न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 19, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

Posted: 19 Feb 2022 06:49 PM PST

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

खराब लाइफ स्टाइल और खानपान की गड़बड़ी की वजह से आजकल लोगों का पेट खराब रहना सामान्य बात हो गई है. हर 5 में से 1 इंसान इन दिनों पेट खराबी की समस्या से जूझ रहा है.
 
सुबह उठने के 2 घंटे बाद करें नाश्ता 
मेडिकल एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह जागने के कम से कम 2 घंटे बाद ही नाश्ता करना चाहिए. इसकी वजह ये होती है कि शरीर का पाचन तंत्र कई घंटे तक सोने के बाद काम करना शुरू करता है और उसे सक्रिय होने के लिए कुछ समय की जरूरत होती है. खाली पेट नाश्ते में ऐसी चीजों को भूलकर भी नहीं खाना (Foods to Avoid) चाहिए, जो पेट और शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं. ऐसे कौन सी चीजें हैं, ये हम आपको यहां बताते हैं.
 
खाली पेट न खाएं कच्ची सब्जियां (Raw vegetables) 
कच्ची सब्जियां और सलाद फाइबर से भरपूर होते हैं. उन्हें खाली पेट खाने पर शरीर पर अतिरिक्त भार पड़ सकता है. खाली पेट इन चीजों को खाने पर ये पेट फूलने और पेट दर्द का कारण ... भी बन सकती हैं, इसलिए सुबह खाली पेट कच्ची सब्जियों को खाने से बचें.
 
जूस से न करें दिन की शुरुआत (Juice) 
एक्सपर्ट के मुताबिक, दिन की शुरुआत फलों के जूस से कभी नहीं करनी चाहिए. इसकी वजह ये है कि जूस अग्नाशय पर अतिरिक्त भार डाल सकते हैं, जो शरीर के लिए अच्छा नहीं होता. पेट खाली होने से फलों में फ्रक्टोज के रूप में मौजूद चीनी लिवर पर अधिक दबाव डाल सकती है, इसलिए सुबह खाली पेट जूस पीने से बचें.
 
पेट में एसिडिटी कर सकती है कॉफी (Coffee) एक कप कॉफी के साथ दिन की शुरुआत करना एक बहुत ही आम बात है. खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है. खाली पेट इसके सेवन से पाचन तंत्र में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्राव उत्तेजित हो जाता है, जो कुछ लोगों में पेट की समस्या का कारण बनता है, इसलिए खाली पेट कॉफी के सेवन से बचें.
 
खाली पेट दही (Yoghurt) खाने से करें परहेज दही खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन इसे सुबह खाली पेट कभी नहीं खाना चाहिए. इसकी वजह ये है कि दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो पेट की अम्लता के स्तर को बिगाड़ देता है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड, पेट के अच्छे बैक्टीरिया को मार सकते हैं. जिससे पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है.

सुबह खट्टे फल (Citrus fruits) खाना ठीक नहीं खट्टे फल विटामिन सी के बहुत अच्छे स्रोत माने जाते हैं. इसके बावजूद इन फलों को सुबह खाली पेट कभी नहीं खाना चाहिए. दरअसल खट्टे फल खाने से पेट में एसिड तेजी से बनने लगता है. इन फलों में फ्रक्टोज और फाइबर भी बड़ी मात्रा में पाया जाता है. जिससे सुबह खाली पेट उनका सेवन करने से पाचन तंत्र धीमा हो जाता है.

नाश्ते में न करें मसालेदार भोजन (Spicy Food) मसालेदार भोजन करना भारतीयों की सामान्य आदत है. लेकिन कोशिश करें कि सुबह खाली पेट कभी भी तीखी मिर्च से बना भोजन न खाएं. असल में मसालों की प्रकृति तीखी होती है, जो पेट के पाचन तंत्र को खराब कर सकती है. कई लोग सुबह के वक्त नाशे में समोसा, पकौड़ी, कचोड़ी खाना पसंद करते हैं. उन्हें इससे बचना चाहिए. इससे पेट गड़बड़ी की आशंका बढ़ जाती है.

आज से चमक जाएगी इन 5 राशि वालों की किस्‍मत

Posted: 19 Feb 2022 06:46 PM PST

आज से चमक जाएगी इन 5 राशि वालों की किस्‍मत

कल यानी कि 19 फरवरी 2022 को गुरु ग्रह कुंभ राशि में अस्‍त हो गए हैं. अब वे एक महीने बाद 22 मार्च 2022 को उदित होंगे. वैसे तो शुभ ग्रह माने गए देवगुरु बृहस्‍पति का अस्‍त होना ज्‍योतिष शास्‍त्र में अशुभ माना जाता है लेकिन इस बार यह परिवर्तन 5 राशि वाले लोगों के लिए बहुत फलदायी साबित होगा. जानते हैं किन राशि वालों को यह समय तगड़ा लाभ कराएगा.

वृषभ (Taurus) वृषभ राशि के जातकों को गुरु का अस्‍त होना, जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा. यह बदलाव न केवल शुभ रहेगा, बल्कि कुछ मामलों में किस्‍मत बदलने वाला साबित होगा. जॉब में बेहद फलदायी परिवर्तन हो सकता है. धन लाभ होगा.

