ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 17, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: मामूली पारिवारिक विवाद में महिला ने आत्महत्या करने की की कोशिश

Posted: 17 May 2022 10:37 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मामूली पारिवारिक विवाद में तंग आकर शादीशुदा दो बच्चे की मां के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बौंसी थाना क्षेत्र के सांगा पंचायत गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी चंदन दास की 20 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी को पति के द्वारा उसके मायके झारखंड के हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पगवाड़ा गांव से विदा कराकर लाया गया था। सोमवार की देर शाम ही महिला घर पहुंची थी। मंगलवार की सुबह 

विवाद होने पर महिला के द्वारा गले में प्लास्टिक की रस्सी डालकर छप्पर से लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया गया। 5 वर्षीय पुत्र के रोने पर पति के द्वारा महिला के गले से रस्सी निकाली गई और उसे नीचे उतारा गया। स्थानीय लोगों एवं परिजनों के सहयोग से महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर उत्तम कुमार के द्वारा महिला का इलाज किया गया। महिला के पति कोलकाता में मजदूरी करने का काम करते हैं। 10 दिन पूर्व ही वह कोलकाता से लौटा था। पति ने बताया कि 1 वर्ष पूर्व भी महिला के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया था। पत्नी अक्सर प्रताड़ित करने का काम करती है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, वसूला जुर्माना

Posted: 17 May 2022 10:37 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के कुड़रो मोर समीप बौंसी पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के निर्देश पर एसआई ज्योति कुमारी ने पुलिस बल के साथ दर्जनों दोपहिया और चार पहिया वाहन की जांच की। बताया गया 

कि एसपी के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच अभियान में पुलिस ने 3000 का चालान बिना हेलमेट पहने बाइक सवार से काटा। सघन वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कई बाइक सवार दूसरे रास्ते से भागते नजर आए। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: यात्री शेड के आसपास के अतिक्रमण को डीटीओ एवं सीओ ने हटवाया

Posted: 17 May 2022 10:36 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी मुख्य बाजार में अतिक्रमणकारियों को अब उन्हें अतिक्रमण करने नहीं दिया जाएगा। जिसको लेकर मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अशोक कुमार के द्वारा बौंसी के मुख्य बाजार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बस स्टैंड समीप यात्री शेड और रिक्शा पड़ाव समीप यात्री शेड के आसपास के अतिक्रमण को अभिलंब खाली करवाने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि, उक्त दोनों जगह पर फुटकर दुकानदारों एवं ठेला वालों ने अतिक्रमण करना आरंभ कर दिया था। साथ चल रहे अंचलाधिकारी विजय कुमार 


गुप्ता को इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। बस स्टैंड पर मौजूद वाहन कर्मियों को भी डीटीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि, यात्री शेड के इर्द-गिर्द अतिक्रमण ना लगने दें। परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि, थानाध्यक्ष,अंचलाधिकारी के साथ साथ गश्ती वाहन को भी इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यहां अतिक्रमण करने वाले लोगों पर अब कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। बताया गया कि, दोनों यात्री शेड बेहतर स्थिति में हैं। अतिक्रमण की वजह से यात्रियों को बैठने में परेशानी हो रही थी। जिसकी शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों यात्री शेड की जांच की गई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: 100 दिवसीय पठन अभियान को लेकर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Posted: 17 May 2022 10:35 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में एक सौ दिवसीय पठन अभियान कार्यक्रम की शुरुआत के लिए मंगलवार को प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाया गया। सीएनडी हाई स्कूल परिसर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद ईशा के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि 100 दिवसीय पठन अभियान से बच्चों के पठन कौशल का विकास होगा। इसके तहत प्रत्येक सप्ताह के लिए अलग-अलग गतिविधि निर्धारित की गई है। बाल वाटिका से कक्षा 

दूसरी तक पहला समूह, तीसरी कक्षा से पांचवी कक्षा तक दूसरा समूह और छठी से आठवीं कक्षा तक बच्चों के लिए तीसरा समूह बनाया गया है। प्रत्येक समूह के लिए कक्षा बार साप्ताहिक अलग-अलग गतिविधियां निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में बताया गया कि, बच्चों को किस तकनीक से पढ़ाया जाना है। ताकि उनके कौशल का पूरा विकास हो सके। इस मौके पर मुख्य रूप से शिक्षक दिलीप मिश्रा, गोपाल प्रसाद साह, कृष्ण मोहन शर्मा सहित अन्य मौजूद थे जबकि टेक्निकल टीम के द्वारा प्रशिक्षण देने का कार्य किया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक एवं कामगार सहायता केंद्र के बैनर तले मजदूर श्रमिकों की सभा का आयोजन

