सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 20, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


पति-पत्नी और वो के मामले में पति ने उठाया खौफनाक कदम

Posted: 20 Feb 2022 03:56 AM PST


लखनऊ एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पति-पत्नी और वो के मामले में पति ने यह खौफनाक कदम उठाया है। बुलंदशहर  में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के क्लीनिक में एक सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। 30 वर्षीय महिला अपने पति से अलग रह रही थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद हुआ है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला पहले हापुड़ के एक निजी अस्पताल में काम करती थी।जहां उसे वहां मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक व्यक्ति से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली थी।पुलिस के मुताबिक, हालांकि, उनकी शादी सफल नहीं रही और महिला बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र के बराल गांव में रहने लगी। जहां उसने एक निजी क्लिनिक भी खोला था। महिला अपने क्लिनिक में ही थी, तभी पति ने एक सर्जिकल ब्लेड से उसकी हत्या कर दी।

तीन बजे तक 48.81 फीसदी मतदान

Posted: 20 Feb 2022 03:53 AM PST


लखनऊ तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान जारी है। यूपी में तीन बजे तक 48.81 फीसदी मतदान हुआ है।

मैनपुरी जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है।मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव फरैंजी में दो गुटों में पत्थर चले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।कानपुर में कैंट विधानसभा क्षेत्र के श्यामनगर इलाके में कई लोगों का वोटर लिस्ट में नाम न आने से नाराजगी। 2012 में पार्षद पद के निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश कुमार शुक्ला का और उनके परिवार में 8 लोगों का नाम ही नहीं है। उन्होंने बताया कि हर चुनाव में वोट डालते हैं इस बार पूरे परिवार का नाम हटा दिया गया है। इसी तरह क्षेत्र के ही नीलम वर्मा का भी वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकी। वहीं सुशील कुमार श्रीवास्तव को मृतकों की सूची में डाल दिया गया। उन्होंने कहा जिला निर्वाचन कार्यालय ने न जाने कैसा काम किया है। जिंदा आदमी को मुर्दा बना डाला है। यह सब लापरवाहियां बीएलओ स्तर से हुई हैं। वहां बैठे इलाकाई बीएलओ ने कहा यह कार्यालय स्तर से हुआ है । मतदाता पुनरीक्षण में नाम दुरुस्त न कराने की वजह से वोटर लिस्ट में नाम हटा होगा।झांसी की बबीना विधानसभा में सिमथरी गांव में सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। बताया जा रहा है कि एक महिला मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंची थी। जिसका वोटर लिस्ट में नाम था, लेकिन आईडी कार्ड उसके पास मायके पक्ष का था। जिसको लेकर सपा और भाजपा के लोगों में विवाद हो गया और लाठी-डंडों से मारपीट हुई। उसके बाद पथराव भी किया गया। इसमें कई लोग घायल हो गये। इसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको  मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है कासगंज में मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग करने वाले नौ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें चार आरोपी भरगैन के और पांच गंजडुंडवारा के हैं। कानपुर के सिविल लाइंस के हडसन स्कूल में हिजाब उतारने को लेकर मुस्लिम मतदाताओं और चुनाव कर्मियों के बीच नोकझोंक का मामला सामने आया है। महिला मतदाताओं का आरोप है कि कर्मचारी नकाब उतारने के लिए जोर दे रहे थे। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। 

जीजा ने साली पर ब्लेड से किया हमला

Posted: 19 Feb 2022 10:11 PM PST

 