मिथुन (Gemini) मिथुन राशि के जातकों को गुरु बृहस्पति का अस्‍त होना भाग्‍योदय कराएगा. उन्‍हें आर्थिक स्थिति और करियर में सकारात्‍मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

तुला (Libra) तुला राशि के जातकों के लिए गुरु की स्थिति में बदलाव खूब धन लाभ कराएगा. वे बड़ी बचत करने में कामयाब रहेंगे.

वृश्चिक (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी. खुशियां आएंगी. धन लाभ होगा.

मकर (Capricorn) मकर राशि के जातकों को भी धन लाभ होगा. आय बढ़ेगी. समय अच्‍छा रहेगा.


डाक विभाग में 10वीं पास के लिए आई बंपर भर्ती, 63000 से अधिक मिलेगी सैलरी

Posted: 19 Feb 2022 06:40 PM PST

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए आई बंपर भर्ती, 63000 से अधिक मिलेगी सैलरी

Delhi Postal Circle Vacancy 2022 दिल्ली पोस्टल सर्कल ने Staff Car Driver पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे।

नोटिफिकेशन व आवेदन का लिंक नीचे दिया गया है।

Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता)

10th या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे।

Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या)

रिक्त पदों की संख्या - 29 पद
स्टाफ कार ड्राइवर

Important Dates (जरुरी तिथि )

नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 24-01-2022
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 15-03-2022
Age Limit (रोजगार में आयु सीमा)

उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

योग्यता, अनुभव, स्किल टेस्ट, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा |

Salary (वेतनमान)

नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी 19900/- से 63200/- तक होगी |

Application Mode (आवेदन प्रक्रिया)

इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Offline करना होगा |
पता - सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, सी-121, नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-I, नरैना, नई दिल्ली -110028.
आवेदन शुल्क (Application Fees)

इस रोजगार में आवेदन शुल्क सम्बंधित जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

BSNL का आया सबसे कम क़ीमत का प्लान, मात्र 49 रूपये में मिलेगी कालिंग सुविधा व इंटरनेट

Posted: 19 Feb 2022 06:35 PM PST

BSNL का आया सबसे कम क़ीमत का प्लान, मात्र 49 रूपये में मिलेगी कालिंग सुविधा व इंटरनेट

अगर आप ऐसे प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) की तलाश कर रहे हैं जो बहुत सारे बेनेफिट्स के साथ आते हो और जिनकी कीमत बहुत ही कम हो, तो आप बीएसएनएल (BSNL) के ये प्लान्स चुन सकते हैं.

यह प्लान कम कीमत में ज्यादा फायदे देने के लिए पहचाने जाते हैं. BSNL के ये प्लान कॉलिंग और डेटा दोनों का लाभ प्रदान करते है. यह बीएसएनएल के कुछ सुपर किफायती वॉयस कॉल वाउचर को लिस्ट किया हैं. जो आपके बजट में बिल्कुल फिट होंगे.

- लिस्ट में पहले 2 प्लान काफी सस्ते हैं. बीएसएनएल सिर्फ 49 रुपये में 24 दिनों की वैलिडिटी के लिए कुल 2GB डेटा के साथ 100 मिनट की वॉयस कॉल मुफ्त प्रदान करता है.

-BSNL का दूसरा प्लान 99 रुपये का है ये 22 दिनों की वैधता के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल की पेशकश करता है.

- बीएसएनएल का एक वाउचर Voice_135 भी है जो 135 रुपये में 24 दिनों की वैलिडिटी के लिए 1440 मिनट की वॉयस कॉल प्रदान करता है.

- बीएसएनएल का 118 रुपये वाला प्लान 26 दिनों की वैधता अवधि के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ प्रति दिन 0.5GB डेटा प्रदान करता है.

-दूसरी ओर, बीएसएनएल का STV_147 पैक, 147 रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और बीएसएनएल ट्यून्स तक पहुंच के साथ कुल 10GB डेटा प्रदान करता है.

अब नहीं करनी पड़ेगी बेटी की शादी की चिंता, हर महीने 151 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 31 लाख रुपये

Posted: 19 Feb 2022 06:29 PM PST

अब नहीं करनी पड़ेगी बेटी की शादी की चिंता, हर महीने 151 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 31 लाख रुपये

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी - LIC) की एक स्कीम है जिसमें आप अपनी बेटी की शादी (Daughter's Marriage) के लिए बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं। इसमें आपको एक समय तक निवेश करना है और मैच्योरिटी पर पैसा मिलेगा। LIC कन्यादान स्कीम एक ऐसी स्कीम है जिसके जरिये आप अपनी बेटी के लिए पैसा जोड़ सकते हैं और शादी की चिंता से मुक्त हो सकते हैं। यहां आपको इस पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं।

पॉलिसी की समयसीमा 
अगर आप अपनी बेटी के लिए पॉलिसी (LIC Kanyadan Policy In Hindi) लेना चाहते हैं तो आपकी उम्र कम से कम 30 साल जरूर होनी चाहिए, बेटी की उम्र कम से कम 1 साल होना जरूरी है. ये पॉलिसी वैसे तो 25 साल के लिए है, लेकिन प्रीमियम सिर्फ 22 साल तक ही देना है. बाकी के 3 साल के लिए कोई प्रीमियम नहीं देना होगा. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये भी है कि बेटी की उम्र के हिसाब से इस पॉलिसी की समयसीमा (Tenure) घटाई भी जा सकती है.

