सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 29, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


डीएम व सीडीओ ने निर्माणाधीन अमृत सरोवर का किया आकस्मिक निरीक्षण

Posted: 29 Jun 2022 08:14 AM PDT


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने बुधवार को ग्राम पंचायत गौरा विकास खण्ड कूरेभार में निर्माणाधीन अमृत सरोवर तथा ग्राम पंचायत फुलौना में निर्मित हाट बाजार तथा ग्राम पंचायत खरसोमा में प्राथमिक विद्यालय खरसोमा प्रथम में निर्माणाधीन दिव्यांग शौंचालय का निरीक्षण किया । 

  निरीक्षण के दौरान मनरेगा योजनान्तर्गत बनाये जा रहे अमृत सरोवर का कार्य संचालित पाया गया, जिसका प्राक्कलन मु0 3813374.00 रूपये है, जिसमें से 268593.00 रूपये का भुगतान किया गया है। अमृत सरोवर की लम्बाई/चौड़ाई 50ग्48 तथा गहराई 03 मीटर है। 

 जिलाधिकारी द्वारा श्रमिकों से निर्माण कार्य की जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित को सरोवर के निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि सरोवर के चारो तरफ की मिट्टी बराबर करवा लें। तत्पश्चात डीएम व सीडीओ द्वारा ग्राम पंचायत फुलौना में निर्मित हाट बाजार का निरीक्षण किया  जिसका प्राक्कलन 1569610.00 रूपये है, जिसमें से 673776.00 का सामग्री भुगतान एवं 84940.00 रूपये का श्रमांश भुगतान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि हाट बाजार का संचालन कराना सुनिश्चित करें। तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय खरसोमा प्रथम वि0ख0 कूरेभार में निर्माणाधीन दिव्यांग शौंचालय का निरीक्षण किया गया। जिसका कुल प्राक्कलन 106000.00 रूपये है, जिसका अभी भुगतान नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन दिव्यांग शौंचालय के निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। 

डीएम व सीडीओ ने कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय कूरेभार का किया निरीक्षण

Posted: 29 Jun 2022 08:08 AM PDT


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने बुधवार को कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय कूरेभार का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कुल 07 शिक्षिकाओं में 06 उपस्थित पाये गये तथा एक शिक्षिका के अवकाश पर होने की जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने विद्यालय में रह रहीं बालिकाओं से उनके पढ़ाई के विषय में पूँछा तथा बच्चों के गणितीय ज्ञान को जॉचा परखा गया। उन्होंने बच्चों से बीजगणित के प्रश्न किये तथा उसे कापी पर हल करके दिखाने को कहा, जो बच्चों द्वारा हल नहीं कर पाने पर सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि गणित के पठन-पाठन पर जोर दिया जाय।

उन्होंने रसोई घर में जाकर बच्चों के लिये बनाये जा रहे भोजन आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डन को प्रतिदिन मेन्यू के अनुसार भोजन देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट क्लास के अन्तर्गत डिजिटल ब्लैकबोर्ड के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा सम्बन्धित द्वारा बताया गया कि वाई-फाई/नेट न होने के कारण डिजिटल ब्लैकबोर्ड का प्रयोग नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी ने इस सन्दर्भ में कहा कि पेनड्राइव कोर्स के माध्यम से डिजिटल ब्लैकबोर्ड का प्रयोग अभी किया जाय तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया कि नेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बच्चों का हेल्थ कार्ड बनवा लें। तत्पश्चात जूनियर हाईस्कूल में कस्तूरबा गाँधी आवासीय भवन की जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया।

तीन सगे भाईयों ने ईंट-पत्थर से कूचकर उतारा था बंदर के मौत के घाट,पुलिस ने भेजा जेल

Posted: 29 Jun 2022 05:16 AM PDT


अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र में बीते रोज तीन युवको ने शराब के नशे में बंदर को ईंट-पत्थर से कूच कर मार डाला था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। पुलिस ने तीनो युवको को आज गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए तीनो युवक सगे भाई है। मामला पीपरपुर थाना क्षेत्र का है। जहां बीते रोज पीपरपुर थाना अंतर्गत दुर्गापुर बाजार के देशी शराब के ठेके के पास 18 से 20 साल की उम्र के युवकों ने एक बंदर के साथ निर्दयता की सारी हदें पार कर डाली। जिनमें से एक युवक ने जहां मुंह को लपेट रखा था तो वही दूसरे का मुंह खुला था। दरिंदों की तरह दोनों युवक बंदर को पत्थर से बुरी तरह मार रहे। यही नहीं इनमें से एक युवक तो पैरों से भी बंदर पर प्रहार कर रहा। दोनों ने शराब भी पी रखी थी।

