दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 20, 2022

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


Liked on YouTube: सम्पूर्ण आज़ादी के लिए कई भगतसिंह और आज़ाद जैसे क्रांतिकारीयों की आवश्यकता है :-कमलेश पुण्यार्क गुरुजी

Posted: 20 Feb 2022 09:12 AM PST

सम्पूर्ण आज़ादी के लिए कई भगतसिंह और आज़ाद जैसे क्रांतिकारीयों की आवश्यकता है :-कमलेश पुण्यार्क गुरुजी
भारत में नहीं मिली है वास्तविक आज़ादी ऐसा कहना है देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों और विद्वानों का | चैनल पर दिए साक्षात्कार में डॉ सच्चीदानंद प्रेमी और कमलेश पुण्यार्क गुरुजी जी ने अपना बेबाक साक्षात्कार दिया | दिव्य रश्मि ! धर्म, राष्ट्रवाद , राजनीति , समाज एवं आर्थिक जगत की खबरों का चैनल है | जनता की आवाज़ बनने के उदेश्य से हमारे सभी साथी कार्य करते है अत: हमारे इस मुहीम में आप के साथ की आवश्यकता है |हमारे खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करना न भूले और बेल आइकॉन को अवश्य दबाए | खबर पसंद आने पर👉 हमारे "चैनल" को Subscribe, वीडियो को Like 👍 & Share↪ , जरुर करें चैनल को सब्सक्राइब करें खबर को शेयर जरूर करें Facebook : https://ift.tt/w2MQVxy Twitter https://twitter.com/DivyaRashmi8 instagram : https://ift.tt/6XEexVA visit website : https://ift.tt/Njuqspv
via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=RdHydEPzUks

एक वकील हूँ मैं,

Posted: 20 Feb 2022 08:48 AM PST

एक वकील हूँ मैं,

डबल ग्रेजुवेट कहलाता हूँ।
एक वकील हूँ मैं,
ऑफिसर ऑफ़ द कोर्ट कहलाता हूँ।
एक वकील हूँ मैं,
पैरवी करता क्लाइंट का,
फिर चाहे हो वो खुनी या कातिल।
मेरे काम में बड़ा रिस्क,
बन जाते कुछ दुश्मन,
फिर भी न कोई प्रोटेक्शन।
मैं सबसे बड़े संघ का सदस्य हूँ,
पर सामूहिक बीमा से वंचित हूँ।
मुझे किराये पर नहीं देता मकान,
फिर भी अधिवक्ता आवास का नाहीं कोई सोपान।
मुझे लोन देने मैं बैंकों के द्वारा आना कानी किया जाता है,
पर मेरे हस्ताक्षर पर दूसरे का हो जाया करता है।
मैं हमेशा दूसरों की सोचता हूँ,
पर मेरी कोई नहीं सोचता।
मुझे ईश्वर ने मौका दिया है,
न्याय के मन्दिर का पुजारी बना दिया है।
मुझको फीस देने मे लोगों को तकलीफ होती है,
जबकि सबकी तकलीफ कम करता हूँ।
मेरे दर्द को कोई चाहे न समझे,
पर मैं सबकी दर्द समझता हूँ।
वकील हूँ मैं,
अपना फर्ज समझता हूँ।।।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

खदान सुरक्षा जागरुकता अभियान मनाया गया

Posted: 20 Feb 2022 08:38 AM PST

खदान सुरक्षा जागरुकता अभियान मनाया गया

मेघालय। खदान सुरक्षा महानिदेशालय की गुवाहाटी इकाई की तीन टीमें पूर्वोत्तर भारत के मेघालय और असम प्रांतों की खदानों का निरिक्षण कर रही हैं। केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा गठित खदान सुरक्षा निदेशालय का मुख्य उद्देश्य खदान में कार्य करने वाले कामगारों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। क्षेत्रीय खदान निदेशक एवं उपनिदेशक गुवाहाटी क्षेत्र के निर्देशन में 18 वाँ खदान सुरक्षा सप्ताह 2020-21 मनाया जा रहा है। 'सी टीम' में संयोजक नाहर सिंह के अलावा तीन सदस्य एस एस बेहरा, राकेश गुलेरिया एवं हिमाद्रि मलिक हैं। ग्रीनवैली इंडस्ट्रीज सीमेंट लिमिटेड के गजानंद अगरवाल मेमोरियल क्लब में खदान सुरक्षा हेतु जागरुकता कार्यक्रम रखा गया। मुख्य अतीथि नाहर सिंह थे तथा इसकी अध्यक्षता अरविंद जिंदल ने की। समीर नंदी, विकास मिश्रा, संतोष झा, बीर सिंह, पंकज झा, कृष्णा यादव, रुपेश मिश्रा, दुलुमनि, व्रजेश, संतोष, डॉ एस के दास सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अवधेश कुमार अवध ने किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

धोखे का शिकार

Posted: 20 Feb 2022 08:34 AM PST

धोखे का शिकार

         --:भारतका एक ब्राह्मण.
          संजय कुमार मिश्र"अणु"
----------------------------------------
मेरा दिल
होता रहा है
धोखे का शिकार
बार-बार हर बार
ये मेरा दिल नादान
रखता नहीं है ध्यान
बस उलझ जाता है वो
देख किसीका मधुर मुस्कान
समझकर आशिक दिलदार
फिर चल देता है मुंह मोड
तन्हा बीच सफर में छोड
सोचती रह जाती हूँ मैं
क्यों जाता है सब दिल तोड
कहती जब मैं मन की बात
वो कहता दिल पर मत ले यार
दिखाता है ढेरो वो सपने
जैसे हो एक वही बस अपने
बस जाता मन मेरा
लगता नाम उसीका जपने
वही लगने लगता संसार
रहता है दिल धोखे में
दिल में रहता धोखेबाज
मैं समझ न पाई अबतक
आखिर क्या है दिल का राज
बताना मुझको एक बार
----------------------------------------
वलिदाद,अरवल(बिहार)८०४४०२
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Post Bottom Ad

Pages