जरुरी डॉक्यूमेंट

आधार कार्ड
आय प्रमाण पत्र
पहचान पत्र
एड्रेस प्रूफ
पासपोर्ट साइज फोटो
बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
इनके अलावा एक एप्लीकेशन फॉर्म
प्रीमियम के लिए एक चेक या कैश दे सकते हैं

मैच्योरिटी पर मिलेंगे 31 लाख कन्यादान पॉलिसी में आपको 151 रुपये रोजाना के हिसाब से देने होंगे यानी महीने का 4530 रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। 22 साल तक आपको प्रीमियम भरना होगा और फिर 25 साल पूरे होने पर 31 लाख रुपये मिलेंगे। इससे आप अपनी बेटी के लिए उसकी शादी के लिए अच्छा पैसा जोड़ पाएंगे।

नशे की हालत में इस एक्ट्रेस ने सड़क पर कर दीं ऐसी हरकत, जाना पड़ा जेल

Posted: 19 Feb 2022 06:25 PM PST

नशे की हालत में इस एक्ट्रेस ने सड़क पर कर दीं ऐसी हरकत, जाना पड़ा जेल

Bollywood Actress Kavya Thapar Arrested: एक्ट्रेस काव्या थापर (Kavya Thapar) मुसीबत में फंस गई हैं. उन्हें गुरुवार तड़के नशे की हालत में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. काव्या पर नशे की हालत में एक पुलिस कांस्टेबल से झगड़ा करने का आरोप है. काव्या को ज्युडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है और उन्हें शुक्रवार को मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या ने जिस पुलिस कांस्टेबल से बदतमीजी की वो जुहू पुलिस स्टेशन के निर्भया स्क्वाड में शामिल है.

महिला कांस्टेबल ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि उन्हें एक फोन आया जिसमें एक महिला द्वारा नशे की हालत में दूसरी कार को ठोकने की बात कही गई. उस कार के ड्राइवर को इस टक्कर से हल्की चोटें आईं और जब काव्या को उन्होंने रोकने की कोशिश की तो वो ड्राइवर से भी बदसलूकी करने लग गई. महिला कांस्टेबल जब स्पॉट पर पहुंची तो एक्ट्रेस ने उनके साथ भी बदतमीजी और गाली-गलौज की. कांस्टेबल की यूनिफॉर्म कॉलर पकड़कर उससे मारपीट करने की कोशिश की.

नशे की हालत में इस एक्ट्रेस ने सड़क पर कर दीं ऐसी हरकत, जाना पड़ा जेल

इसके बाद कांस्टेबल ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काव्या एक पार्टी में शामिल होने के बाद अपने फ्रेंड के साथ वापस लौट रही थी. गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस पर नशे में गाड़ी चलाने और पुलिस ऑफिसर की ड्यूटी में व्यवधान पैदा करने का केस दर्ज किया गया है.

काव्या 26 साल की हैं. उनका जन्म 20 अगस्त 1995 को महाराष्ट्र में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूलिंग बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, पवई से की है. काव्या ने कई तमिल और तमिल फिल्मों में काम किया है. वह हिंदी शॉर्ट फिल्म तत्काल में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया है.

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के 2022 सत्र का ऐलान, मई-जून में खेला जाएगा टूर्नामेंट

Posted: 19 Feb 2022 06:19 PM PST

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के 2022 सत्र का ऐलान, मई-जून में खेला जाएगा टूर्नामेंट

दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर, जिन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जल्द ही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के 2022 संस्करण का आयोजन पहले फरवरी महीने में होना था, लेकिन अब यह मई के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा। टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स, हर्शल गिब्स, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और इस साल भी दिग्गजों के खेलने की उम्मीद है।

पिछले संस्करण में भारत, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और बांग्लादेश के लीजेंड्स सहित सात टीमों ने राउंड रॉबिन प्रारूप में उद्घाटन संस्करण में हिस्सा लिया और इंडिया लीजेंड्स ने टूर्नामेंट जीता। वहीं श्रीलंका लीजेंड्स उपविजेता रही थी। कोविड -19 महामारी की स्थिति के कारण टूर्नामेंट को बीच में रोक दिया गया और एक साल बाद 2021 में फिर से शुरू किया गया।
चार स्थानों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज चार स्थानों पर फरवरी के बजाय मई के महीने में खेली जाएगी। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल जून महीने में खेला जाएगा, जिसमें भारत में कोविड-19 स्थिति में सुधार हो रहा है।

एक सूत्र ने प्रिंट के हवाले से कहा कि हां, टूर्नामेंट का आयोजन चार स्थानों हैदराबाद, विशाखापट्टनम, लखनऊ और इंदौर में किया जाएगा। पहले हम टूर्नामेंट फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू करना चाह रहे थे, लेकिन अब कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया है और यह मई के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा।

