MPNOW: Hindi news (हिंदी समाचार) Website |
| बैड बॉय लौट आया है बालाजी ऑल्ट और जी 5 मे स्ट्रीमिंग हुई वर्जिन भास्कर 2 जानें review Posted: 30 Aug 2020 10:43 AM PDT एमपी नाउ डेस्कWRITTEN BY AD SAHU इंटरटेनमेंट:- बालाजी ऑल्ट की वर्जिन भास्कर देखी ही होगी आपने नही भी देखी तो हम आपको बता देते है स्टोरी बनारस के एक ऐसे लड़के भास्कर त्रिपाठी(अंनत जोश) की कहानी होती है जो पेशे से एक लेखक होता है उसे किताबे लिखने का शौक है बनारस में रहकर यूपीएससी की तैयारी करता है साथ मे एक पब्लिकेशन के चक्कर मे आकर सेक्स स्टोरी लिखने लगता है जिसमें वह बैड बॉय का करैक्टर होता है जिसका दीवाना उत्तरप्रदेश का पूरा पूर्वांचल है जितनी हसीन किताब में बैड बॉय की जिंदगी है उसे कई ज्यादा परेशान भास्कर अपनी असल जिंदगी में है अपनी वर्जिनिटी को लेकर है ये आप सब फर्स्ट पार्ट में देख चुके है सेकंड पार्ट की शुरुआत भी भास्कर की वर्जिनिटी लूज करने से शुरुआत होती है पर फिर उसकी किस्मत उसे धोखा दे देती है उसकी गर्ल फ्रेंड विधी पाण्डे (त्रत्पन्ना ऐश्वर्या) की शादी किसी आईपीएस से फिक्स हो जाती है इस बात से परेशान भास्कर की जिंदगी में दूसरी लड़की पाखी (जिया शंकर) की एंट्री होती है हॉस्टल में रहने वाली पाखी बहुत ही बिंदास लड़की है हॉस्टल में भी सारी लड़किया बैड बॉय की फैन है इस बात का पता लगाने के लिए कौन बैड बॉय हैपाखी(जिया शंकर) उपाय लगाती है वह भास्कर त्रिपाठी को ढूंढ लेती है अब बैड बॉय की जिंदगी में बेड गर्ल की एंट्री होती है भास्कर की इस कहानी में दोस्त मिश्रा जी (धीरेंद्र तिवारी) रोहन ( हिमांशु अरोरा) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है क्या भास्कर त्रिपाठी की वर्जिनिटी लूज होगी या फिर वह कहलायेगा वर्जिन भास्कर इसके लिए देखना होगा वर्जिन भास्कर पार्ट 2।वेव सीरीज की कमजोरीबालाजी ऑल्ट एक जैसी जॉनर में वेव सीरीज बनाने के लिए मशहूर हो गया है जी 5 ने इसे अपने ओटीटी प्लेटफार्म में भी रिलीज किया है XXX, गंदी बात ,जैसी वेव सीरीज के बाद वर्जिन भास्कर लोगों का इंट्रेस कम कर सकती है। क्यो देखेंफूहड़ संवाद एडल्ट कॉमेडी बनारासिया रंग मिश्रा लॉजी देशी पन जिंदगी जब ले रही हो तो ज्यादा हिला डुला नही करते भास्कर त्रिपाठी की लगी पड़ी देखने मे मजा आ सकता है रेटिंग★★* (2.5 स्टार) |
| Posted: 30 Aug 2020 01:58 AM PDT एमपी नाउ डेस्कWritten by AD SAHU 7974243239 इंटरटेनमेंट:- बीते शुक्रवार mx प्लयेर में बहुचर्चित वेव सीरीज आश्रम स्टीमिंग हो चुकी है जिसका निर्देशन सामाजिक राजनीतिक मुद्दों में फ़िल्म बनाने में मशूहर निर्देशक प्रकाश झा ने किया है कास्टिंग की बात करें तो फ़िल्म में लीड एक्टर के तौर पर बॉबी देओल डिजिटल डेब्यू कर रहे है उनका सहयोग अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल,दर्शनकुमार,अनुप्रिया गोयनका,त्रिधाचौधरी,तुषारपाण्डे, राजीव सिद्धार्थ, विक्रम कोचर जैसे कलाकारों ने दिया है आश्रम सीजन 1 में 9 पार्ट है क़रीबन सभी पार्ट 1 घण्टे के है जिसमे आपको क्राइम थिलर ड्रामा देखने को मिलेगा।