लखनऊ अयोध्या में एकतरफा प्यार में जीजा ने साली पर ब्लेड से हमला कर दिया। मामला खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात का है। साली के चेहरे पर गहरे जख्म हो गए हैं। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।घायल लड़की के भाई ने अपने जीजा के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, संदीप कुमार ने साली के चेहरे पर ब्लेड से हमला किया है। पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा ले जाया गया, जहां से उसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पीड़िता के बताने के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी खंडासा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची खंडासा पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा भेज दिया। आरोपी संदीप कुमार की तलाश में पुलिस जुटी है। फिलहाल अभी संदीप की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। संदीप की शादी छह साल पहले हुई थी। इस दौरान संदीप का ससुराल आना-जाना लगा रहता था। पुलिस का कहना है कि एकतरफा प्यार में संदीप ने अपनी साली पर हमला किया है।

महिला सिपाही की हत्या के आरोप में रानीगंज का तहसीलदार गिरफ्तार

Posted: 19 Feb 2022 10:08 PM PST


लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिला के रानीगंज में तैनात तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तहसीलदार और महिला सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लखनऊ पुलिस ने आरोपी तहसीलदार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।आरोपी तहसीलदार ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसके और महिला सिपाही रुचि सिंह के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन सिपाही रुचि सिंह अब उस पर लगातार दवाब डाल रही थी। इससे परेशान होकर उसने सिपाही की हत्या करने की योजना बना ली। बाद में मौका मिलने पर उसने सिपाही की हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया।बाराबंकी के असंद्रा थाने से स्थानांतरित होकर पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुख्यालय पर तैनात अनुभाग अधिकारी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला सिपाही सात दिन से लापता थी, जिसके बाद गुरुवार को लखनऊ में पीजीआई इलाके के माती स्थित नाले में उसका शव मिला था।एडीसीपी पूर्वी  के मुताबिक, बिजनौर जिले की रहने वाली महिला सिपाही रुचि सिंह पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं। रुचि अर्जुनगंज में किराए के मकान में रह रही थी। 13 फरवरी को रुचि की ड्यूटी थी लेकिन वह काम पर नहीं पहुंची। सिपाही के गैरहाजिर होने पर उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया था। अनुभाग अधिकारी  के मुताबिक, रुचि की गुमशुदगी सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई गई थी।

यूपी में सुबह 9 बजे तक 8.15 फीसदी वोटिंग

Posted: 19 Feb 2022 10:05 PM PST

 


लखनऊ आज तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 8.15 फीसदी मतदान हुआ है। मैनपुरी विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा समर्थकों में मारपीट हुई है।किदवई नगर विधानसभा से सपा प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता ने भी निर्वाचन आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाई, ईवीएम में खुद का वोट डालकर वीडियो बनाया और फेसबुक पर शेयर कर दिया, लेकिन मेयर पर एफआईआर की जानकारी मिलने पर फेसबुक से वीडियो डिलीट कर दिया। सैफई के अभिनव विद्यालय में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्यों ने वोट डाला। उनके परिवार से सबसे पहले उनके भाई अभयराम यादव ने वोट डाला। उन्होंने मतदान के बाद कहा कि वे किसानों के मुद्दे पर वोट डालकर आये हैं और प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार आ रही है। अभयराम यादव के बाद राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने मतदान किया। उनके बाद शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव ने मतदान किया। उससे पहले सैफई के प्रधान रामफल बाल्मीकि और उनकी पत्नी शांति देवी ने वोट डाला। इसी बूथ पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बड़े भाई चेतराम यादव और छोटे भाई ने वोट डाला।हमीरपुर के राठ के चौबट्टा मोहल्ला निवासी प्रज्ञा राजपूत ने रविवार को शादी के फेरे लेने के बाद ससुराल जाने से पहले मतदान करने का निर्णय लिया। उन्होंने मतदान केंद्र पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

निर्वाचन से सम्बन्धित शिकायतों को त्वरित निस्तारण कराये जाने हेतु जन सामान्य करें cVIGIL ऐप का प्रयोग