बांग्लादेश लीजेंड्स का हुआ भुगतान

सूत्र ने आगे बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल जून में खेला जाएगा और पहले ही इसके लिए हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से मंजूरी मिल गई है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अनुमित पत्र में कहा गया कि खेल के लीजेंड्स द्वारा सामाजिक जागरूकता के लिए दिखाया गया उत्साह प्रशंसनीय है। सीए में हमें इस शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी करने में गर्व होगा।

इसके अलावा बांग्लादेश लीजेंड्स ने पिछले संस्करण से लंबित भुगतान प्राप्त करने की पुष्टि की है। इस बीच सचिन तेंदुलकर ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है और यह उनके सभी प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है, जो उन्हें वापस खेलते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जब बॉडी की नसें हैं हरी-नीली तो अंदर कैसे बहता है लाल खून? 99 प्रतिशत लोगों को नहीं पता जवाब

Posted: 19 Feb 2022 06:16 PM PST

जब बॉडी की नसें हैं हरी-नीली तो अंदर कैसे बहता है लाल खून? 99 प्रतिशत लोगों को नहीं पता जवाब

इंसान की बॉडी सबसे ज्यादा कॉम्प्लेक्स (Complex Human Body) होती है. इसमें कई तरह के राज छिपे हैं. कुछ राज तो ऐसे होते हैं, जिन्हें जानकर आपका दिमाग भन्ना जाएगा. ये छोटी-छोटी चीजें हमारी आंख के सामने रहती है. लेकिन इसके बाद भी हम इनके बारे में कभी गौर से नहीं सोचते. ऐसी ही एक चीज के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. आपको तो पता ही होगा कि इंसान की बॉडी में बहने वाला खून लाल रंग (Real Colur Of Blood) का होता है. ये खून इंसान की बॉडी में नसों के जरिये बहती है, यानी नसें पाइप का काम करती है.

अब सवाल ये उठता है कि जब नसों में लाल रंग का खून बहता है तो भला नसों का रंग हरा या नीला कैसे होता है? जी हां, ये सवाल आपको भले ही अटपटा लग रहा होगा लेकिन है सोचने वाली बात. आम तौर पर जिस चीज के अंदर जैसा लिक्विड बहता है बाहर से उसका रंग वैसा ही दिखता है. ऐसे में नसों का रंग भी लाल होना चाहिए था. लेकिन ऐसा नहीं होता है. इंसान की बॉडी की नसें या तो नीली होती है या हरी. इसका कारण हम आपको बताते हैं.

इसलिए लाल होता है खून इंसान के खून का रंग लाल हीमोग्लोबिन की वजह से होता है. इसमें हीम नाम का घटक खून को बॉडी के इधर-उधर ले जाता है. यही बॉडी पार्ट्स तक ऑक्सीजन भी पहुंचाता है. कई लोगों का कहना है कि असल में खून का रंग हरा है. वो बॉडी से बाहर आने पर लाल रंग का दिखने लगता है. नसों के अंदर ऑक्सीजन नहीं होता. इस कारण उसका रंग हरा होता है. जबकि बाहर आने पर इसमें ऑक्सीजन मिल जाता है और इसका रंग लाल हो जाता है. हालांकि, विज्ञान इस बात को गलत ठहराता है.

साइंस का ये जवाब साइंस के मुताबिक़, नसों के अंदर खून का हरा रंग दिखना असल में ऑप्टिकल इल्यूजन है. दरअसल नीला रंग की प्रकाश लाल रंग के मुकाबले अपने अंदर टिश्यू को उतनी गहराई तक नहीं भेद पाती हैं, जिसकी वजह से इनमें रंगो को परावर्तित करने की क्षमता ज्यादा होती है. इसके ठीक विपरीत लाल रंग की किरणें अंदर तक जा पाती हैं और इनका कुछ ही हिस्सा परावर्तित होकर बाहर दिखाई पड़ता है. यही कारण है कि नसों के अंदर हमें खून लाल की जगह हरा या नीला नजर आता है.

हिमाचल में फिर बिगड़ेेंगे मौसम के मिजाज, अलर्ट जारी

Posted: 19 Feb 2022 06:21 PM PST

हिमाचल में फिर बिगड़ेेंगे मौसम के मिजाज, अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन 22 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि 19, 20 व 21 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। 22 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के अधिकांश स्थानों में बारिश और बर्फबारी होगी। इस दिन मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है, जिसे लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

उधर, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग ने बर्फबारी वाले क्षेत्रों सहित अन्य सभी इलाकों के अधिकारियों को सड़कें खोलने के लिए तैयार रहने की हिदायत जारी की है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग पूरी तरह से चौकस हो गया है, ताकि बर्फबारी की स्थिति में प्रदेश की मुख्य सड़कों विशेषकर शिमला शहर की सड़कों को तत्काल खोला जा सके।

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट और टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है

Posted: 19 Feb 2022 06:08 PM PST

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट और टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है

श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के खिलाफ आगामी टेस्ट और टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को दोनों टीमों की घोषणा की. रोहित शर्मा, टी20, वनडे के बाद टेस्ट टीम के कप्तान भी होंगे. भारत के अनुभवी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं, विराट कोहली (Virat Kohli) और ऋषभ पंत को टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. दोनों खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. वेस्टइंडीज खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल हुए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. टी20 और टेस्ट दोनों ही टीम के लिए उपकप्तान के तौर पर जसप्रीत बुमराह को जिम्मेदारी दी गई है.

