दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 20, 2022

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


बायो सीएनजी प्रोजेक्ट - स्वच्छ भारत और रोजगार सृजन के लिए एक बहुमुखी समाधान

Posted: 20 Feb 2022 07:00 AM PST

बायो सीएनजी प्रोजेक्ट - स्वच्छ भारत और रोजगार सृजन के लिए एक बहुमुखी समाधान

बायोगैस/ बायो सीएनजी एक अक्षय ऊर्जा उद्योग के रूप में उभर रहा है जो कृषि, औद्योगिक, पशु और नगरपालिका के जैविक कचरे को ऊर्जा में परिवर्तित करता है। देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के अलावा, यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को विनियमित करने, प्रदूषण को कम करने और अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार करने में भी मदद करता है। इंडियन बायोगैस एसोसिएशन के अनुसार, भारत में बायोगैस उत्पादन की 1,108 TWh (टेरा वाट-घंटे) की क्षमता है, जिसे संशोधित करके बायो सीएनजी में बदला जा सकता है एवं ग्रीन फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह उद्योग श्रम प्रधान है व कुशल और अकुशल दोनों श्रेणियों में रोजगार के अवसर प्रदान कर सकता है।
बायोगैस उद्योग तीन अलग-अलग श्रेणियों में रोजगार पैदा कर सकता है। रोजगार की पहली श्रेणी बायोगैस परियोजनाओं में प्रत्यक्ष रोजगार है, जिसमें फसल उत्पादन, निर्माण, बायोगैस संयंत्रों के संचालन और रखरखाव और परिवहन के लिए आवश्यक सभी जनशक्ति शामिल हैं। दूसरी श्रेणी बायोगैस ईंधन चक्रों में निवेश के कारण अर्थव्यवस्था में उत्पन्न अप्रत्यक्ष रोजगार है। अप्रत्यक्ष नौकरियां मुख्य रूप से सहायक उद्योगों जैसे उपकरण निर्माताओं, सेवा प्रदाताओं, आदि में हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अलावा, बायोगैस उद्योग में प्रेरित रोजगार पैदा करने की क्षमता है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से काम के अवसरों के माध्यम से राजस्व में वृद्धि के परिणामस्वरूप उत्पादों और सेवाओं की मांग में वृद्धि हो सकती है।
स्वच्छ भारत मिशन (SBM 2.0) में MSW से बायो सीएनजी बनाने को प्रोत्साहित किया गया है। MoPNG अपनी SATAT योजना के अंतर्गत जैविक कूड़े से बनने वाली बायो सीएनजी के लिए अनिवार्य रूप से खरीददता है।
MSW से बायो सीएनजी बनाना सर्कूलर इकॉनमी एवं वेस्ट टू वेल्थ का एक उत्कर्षट उदाहरण है, जो नगर निकायों को न सिर्फ जैविक कूड़े से मुक्ति दिलाएगा अपितु गैस की बिक्री से राजस्व भी अर्जित करेगा।
इंडियन बायोगैस एसोसिएशन के अनुसार, भारत में मुख़्यत: छोटे बायोगैस सयंत्रो का वर्चस्व है। देश में, 48,00,000 से अधिक बायोगैस इकाइयाँ हैं, जो अर्ध-कुशल और अकुशल दोनों तरह के श्रमिकों को रोजगार देती हैं। आने वाले वर्षों में संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, क्योंकि सरकार का जैविक खेती और नवीकरणीय ऊर्जा पर जोर व्यापार को आगे बढ़ाएगा। 2018 में, भारत सरकार ने SATAT (सस्टेनेबल अल्टरनेटिव टुवर्ड्स अफोर्डेबल ट्रांसपोर्टेशन) योजना शुरू की, जिसका उद्देश्य विभिन्न बायोमास स्रोतों से संपीड़ित बायोगैस उत्पादन के लिए एक स्थायी पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है। 2025 तक, SATAT पहल 5000 बड़े पैमाने पर बायोगैस सुविधाओं का निर्माण करना चाहती है। इन बायोगैस संयंत्रों को लगाने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अलावा, स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाएं भी एक स्थायी समाधान के रूप में बायोगैस का समर्थन करती हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

हिन्दू जागरण मंच ने मनाया संत कवि रविदास जयंती समारोह

Posted: 20 Feb 2022 06:53 AM PST

हिन्दू जागरण मंच ने मनाया संत कवि रविदास जयंती समारोह 

संवाददाता जितेन्द्र कुमार सिन्हा की खबर |
हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले बिहटा के अनिकेत होटल में संत कवि रविदास जी की जयंती समारोह धुम धाम से मनायी गयी। जयंती समारोह शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  बिहार प्रदेश हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक जीवन कुमार एवं पटना जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष ज्योति सोनी ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बरिष्ठ संघी रत्नेश्वर मिश्रा ने किया। 