आज हुई गिरफ्तारी 

पीपरपुर पुलिस ने बंदर की हत्या के मामले में आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनो युवको की पहचान पीपरपुर थाना क्षेत्र के नरवहनपुर गांव निवासी संजय कोरी, राधे कोरी व सूरज कोरी पुत्रगण ब्रह्मादिन कोरी के रूप में हुई है। तीनो आरोपियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त दो बाइकों को भी सीज किया गया है। तीनो आरोपियो के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

बड़ी बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत देख लेने के बाद बड़ी बहन ने छोटी बहन के साथ बर्बरता और हैवानियत किया

Posted: 29 Jun 2022 05:01 AM PDT

 


लखनऊ लखीमपुर खीरी जिले में किशोरी की निर्मम हत्या मामले में उसकी बड़ी बहन की साजिश का पर्दाफाश हुआ है।  बेरहमी से किशोरी की हत्या की गई थी।गन्ने की ठूंठी से वार कर आंख पर फोड़ने की कोशिश की गई। पुलिस ने बड़ी बहन समेत 6 लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतका ने 1 महीने पहले बहन को प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया था।छोटी बहन ने बड़ी बहन के संबंधों के बारे में घरवालों को बताने की बात कही थी, जिससे वह नाराज रहती थी। दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा होता था। घटना के दिन साजिश के तहत बड़ी बहन उसको शौच के लिए गन्ने के खेत में ले गई।खेत में पहले से बड़ी बहन के दोस्त रंजीत, अमर सिंह, अंकित, संदीप, दीपू और अर्जुन मौजूद थे। जहां पर रंजीत, अंकित, अमर सिंह, संदीप चौहान ने बड़ी बहन के सामने ही उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया जबकि अर्जुन और दीपू चौहान निगरानी करते रहे। दुष्कर्म के समय आरोपी बड़ी बहन  ने अपनी छोटी बहन के हाथ भी पकड़ रखे थे।छोटी बहन घर में किसी को इस वारदात के बारे में बता न दे, इस डर से सभी ने मिलकर दुपट्टे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद बड़ी बहन घर चली आई और सामान्य रूप से रहने लगी।

उदयपुर की घटना को लेकर UP में हाई अलर्ट

Posted: 29 Jun 2022 04:44 AM PDT

 


लखनऊ राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक की निर्मम हत्या की घटना के बाद यूपी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उकसावे वाली या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में फूट पेट्रोलिंग करने और गहन चेकिंग करने के लिए भी कहा गया है।उन्होंने कहा कि यूपी में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

वायुसेना को 6 दिन में मिले 2 लाख से ज्यादा आवेदन

Posted: 29 Jun 2022 04:44 AM PDT


 नई दिल्ली भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद छह दिन के भीतर दो लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। पंजीकरण की प्रक्रिया 24 जून को शुरू हुई थी और रविवार तक 56,960 तथा सोमवार तक 94,281 आवेदन प्राप्त हुए थे। योजना की घोषणा 14 जून को की गई थी और इसके एक सप्ताह बाद तक योजना के विरोध में कई राज्यों में प्रदर्शन हुए थे। वायु सेना ने ट्वीट किया, "अब तक पंजीकरण वेबसाइट पर 2,01,000+ अभ्यर्थियों ने अग्निवीरवायु के लिए आवेदन किया है। पंजीकरण 5 जुलाई को बंद होगा आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती की जा रही है। वायुसेना के अग्निवीरों को अग्निवीरवायु का नाम दिया गया है। 4 साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा। एयरफोर्स में अग्निवीरवायु की 3500 भर्तियां होनी हैं।आवेदक गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय के साथ 12वीं कक्षा में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। अंग्रेजी में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी।या  50 फीसदी अंकों के साथ तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमाधारक या फिजिक्स व मैथ्स जैसे दो नॉन वोकेश्नल विषयों के साथ कम 50 प्रतिशत अंकों से दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स।  साइंस विषयों के अलावा अन्य विषयों के लिएकिसी भी विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास। अंग्रेजी में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी। अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से अधिक और 23 वर्ष से कम होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 29 दिसंबर 1999 से 29 जून 2005 के बीच हुआ हो। अगर अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के सभी चरण पास कर लेता है तो एनरोलमेंट के दौरान अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष होगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 152.5 सेमी होनी चाहिए। वह सीना 5 सेमी फुला सके।

Post Bottom Ad

Pages