प्रियांक पांचाल को मिली जगह
गुजरात के कप्तान और ओपनर प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) को टीम में शामिल किया गया है. पांचाल दक्षिण अफ्रीका के भी दौरे पर गए थे. लेकिन उन्हें टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला. प्रियांक पिछले कुछ सालों से दिलीप ट्रॉफी में और इंडिया-ए के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल है. 2016-17 के रणजी ट्रॉफी सीजन में प्रियांक सबसे पहले सुर्खियों में आए थे. तब उन्होंने गुजरात के लिए 1310 रन बनाए थे. उस साल गुजरात चैम्पियन बनी थी. इसके बाद से उन्होंने भारत में फर्स्ट क्लास मैच में किसी भी बल्लेबाज से अधिक रन बनाए हैं और ऐसा उन्होंने मलेरिया से जूझने के बावजूद किया.

सौरभ कुमार 18 सदस्यीय टीम में शामिल एकमात्र नया चेहरा
श्रीलंका का दौरा 24 फरवरी से तीन टी20 मैचों की सीरीज से शुरू होगा जिसके बाद चार मार्च से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार 18 सदस्यीय टीम में शामिल एकमात्र नया चेहरा हैं. चयन समिति ने टी20 सीरीज से पहले विराट कोहली और ऋषभ पंत को आराम देने का फैसला किया. रविचंद्रन अश्विन अगर फिट होते हैं तो वह खेलने के लिये उपलब्ध रहेंगे जबकि अक्षर पटेल दूसरे टेस्ट मैच के लिये फिट हो जाएंगे.

चयनसमिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने कहा, ''चयन समिति ने रहाणे और पुजारा के नाम पर काफी चर्चा की. हमने उन्हें बताया कि हम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिये उनके नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनके लिये दरवाजे बंद नहीं हुए. हमने उन्हें रणजी ट्रॉफी में खेलने की सलाह दी है.''

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन (फिटनेस पर निर्भर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार

भारतीय टी20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव और आवेश खान.

क्या आप भी अक्ल दाढ़ में दर्द होने से परेशान हैं? आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Posted: 19 Feb 2022 05:32 AM PST

क्या आप भी अक्ल दाढ़ में दर्द होने से परेशान हैं? आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
Home Remedies to CureWisdom Tooth Pain: अक्ल दाड़ का निकलना वास्तव में बेहद दर्दभरा होता है. ये किसी भी व्यक्ति के मुंह में मसूढ़ों में सबसे पीछे की तरफ निकलते हैं. आमतौर पर सभी में अक्ल दाढ़ होते हैं. ये 17 से 25 वर्ष की आयु के बीच निकलता है, अक्ल दाढ़ निकलने का अनुभव वास्तव में दर्द भरा होता है और इसकी वजह से मसूड़ों में सूजन और दर्द का सामना करना पड़ता है. बहुत से लोग अक्ल दाढ़ में दर्द होने पर दवाइयों का सेवन करते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो घरेलू नुस्खों से इसे कम कर सकते हैं. चलिए हम यहां आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अक्ल दाढ़ के दर्द से राहत पा सकते हैं.

नमक के पानी से कुल्ला- नमक के पानी का कुल्ला मुंह से बैक्टीरिया को हटाने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें कीटाणुनाशक गुण होते हैं. जब अक्ल दाढ़ मसूड़ों से बाहर आते हैं तब उसके चारों तरफ बैक्टीरिया का निर्माण हो सकता है जो दर्द का कारण बनता है ऐसे में आप गुनगुने पानी में नमक मिलकार कुल्ला करें. ऐसा करने से आपको दर्द से आराम मिलेगा.

लौंग का इस्तेमाल- दांत में दर्द होने पर लौंग सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री है. दर्द को कम करने के लिए लौंग का तेल तुरंत राहत प्रदान कर सकता है क्योंकि इसमें यूजेनॉल नामक एक रसायन होता है जिसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं. जो दर्द की जगह को सुन्न कर देता है. इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए आप इसे अक्ल दाढ़ के बीच में दबा लें और कुछ देर के लिए छोड़ दें.

लहसुन का इस्तेमाल- लहसुन का इस्तेमाल अक्ल दाढ़ दर्द में बहुत आराम पहुंचाता है. लहसुन में एंटीबॉयोटिक गुण होते हैं जिसे खाने से दांतों में किसी प्रकार की समस्या नहीं आती है. अगर अक्ल दाढ़ में द4द हो रहा है तो लहसुन की एक कली को दांत के नीचे रखिए इससे दांत में दर्द की समस्या समाप्त हो जाएगी.