Posted: 17 May 2022 10:34 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित सिकंदरपुर पंचायत में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक एवं कामगार सहायता केंद्र के बैनर तले मजदूर दिवस के उपलक्ष पर धरासन गांव में मजदूर श्रमिकों की सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि जिला इंटक अध्यक्ष विनय कुमार कापुरी एवं बाराहाट प्रखंड श्रम प्रतिनिधि शंभू प्रसाद सिंह उपस्थित थे। इसकी अध्यक्षता प्रखंड इंटक अध्यक्ष दिवाकर झा के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में श्रमिकों की समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही साथ मुख्य अतिथि विनय कुमार कापुरी ने श्रमिकों की योजनाओं के विषय में भवन निर्माण मजदूर एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के योजनाओं के विषय में विशेष रूप से जानकारी दी गई। जिसमें सरकार द्वारा भवन निर्माण मजदूरों का निबंधन के लिए एवं असंगठित 


क्षेत्र के मजदूरों का श्रमिक कार्ड बनाने हेतु इनकी सुविधाओं के लिए सरकार द्वारा दिए गए योजना मांग की गई। जिलाध्यक्ष विनय कापरी ने सदस्यता अभियान एवं संगठन मजबूती के लिए प्रखंड कमेटी पंचायत कमेटी एवं वार्ड स्तर से कमेटी बनाने का प्रखंड अध्यक्ष को दिशा निर्देश दिया गया। जिससे कि बौंसी प्रखंड के मजदूरों का संगठन मजबूत हो सके। साथ ही साथ जिला अध्यक्ष ने बताया कि 18 जून 2022 को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए मजदूर श्रमिकों को प्रेरित किया गया और साथ ही साथ सभी प्रखंडों में श्रमिक भवन बनाने की सरकार द्वारा मांग की गई। जिससे की गांव स्तरीय श्रमिकों का कल्याण हो सके। इस अवसर पर प्रेम राय उत्तम ताप्ती रोहिणी देवी जितनी देवी सुनीता देवी बेली देवी निर्मला देवी नूतन देवी पत्नी देवी उपेंद्र सिंह सुभाष काशी नीलम देवी रेखा देवी मीरा देवी सरिता देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Panjwara News: कार दुर्घटना में मृत युवक की पत्नी ने दर्ज कराया एफआईआर

Posted: 17 May 2022 10:33 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। रविवार की देर रात पंजवारा धोरैया स्टेट हाईवे पर पंजवारा महादलित टोला के समीप हुई कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल धोरैया थाना क्षेत्र के कुमरडीह  गांव के  युवक लालमोहन यादव की इलाज के दौरान  सोमवार को भागलपुर के अस्पताल में हुई मौत के मामले में  मंगलवार को पंजवारा थाना में  मृतक 

के पत्नी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है । पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार  साव ने बताया कि मृतक युवक की पत्नी संगीता देवी के फर्द बयान पर पंजवारा थाना में धोरैया थाना क्षेत्र के कुमरडीह  गांव के सुफ़लाल यादव के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।  एवं शव को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया गया है। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Rewari News : मानव अधिकार मिशन ने नए उपायुक्त का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया

Posted: 17 May 2022 09:24 AM PDT



ग्राम समाचार न्यूज : मानव अधिकार मिशन रेवाड़ी संस्था के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त उपायुक्त महोदय अशोक कुमार गर्ग से मुलाकात की और उन्हें एक फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। जिला अध्यक्ष महीपाल सैनी ने बताया कि मानव अधिकार मिशन रेवाड़ी कि एक ऐसी सक्रिय संस्था है जो हर समय प्रशाशन की मदद करती है जैसे जिला रेवाड़ी के लावारिस शवों का अंतिम संस्कार विधिपूर्वक कराना, रैडक्रास के साथ मिलकर सदैव जरुरतमंदों की मदद करना इत्यादि ,इस मौके पर मानव अधिकार मिशन के जिला अध्यक्ष महीपाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव, डॉ चरणजीव सैनी, डॉ धर्मपाल, विनोद सक्सेना, राजकुमार और एडवोकेट नत्थू राम जी विशेष रूप से मौजूद रहे ।

Bounsi News: मंदार की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर में बरामद की गई अज्ञात युवक की लाश

Posted: 17 May 2022 12:11 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मंदार की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर से मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को बरामद किया है। मालूम हो कि, तड़के उठने के साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा अष्ट कमल लक्ष्मी नारायण मंदिर गेट के बगल में एक शव को तैरता हुआ देखा। जिसके बाद इसकी सूचना बौंसी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय को दी गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, एसआई राजेश कुमार सिंह, मनिंद्र मिश्रा और अनिरुद्ध कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक 


शव की पहचान नहीं हो पाई थी। शव करीब 35 वर्षीय किसी युवक का है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि, बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर युवक स्नान करने के लिए सरोवर में पहुंचा होगा। जहां गहरे पानी में जाने से युवक की मौत हो गई। घाट किनारे से युवक का चप्पल और कपड़ा भी पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के शव का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। तब तक 72 घंटे तक पुलिस शव को सदर अस्पताल बांका स्थित मुर्दाघर में सुरक्षित रखने का कार्य करेगी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।

Post Bottom Ad

Pages