ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 9, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 110 गर्भवती महिलाओं की की गई जांच

Posted: 09 May 2022 10:48 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल के परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 110 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जानकारी देते हुए रेफरल प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि, सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की 9 तारीख को जांच का कार्यक्रम किया जाता है। जिसमें मातृत्व योजना के तहत गर्भवती व धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। महिलाओं का वजन,ब्लड प्रेशर, एचआईवी, ब्लड शुगर के साथ-साथ अन्य जरूरी जांच की गई। स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि, 

इस दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा परिवार नियोजन के तरीकों से भी महिलाओं को अवगत कराया गया। वैसी गर्भवती महिलाओं जिन्होंने जागरूकता के अभाव में कोरोना का दूसरा डोस का टीका नहीं लिया था। उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के द्वारा कोविड-19 की सुरक्षा के प्रति आवश्यक जानकारी देते हुए दूसरे दोस्त का कोविड टीकाकरण कराने की सलाह दी गई। गर्भवती महिलाओं को साफ सफाई के साथ-साथ अपनी सेहत का ख्याल रखने के बारे में जानकारी दी गई। संतुलित आहार के साथ-साथ अस्पताल में मिलने वाले आयरन एवं कैल्शियम की गोली के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। ताकि गर्भावस्था के दौरान बच्चे को कोई परेशानी ना हो। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: चलती ट्रेन से गिरकर युवक हुआ जख्मी

Posted: 09 May 2022 10:47 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मंदार हिल दुमका रेल खंड पर सवारी गाड़ी से एक युवक उतरने के क्रम में गिरकर जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर गोराडीह निवासी युवक अशोक साह का 30 वर्षीय पुत्र बौंसी बाजार के डेम रोड अपने ससुराल जा रहा था। भागलपुर से निकला 

था। बताया जाता है कि, मंदार हिल रेलवे स्टेशन समीप आने से पहले चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में युवक को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद युवक को घर भेज दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: बेलपत्र तोड़ने आए युवक की मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Posted: 09 May 2022 10:46 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित भालजोर बॉर्डर समीप जंगल से अज्ञात चोरों के द्वारा एक बाइक चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के देवघर निवासी सुशील फलाहारी के पुत्र दीपक कुमार फलाहारी देवघर से बेलपत्र तोड़ने के लिए भालजोर के जंगलों में आए थे। बताया जाता है कि, उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को भालजोर के जंगल समीप खड़ी कर जंगल के 

अंदर बेलपत्र तोड़ने गए थे। इसी क्रम में अज्ञात चोरों ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। जब वे बेलपत्र तोड़कर अपनी मोटरसाइकिल के पास आए तो देखा कि मोटरसाइकिल नहीं है। अज्ञात चोरों के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। इस बाबत दीपक कुमार फलाहारी ने बौंसी थाने में आवेदन देकर पुलिस से मोटरसाइकिल बरामद करने की गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: तत्कालीन डीआईजी एवं तत्कालीन एसपी ने विभिन्न ऐतिहासिक मंदिरों में पत्नी के साथ की पूजा अर्चना

Posted: 09 May 2022 10:45 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। भागलपुर प्रक्षेत्र के पूर्व डीआईजी सुजीत कुमार ने अपनी पत्नी के साथ सोमवार को बौंसी के ऐतिहासिक मधुसूदन मंदिर और लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना की। सुबह में सर्वप्रथम पत्नी के साथ डीआईजी ने मधुसूदन मंदिर में भगवान का पंचामृत स्नान कराया और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। यहां के बाद मंदार तराई स्थित अष्ट कमल लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कामधेनु मंदिर में भी भगवान का दर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, सचमुच ये धरती देव तुल्य है। इन स्थलों पर पूजा अर्चना करने के बाद अपार शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि, मंदार से विशेष लगाव रहा है। जिसकी वजह से अक्सर यहां पूजा अर्चना करने की इच्छा होती है। पूजा अर्चना कर डीआईजी ने परिवार सहित अन्य के सुख समृद्धि की कामना की। वहीं दूसरी ओर बांका के तत्कालीन एसपी 


अरविंद कुमार गुप्ता ने सोमवार को अपनी पत्नी के साथ ऐतिहासिक मधुसूदन मंदिर, मंदार तराई स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर और कामधेनु मंदिर में पूजा अर्चना की। मालूम हो कि तबादला होने के बाद एसपी अपनी पत्नी के साथ विशेष पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। भगवान मधुसूदन की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद एसपी ने बताया कि, कहीं भी रहूंगा लेकिन यहां पूजा अर्चना करने के लिए आता रहूंगा। सचमुच भगवान मधुसूदन में अपार शक्ति है। मन की शांति के साथ साथ दिल से की गई कामना पूर्ण होती है। यहां के बाद लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना और कामधेनु मंदिर में पूजा अर्चना की। मालूम हो कि तत्कालीन एसपी का तबादला सहायक निदेशक के पद पर बिहार पुलिस अकादमी राजगीर कर दिया गया है। इस मौके पर बौंसी पुलिस के सर्किल इंस्पेक्टर अमेरिका राम, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, एसआई मनोरंजन कुमार, एसआई मनिंद्र कुमार मिश्रा, एसआई राजेश कुमार सिंह, एसआई ज्योति कुमारी, एसआई उमेश कुमार प्रसाद, सिपाही अरुण कुमार मंडल सहित बौंसी एवं बाराहाट की पुलिस भारी संख्या में तैनात थी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान को लेकर निकाली कलश यात्रा

Posted: 09 May 2022 10:44 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। सोमवार 9 मई के शुभ मुहूर्त के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी वारणे पंचायत के मथडीह गांव में गोबिंद यादव के द्वारा गृह प्रवेश व महावीर स्वामी की प्रतिमा स्थापित को लेकर तीन दिवसीय सुंदर कांड ज्ञान यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस संबंध में आयोजक गोबिंद यादव ने बताया बाबा बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठान को लेकर सोमवार को लालपुर नदी से भैरोगंज बाजार होते हुए मथडीह गांव तक दर्जनों महिलाएं व बच्चियों ने पैदल कलश यात्रा 

निकाली। इस कलश यात्रा के अवसर पर कथावाचक पंडित बमबम प्रसाद पांडेय ने बताया कि मंगलवार 10 मई सुंदर कांड,बुधवार 11मई को रामायण कथा तथा गुरूवार 12 को यज्ञ समापन समारोह कि जाएगी। तथा आयोजित अनुष्ठान गृह स्वामी गोविंद यादव की ओर से बाबा बजरंगी की प्राण प्रतिष्ठान कर गृह प्रवेश किया जाएगा।इस अनुष्ठान को सफल एवं प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में पुरोहित कोशल पांडेय के मुखारविंद से वेदिक मंत्र द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: 325 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य जांच

Posted: 09 May 2022 10:43 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा  योजना के तहत आज सोमवार 9 मई को हर महीने की भांति प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुईया में कुल 325 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।इस अभियान में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए दवाईयाँ दी गयी।इस  आशय की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ.यश राज ने बताया 

की समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं शामिल हुई और सुरक्षित व सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए अपनी जांच कराई। शिविर में मेडिकल टीम द्वारा गर्भवती महिलाओं ब्लड, यूरिन,एचआईवी,ब्लड ग्रुप,बीपी, हार्ट-बीट तथा कोरोना की जाँच गई।जांचोपरांत सभी महिलाएं के बीच फल प्रदान का वितरण किया गया। यह को सफल बनाने में ए एन एम, जी एन एम के अलावा आशा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान

Posted: 09 May 2022 10:42 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिला प्रशासन के आलोक में सड़क सुरक्षा को लेकर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के निर्देश पर एएसआई श्याम जी रजक एवं पुलिस बल के संयुक्त में सिमुलतला कटोरिया मुख्य मार्ग इस्थित लालपुर के पैक्स भवन के समीप वाहन चेकिंग अभियान 

चलाया वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन रोक रोक कर तलाशी ली गई साथ ही साथ आवश्यक कागजात के साथ हेलमेट डीक्की सीट बेल्ट आदि की जांच की गई। अवैध दस्तावेज पाए जाने वाले वाहन चालकों से दो हजार रूपए जुर्माना वसूला। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Panjwara News: पुलिस ने फसल चराने के विवाद में एक को किया गिरफ्तार

Posted: 09 May 2022 10:40 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत के हरिपुर गांव में फसल चराने के विवाद में हुए मारपीट के मामले में हरिपुर निवासी वादी सरयू परैया के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए मारपीट के  आरोपी हरिपुर गांव के ही  नंदकिशोर मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की घटना को लेकर हरिपुर गांव 

निवासी सरयू परैया ने पंजवारा थाना में आवेदन देकर अपने गांव के ही नंदकिशोर मांझी पर अपनी फसल चरा देने एवं विरोध करने पर मारपीट कर पत्नी चंदा देवी को घायल कर देने मामला दर्ज कराया था।मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि हरिपुर गांव में हुए मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।जिसे मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया जाएगा।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: पुलिस ने वाहन जांच अभियान में वसूला 3000 जुर्माना

Posted: 09 May 2022 10:39 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने सोमवार  को क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लीला बाबा स्थान, विक्रमपुर मोड़ सहित अन्य जगह वाहन जांच अभियान चलाकर दो पहिया वाहन चालकों की हेलमेट डिक्की एवं वाहन 

के कागजात तथा चार पहिया वाहन चालकों के सीट बेल्ट आदि की जांच की।इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले तीन वाहन चालकों से पुलिस ने तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला।अभियान का नेतृत्व थाना के एएसआई आशुतोष कुमार ने किया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Godda News: पंचायत चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया

Posted: 09 May 2022 08:53 AM PDT




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 09.05.2022 को स्थानीय नगर भवन गोड्डा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त भोर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना, उपविकास आयुक्त संजय सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा आनंद मोहन सिंह की  उपस्थिति में सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि  त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के सफल संचालन को लेकर कूल 254 सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्वाचन कार्य एवं उनके दायित्व से संबंधित प्रशिक्षण दी जा रही है। उपायुक्त के द्वारा  सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए कि मतदान केंद्र पर जाने से पहले अपने साथ में खाने के लिए खाद्य पदार्थ एवं पीने के लिए पानी अवश्य लें ।  सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान से पूर्व, मतदान के दिन एवं मतदान के बाद  पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्यों का निर्वहन करें। उनके द्वारा चुनाव से पूर्व उन्हें आवंटित किए गए बूथ का भौतिक निरीक्षण कर लिए जाएं साथ ही साथ मतदान केंद्र जाने तक के मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त करें ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। बूथ में किसी भी प्रकार की असुविधा आदि से संबंधित रिपोर्ट अवश्य दें। मतदान केंद्र पर पेयजल, शौचालय और भवन की वास्तविक स्थिति आदि की भी जांच सुनिश्चित करें । यह भी सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्रों पर मतदान तिथि से एक दिन पहले संध्या तक मतदान दल पहुंच गया है। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी  सेक्टर मजिस्ट्रेट को त्रुटिरहित, स्वतंत्र एवं  निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर जानकारी प्रदान की गई। उनके द्वारा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को चुनाव में उनके  कर्तव्यों  के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि  सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव के दिन डिस्पैच सेंटर से चुनाव सामग्री लेकर सीधे संबंधित क्लस्टर में पहुंचे। क्लस्टर से अपने बूथों पर जाने को कहा गया। इसी तरह चुनाव संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टी और सुरक्षाकर्मियों के साथ बूथ से क्लस्टर और क्लस्टर से सीधे स्ट्रांग रूम पहुंचने का निर्देश दिया गया। इस दौरान बीच में कहीं भी, किसी भी कार्य के लिए नहीं रुकने के सख्त निर्देश दिए गए। उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट  चुनाव की सभी प्रक्रिया और दिशा -निर्देशों का अनुपालन करें। डिस्पैच  से पूर्व एक बार अवश्य मतदान केंद्रों का भ्रमण करें। मतदान सामग्री प्राप्त करने के लिए समय से डिस्पैच सेंटर परपहुंचे। सभी सामग्री का मिलान कर उनकी जांच कर ले। मतदान से कम से कम एक घंटा पूर्व बूथ पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें। साथ ही साथ निर्धारित समय से मतदान आरंभ कराना सुनिश्चित करें। अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा के द्वारा बताया गया कि वाहनों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वाहन कोषांग से संपर्क किएं जाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर के द्वारा बैलेट बाक्स को खोलने, उसका निरीक्षण करने और मतदान पूरा होने के बाद उसकी सीलिंग प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार दुर्गा की जानकारियां प्रदान की गई। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी जेसी विनीता केरकेट्टा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद, मास्टर ट्रेनर अतुल्य कुमार वर्मा, जगदानंद प्रसाद सिंह सोमनाथ झा, सहित अन्य प्रशिक्षण कोषांग की कर्मी मौजूद थे।

Godda News: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

Posted: 09 May 2022 08:43 AM PDT



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज दिनांक 09.05.2022 को स्थानीय गोड्डा कॉलेज गोड्डा में बनाए गए मतगणना केंद्र पर बज्रगृह एवं स्ट्रांग रूम का उपायुक्त भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना एवं अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मतपेटियों को रखने के लिए वज्रगृह में सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। पोलिंग पार्टी का डिस्पैच कैसे और कहां से होगा, पार्किंग की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व रूट चार्ट को लेकर विमर्श किया गया।मतदान के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने को लेकर रूट चार्ट पर चर्चा की गई। मतगणना केंद्र की साफ-सफाई, शौचालय, पीने का पानी की व्यवस्था, रोशनी की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा वाहनों के मूवमेंट का रूट प्लान निश्चित जगह पर करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए  मतगणना केंद्र में प्रवेश व निकास द्वार पर विशेष चौकसी बरतने को लेकर विमर्श किया गया। कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्देश देते हुए कहा गया  कि वज्रगृह व मतगणना केंद्र की पूरी तैयारी समय से पूर्व ही हर हाल में पूरा कर लें। जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल टूडू से कहा गया  कि मतगणना कार्य संबंधी सभी तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। मौके पर संबंधित विभाग के   कर्मीगण मौजूद थे।

Post Bottom Ad

Pages