महाशिवरात्रि पर इस साल बन रहा पंचग्रही योग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Posted: 19 Feb 2022 05:31 AM PST

महाशिवरात्रि पर इस साल बन रहा पंचग्रही योग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Maha Shivratri 2022: भोले भंडारी के भक्त इन दिनों महाशिवरात्रि की तैयारी में जुटे हैं। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च को मनाया जाएगा। हर साल महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्त पूरे विधि विधान के साथ शिवजी और माता पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन महादेव का व्रत रखने से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। एक अन्य मान्यता के मुताबिक महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव लिंग स्वरुप में प्रकट हुए थे। भगवान सदाशिव ने परम ब्रह्म स्वरुप से साकार रूप धारण किया था। यही कारण है कि महाशिवरात्रि को अत्यन्त महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार बहुत ही खास होता है। इसमें भक्त व्रत रखते हुए भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा आराधना करते हैं।

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Mahashivratri 2022 Shubh Muhurt)

इस साल महाशिवरात्रि शिव योग में है। 01 मार्च को शिव योग दिन में 11:18 बजे से प्रारंभ होगा और पूरे दिन रहेगा। शिव योग 02 मार्च को प्रात: 08:21 बजे तक रहेगा। महाशिवरात्रि के दिन सुबह 11.47 से दोपहर 12.34 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इसके बाद दोपहर 02.07 से लेकर 02.53 तक विजय मुहूर्त रहेगा। शाम के वक्त 05.48 से 06.12 तक गोधूलि मुहूर्त रहेगा।

महाशिवरात्रि शुभ योग (Mahashivratri 2022 Subh Yog)

बताया जा रहा है कि इस साल महाशिवरात्रि पर दो शुभ संयोग बनने के साथ पंचग्रही योग भी बन रहा है। इस बार महाशिवरात्रि पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ परिघ योग बनेगा। धनिष्ठा और परिघ योग के बाद शतभिषा नक्षत्र और शिव योग का संयोग होगा। ज्योतिषशास्त्र में परिघ योग में पूजा करने पर शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होती है।

महाशिवरात्रि पर पंचग्रही योग (Mahashivratri 2022 Panchgrahi Yog)

महाशिवरात्रि पर ग्रहों का विशेष योग भी बनने जा रहा है। दरअसल इस बार मकर राशि में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। मकर राशि में शनि, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा ये पांचों ग्रह एक साथ रहेंगे। इसके अलावा लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति भी रहेगी। ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना भक्तों के लिए ज्यादा कल्याणकारी होगा।

महाशिवरात्रि पूजन विधि (Mahashivratri 2022 Puja Vidhi)

- महाशिवरात्रि के दिन 'ॐ नमो भगवते रूद्राय, ॐ नमः शिवाय रूद्राय शम्भवाय भवानीपतये नमो नमः' मंत्र का जरूर जाप करें।

- महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को पंचामृत से स्नान करा कराएं।

- केसर के 8 लोटे जल चढ़ाएं. पूरी रात्रि का दीपक जलाएं।

- चंदन का तिलक लगाएं।

- बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ने का रस, तुलसी, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र व दक्षिणा चढ़ाएं।

- सबसे बाद में केसर युक्त खीर का भोग लगा कर प्रसाद बांटें।

चंबा में खाई में गिरी पिकअप, शादी समारोह से लौट रहे 2 युवकों की मौत

Posted: 19 Feb 2022 05:26 AM PST

चंबा में खाई में गिरी पिकअप, शादी समारोह से लौट रहे 2 युवकों की मौत





हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फिर से हादसा हुआ है. यहां पर एक पिक अप हादसे का शिकार हो गई और दो युवकों की मौत हो गई. चंबा पुलिस ने मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है. देर रात को यह हादसा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, चंबा के भरमौर में यह घटना पेश आई है. पिकअप में दो युवक सवार थे. दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे. इस दौरान शुंकू दी टापरी के पास हनुमान मंदिर के नजदीक इनकी पिकअप गाड़ी 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई. हादसे में मारे गए युवकों की पहचान, अनिल कुमार (34), गांव मलकोथा और अनिश कुमार (32) के रूप में हुई है. हादसे की पुष्टि चंबा के डीएसपी अभिमन्यु ने की है. पुलिस ने चालकों से अपील की है कि वह सावधानी के साथ चलाएं.

गाड़ी के उड़े परखच्चे
हादसे में गाड़ी सड़क से 100 मीटर नीचे गिरने के बाद पिकअप के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बाद में पुलिस की मदद से दोनों युवकों को निकाला गया. दोनों युवाओं की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

भारतीय कृषि अनुसंधान ने 641 पदों पर भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल किया जारी, देखें नोटिस

Posted: 19 Feb 2022 05:22 AM PST

भारतीय कृषि अनुसंधान ने 641 पदों पर भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल किया जारी, देखें नोटिस

​ICAR IARI Recruitment 2021: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने तकनिशियन के 641 पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन पदों के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वे आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।

भर्ती की पूरी जानकारी
कृषि विभाग में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने क्षेत्रीय कार्यालयों में कुल 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभ्यर्थी 10 जनवरी, 2022 को रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी को इसी समय अवधि तक ऑनलाइन शुल्क भी जमा करना होगा. वहीं 25 जनवरी से 5 फरवरी, 2022 के दौरान परीक्षा होगी. इसके लिए अभ्यर्थी सीधे इस लिंक https://www.iari.res.in/ पर जाकर भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

