Khabarindiatak - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 31, 2020

Khabarindiatak

Khabarindiatak


राज्य कर्मचारियों ने प्रतिमाह एक दिन की वेतन कटौती का किया विरोध।

Posted: 31 Aug 2020 07:08 AM PDT

डूंगरपुर:-31/08/2020 । विकास मोड़िया की रिपोर्ट✍️



अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष धनेश्वर पंड्या व जिला महामंत्री हेमंत खराड़ी, बंशीलाल कटारा ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर बताया कि देश व प्रदेश में जब जब प्राकृतिक आपदा हुई है तब तब राज्य कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर आर्थिक मदद की है। कोविड 19 में भी कर्मचारियों ने क्षमता से अधिक राशि दान कर आर्थिक मदद की है। उल्लेखनीय है कि राज्य कर्मचारियों का माह मार्च 2020 का 16 दिन का वेतन स्थगित किया गया है। जिससे राज्य कर्मचारी पुर्व से ही आर्थिक विफलता का दंश झेल रहा है।



राज्य सरकार द्वारा फिर से एक दिन की वेतन कटौती का प्रयास किया जा रहा है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ सरकार कोई भी निर्णय लेने से पुर्व महासंघ से वार्ता करें।

तथा पुर्व का स्थगित वेतन का त्वरित भुगतान करें। मंत्रालयिक कर्मचारियों से लाखो रुपए की जो वसुली कि जा रही है। उस आदेश को निरस्त करे सरकार ।

महासंघ मांग करता है कि कर्मचारियों के गैर वित्तीय मामलों को दो माह में निस्तारण करें।

तथा कर्मचारियों की लम्बित मांगों पर उचित समाधान निकालें।

तथा राज्य कर्मचारीयों के वेतन से पुर्व में कि गयी वेतन से वसूली राशि का आय व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक करें। जिससे आम जनता में ये संदेश प्रसारित हो सके कि जनहित में राज्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है एवं कोविड-19 की  लडाई में राज्य कर्मचारियों की भुमिका अतुलनीय है। ज्ञापन कार्यक्रम में सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिसमें दिनेश प्रजापति,  मोहनलाल यादव, अजय जोशी, भाग्यराम जोशी, विरभद्र सिंह मांडव, खेमेश्वर जोशी, मुख्तार हुसैन, राजकुमार कटारा, मणीलाल मालिवाड, नारायण लाल कोटेडआदि ने भाग लिया।

स्व.मनोज आमलिया की तीसरी पुण्यतिथि मनाई

Posted: 30 Aug 2020 08:35 AM PDT

डुंगरपुर/सीमलवाड़ा 30 अगस्त 2020 ।


पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय मनोज आमलिया की तीसरी पुण्यतिथि पर ग्राम रास्ता पाल में स्मृति स्मारक स्थल पर श्रदांजलि अर्पित की ।



इस अवसर पर महेंद्र भगोरा , संजय कलासुआ सरपंच रास्ता पाल , हंसराज आमलिया जिला परिषद सदस्य , अरुण आमलिया प्रभारी सीआई डी हीरालाल आमलिया रिटायर्ड बैंक मैनेजर  कांतिशंकर कलासुआ  रिटायर्ड भारतीय आर्थिक सेवा,  धीरज लाल विहात , विजय पाल विहात,  लालचंद आमलिया व स्वर्गीय मनोज आमलिया के परिवार जन व ग्राम रास्ता पाल के ग्राम वासियों (125-150) द्वारा तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Post Bottom Ad

Pages