Posted: 19 Feb 2022 04:44 AM PST


सुलतानपुर मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी निर्वाचन शिकायत प्रकोष्ठ शमशाद हुसैन ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी कार्यालय कैम्पस के पुराने निर्वाचन कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ 09 जनवरी, 2022 से गतिमान है। उन्होंने बताया कि इसौली, सुलतानपुर, सदर, लम्भुआ व कादीपुर विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचन सम्बन्धी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किये गये नये बटप्ळप्स् ऐप (नागरिक सतर्कता) ऐप पर की गयी शिकायत को मात्र 100 मिनट में निस्तारित होगा। इस ऐप को कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल गूगल प्ले स्टोर से cVIGIL  ऐप डाउनलोड कर सकता है। cVIGIL  उपयोग कर्ता अनुकूल और आसानी से संचालित किया जाने वाला एक एंड्रायड एप्लीकेशन है। इस ऐप की एक विशेषता यह है कि यह उड़न दस्तों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिये डीजिटल साक्ष्य सुनिश्चित करने हेतु ऐप के भीतर से आटो लोकेशन कैप्चर के साथ जीवंत फोटो, वीडियो अपलोड कर सकता है। इस ऐप को कैमरा, अच्छे एन्टरनेट कनेक्शन और जीपीएस एक्सेस वाली किसी भी एंड्रायड स्मार्ट फोन पर इंस्टॉल किया जा सकता है। इस ऐप का प्रयोग करते हुए नागरिक राजनीतिक कदाचार की घटनाओं के घटने के कुछ ही मिनटों में उन्हें तत्काल रिपोर्ट कर सकते हैं, जिससे रिटर्निंग आफिस कार्यालय में तत्काल जाने की जरूरत नहीं होगी। cVIGIL  ऐप, सतर्क नागरिकों को जिला नियंत्रण कक्ष रिटर्निंग अधिकारी और फील्ड यूनिट (उड़न दस्तों) स्टेटिक निगरानी दलों के साथ जोड़ता है, जिससे एक तीव्र और सटीक रिपोर्टिंग, कार्यवाही और निगरानी होती है।cVIGIL  ऐप  के माध्यम से शिकायत के लिये शिकायतकर्ता को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों का संक्षेप में विवरण करते हुए एक फोटो खीेचे या दो मिनट का एक वीडियो बनाये तथा शिकायत दर्ज करने से पहले उसका संक्षेप में उल्लेख कराना होगा। शिकायत के साथ संलग्न जीआईएस सूचना स्वतः सम्बन्धित जिला नियंत्रण कक्ष पहुच जाती है, जिसके फलस्वरूप उड़नदस्ता कुछ की मिनटों में घटना स्थल पर पहंुच जाएगा। उड़नदस्ते द्वारा शिकायत स्थल पर पहंुच कर 30 मिनट के अन्दर निस्तारण कर निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजनी होती है यानी कुल 100 मिनट में शिकायत निस्तारण सुनिश्चित कराया जाता है। इसके अतिरिक्त निर्वाचन शिकायत प्रकोष्ठ में लगे दूरभाष नम्बर 05362-220540, 220541, 220542 व 220543 पर अपनी शिकायत अंकित करा सकते हैं, जिसका निस्तारण एक दिन में कर दिया जायेगा। 

विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Posted: 19 Feb 2022 04:40 AM PST


सुलतानपुर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता के कुशल निर्देशन में स्वीप श्रृंखला कार्यक्रम योजनान्तर्गत विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदान  प्रतिशत बढ़ाने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय पूरे राम दयाल वि. क्षे. कुड़वार , प्राथमिक विद्यालय रयपुरा वि. क्षे.कुड़वार , उच्च प्राथमिक विद्यालय टंडवा कूरेभार सुलतानपुर तथा अन्य विद्यालयों में मानव श्रृंखला, रंगोली, दीपमाला, स्लोगन, पोस्टर, मतदान करने हेतु शपथ, प्रतियोगिता,आयोजित की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल  के छात्र/ छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। छात्राओं द्वारा स्वीप योजनान्तर्गत मानव श्रृंखला रंगोली, दीपमाला, पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्ररित किया।