जयंती समारोह में संत कवि रविदास जी के पुरे जीवन काल को याद करते हुए हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक जीवन कुमार ने बताया कि संतो में संत शिरोमणि रविदास जी का जन्म काशी में हुआ था। संत रविदास बचपन से ही परोपकारी और दयालु स्वभाव के थे। दूसरों की सहायता करना उन्हें बहुत अच्छा लगता था। खास कर साधु-संतों की सेवा और प्रभु स्मरण में वे विशेष ध्यान लगाते थे।

उन्होंने बताया कि सनातन हिन्दू धर्म जिसे वैदिक धर्म अथवा हिन्दू धर्म कहा जाता है, जहां वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था की कोई जाती नहीं थी, कर्म के अनुसार कोई भी ब्राह्मण और शुद्र नहीं थे। कोई भी शूद्र कर्म से ब्राह्मण हो सकता था, एक समय था जब राजा नहीं था न राज्य था न कोई अपराध करता था न कोई दंड देने वाला था ऐसा हमारा पुरातन वैदिक काल था, महाभारत के पश्चात भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर से कहा कि भीष्म पितामह मृत सईया पर पड़े हैं उनसे उपदेश लेना चाहिए, भगवान कृष्ण सहित युधिष्ठिर वहाँ गये उन्होंने पितामह से पूछा कि हे पितामह जब राज्य नहीं था कोई राजा नहीं था तो समाज की ब्यवस्था कैसे चलती थी पितामह ने उत्तर दिया कि हे पुत्र--
          ''न राज्यम न राजाषित न दंडों न दंडिका''
उस समय न कोई राजा था न ही कोई दंड देने वाला था क्योंकि कोई अपराधी नहीं था, ऐसा समय वैदिक काल था, ऐसी समाज रचना हमारे पूर्वजों चमर ने बनाई थी गाँव के सभी आपस मे बहन- भाई के रूप मे रहते थे सभी एक दूसरे को चाचा- चाची, दादा- दादी एक परिवार जैसा गाँव, जिसमे कोई गलत दृष्टि नहीं कोई अराजकता नहीं सभी एक दूसरे के सहायक आदर करते थे। आपस मे अपनत्व का भाव था ऐसे समाज की रचना की।
लेकिन आज के परिवेश में जो वर्ण व्यवस्थाएं है, जातिगत विविधताएं है, ऐसे में हमारे संत शिरोमणि रविदास जी जो चमर वंश से थे, आज के परिवेश में उस वर्ण को निच दृष्टि से देखा जाता है।

जीवन कुमार ने बताया कि चमर वंश का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है। 1450ईं में रविदास समाज के पूर्वज चमर वंश इस देश में शासक वर्ग से रहा है।लेकिन पिढी दर पिढी विदेशी आक्रांताओं के पड्ताड्ना एवं दबाव में हिन्दू धर्म नहीं बदला। उसके एवज में उन अक्राताओं के वर्ण विवेधता लाकर उन्हें नीच वर्ण से जोड़ दिया। और समाज में भेद भाव लाकर उन्हें कमजोर करने का कोशिश किया गया।

उन्होंने बताया कि चमर वंश के  वीर क्षेत्रीय जिन्हें सिकंदर लोदी ने "चमार" बनाया और हमारे आपके हिन्दू पुरखों ने उन्हें अछुत बना कर इस्लामी बर्बरता का हाथ मजबूत किया। इस समाज ने पददलित और अपमानित होना स्वीकार किया, लेकिन विधर्मी होना स्वीकार नहीं किया। आज भी यह समाज हिन्दू धर्म का आधार बनकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि धन्य है हमारे ये भाई जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी अत्याचार और अपमान सहकर भी अपने धर्म का गौरव बचाये रखा और स्वयं अपमानित और गरीब रहकर हर प्रकार से भारतवासियों की सेवा की। अंत में उन्होंने रैदास जी के द्वारा लिखीत दोहे
ऐसा चाहुं राज्य मैं, जहां मिले सबै को अन्न। 
छोटे काढो सबै सम बसै, रैदास  रहै सदैव प्रसन्न।।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पटना जिला परिषद की पूर्व अध्यक्षा ज्योति सोनी ने संत रविदास जी के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा प्रचलित दोहे मन चंगा तो कठौती में गंगा दोहे के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमलेश पाण्डेय, हिन्दू जागरण मंच के जिला महामंत्री गौरव, रत्नेश्वर बाबा, उदय, राकेश, रवि, रौशन, बिपिन, निप्पु, राजकिशोर, नंदकिशोर उपस्थित थे। 
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में संस्कार भारती मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा श्री भरत मुनि पूजन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Posted: 20 Feb 2022 06:46 AM PST

आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में संस्कार भारती मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा श्री भरत मुनि पूजन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज 20 फरवरी 2022 को आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में संस्कार भारती मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा श्री 'भरत मुनि पूजन' के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर एसएन चौहान (निदेशक एस.डी इंजीनियरिंग कॉलेज) जी के द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ० सत्यवीर आर्य जी एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात कवि डॉ० ए. कीर्ति वर्धन जी एवं सुनीता सोलंकी जी ने मंच की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में श्री महेंद्र आचार्य जी उपाध्यक्ष मेरठ प्रांत संस्कार भारती जी का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथिगण द्वारा मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलन व विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सम्मिलित रूप से किया गया। हास्य कवि श्री रामकुमार रागी जी ने सभी अतिथियों का शॉल एवं पुष्पमाला से अभिवादन किया। तत्पश्चात श्रीमती सुनीता सोलंकी की पुस्तक जिसका शीर्षक है 'उसके बाद' का विमोचन किया गया तरुण सोलंकी जी एवं श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी ने पुस्तक में सम्मिलित गज़ल पढ़कर सुनाई। साथ ही डॉ अनुराधा वर्मा ने भरतमुनि द्वारा रचित नाट्य शास्त्र के सभी अध्यायो के बारे में विस्तार से बताया, श्री मनोज शर्मा जी एवम संस्था के जिला महामंत्री श्री पंकज शर्मा ने 'श्रवण कुमार एवं दशरथ जी के बीच के संवाद' पर आधारित एक मनमोहक नाट्य प्रस्तुति दी जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही सुनीता सोलंकी जी ने लता मंगेशकर जी के ऊपर लिखी कविता प्रस्तुत की एवं श्री स्वदेश कौशिक जी ने भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के जीवन के बारे में मुख्य रूप से बताया कि 75 वर्षों तक किस तरह संगीत की दुनिया मे लता जी ने शासन किया, प्रस्तुतियां दी व 50000 से भी अधिक गीत अनेकों भाषाओं में गाए और 1949 मे महल मूवी के गीत 'आएगा आने वाला' पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की इसी कड़ी में गायिका अनन्या जी ने लता जी द्वारा गाए गीतों एक राधा एक मीरा,यह जिंदगी उसी की है,को गुनगुना कर स्वर कोकिला लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही देशभक्ति गीत "ए मेरे वतन के लोगों" गाकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्कार भारती इकाई मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन सुश्री रश्मि द्वारा किया गया।तत्पश्चात कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक श्री सुघोष आर्य जी एवं प्रधानाचार्या सोनिका आर्य जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किये गए ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, प्रवीण सैनी, सुमन युगल, सुमन प्रभा, मोहित शास्त्री, अंकित शर्मा, नीशू भारद्वाज, सरिता शर्मा ,ड़ा रश्मि विनायक एवं अन्य उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

21 फरवरी 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 20 Feb 2022 06:41 AM PST

21 फरवरी 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

21 फरवरी 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि पंचमी 07:11 PM

🔅 नक्षत्र चित्रा 03:54 PM

🔅 करण :

                कौलव 08:36 AM

                तैतिल 08:36 AM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग गण्ड 01:04 PM

🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:21 AM

🔅 चन्द्रोदय 10:15 PM

🔅 चन्द्र राशि तुला

🔅 सूर्यास्त 05:39 PM

🔅 चन्द्रास्त 09:11 AM

🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1943 प्लव

🔅 कलि सम्वत 5123

🔅 दिन काल 11:26 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2078

🔅 मास अमांत माघ

🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:40:35 - 12:26:19

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 12:26 PM - 01:12 PM

🔅 कंटक 08:37 AM - 09:23 AM

🔅 यमघण्ट 11:40 AM - 12:26 PM

🔅 राहु काल 07:46 AM - 09:11 AM

🔅 कुलिक 02:43 PM - 03:29 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 10:09 AM - 10:54 AM

🔅 यमगण्ड 10:37 AM - 12:03 PM

🔅 गुलिक काल 01:29 PM - 02:54 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय् नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - रविवार

21 फरवरी 2022, सोमवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष और छुटकारे का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आनंद-प्रमोद, प्रवास-पर्यटन और वस्त्र आभूषणों की खरीददारी का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

वृषभ (Tauras): आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में विघ्न आएगा। मन कुछ बेचैन रहेगा। मध्याहन के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। आरोग्य में सुधार होगा। कार्य सफलता से यश प्राप्त होगा। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): आपको जमीन, मकान के पत्रों या दस्तावेजों के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। संतान के विषय में आपको चिंता रहेगी। विद्या, अभ्यास में विघ्न-बाधा आएगी। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना है। मित्रों की भेंट से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 8