पदों की संख्या
कुल पद तकनीशियन (टी -1) – 641
जनरल-286
एससी-93
एसटी-68
ओबीसी- 133
ईडब्ल्यूएस-61
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाएं.
अब भर्ती सेल टैब पर क्लिक करें.
तकनीशियन (टी-1) की आवेदन विंडो पर क्लिक करें.
आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर दी गई अधिसूचना को पढ़ें.
अब आवेदन पत्र भरने के लिए पंजीकरण करें.
पंजीकरण करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें.
शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र की अच्छे से जांच करें.
अब अपने आवेदन पत्र को जमा कर दें.
आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

​UPPCL Recruitment 2022: यूपी में इन पदों पर निकली है बंपर वैकेंसी, 11 जनवरी से करें आवेदन, 60 हजार होगी प्रतिमाह सैलरी

कितना होगा शुल्क
अनारक्षित वर्ग, ओबीसी-नॉन क्रीमीलेयर, ईडब्ल्यूएस से आवेदन शुल्क 300 रुपए और परीक्षा शुल्क 700 रुपए लिया जाएगा. महिला, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग को आवेदन शुल्क के तौर पर 300 रुपए देने होंगे. इन्हें कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा.

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की और से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है. तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी. जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें 21,700 रुपए वेतन के साथ भत्ते स्तर-3 अनुक्रमणिका-1(7वें सीपीसी) मिलेगा. इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 10 जनवरी, 2022 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे. इन चारों विषयों में से हर विषय में 25 अंकों के 25 सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा को देने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा. हिंदी और अंग्रेजी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

भारतीय कृषि अनुसंधान ने 641 पदों पर भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल किया जारी, देखें नोटिस



PM Mudra Loan Yojana: पीएम मुद्रा योजना में 10 लाख रुपये समेत मिल रहे कई फायदे, फटाफट करें ये काम

Posted: 19 Feb 2022 05:19 AM PST

PM Mudra Loan Yojana: पीएम मुद्रा योजना में 10 लाख रुपये समेत मिल रहे कई फायदे, फटाफट करें ये काम

PM Mudra Yojana: अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करने का प्लान बना रहे हैं और पैसों की दिक्कत आ रही है तो आप सरकार की मदद (Small Business Govt Loan Scheme) से अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। Pm mudra loan yojana सरकार की एक ऐसी स्कीम है जिसके तहत आपको लोन मिल सकता है। खासकर आप अपने घर की किसी महिला के नाम से आवेदन करते हैं तो आपको आसानी से लोन (PMMY) मिल जाएगा। आइए आपको बताते हैं इस योजना के फायदे और लोन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में।

कितना मिल सकता है लोन

Pradhanmantri Mudra Yojana के तहत आवेदक को 50 हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। इसमें 3 तरह के लोन दिए जाते हैं। पहला शिशु, दूसरा किशोर और तीसरा तरुण लोन। शिशु लोन में 50,000 रुपये तक का लोन मिलता है। जबकि किशोर लोन में 50 हजार से 5 लाख रुपये और तरुण लोन में 5 से 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। ऐसे में आवेदक अपने हिसाब से तय कर सकता है कि उसे कौन सा लोन लेना है।

महिला आवेदक को जल्द मिलेगा लोन

केंद्र सरकार इस समय देश की महिलाओं को जागरूक करने के लिए कई योजनाएं भी चला रही है। सरकार की ये योजना में महिलाओं को विशेष तवज्जो दिया गया है। अगर आप भी कोई व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आप लोन लेते समय अपने घर की महिला का नाम दें। महिला आवेदक के नाम पर आपको लोन मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

कौन कर सकता है आवेदन

इस योजना के तहत लोन के लिए आवेदन महिला हो या पुरुष कोई भी कर सकता हैं। इसके लिए आपको चुने गए सरकारी एवं प्राइवेट बैंक की ब्रांच में जाना होगा और वहां जाकर वे इसके लिए आवेदन करना होगा। आवेदक को बैंक में जाकर इससे जुड़ी सभी जानकारी भी मिल जाएंगी। इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

18 साल से ज्यादा होनी चाहिए उम्र

इसके तहत व्यवसाय शुरू करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। क्योंकि 18 से कम उम्र के व्यक्ति को लोन नहीं दिया जाएगा। इस योजना के तहत लोन प्राप्त करने वाले लाभार्थी वेंडर, ट्रेडर, दुकानदार और कुछ अन्य छोटे व्यवसायी होते हैं। ये लोग लोन लेकर अपना व्यवसाय शुरू करते हैं।

कहां मिलेगा लोन

ये लोन देश के सभी सरकारी बैंकों से लिया जा सकता है। इसके अलावा आप प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सिटी यूनियन बैंक, डीसीबी बैंक, फेडरल बैंक, इंडस इंड बैंक, जम्‍मू एंड कश्‍मीर बैंक, कर्नाटक बैंक, करूर वैश्‍य बैंक, कोटक महिंद्रा, नैनीताल बैंक, साउथ इंडियन बैंक और यस बैंक व आईडीएफसी बैंक शामिल हैं। साथ ही आप रूरल बैंक, कोऑपरेटिव बैंक, नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से भी मुद्रा लोन ले सकते हैं।