आधी रात के बाद सगी बहनों के साथ पकड़े गए चाचा-भतीजा

Posted: 19 Feb 2022 04:27 AM PST


लखनऊ मुरादाबाद
 जिले में बेहद चौंका देने वाला मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां चाचा और भतीजे को दो सगी बहनों  के साथ रंगरेलियां मनाते परिवार वालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।पकड़े जाने के बाद पंचायत बुलाई गई।पंचायत के फैसले के आधार पर चाचा-भतीजे की उनकी प्रेमिकाओं के साथ शादी करा दी गई।मामला सामने आने के बाद चर्चाओं की बाजार गर्म है बता दें कि अमरोहा जिले के थाना सैदनगली गांव निवासी चाचा और भतीजे पाकबड़ा थाना क्षेत्र के भाड़ला गांव में रिश्तेदारी में आए हुए थे।बुधवार की रात को दोनों रिश्तेदारों के परिवार की दो सगी बहनों से मिलने के लिए पहुंच गए।रात में  जब रिश्तेदार की आंख खुली तो देखा कि दोनों युवक कमरे में नहीं थे।इसके बाद उन्होंने जाकर देखा तो युवतियों के साथ  रंगरेलियां   मनाते परिवार वालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया । मामले की जानकारी होने पर शोर मचाकर दोनों को उनके कमरों में बंद कर दिया गया। इसके बाद दोनों युवकों के स्वजन को सूचना देकर गांव में बुलाया गया।इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में फैसला लिया गया कि दोनों युवकों की जिनके साथ उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है उन युवतियों के साथ शादी करा दी जाए. पंचायत के फरमान के बाद दोनों चाचा भतीजे की तत्काल शादी रस्म पूरी करा दी गईं। इसके बाद दोनों युवक अपनी-अपनी पत्नी को लेकर गांव से चले गए एक बहन अपनी सगी बहनी की चचिया सास बन गई है

लखनऊ में भाजपा की बड़ी बैठक, शाह और नड्डा भी होंगे शामिल, पूर्वांचल और अवध के चुनाव को लेकर बनाएंगे रणनीति

Posted: 18 Feb 2022 11:06 PM PST


लखनऊ गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को लखनऊ आएंगे। अमित शाह शनिवार शाम लखनऊ में राज्यसभा सदस्य संजय सेठ के आवास पर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से बात करेंगे। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार शाम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण की चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होना है। चौथे चरण से चुनाव पूरी तरह अवध और पूर्वांचल की ओर बढ़ेगा। अवध और पूर्वांचल में पार्टी की चुनाव प्रचार की रणनीति तय करने के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होने वाली बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह के साथ राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

लड़कियों के नाम की प्रोफाइल बनाकर लड़कों से दोस्ती करके उन्हें ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया

Posted: 18 Feb 2022 09:43 PM PST

 