कर्क (Cancer): आज का दिन आध्यात्मिक और गूढ़ विद्याओं में सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। आज आप अधिक संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मध्याहन के बाद उपाधियों के कारण आप चिंतित रहेंगे। स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ मतभेद रहेगा। धन का खर्च होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo): आप मधुर वाणी से किसी कार्य में विजयी बनेंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मध्याहन के बाद भी किसी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न लें। अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से भेंट होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे। प्रेमभरे सम्बंध आपको मृदु बनाएंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

कन्या (Virgo): आपका दिन शुभ फलदायी है। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य लोगों को प्रभावित करेगी। व्यवसायिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद को टालकर चर्चा का आनंद लें।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 6

तुला (Libra): आकस्मिक खर्च करने के लिऐ सावधानी बरते। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़ा न हो इसका भी ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर चलें। मध्याहन के बाद स्थिति में सुधार होगा। मानसिक स्वस्थता के साथ वाणी की मधुरता से अन्य जनों के साथ आनंद की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

वृश्चिक (Scorpio): आपको अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति के लिऐ योग अच्छा है। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। उनके साथ घूमने जाने का भी भरपूर आनंद आप उठा सकेंगे। परंतु मध्याहन के बाद आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करना पड़ेगा। किसी के साथ अहम का टक्कर न हो, इसका ध्यान रखें। स्वभाव में क्रोध रहेगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

धनु (Sagittarius):आज आपका दिन लाभकारी होगा। घर और व्यवसाय, दोनों क्षेत्रों में आनंदप्रद वातावरण आप को प्रफुल्लित रखेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ भी होगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आय और व्यापार, दोनों में वृद्धि होगी। किसी रमणीय स्थल पर आप घूमने जाएंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश-स्थित सम्बंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आप के मन में रही कार्य-योजना पूर्ण होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय से लाभ होगा।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

कुंभ (Aquarius): पूरा दिन शुभ फलदायी होगा। क्रोध और वाणी पर आज संयम रखिएगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। मध्याहन के बाद स्वजनों तथा मित्रों के साथ आपका समय बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक प्रवास भी होगा। विदेश से समाचार मिलेंगे।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मीन (Pisces): दैनिक कार्यो में शांति मिलेगी। किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिचितों के साथ आनंद मनाएंगे। व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ भी आपको मतभेद होने से मनदुःख बढेगा। वाणी पर संयम रखिएगा। आर्थिक व्यय होने की भी संभावना है। जल से दूर रहने की जरुरत है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4 
 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

हिन्दी पखवाड़ा

Posted: 19 Feb 2022 09:10 PM PST

हिन्दी पखवाड़ा

राष्ट्र का सम्मान करना चाहिए,
निज धरा का मान करना चाहिए। 
सीखिये भाषाएँ बोली सारे विश्व की,
मातृभाषा पर अभिमान करना चाहिए। 

मातृ भाषा संस्कृति का मूल है,
राष्ट्र भाषा गौरव के अनुकूल है। 
जिसे न गर्व राष्ट्रभाषा-मातृभाषा पर,
वह मनुष्य राष्ट्र  के प्रतिकूल है। 

हिन्द की राष्ट्र भाषा हिंदी की बात हो,
तमिल, मलयालम, कोंकण का साथ हो। 
बोलियाँ हमारी संस्कृति को समृद्ध करें,
सभी राजभाषाओं पर भी हमें नाज हो। 

डॉ अ कीर्तिवर्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

सवाल है क्या

Posted: 19 Feb 2022 09:06 PM PST

सवाल  है क्या

         ---:भारतका एक ब्राह्मण.
           संजय कुमार मिश्र"अणु"
यदि भरोसा है
तो मेरे साथ चल के देख
हवा के रुख पर चलना
कोई कमाल है क्या
जो भी चला साथ
वो नहीं है खाली हाथ
मौका निकालकर देख ले
कि मेरे साथ कोई बेहाल है क्या
तुम्हें जो चाहिए कहो
पहले मेरे साथ तो रहो
फिर एक दिन तुम खुद कहोगी
कहीं इससे अच्छा माल है क्या
सोच लेना करने से पहले
फिर जिधर मन चाहे रहले
मैं तुम्हें कुछ कहुगा नहीं
ये पुछ लूंगा मन में ख्याल है क्या
पहले तेरा मन तो स्वीकारे
फिर मैं जी भर देखूंगा नजारे
फिर मैं साथ-साथ तुम्हें दिखाऊंगा
नदी,पर्वत,वन,उपवन बहारें
फिर खुद हीं कहोगी  कुछ सवाल है क्या
-----------------------------------
वलिदाद,अरवल(बिहार)८०४४०२.
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Post Bottom Ad

Pages