स्टेप टू स्टेप – मुद्रा योजना के तहत लोन (How to apply for Mudra Loan)

1. इसके लिए आप सबसे पहले इसकी वेबसाइट https://www.mudra.org.in/ पर विजिट कर लोन एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें
2. यहां शिशु लोन के लिए फॉर्म अलग है, जबकि तरुण और किशोर लोन के लिए फॉर्म एक ही है।
3. लोन एप्लीकेशन फॉर्म में मोबाइल नंबर, आधार नंबर, नाम, पता आदि की जानकारी दें।
4. अपनी पासपोर्ट फोटो लगाएं।
5. फॉर्म भरने के बाद किसी भी सार्वजनिक या प्राइवेट बैंक में जाएं और सभी प्रक्रियाओं को पूरा करें।
6. बैंक का ब्रांच मैनेजर आपसे कामकाज से बारे में जानकारी लेता है. उस आधार पर आपको PMMY लोन मंजूर करता है।

SBI बैंक में 12वीं पास के लिए 102 पदों पर भर्ती का नोटिस किया जारी, ये रही डिटेल

Posted: 19 Feb 2022 05:18 AM PST

SBI बैंक में 12वीं पास के लिए 102 पदों पर भर्ती का नोटिस किया जारी, ये रही डिटेल

SBI Vacancy 2022 भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने Correspondent, Facilitator पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे।

नोटिफिकेशन व आवेदन का लिंक नीचे दिया गया है।

Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता)

12th या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे।

Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या)

रिक्त पदों की संख्या - 102 पद
बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट / फैसिलिटेटर

Important Dates (जरुरी तिथि )

नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 19-02-2022
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 09-03-2022
Age Limit (रोजगार में आयु सीमा)

इस रोजगार में आयु सम्बंधित जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये |

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

इस रोजगार में चयन प्रक्रिया सम्बंधित जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये |

Salary (वेतनमान)

नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी 7000/- से 15000/- तक प्रति माह होगी |

Application Mode (आवेदन प्रक्रिया)

इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा।
आवेदन शुल्क (Application Fees)

इस रोजगार में आवेदन शुल्क सम्बंधित जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये |

Notification PDF & Apply Online Click Here

तीसरे टी 20 मैच में नहीं खेलेंगे विराट और पंत, टीम में होने वाला है गजब बदलाव

Posted: 19 Feb 2022 05:15 AM PST

तीसरे टी 20 मैच में नहीं खेलेंगे विराट और पंत, टीम में होने वाला है गजब बदलाव

भारत और वेस्टइंडीज के बीच t20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है ।जहां भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान टीम वेस्टइंडीज को 8 रनों से रौंदकर सीरीज पर कब्जा किया ।वहीं कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने पावर हिटिंग बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीता लेकिन आखिरकार जीत भारतीय टीम की हुई जहां भुवनेश्वर कुमार के अनुभव ने भारतीय टीम को जीत का स्वाद चखा या। इससे पहले उपकप्तान ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ 52 रनों की पारी तथा पूर्व कप्तान विराट कोहली की संतुलित 52 रनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 186 रनों का आंकड़ा पाया वही वेंकटेश अय्यर ने भी तूफानी 33 रन बनाए।

तीसरे t20 मैच में भारतीय टीम में होंगे बड़े बदलाव

सूत्रों के अनुसार विराट कोहली और उपकप्तान ऋषभ पंत तीसरे t20 मैच का हिस्सा नहीं होंगे ।जहां बेंच स्ट्रेंथ को भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान रखना चाहेंगे ।अगर बात कीजिए तो ऋषभ पंत की जगह ऋतुराज गायकवाड को जगह मिल सकती है वहीं श्रेयस अय्यर विराट कोहली की जगह पर खेल सकते हैं।
यो सकती है भारतीय टीम के संभावित एकादश

रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश्वर, दीपक चहर ,हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार चहल ,रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड।

वेस्टइंडीज के संभावित एकादश

किंग, काइल, निकोलस पूरण ,पॉवेल ,पोलार्ड ,जेसन होल्डर, स्मिथ, रोस्टर चेंज, अकीला, रो मारियो, शेल्डन कॉटरेल।

साल 2022 की यह दूसरी सीरीज जीत

कप्तान बदला नजारे बदले जहां रोहित की कप्तानी में आने के साथ ही भारतीय टीम ने पहले वेस्टइंडीज की विरोध वनडे श्रृंखला में 3-0 से जीत हासिल की वहीं टी20 श्रृंखला में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है जहां दोनों ही श्रृंखला में भारतीय टीम का दबदबा साहब जाहिरा जहां रोहित की कप्तानी दमदार साबित हो रही है वही भारतीय टीम t20 विश्व कप के लिए तैयारी भी जोरों शोरों से करती नजर आ रही है।

Post Bottom Ad

Pages