वेव सीरीज आश्रम की कहानीशुरुवात होती है आश्रम के हॉस्टल से जहाँ पम्मी बनी (आदिति पोहनकर) आश्रम की वार्डन और 2 सेवादार को मार कर कुश्ती के डिफेंस और अटैक के बारे में डायलॉग मारती है और कहानी फ्लैश बैक में चली जाती है जहां पम्मी परमिंदर(आदिति पोहनकर) का कुश्ती प्रतियोगिता चलती रहती है अच्छा खेलने के बाद भी सिर्फ दलित समाज से होने के कारण कुश्ती कमेटी पूर्व मुख्यमंत्री विशेष अतिथि के रूप में मौजूद है उनके सामने उसे हारा घोषित कर देते है उसके बाद उसके चचेरे भाई की शादी में घोड़ी चढ़ने में उसके भाई और बारात को अगड़ी जातियों के मोहल्ले से निकलने में मारा जाता है जब इस बात की पुलिस रिपोर्ट करती है तो इलाज के लिए ले गए उसके भाई को अस्तपाल में इलाज नही होने देने के लिए अगड़ी जातियों के लोगों द्वारा अस्तपाल के डॉक्टरों को बंधक बनाकर रख लिया जाता है उसके ऊपर रिपोर्ट वापिस लेने का दबाव बनाया जाता है ऐसे में फिर बड़े ताम झाम के साथ बड़े लाव लश्कर के साथ काशीपुर वाले निराला बाबा (बॉबी देओल) का आगमन होता है जो डॉ को बन्धन से छुड़वाकर दलित युवक की शादी करवाते है ताम झाम के साथ ये सब काम देखकर बाबा से प्रभावित होकर पम्मी साध्वी बनना चाहती है फिर चालू होता है आश्रम का खेल लूट ड्रग्स अंधविश्वास हत्या बलात्कार माफिया राजनीतिक सरंक्षण राजनीतिकी वर्चस्व बाबा का अपने अतीत का छुपाना हनी टैप कैसे बाबा निराला गरीब दलित शोषितों के साथ साथ बड़े-बड़े राजनेताओ सिंगर फेमस लोगों को अपने चुंगल में फांसता है ये देखने के लिए देखना पड़ेगा आश्रम। वेव सीरीज की कमजोरीवेव सीरीज में कुछ नयापन देखने को नही मिला है पहले भी कई न्यूज़ चैनलों के माध्यम से ऐसे कॉन्सेप्ट दर्शक देख चुके है आश्रम के पार्ट को जबर्दस्ती खिंचा गया है किसी भी भाग में ज्यादा ही डिटैल में दिखाने की कोशिश सीरीज को बोझिल बनाती है क्यो देखेप्रकाश झा जैसा बड़ा नाम और डिजिटल प्लेटफॉर्म में बॉबी देओल का डेब्यू वेव सीरीज की और आकर्षित कर सकता है वेव सीरीज का म्यूजिक भी आकर्षित करता है। वेव सीरीज के आखरी तक आते आते उसके दूसरे पार्ट को जानने की उत्सुकता बनती है एक्टिंग की बात कर लेबाबा काशीपुर निराला के रूप बॉबी देओल ने ठीक काम किया है उनके सहयोगी बने भोपा(चंदन रॉय सान्याल) के सामने बॉबी एक्टिंग फीकी नजर आती है भोपा ने महफ़िल लूट ली है आदिति पोहनकर ने पम्मी का किरदार बखूभी निभाया है इसके पहले आप उन्हें नेटफ्लिक्स की "शी" में भी देख चुके है पम्मी के भाई के रूप में तुषार पांडे का काम भी ठीक है एसआई उजागर बने(दर्शन कुमार) ने अपना किरदार बखूबी निभाया है इंस्पेक्टर साधु के किरदार में विक्रम कोचर ने भी उनका बहुत अच्छा साथ दिया है विक्रम कोचर से प्रकाश झा और भी बढ़िया काम ले सकते थे ड्रा नताशा के रूप में (अनुप्रिया गोयनका) डॉ कम मॉडल ज्यादा नजर आई है त्रिधा चौधरी(पम्मी की भाभी) के पास इस सीजन में करने के लिए ज्यादा कुछ नही था जितना भी मिला उसमें उनका अच्छा काम था अगले सीजन में वह ज्यादा कुछ नजर करते आ सकती है। रेटिंग★★★ |
| You are subscribed to email updates from MPNOW: Hindi news (हिंदी समाचार) Website. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |

