आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 24, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ: दो दिन में 15 और कोरोना पाजिटिव मरीज मिले

Posted: 24 Jun 2022 06:27 AM PDT


जिले में अब 25 हो गई सक्रिय मरीजों की संख्या

आजमगढ़: सीएमओ डा. इंद्र नारायण तिवारी ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन की अधिकांश लोग अनदेखी कर रहे हैं। नतीजतन एक बार फिर से कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे ही सही, लेकिन पांव पसारना शुरू कर दिया है। कहा कि दो दिन में 15 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आना अच्छा संकेत नहीं है। जानकारी दी कि जिले में अब तक कुल 19733 संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें 19498 मरीज स्वस्थ्य हो गए। वहीं 235 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 25 हो गई है। सीएमओ ने जनता से अपील की है कि कोरोना के प्रसार को थामने के लिए जरूरी है कि बचाव के आदर्श नियम को सभी लोग अपनाएं। सबसे महत्वपूर्ण शारीरिक दूरी का पालन करना और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलना है।

आजमगढ़: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

Posted: 24 Jun 2022 05:07 AM PDT


बगीचे में आम खाने गया था,दो दोस्त बाल बाल बचे

(माहुल)आजमगढ़: मखदुमपुर गांव में शुक्रवार को बगीचे में अपने दो दोस्तों के साथ आम खाने गए युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके साथ मौजूद रहे दो दोस्त बाल-बाल बच गए। मखदुमपुर गांव निवासी विवेक राजभर शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे अपने गांव के दो मित्र अमित और चंदर राजभर के साथ घर से कुछ दूर स्थित बगीचे में आम खाने के लिए गए थे। उसी दौरान गरज और चमक के साथ तेज वर्षा शुरु हुई तो बचाव के लिए तीनों आस-पास स्थित आम के पेड़ के नीचे छिपकर बैठ गए। उसी दौरान आकाशीय बिजली विवेक के उपर आ गिरी। घटना की जानकारी हुई तो स्वजन व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। विवेक को अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। युवक ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

आजमगढ़: स्क्रूटनी के बाद थोड़ा बढ़ कर 49.48 हुआ कुल मतदान प्रतिशत

Posted: 24 Jun 2022 03:43 AM PDT


मुबारकपुर में सबसे ज्यादा तो मेंहनगर में सबसे कम रहा मतदान प्रतिशत

आजमगढ़: जिले में 23 जून को हुए मतदान का प्रतिशत रात तक 48.58 प्रतिशत रहा था। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग ने जब सारा आंकड़ा जुटा कर इसे मिलाया तो यह बढ़कर 49.48 प्रतिशत हो गया। आजमगढ़ लोकसभा के अन्तर्गत आने वाले 05 विधानसभा क्षेत्रों मुबारकपुर, आजमगढ़, मेंहनगर, सगड़ी और गोपालपुर में मुबारकपुर सबसे अव्वल रहा। जिले में सबसे अधिक मतदान मुबारकपुर में हुआ है, जबकि सबसे कम मतदान की यदि बात की जाय तो यह मेंहनगर विधानसभा में हुआ है। यहां पर सबसे कम मतदान का रिकार्ड रहा है। जिले में चुनाव लड़ने वाले सपा, बसपा और भाजपा के प्रत्याशी अपने लोगों के साथ बैठक कर फीड बैक लेते नजर आ रहे हैं।मुबाकरपुर विधानसभा में 51.70 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि आजमगढ़ सदर में 49.77 प्रतिशत मतदान ही हुआ है। जिले की सगड़ी विधानसभा में 49.46 प्रतिशत तो गोपालपुर में 49.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। मेंहनगर विधानसभा में सबसे कम 46.57 प्रतिशत ही मतदान हो सका है। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि सपा ने सैफई परिवार के धर्मेन्द्र यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में सभी लोगों की निगाहें 26 जून को होने वाली मतगणना पर लगी हुई है।

Post Bottom Ad

Pages