लखनऊ सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लड़कियों के नाम की प्रोफाइल बनाकर लड़कों से दोस्ती करके उन्हें ठगने वाले एक गिरोह का गाजियाबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नाइजीरिया मूल के एक व्यक्ति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गैंग के 13 बैंक खाते फ्रीज करा दिए हैं, जिसमें छह महीने के भीतर 90 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ था। हालांकि फ्रीज करते वक्त इन खातों में सिर्फ 99 हजार रुपए ही पाए गए। इस गैंग ने ढाई साल में करीब एक हजार लोगों को ठगा है साइबर क्राइम सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नाइजीरिया निवासी AKA DIDER, अरविंद वर्मा मूल निवासी गोरखपुर और प्रिंस पांडेय निवासी बलिया हैं। नाइजीरियन व्यक्ति साउथ दिल्ली में और बाकी दो आरोपी नोएडा के सृष्टि अपार्टमेंट सावेरी में रह रहे थे। आरोपियों से 32 एटीएम कार्ड, 5 मोबाइल, 4 एग्रीमेंट, एक वीजा व पासपोर्ट, 6 चेकबुक बरामद की हैं।पूछताछ में पता चला कि 38 वर्षीय नाइजीरियन व्यक्ति अप्रैल-2019 में छह महीने के वीजा पर भारत आया था। वीजा खत्म होने के बाद भी दिल्ली में छिपकर रहता रहा। इस दौरान वह उत्तराखंड पुलिस द्वारा चोरी के एक मामले में जेल भेजा गया, लेकिन जमानत पर छूट आया। पुलिस के अनुसार, यह व्यक्ति लड़का है, उसके बावजूद लड़की की आवाज बखूबी निकाल लेता है। इसने फेसबुक समेत अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट पर लड़कियों के नाम से आईडी बना रखी है।इन आईडी से रिक्वेस्ट भेजकर वह लड़कों से दोस्ती करता है। उन्हें खुद को विदेशी लड़की, विदेशी डॉक्टर, इंजीनियर या बिजनेसमैन बताता है। इसके बाद महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर, बिजनेस में पैसा निवेश कराने के नाम पर लोगों को ठगता है। फर्जी आईडी पर बैंक खाते खुलवाने की जिम्मेदारी अरविंद और प्रिंस की थी। एक अकाउंट खुलवाने पर उन्हें तीन हजार रुपए मिलते थे। इन्हीं फर्जी खातों में नाइजीरियन व्यक्ति ठगी का पैसा पीड़ितों से डलवाता था।


युवती के गाल पर बंदर ने काटा,छत पर कपड़े सुखाने गई थी युवती

Posted: 18 Feb 2022 09:42 PM PST

 


लखनऊ मेरठ में बंदर लगातार हमले कर रहे हैं। शुक्रवार को कपड़े सुखाने गई 20 साल की युवती पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने युवती के चेहरे को निशाना बनाते हुए गाल पर काट लिया। इस दौरान युवती बंदर से बचाव के लिए पांच मिनट तक जूझती रही। बंदर से बचाव के चलते युवती छत से उतरते हुए सीढियों पर भी गिर गई। परिजनों के पहुंचने पर बंदर को भगाया गया। परिजन युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। युवती के गाल पर 12 टांके लगे हैं।20 साल की यह युवती मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र की रहने वाली है। परिवार के लोगों ने युवती का रिश्ता तय कर दिया है। 50 दिन बाद युवती की शादी होनी है। शुक्रवार शाम 4 बजे युवती अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। तभी बंदर ने युवती पर हमला कर दिया।युवती को कई जगह बंदर ने नाखून मार दिए और गाल पर गहरे दांत मार दिए। पीड़िता ने शोर मचाया ताे उस समय युवती की मां ही घर में थी। युवती की मां व आसपास के लोग डंडे लेकर छत की तरफ दौड़े। इस दौरान युवती बंदर से जान बचाते हुए सीढियों पर भी गिर गई।युवती रेशमा ने बताया की कपड़े सुखाते हुए पता ही नहीं चला की कब बंदर ने हमला बोल दिया। बंदर से बचाने के लिए बहुत आवाज लगाई लेकिन कोई नहीं आया। बंदर ने पांच जगह पर युवती को काट लिया। युवती ने बताया की गनीमत रही है कि छत से नहीं गिरी। एक तरफ बंदर से जान का खतरा तो दूसरी तरफ नीचे गिरने का खतरा। नीचे गिर जाती तो भी मौत। बस दोनों तरफ से मौत मढ़रा रही थी।युवती व परिवार के लोगों को डर सता रहा है की कहीं रिश्ता न टूट जाए। बंदर द्वारा हमला करने के कारण युवती के चेहरे पर चोट लगी है। परिवार के लोग युवती को जिला अस्पताल में लेकर गए। रात में युवती को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया।

Post Bottom Ad

Pages