ट में यह कहते हुए याचिका दायर की थी कि उन्हें उनके स्वजन से जान का खतरा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। कोर्ट ने याचिका को सुनने के बाद विवाह को अवैध घोषित कर दिया था।

मूलशंकर आर्य समाज वैदिक संस्था विवाह कराने के लिए प्रतिबंधित

कोर्ट ने मूलशंकर आर्य समाज वैदिक संस्था में विवाह को प्रतिबंधित कर दिया था। कोर्ट ने आदेश दिया था कि इस संस्था में होने वाले विवाहों की जांच की जाए। यह जांच पुलिस अधीक्षक को करनी थी।

आर्य समाज वाले बिना परिवार को सूचना दिए शादी नहीं करा सकते

- आर्य समाज मंदिरों में होने वाले विवाह के लिए गाइड लाइन बनाई जाए। इस गाइड लाइन में विवाह करने वाले माता-पिता को सूचना देने का नियम शामिल किया जाए। विवाह करने वालों की सूचना प्रकाशित की जाए।
- आर्य समाज मंदिरों को एक महीने में अपने नियमों में बदलाव करना होगा।
- कोर्ट के प्रतिबंध के बाद भी इस संस्था ने विवाह करा दिया था, जिसके बाद कोर्ट ने एक अन्य याचिका में संस्था के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

आर्य समाज से विवाह के लिए 2016 में पहली बार गाइडलाइन बनी थी

हाई कोर्ट ने वर्ष 2016 में आर्य समाज मंदिरों में होने वाले विवाह को लेकर गाइडलाइन बनाई थी। कोर्ट ने पाया था कि इन मंदिरों में होने वाले विवाह की वजह से काफी समस्या होती है, इससे पुलिस परेशान होती है। विवाह करने के बाद युवक-युवती सुरक्षा की मांग करने लगते हैं, इसलिए कोर्ट ने संस्था को युवक-युवती के माता-पिता को सूचना देना अनिवार्य किया था, लेकिन युगल पीठ ने इस आदेश में बदलाव कर दिया था।

आर्य समाज से शादी के लिए नई गाइडलाइन बनेगी

अब कोई संस्था विवाह प्रमाण पत्र जारी नहीं कर सकती है। इसे जारी करने के लिए जो अथोरिटी निर्धारित है, वही इसे जारी कर सकेगी। रिट अपील खारिज होने से आर्य समाज मंदिरों को शादी की गाइडलाइन बनानी होगी। एमपीएस रघुवंशी, अतिरिक्त महाधिवक्ता ग्वालियर 

GWALIOR NEWS- 63 खुशी टॉवर का विवाद, व्यापारी महेश शर्मा एवं उमेश उप्पल के खिलाफ FIR दर्ज

Posted: 17 Dec 2021 08:38 PM PST

ग्वालियर
। लक्ष्मी बाई कॉलोनी में स्थित 63 खुशी टावर की पहली मंजिल को लेकर विवाद शुरू हो गया है एक कोचिंग संचालक अज्ञात गुप्ता ने व्यापारी महेश शर्मा एवं उमेश उप्पल के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज करवाई है। आरोप है कि दोनों ने बिल्डिंग को अपनी संपत्ति बताकर किराए पर चढ़ा दिया। 

मामला पड़ाव थाने में दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर विवेक अस्थाना ने बताया कि शिकायतकर्ता अज्ञात गुप्ता बसंत विहार कॉलोनी में रहते हैं और कोचिंग क्लास संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी बाई कॉलोनी में 63 खुशी टावर मल्टीस्टोरी का फर्स्ट फ्लोर उनकी संपत्ति है लेकिन महेश कुमार शर्मा ने उसे अपनी संपत्ति बता कर अभिमन्यु राय नाम के व्यक्ति को 1.17 लाख रुपए मासिक किराए पर दे दी। 

किराएदार अभिमन्यु राय ने बताया कि उसने दिनांक 10 दिसंबर 2021 को 2.34 लाख रुपए एडवांस किराया दिया है जिसका प्रॉपर एग्रीमेंट भी किया गया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 12 दिसंबर 2021 को अभिमन्यु राय अपना सामान शिफ्ट कर रहे थे और इसी दौरान कोचिंग संचालक अज्ञात गुप्ता वहां पहुंच गए। कोचिंग संचालक एवं किराएदार दोनों ने महेश शर्मा एवं उमेश उप्पल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है। पुलिस ने कोचिंग संचालक की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. 

Post Bottom Ad

Pages